NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 3 तंतु से वस्त्र तक (Fiber to Fabric) Notes in Hindi

NCERT Solution Class 6th Science Chapter - 3 Fibre to Fabric Note in Hindi
Last Doubt

Contents

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 3 तंतु से वस्त्र तक (Fiber to Fabric)

TextbookNCERT
Class6th
Subject विज्ञान (Science)
Chapter3rd
Chapter Nameतंतु से वस्त्र तक (Fiber to Fabric)
CategoryClass 6th विज्ञान (Science)
MediumHindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 3 तंतु से वस्त्र तक (Fiber to Fabric) Notes in Hindi जिसमे हम तंतुओं से धागा निर्माण की क्रिया क्या कहलाती है?, तंतुओं से धागा कैसे बनाया जाता है?, वस्त्र तंतु विज्ञान क्या है?, वस्त्र तंतु से आप क्या समझते हैं?, तंतु किसका बना होता है?, तंतु से क्या आशय है?, तंतु का क्या कार्य है?, वस्त्र और उदाहरण क्या है?, वस्त्रों के गुण क्या हैं?, वस्त्र कैसे बनता है?, धागे से कपड़ा कैसे बनता है?, प्राकृतिक तंतु कौन सा है?, भारत का राष्ट्रीय कपड़ा कौन सा है?, पहला कपड़ा कब बनाया गया था?, वस्त्रों की 6 श्रेणियां कौन सी हैं?, वस्त्र क्यों आवश्यकता है?, भारत में कपड़े का आविष्कार कब हुआ?, तंतु तीन प्रकार के कौन-कौन से हैं?, तंतु के रूप में कोशिका क्या है?, सबसे मजबूत तंतु कौन सा होता है?, बल्ब का टूटा हुआ तंतु क्या कहलाता है?, बल्ब में कौन सा तार होता है?, कौन सा प्राकृतिक तंतु नहीं है?, कपास से बने वस्त्र को कौन सा वस्त्र कहते हैं?, अधिक लंबाई वाले वस्त्र उपयोगी तंतुओं को क्या कहते हैं?, कपास का दूसरा नाम क्या है?, सूती कपड़ा कौन सा है?, प्राकृतिक कपड़े कहां से आते हैं?, कपड़ा में प्राकृतिक फाइबर क्या है?, झूठ तंतु का मुख्य घटक क्या है?, बल्ब क्यों नहीं जलता है?, पतली तार किसे कहते हैं?, बल्ब पीला क्यों होता है?, आग में बल्ब जलाने से क्या होता है?, हमें बिजली के बल्ब कक्षा 7 को क्यों नहीं छूना चाहिए?, बिजली के एक सेल में कितने टर्मिनल होते हैं? आदि के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 3 तंतु से वस्त्र तक (Fiber to Fabric)

Chapter – 3

तंतु से वस्त्र तक

Notes

तंतु (Fiber) किसे कहते है?

तंतु एक प्रकार के रेशे होते है। जिससे तागे या धागे बनाये जाते है। प्राकृतिक रूप से तंतु पादपों या जंतुओं से प्राप्त होते है। उसे तंतु कहते है। जैसे – कपास , रुई , जुट , पटसन आदि।

तंतु कितने प्रकार के होते है?

तंतु दो प्रकार के होते है।

1. प्राकृतिक तंतु
2. संश्लेषित तंतु

1. प्राकृतिक तंतु (Natural fibers) क्या है?

जो तंतु पादपों या जंतुओ से प्राप्त होते है उन्हे प्राकृतिक तंतु कहते है। जैसे – कपास, रुई, जुट, रेशम तथा ऊन आदि।

2. संश्लेषित तंतु (Synthetic fiber) क्या है?

रासायनिक पदार्थों से बनाया गया तंतुओं को संश्लेषित तंतु कहते है। जैसे – पॉलिएस्टर, नॉयलोन, एक्रिलिक, रेयान आदि।

जंतुओं से प्राप्त तंतु कौन-कौन से है?

जंतुओं से प्राप्त होने वाले तंतु को जांतव तंतु या एनीमल फाइबर कहा जाता है। जैसे – रेशम तथा ऊन आदि।

पादपों से प्राप्त तंतु किसे कहते हैं?

पादपों से प्राप्त होने वाले तंतु को पादप तंतु या प्लांट फाइबर कहा जाता है। जैसे – रुई, कपास, जुट, पटसन आदि।

वस्त्र (Clothes) क्या होता है उदाहरण सहित?

वस्त्र तागे या धागे से बने वस्तु होते है। वस्त्र बनाने के लिए तंतुओं को तागों में परिवर्तित किया जाता है फिर उनके वस्त्र बनाये जाते हैं। जैसे – झोला, परदा, तौलिया, रूमाल आदि।

रुई (Cotton) किसे कहते है?

रुई एक प्राकृतिक तंतु है जो हमे पौधों से प्राप्त होता है। इस से तेल के लैम्पों के लिए बत्तियाँ बनायी जाती है। जैसे – गर्म कपड़े बनाने में, कान से पीब निकलना आदि।

कपास की प्राप्ति (Receipt of cotton) कहा किया जाता है?

कपास या रुई कपास के फल से प्राप्त किया जाता है। कपास के फल परिपक्व (अच्छी तरह पका हुआ) होने के बाद कपास बॉलो से कपास हस्त चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है।

कपास ओटना (Cotton gin) से आप क्या समझते है?

कपास के रुई से कपास के बीजों को कंकतन द्वारा पृथक (अलग) किया जाता है। इस प्रक्रिया को कपास ओटना कहते हैं। पारंपरिक ढंग से कपास हाथों से ओटी जाती थी। आजकल कपास ओटने के लिए मशीनो का उपयोग किया जाता है।

जुट (Jute) किसे कहते है?

पटसन तंतु को पटसन के तंतु से प्राप्त किया जाता है। इसकी खेती वर्षा ऋतू में की जाती है। इसे भारत में प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार तथा असम में उगाया जाता है। इसे पुष्पन अवस्था में काटते हैं। फसल कटाई के पश्चात् इसके तनों को कुछ दिन तक जल में डुबोकर रखते है। जिससे इसके तने गल जाते हैं और तंतुओं को तने से असानी से अलग कर लिया जाता है। वस्त्र बनाने के लिए तंतुओं को तागों में परिवर्तित किया जाता है फिर उनके वस्त्र बनाये जाते है।

कताई (Spinning) किसे कहते हैं?

रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते है।

कताई की प्रक्रिया (Spinning process) को क्या कहते है?

इस प्रक्रिया में रुई के एक पुंज (गुच्छे) से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाता हैं और तागा बन जाता है।

तकली (Spindle) किसे कहते है?

कताई के लिए एक सरल युक्ति ‘हस्त तकुआ’ का उपयोग किया जाता है जिसे तकली कहते है हाथ से चलाई जाने वाली एक अन्य प्रचलित युक्ति जो कताई में उपयोग होता है चरखा (Spinning Wheel) कहते हैं। बड़े पैमाने पर कताई का कार्य मशीनों की सहायता से किया जाता है। कताई के पश्चात् तागों का उपयोग वस्त्र बनाने में किया जाता है। तागे से वस्त्र बनाने की कई विधियाँ हैं।

बुनाई (Knitting) किसे कहते है और यह करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?

तागों के दो सेटों को आपस में व्यस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते है। बुनाई के लिए करघों का उपयोग किया जाता है।

करघे कितने प्रकार के होते है?

करघे दो प्रकार के होते जैसे –

1. हस्तप्रचालित
2. विद्युतप्रचालित

बंधाई (Tied up) से आप क्या समझते है?

बंधाई वह प्रक्रिया है जिसमें किसी एकल तागे का उपयोग वस्त्र के एक टुकडे को बनाने में किया जाता है।

तागा (Thread) क्या है?

तागा (धागा) बारीक तंतुओं के समूह से बने रेशे को तागा अथवा धागा कहते हैं। तागे से वस्त्र बनता है।
महत्वपूर्ण बातें
1. वस्त्र-सामग्री अथवा वस्त्रों में विविधता होती है, जैसे सूती, रेशमी, ऊनी और पॉलिएस्टर ।

2. वस्त्र तागों से बनते हैं जिन्हें तंतुओं से बनाया जाता है।

3. तंतु या तो प्राकृतिक होते हैं अथवा संश्लिष्ट । रेशम, ऊन और जूट कुछ प्राकृतिक तंतु हैं, जबकि नायलॉन और पॉलिएस्टर कुछ संश्लिष्ट तंतुओं के उदाहरण हैं।

4. रुई और जूट जैसे तंतु पादपों से प्राप्त किए जाते हैं।

5. तंतुओं से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते है ।

6. तागों की बुनाई दो प्रकार से की जाती है जिनसे वस्त्र बनता है।

प्रश्न 1. तंतु से क्या समझते हैं?

तंतु एक प्रकार के रेशे होते है जिससे तागे या धागे का निर्माण किया जाता है।

प्रश्न 2. तंतुओं से तागा कैसे बनता है?

तंतुओं से कताई द्वारा तागे का निर्माण होता है। इसे हम तकली या चरखा आदि के उपयोग से करते हैं।

प्रश्न 3. वस्त्र तंतु से आप क्या समझते हैं?

वस्त्र तंतु वह मूलभूत सूक्ष्म इकाई है, जिसमें किसी भी वस्त्र निर्माण करने के लिए आवश्यक गुण होता है और जिसे वस्त्र निर्माण में कच्ची सामग्री के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

प्रश्न 4. तंतु किसका बना होता है?

तंतु किसी भी प्राकृतिक रेशे का बना होता है।

प्रश्न 5. तंतु कितने प्रकार के होते हैं?

तंतु दो प्रकार का होते हैं- प्राकृतिक तंतु और संश्लिष्ट तंतु।

प्रश्न 6. वस्त्र का मुख्य कार्य क्या है?

वस्त्रों का उपयोग निम्नलिखित वर्गों में होता है जैसे कपड़ों के लिए और बैग और टोकरी जैसे कंटेनरों के लिए है। घर में, वस्त्रों का उपयोग कालीन, गद्देदार फर्नीचर, पर्दों, तौलिये, टेबल, बेड और अन्य सपाट सतहों को ढकने आदि में किया जाता है।

प्रश्न 7. कपड़े कितने प्रकार के होते हैं?

प्राकर्तिक वस्त्र (Natural Fibre)- यह प्रकृति से प्राप्त किए जाने वाला वस्त्र है
संश्लिष्ट वस्त्र (Synthetic Fibre)- यह मनुष्यो के द्वारा बनाए गए वस्त्र है।

प्रश्न 8. तंतुओं से धागा निर्माण की क्रिया क्या कहलाती है?

तंतुओं से तागे बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।

प्रश्न 9. क्या तंतु धागों से मिलकर बनते हैं?

तंतु या रेशों की कताई कर धागा बनाया जाता है।

प्रश्न 10. भारत में पटसन कहां-कहां उगाया जाता है?

भारत में पटसन को प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल,असम, बिहार तथा असम में उगाया जाता है।

प्रश्न 11. भारत में पटसन की कृषि कौन-से मौसम में की जाती है?

भारत में पटसन की कृषि वर्षा ऋतु में की जाती है।

प्रश्न 12. रूई भारत के कौन-कौन से राज्य में अधिक उगाई जाती है?

रूई महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु में अधिक उगाई जाती है।

प्रश्न 13. सबसे पहला मानव निर्मित तंतु कौन सा है?

मानव निर्मित प्रथम रेशा रेयॉन है, कृत्रिम सूत (Synthetic fibers) वे सूत या रेशे हैं जिन्हें प्राकृतिक रूप से (जानवरों एवं पौधों) नहीं बल्कि कृत्रिम रूप से निर्मित किया जाता है।

प्रश्न 14. प्राकृतिक तंतु क्या है उदाहरण दें?

जो तंतु पादपों या जंतुओ से प्राप्त होते है उन्हे प्राकृतिक तंतु कहते है। कपास, रुई, जुट, रेशम तथा ऊन इसका अच्छा उदाहरण है।

प्रश्न 15. 6000 साल पहले लोग क्या पहनते थे?

बाउचर ने कहा कि कपड़ों वनस्पति फाइबर से बने कपड़े पहनते थे। ठंडी में मनुष्य अपने शरीर के चारों ओर सिली हुई या गांठदार जानवरों की खाल पहना करते थे। बाउचर ने ये भी कहा, उन्होंने लकड़ी या हड्डी के गहने पहने थे।

प्रश्न 16. धागे कितने प्रकार के होते हैं?

(1) एकहरा धागा
(2) दोहरा धागा

प्रश्न 17. तंतु का अर्थ क्या है?

तंतु शब्द का अर्थ सूत, डोरा, धागा, सूत्र, ताँत है।

प्रश्न 18. बल्ब में कौन सा तार होता है?

बल्ब में प्रकाश देने वाले फिलामेंट पतले तार के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न 19. तंतु से वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

तंतु से वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते है।

प्रश्न 20. कपास से कौन सा कपड़ा बनता है?

कपास से निर्मित वस्त्र सूती वस्त्र बनता है।

प्रश्न 21. तंतुओं से धागा बनाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?

तंतुओं से धागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।

प्रश्न 22. कपास के पौधे को उगाने के लिए उचित मृदा कैसी होनी चाहिए ?

कपास के पौधे उचित मृदा में काली मिट्टी होनी चाहिए।

प्रश्न 23. पहला कपड़ा कब बनाया गया था?

वस्त्रों का इतिहास लगभग 3400 ईसा पूर्व में शुरू हुआ था और मिस्र के लोगों ने नील नदी के तट पर सन का उपयोग लिनन बनाने के लिए किया, जो सबसे पुराना कपड़ा था।

प्रश्न 24. दुनिया का सबसे महंगा कपड़ा कौन सा है?

आस्कर डे ला रेंटा ” ब्रांड का बना कपड़ा विश्व में सबसे मंहगा है ।

NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes In Hindi
Chapter 1 – भोजन यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा- संग्रहण एवं निपटान
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapter Question Answer In Hindi
Chapter 1 – भोजन : यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा- संग्रहण एवं निपटान
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters MCQ In Hindi
Chapter 1 – भोजन : यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा- संग्रहण एवं निपटान

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here