NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 7 गति एवं दूरियों के मापन (Motion and Measurement of Distances) Notes in Hindi

NCERT Solution Class 6th Science Chapter - 10 गति एवं दूरियों के मापन (Motion and Measurement of Distances) Notes in Hindi
Last Doubt

Contents

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 7 गति एवं दूरियों के मापन

TextbookNCERT
Class 6th
Subject विज्ञान (Science)
Chapter7th
Chapter Nameगति एवं दुरियों के मपान (Motion and Measurement of Distances)
CategoryClass 6th विज्ञान (Science)
Medium Hindi
Source Last Doubt
NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 7 गति एवं दूरियों के मापन (Motion and Measurement of Distances) Notes in Hindi – जिसमे हम इस अध्याय के मुख्य बिंदुआ को समझने वाले है। जैसे:- वर्तुल गति, दूरी, मापन, गति, आवर्ती गति, सरलरेखीय गति, SI मात्रक और इस अध्याय में आने वाले प्रश्न जो की मापन के मात्रक, गति एवं मापन, मापन का परिणाम, मापन के पुराने मात्रक, अंतर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली (SI प्रणाली), प्रत्यक्ष मापन, परोक्ष मापन,आवर्ती गति, घूर्णन, चक्रीय गति, गति के प्रकार, दूरी, गति को कैसे मापा जा सकता है, गति के मापन को क्या कहते हैं, स्पीड क्लास 6 क्या है आदि इसके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 7 गति एवं दूरियों के मापन

Chapter – 7

गति एवं दूरिया के मपान

Notes

दूरी क्या है ? – एक निश्चित समय अंतराल में किसी वस्तु द्वारा एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक की तय की गई कुल लंबाई को दूरी (Distance) कहते हैं।
मापन किसे कहते है ? – किसी अज्ञात राशि की वैसे ही किसी ज्ञात राशि से तुलना करने की क्रिया को मापन (Measurement) कहते हैं।
गति क्या होता है ? – समय बदलने के साथ किसी वस्तु की स्थिति में होने वाले परिवर्तन को गति (Motion) कहते हैं। मान लीजिए कि आप सड़क पर किसी बस को देख रहे हैं जो किसी खास बिंदु पर है। पाँच मिनट बाद बस किसी दूसरे बिंदु पर नजर आती है। (आपने देखा बस एक बिंदु पर है। लेकिन अगले पाँच मिनट बाद वह दूसरे बिंदु पर नज़र आती है। मतलब बस समय के साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन कर रही है।) ऐसी स्थिति में आप कह सकते हैं कि बस गति कर रही है।
सरल रेखीय गति किसे कहते है ? – जब गति किसी सरल रेखा के अनुदिश होती है तो इसे सरल रेखीय गति (Simple Linear Motion) कहते हैं। उदाहरण के लिए एक सीधी सड़क पर कार की गति।
SI मात्रक क्या है ? – किसी भी समय, मात्रा और लम्बाई आदि की अन्तर्राष्ट्रीय मानक इकाई को SI मात्रक (SI unit) कहते है।
मापन के मात्रक किसे कहते है ? – किसी भौतिक राशि के मापन के लिए उसी प्रकृति की भौतिक राशि की एक निश्चित मात्रा को संदर्भ मानक मान लिया जाता है। इसी संदर्भ मानक को ही मापन का मात्रक (Units of Measurement) कहते हैं।
गति के प्रकार कितने होते है ?
गति के चार प्रकार होते है यह सभी निन्मलिखित है:-

(1) वर्तुल गति (Circular motion)
(2) आवर्ती गति (Recurring Motion)
(3) चक्रीय गति (Cyclic Motion)
(4) घूर्णन (Rotating)
वर्तुल गति किसे कहते है ? – जब किसी वक्रीय रेखा के अनुदिश गति होती है तो इसे वर्तुल गति (Circular motion) कहते हैं। जैसे की किसी मोड़ पर कार की गति।
आवर्ती गति किसे कहते है ? – जब गति एक निश्चित समय पर बार-बार दोहराई जाती है तो इसे आवर्ती गति (Recurring Motion) कहते हैं। उदाहरण के लिए घड़ी के पेंडुलम की गति।
चक्रीय गति किसे कहते है ? – जब किसी वृत्तीय पथ पर गति होती है तो इसे चक्रीय गति (Cyclic Motion) कहते हैं। उदाहरण के लिए अपनी कक्ष में घूमता हुआ कोई उपग्रह।
घूर्णन क्या होता है ? – यह एक प्रकार का गति होती है। जब कोई वस्तु किसी अक्ष पर घूमती है तो ऐसी गति को घूर्णन (Rotating) कहते हैं। उदाहरण के लिए पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना।
मापन का परिणाम से क्या समझते है ? – मापन के परिणाम (Measurement Result) के दो भाग होते हैं। एक भाग में कोई संख्या होती है दूसरे भाग में मात्रक होता है। जिस ज्ञात राशि का उपयोग हम मापन के लिए करते हैं उसे मात्रक कहते हैं। उदाहरण के लिए जब आप कहते हैं। कि आपकी लंबाई 150 सेमी. है। तो इस मापन में एक संख्या है। (150) और एक मात्रक है (सेंटीमीटर)।
मापन के पुराने मात्रक से अभिप्राय है ? – मापन के मानक मात्रक के विकास से पहले हम कई तरह के मात्रकों का उपयोग मापने के लिए करते थे। इनमे से कुछ का उपयोग आज भी होता है। उदाहरण – बालिश्त, हाथ, फुट, बाँह की लंबाई, आदि। इस तरह के मात्रक अक्सर शरीर के किसी अंग की लंबाई पर आधारित होते हैं। शरीर के अंगों की लंबाई अलग-अलग व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है। इससे मापन में एकरूपता नहीं आती है। और असमान्ता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह मापन के पुराने मात्रक (Old Units of Measurement) को मानते है।
मापन के मानक मात्रक से अभिप्राय है ? – मापन में एकरूपता रखने के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मानक मात्रकों का इस्तेमाल शुरु हुआ। ऐसा माना जाता है। कि नेपोलियन (जो फ्रांस का शासक था।) ने कई मानक मात्रकों की शुरुआत की थी, जिनमे से अधिकतर मात्रकों का इस्तेमाल आज भी हो रहा है। इससे मापन में एकरूपता और समान्ता था। यह मापन के मानक मात्रक (Standard Units of Measurement) को मानते है।
यातायात की कहानी क्या है ? – पहले शुरु शुरु में आदमी पैदल ही भ्रमण करता था। समय बीतने के साथ-साथ आदमी ने लोगों और सामान को ढ़ोने के लिए पशुओं का प्रयोग शुरु किया। जलीय जीवों से प्रेरणा लेकर आदमी ने नाव बनाई होगी। शुरुआत में लकड़ी के बड़े लट्ठे को खोखला करके नाव बनाई जाती थी। बाद में इसमें सुधार करते हुए धारारेखीय आकार के नाव बनने लगे। पहिये के आविष्कार ने यातायात के साधनों में क्रांति ला दी। उसके बाद पशुओं से खींची जाने वाली गाड़ियाँ बनी होंगी। भाप इंजन के आविष्कार से यातायात के साधनों में दूसरी क्रांति आई। भाप से चलने वाले इंजन ने जानवरों की जगह ले ली। भाप इंजन के कारण एक साथ सैंकड़ों लोगों को लाना ले जाना आसान हो गया। आंतरिक दहन इंजन के आविष्कार के बाद स्वचालित गाड़ियाँ बनने लगीं। जेट इंजन के आ जाने से हवाई यात्रा आसान हो गई। यहाँ सभी चीजें यातायात की कहानी (Traffic Story) का हिस्सा है।
प्रत्यक्ष मापन किसे कहते है ? – जब हम किसी राशि को प्रत्यक्ष रूप से मापते हैं। तो इसे प्रत्यक्ष मापन कहते हैं। जैसे यदि आप एक पैमाना लेकर किसी लंबाई को मापते हैं। तो यह प्रत्यक्ष मापन (Direct Measurement) हुआ।
परोक्ष मापन किसे कहते है ? – कभी कभी हम कुछ मापन प्रत्यक्ष रूप से नहीं लेते हैं। जैसे यदि आपको किसी पेड़ का घेरा मापना हो तो आप पैमाने का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। आप पहले एक रस्सी से पेड़ का घेरा नापेंगे और फिर उस रस्सी को किसी पैमाने से मापेंगे। इसे हम परोक्ष मापन कहते है।
लंबाई मापने के सही चरण से अभिप्राय है ? – इसके लिए पैमाने को लम्बाई के अनुदिश रखना चाहिए। पैमाने पर के शून्य को आरंभिक बिंदु पर रखना चाहिए। यदि पैमाने का शून्य टूटा हुआ है। तो किसी अन्य बिंदु को आरंभिक बिंदु पर रखना चाहिए। यदि आप 1 से शुरु करते हैं। और पैमाने पर का पठन 15 आता है। तो पठन = 15 – 1 = 14 मापन के समय आँखों की स्थिति सटीक होनी चाहिए। आपकी आँखें मापे जाने वाले बिंदु के ठीक ऊपर होनी चाहिए। आँख की स्थिति सही न होने से पैरेलैक्स त्रुटि होती है जिससे गलत पठन निकलता है।

प्रश्न 1. गति को कैसे मापा जा सकता है?

गति को मापने के लिए जिस वस्तु का उपयोग करते है उसे स्पीडोमीटर, रडार, गाइरोस्कोप आदि संसाधन के नाम से जानते है।

प्रश्न 2. गति के मापन को क्या कहते हैं?

गति के मापने को गति मापन कहते हैं। जिसे हम km/h और m/s में निकालते है।

प्रश्न 3 गति क्या है ?

किसी भी वस्तु के गति करने की प्रक्रिया या वह जिस भी गति में स्थाई कर बढ़ और घट रहा है। उसे गति कहते हैं।

प्रश्न 4. गति के 4 प्रकार क्या है?

गति चार प्रकार की होती है-पहला समान गति दूसरा चर गति तीसरा औसत गति और चौथा तात्क्षणिक गति हैं।

प्रश्न 5. दूरी मापने का यंत्र कौन सा है?

दूरी मापने का यंत्र को ओडोमीटर या ओडोग्राफ के नाम से जानते है।

प्रश्न 6. माप के 4 प्रकार क्या हैं?

माप के 4 प्रकार हैं।
1. अनुपात
2. क्रमिक
3. अंतराल
4. नाममात्र

प्रश्न 7. गति का सूत्र क्या है?

गति का सूत्र S = ut + 1/2at2 इसके तीन सूत्र है जिसका प्रयोग हम गति को मापने और गन्न निकालने में करते है।

प्रश्न 8. गति मापने वाले यंत्र का नाम क्या है?

गति को मापने के लिए जिस यंत्र का नाम आता है, उसे स्पीडोमीटर या स्पीड मीटर कहते है। यह वाहन की गति को मापने के लिए वाहन द्वारा उपयोग किया जाने वाला उपकरण है।

प्रश्न 9. बैरोमीटर से क्या मापा जाता है?

बैरोमीटर या वायुदाबमापी एक यंत्र होता है जिसके द्वारा वायुमण्डल के दबाव को मापा जाता है। वायुदाब को मापने के लिये बैरोमीटर में पानी, हवा अथवा पारा का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 10. मापन की विशेषताएं क्या है?

यह वस्तुओं, लक्षणों, गुणों, विशेषताओं और व्यवहारों का संख्यावाचक विवरण होता है। मापन अपने आप में अंतिम नहीं होता किंतु यह निश्चित रूप से किसी व्यक्ति को शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में योग्यताओं के मूल्यांकन का साधन होता है।

प्रश्न 11. मापन की शुरुआत कैसे हुई?

सिन्धु घाटी (3000 ईसा पूर्व से 1500 ईसा पूर्व) के लोगों ने नाप एवं तौल के उपयोग में अत्यन्त उन्नत मानकीकरण का विकास कर लिया था।

प्रश्न 12. दूरी मापने का सबसे छोटा इकाई कौन सा है?

(i) मिलीमीटर (मिमी) लंबाई का सबसे छोटा मीट्रिक माप है और एक मीटर के 1/1000 के बराबर है।
(ii) सेंटीमीटर (सेमी) लंबाई की अगली सबसे बड़ी इकाई है। और एक मीटर के 1/100 के बराबर है।

प्रश्न 13. हमें चीजों को मापने की आवश्यकता क्यों है?

हमें चीजों को मापने की आवश्यकता इसलिए भी पड़ती है जिससे जिस व्यक्ति को जितना चाहिए उतना उसे तोल के या माप के प्राप्त हो सकता है।

प्रश्न 14. गणित में दूरी क्या है?

रेखा या रेखा खंड पर दो बिंदुओं के बीच एक रेखा या रेखा खंड की लंबाई को गणित की दूरी कहते है।

प्रश्न 15. दूरी कब शून्य होती है?

जब एक वस्तु विराम या स्थिर पर है, तब तय की गई दूरी शून्य है।

प्रश्न 16. पृथ्वी 1 मिनट में कितनी दूरी तय करती है?

पृथ्वी परिभ्रमण करती हुई प्रति मिनट करीब 28 किलोमीटर दूरी तय कर लेती है।

प्रश्न 17. 24 घंटे में धरती कितनी बार घूमती है?

धरती हर 24 घंटे में एक चक्कर लगाती है। चक्कर लगाने की गति 1674 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

प्रश्न 18. धरती 1 साल में कितनी बार घूमती है?

लाखों साल पहले पृथ्वी प्रतिवर्ष 420 बार घूमती थी, लेकिन अब वह 365 बार ऐसा करती है।

प्रश्न 19. सूरज किसका चक्कर लगाता है?

जिस प्रकार पृथ्वी और अन्य ग्रह सूरज की परिक्रमा करते हैं उसी प्रकार सूरज भी आकाश गंगा के केन्द्र की परिक्रमा करता है।

प्रश्न 20. आवर्ती गति किसे कहते है?

ऐसी गति जो एक निश्चित समय अंतराल के पश्चात दोहराती है, उसे आवर्ती गति (Recurring Motion) कहते हैं।

प्रश्न 21. वर्तुल गति किसे कहते है?

जब किसी वक्रीय रेखा के अनुदिश गति होती है तो इसे वर्तुल गति (Circular motion) कहते हैं। जैसे की किसी मोड़ पर कार की गति।

प्रश्न 22. गति एवं दूरियों के मापन से आप क्या समझते है?

गति एवं दूरियों के मापन से अभिप्राय हम गति एवं दूरी को मापने के लिए मात्रक का उपयोग करते हैं।

प्रश्न 23. पुराने जमाने में वस्तु को कैसे मापा जाता था?

पुराने जमाने में वस्तुओं को मापने के लिए हाथ, लकड़ियों एवं एक ऐसी वस्तु का प्रयोग किया जाता था जिससे वहां अनुमान के मुताबिक सही गन्न कर सके।

प्रश्न 24. सरल रेखीय गति के कुछ उदाहरण दीजिए।

सरल रेखीय गति के उदाहरण जैसे की सीधी सड़क पर चलती हुई गाड़ियां एवं सैनिकों द्वारा किया गया सीधा मार्च।

प्रश्न 25. विराम और गतिशील वस्तुओं में अंतर क्या है।

विराम वस्तुओ का मतलब यह है कि वह वस्तु स्थिर है और गतिशील वस्तुओं का मतलब यह है कि वह वस्तु गति कर रहा है, जिसे हम गतिशील कहते हैं।

प्रश्न 26. किसी भी वर्क रेखा की लंबाई कैसे मापते हैं?

हम किसी भी वक्त की लंबाई मापने के लिए मीटर पैमाना धागे का उपयोग कर सकते हैं जैसे गति एवं दूरियों का मापन अध्याय के चित्र 10.10 में दर्शाया गया है।

NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Question & Answer In Hindi
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters MCQ In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here