NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 10 चुंबकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets) Questions Answer in Hindi 

NCERT Solution Class 6th Science Chapter - 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets) Notes in Hindi
Last Doubt

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 10 चुंबकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject विज्ञान (Science)
Chapter10th
Chapter Nameचुंबकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets)
CategoryClass 6th विज्ञान (Science)
MediumHindi
Source Last Doubt
NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 10 चुंबकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets) Questions Answer in Hindi  जिसमे हम चुंबकीय पदार्थ, चुंबकीय, प्राकृतिक चुंबक (लोड स्टोन), कृत्रिम चुंबक का आविष्कार, चुंबक के समान ध्रुव एक – दूसरे को प्रतिकर्षित, छड़ चुंबक सदैव उत्तर – दक्षिण दिशा को दिष्ट, बेलनाकार चुंबक में केवल एक ध्रुव, लोहे का बुरादा छड़ चुंबक के समीप लाने पर इसके मध्य में अधिक चिपकता, आदी Chapter – 10 के Questions answer करेंगे।

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 10 चुंबकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets)

Chapter – 10

चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) कृत्रिम चुंबक विभिन्न आकार के बनाए जाते हैं जैसे ……………… , ……………… तथा ……………।
उत्तर –
छड़, नाल, बेलनाकार 

(ख) जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं वे ……………. कहलाते हैं।
उत्तर –
चुंबकीय पदार्थ

(ग) कागज़ एक ……………….. पदार्थ नहीं है।
उत्तर –
चुंबकीय

(घ) प्राचीन काल में लोग दिशा ज्ञात करने के लिए ……………… का टुकड़ा लटकाते थे।
उत्तर –
प्राकृतिक चुंबक (लोड स्टोन)

(ङ) चुंबक के सदैव …………… ध्रुव होते हैं।
उत्तर –
दो।
प्रश्न 2. बताइए कि निम्न कथन सही है अथवा गलत-

(क) बेलनाकार चुंबक में केवल एक ध्रुव होता है।
उत्तर –
गलत

(ख) कृत्रिम चुंबक का आविष्कार यूनान में हुआ था।
उत्तर –
गलत

(ग) चुंबक के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
उत्तर –
सही

(घ) लोहे का बुरादा छड़ चुंबक के समीप लाने पर इसके मध्य में अधिक चिपकता है।
उत्तर –
गलत 

(ङ) छड़ चुंबक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा को दर्शाता है।
उत्तर –
 सही

(च) किसी स्थान पर पूर्व-पश्चिम दिशा ज्ञात करने के लिए कंपास का उपयोग किया जा सकता है।
उत्तर –
 सही

(छ) रबड़ एक चुंबकीय पदार्थ है।
उत्तर –
गलत
प्रश्न 3. यह देखा गया है कि पेंसिल छीलक (शार्पनर) यद्यपि प्लास्टिक का बना होता है, फिर भी यह चुंबक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है। उस पदार्थ का नाम बताइए जिसका उपयोग इसके किसी भाग के बनाने में किया गया है?
उत्तर – शार्पनर का ब्लेड लोहे का बना होता है जो कि एक चुंबकीय पदार्थ है। इसलिए शार्पनर चुंबक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है।
प्रश्न 4. एक चुंबक के एक ध्रुव को दूसरे चुंबक के ध्रुव के समीप लाने की विभिन्न स्थितियाँ कॉलम 1 में दर्शाई गई हैं। कॉलम 2 में प्रत्येक स्थिति के परिणाम को दर्शाया गया है। रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
कॉलम 1 कॉलम 2
N – N ………….
N – ……..  आकर्षण
S – N…………..
………– S प्रतिकर्षण

उत्तर –

कॉलम 1 कॉलम 2
N – N प्रतिकर्षण
N – S आकर्षण
S – Nआकर्षण
S – S प्रतिकर्षण
प्रश्न 5. चुंबक के कोई दो गुण लिखिए।
उत्तर – चुंबक के गुण दो गुण है-
(i) चुंबक स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है।
(ii) चुंबक के दो ध्रुव होते हैं उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव।
प्रश्न 6. छड़ चुंबक के ध्रुव कहाँ स्थित होते हैं?
उत्तर – छड़ चुंबक के ध्रुव इसके सिरों पर स्थित होते हैं।
प्रश्न 7. छड़ चुंबक पर ध्रुवों की पहचान का कोई चिह्न नहीं है। आप कैसे ज्ञात करोगे कि किस सिरे के समीप उत्तरी ध्रुव स्थित है?
उत्तर – चुंबक के ध्रुवों की पहचान – एक छड़ चुंबक लीजिए जिसके ध्रुव अंकित किये गये हों। इस छड़ चुंबक को धागे से बांध कर स्वतंत्रतापूर्वक एक लकड़ी के स्टैंड से लटकाओ। अब वह छड़ चुंबक जिसके ध्रुवों की पहचान करनी है, उसका एक सिरा लटकती छड़ चुंबक के उत्तरी ध्रुव के पास लेकर जाओ। यदि लटकती छड़ चुंबक प्रतिकर्षित होती है तो छड़ चुंबक का यह उत्तरी ध्रुव है। यदि लटकती छड़ चुंबक आकर्षित होती है तो यह दक्षिणी ध्रुव होगा और दूसरा सिरा उत्तरी ध्रुव।
प्रश्न 8. आपको एक लोहे की पत्ती दी गई है। आप इसे चुंबक कैसे बनाएँगे?
उत्तर – लोहे की पत्ती को चुंबक बनाने की विधि – लोहे की पत्ती लीजिए इसे मेज पर रखिए। अब एक छड़ चुंबक लीजिए तथा इसका कोई एक ध्रुव लोहे की छड़ के एक सिरे पर रखिए। चुंबक को बिना हटाए इसे लोहे की छड़ के दूसरे सिरे तक रगड़ते हुए ले जाइए। चुंबक को उठाइए तथा उसी ध्रुव को लोहे के टुकड़े के प्रारंभिक सिरे पर वापिस ले आइए-इसी प्रकार चुंबक को लोहे की छड़ के अनुदिश बार-बार ले जाइए। इस प्रक्रिया को लगभग 30 – 40 बार दोहराइए। जाँच कीजिए कि क्या लोहे की छड़ चुंबक बन गई है। इसके लिए कोई पिन अथवा लोहे का बुरादा इसके समीप लाइए। यह पिन छड़ की तरफ आकर्षित होगा यदि यह चंबक नहीं बना है तो इस प्रक्रिया को कुछ देर तक और जारी रखिए। ध्यान रखिए कि चुंबक का ध्रुव तथा इसे लोहे की छड़ पर रगड़ने की दिशा बदलनी नहीं चाहिए।
प्रश्न 9. दिशा निर्धारण में कंपास का किस प्रकार प्रयोग होता है?
उत्तर – कंपास का प्रयोग – कंपास में एक डायल होता है जिस पर दिशाएँ अंकित होती हैं। कंपास को उस स्थान पर रखते हैं जहाँ हमें दिशा निर्धारण करना होता है। इसकी सूई विरामावस्था में उत्तर दक्षिण दिशा को निर्देशित करती है। कंपास को तब तक घुमाते हैं जब तक कि डायल पर अंकित उत्तर-दक्षिण के चिह्न सूई के दोनों सिरों पर न आ जाए।
प्रश्न 10. पानी के टब में तैरती एक खिलौना नाव के समीप विभिन्न दिशाओं से एक चुंबक लाया गया। प्रत्येक स्थिति में प्रेक्षित प्रभाव कॉलम 1 में तथा संभावित कारण कॉलम 2 में दिए गए हैं। कॉलम 1 में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम 2 में दिए गए कथनों से कीजिए।
कॉलम 1कॉलम 2
नाव चुंबक की ओर आकर्षित हो जाती है।नाव में चुंबक लगा है जिसका उत्तरी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
नाव चुंबक से प्रभावित नहीं होती।नाव में चुंबक लगा है जिसका दक्षिणी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है। 
यदि चुंबक का उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुंबक के समीप आती है।नाव की लंबाई के अनुदिश एक छोटा चुंबक लगाया गया है।
जब उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुंबक से दूर चली जाती है।नाव चुंबकीय पदार्थ से निर्मित है।
नाव बिना दिशा बदले तैरती है।नाव अचुंबकीय पदार्थ से निर्मित है।

उत्तर –

कॉलम 1कॉलम 2
नाव चुंबक की ओर आकर्षित हो जाती है।नाव चुंबकीय पदार्थ से निर्मित है।
नाव चुंबक से प्रभावित नहीं होती। नाव अचुंबकीय पदार्थ से निर्मित है।
यदि चुंबक का उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुंबक के समीप आती है। नाव में चुंबक लगा है जिसका दक्षिणी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
जब उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुंबक से दूर चली जाती है। नाव में चुंबक लगा है जिसका उत्तरी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
नाव बिना दिशा बदले तैरती है।नाव की लंबाई के अनुदिश एक छोटा चुंबक लगाया गया है।
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Question & Answer In Hindi
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters MCQ In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here