NCERT Solutions Class 6th Science Chapter – 3 तंतु से वस्त्र तक (Fiber To Fabric) Question Answer in Hindi

Class 6th Science Chapter - 3 तंतु से वस्त्र तक (Fibre To Fabric)
Last Doubt

NCERT Solutions Class 6th Science Chapter – 3 तंतु से वस्त्र तक (Fiber To Fabric)

TextbookNCERT
Class6th
Subjectविज्ञान (Science)
Chapter3rd
Chapter Nameतंतु से वस्त्र तक (Fiber To Fabric)
CategoryClass 6th विज्ञान (Science)
Medium Hindi
Source Last Doubt
NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 3 तंतु से वस्त्र तक (Fiber to Fabric) Question Answer in Hindi जिसमे हम तंतुओं से धागा निर्माण की क्रिया क्या कहलाती है?, तंतुओं से धागा कैसे बनाया जाता है?, वस्त्र तंतु विज्ञान क्या है?, वस्त्र तंतु से आप क्या समझते हैं?, तंतु किसका बना होता है?, तंतु से क्या आशय है?, तंतु का क्या कार्य है?, वस्त्र और उदाहरण क्या है?, वस्त्रों के गुण क्या हैं?, वस्त्र कैसे बनता है?, धागे से कपड़ा कैसे बनता है?, प्राकृतिक तंतु कौन सा है?, भारत का राष्ट्रीय कपड़ा कौन सा है?, पहला कपड़ा कब बनाया गया था?, वस्त्रों की 6 श्रेणियां कौन सी हैं?, वस्त्र क्यों आवश्यकता है?, भारत में कपड़े का आविष्कार कब हुआ?, तंतु तीन प्रकार के कौन-कौन से हैं?, तंतु के रूप में कोशिका क्या है?, सबसे मजबूत तंतु कौन सा होता है?, बल्ब का टूटा हुआ तंतु क्या कहलाता है?, बल्ब में कौन सा तार होता है?, कौन सा प्राकृतिक तंतु नहीं है?, कपास से बने वस्त्र को कौन सा वस्त्र कहते हैं?, अधिक लंबाई वाले वस्त्र उपयोगी तंतुओं को क्या कहते हैं?, कपास का दूसरा नाम क्या है?, सूती कपड़ा कौन सा है?, प्राकृतिक कपड़े कहां से आते हैं?, कपड़ा में प्राकृतिक फाइबर क्या है?, झूठ तंतु का मुख्य घटक क्या है?, बल्ब क्यों नहीं जलता है?, पतली तार किसे कहते हैं?, बल्ब पीला क्यों होता है?, आग में बल्ब जलाने से क्या होता है?, हमें बिजली के बल्ब कक्षा 7 को क्यों नहीं छून चाहिए?, बिजली के एक सेल में कितने टर्मिनल होते हैं? आदि के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Science Chapter – 3 तंतु से वस्त्र तक (Fiber To Fabric)

Chapter – 3

तंतु से वस्त्र तक

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित तंतुओं को प्राकृतिक तथा संश्लिष्ट में वर्गीकृत कीजिए।
नायलॉन, ऊन, रूई, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन।

उत्तर – प्राकृतिक तंतु – ऊन, रूई, रेशम तथा पटसन।
संश्लिष्ट तंतु – नायलॉन, पॉलिएस्टर।
प्रश्न 2. नीचे दिए गए कथन ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’ उल्लेख कीजिए।

(क) तंतुओं से तागा बनता है।
उत्तर –
सत्य

(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है।
उत्तर –
असत्य

(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
उत्तर –
असत्य

(घ) रूई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
उत्तर –
सत्य

(ङ) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
उत्तर –
सत्य

(च) रेशम-तंतु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है।
उत्तर –
असत्य

(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तंतु है।
उत्तर –
असत्य
प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) …………… और ………………… से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
उत्तर – कपास के पौधे, पटसन के पौधे

(ख) …………….. और ……………….. जांतव तंतु हैं।
उत्तर – रेशम, ऊन।

प्रश्न 4. रूई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर – रूई – कपास के पादप के फूल से प्राप्त होती है।
जूट (पटसन) – पटसन के पादप के तने से प्राप्त होता है।

प्रश्न 5. नारियल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर – नारियल तंतु से रस्से और मैट आदि बनाये जाते हैं। नारियल तंतु से मशीनों द्वारा वस्त्र भी बनाये जाते हैं।
प्रश्न 6. तंतुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – तंतुओं से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में रूई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है। कताई के लिए एक सरल युक्ति हस्त तकुआ का उपयोग किया जाता है जिसे तकली कहते हैं। हाथ से प्रचलित कताई में उपयोग होने वाली एक अन्य युक्ति चरखा है। वृहत् पैमाने पर तागों (धागों) की कताई। का कार्य कताई मशीनों की सहायता से किया जा रहा है।

अति लघु प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. वस्त्र कितनी प्रकार के होते हैं?
उत्तर – वस्त्र सूती, ऊनी, रेशमी और संश्लिष्ट किस्म के होते हैं।
प्रश्न 2. हम वस्त्र कहां से प्राप्त करते हैं?
उत्तर – हम वस्त्र पादपों और जंतुओं के सूती, रेशमी और ऊनी तंतुओं से प्राप्त करते हैं।
प्रश्न 3. तंतु क्या होते हैं?
उत्तर – धागों की बारीक पतली लड़ियों को तंतु कहते हैं
प्रश्न 4. तंतु कितनी प्रकार के होते हैं?
उत्तर – तंतु दो प्रकार के होते हैं
(i) प्राकृतिक तंतु
(ii) संश्लिष्ट तंतु
प्रश्न 5. प्राकृतिक तंतु किसे कहते हैं?
उत्तर – जो तंतु पादपों और जंतुओं से प्राप्त होते हैं उन्हें प्राकृतिक तंतु कहते हैं जैसे- रूई, पटसन, ऊन और रेशम।
प्रश्न 6. ऊन हमें कौन-से जंतुओं से मिलती है?
उत्तर – ऊन हमें भेड़, बकरी, खरगोश, याक तथा ऊंटों से प्राप्त होती है।
प्रश्न 7. रेशमी तंतु हमें किससे प्राप्त होता है?
उत्तर – रेशमी तंतु हमें रेशम कीट के कोकून से प्राप्त होता है।
प्रश्न 8. संश्लिष्ट तंतु क्या होते हैं?
उत्तर – जो तंतु रासायनिक पदार्थों से प्राप्त होते हैं उन्हें संश्लिष्ट तंतु कहते हैं।
प्रश्न 9. संश्लिष्ट तंतुओं की उदाहरणे दीजिए।
उत्तर – पॉलिएस्टर, नायलॉन और एक्रालिक संश्लिष्ट तंतु हैं।
प्रश्न 10. रूई के उपयोग लिखो।
उत्तर – रूई का उपयोग गद्दों, रजाइयों, तकियों तथा सूती वस्त्र बनाने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 11. रूई के लिए किस प्रकार की मृदा और जलवायु अनुकूल है?
उत्तर – रूई के उगने के लिए काली मृदा और ऊष्ण जलवायु अनुकूल है।
प्रश्न 12. रूई भारत के कौन-कौन से राज्य में अधिक उगाई जाती है?
उत्तर – रूई महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु में अधिक उगाई जाती है।
प्रश्न 13. कपास के बालों का चयन कैसे किया जाता है?
उत्तर – साधारणतया कपास के बालों को हस्त चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है।
प्रश्न 14. कपास ओटना किसे कहते हैं?
उत्तर – कपास ओटना-कपास से बीजों को कंकतों द्वारा पृथक् करने की प्रक्रिया को कपास ओटना कहते हैं।
प्रश्न 15. पटसन तंतु पौधे के किस भाग से प्राप्त किया जाता है?
उत्तर – पटसन तंतु को पटसन पादप के तने से प्राप्त किया जाता है।
प्रश्न 16. भारत में पटसन की कृषि कौन-से मौसम में की जाती है?
उत्तर – भारत में पटसन की कृषि वर्षा ऋतु में की जाती है।
प्रश्न 17. भारत में पटसन कहां-कहां उगाया जाता है?
उत्तर – भारत में पटसन को प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार तथा असम में उगाया जाता है।
प्रश्न 18. पटसन के तने से पटसन के तंतुओं को कैसे पृथक् किया जाता।
उत्तर – पटसन के तने से पटसन तंतुओं का पृथक्कीकरण-कटाई के पश्चात् पटसन के तनों को कुछ दिनों तक जल में डुबोकर रखते हैं। ऐसा करने पर तने गल जाते हैं और उन्हें पटसन तंतुओं को हाथों से पृथक् कर दिया जाता है।
प्रश्न 19. सामान्यतः पटसन फसल की कटाई कब की जाती है?
उत्तर – सामान्यत पटसन फसल की कटाई पुष्पन अवस्था में करते हैं।
प्रश्न 20. कताई किसे कहते हैं?
उत्तर – कताई रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।
प्रश्न 21. चरखा किसे कहते हैं?
उत्तर – हाथ से प्रचलित कताई में चरखे का उपयोग किया जाता है। यह भी धागा बनाने की एक युक्ति है।
प्रश्न 22. निम्नलिखित तंतुओं को प्राकृतिक तंतु तथा मानव-निर्मित तंतु में वर्गीकृत करें : नायलॉन, रेशम, ऊन, सूती, पटसन, रेयॉन।
उत्तर – प्राकृतिक तंतु – रेशम, ऊन, सूती, पटसन
मानव निर्मित तंतु – नायलॉन, रेयॉन।
प्रश्न 23. जंतुओं तथा पादपों से प्राप्त प्रत्येक प्रकार के तंतुओं के दो-दो नाम बताओ।
उत्तर – जंतुओं से प्राप्त तंतु – (i) रेशम (ii) ऊन
पादपों से प्राप्त तंतु – (i) पटसन (ii) सूती
प्रश्न 24. पटसन के पौधे के किस भाग से पटसन प्राप्त होता है?
उत्तर – पटसन के पौधे के तने से।
प्रश्न 25. उन जंतुओं के नाम बताओ जिनसे तंतु प्राप्त होते हैं?
उत्तर – (i) भेड़
(ii) रेशम का कीट
प्रश्न 26. कपास की फ़सल के लिए किस प्रकार की मिट्टी अच्छी है?
उत्तर – काली मिट्टी।
प्रश्न 27. कपास के पौधों से कपास की फ़सल प्राप्त करने के लिए कौन-सी। विधि का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – हस्त चयन (हाथ से बीनना)
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapter Question Answer In Hindi
Chapter 1 – भोजन : यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा- संग्रहण एवं निपटान
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes In Hindi
Chapter 1 – भोजन यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा- संग्रहण एवं निपटान
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters MCQ In Hindi
Chapter 1 – भोजन : यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा- संग्रहण एवं निपटान

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here