NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 14 जल (Water) Notes in Hindi

NCERT Solution Class 6th Science Chapter - 14 जल (Water) Notes in Hindi
Last Doubt

Contents

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 14 जल (Water)

TextbookNCERT
Class6th
Subject विज्ञान (Science)
Chapter6th
Chapter Nameजल (Water)
CategoryClass 6th विज्ञान (Science)
MediumHindi
Source Last Doubt
Class 6th Science Chapter – 14 जल (Water) Notes in Hindi जिसमे हम जल, जल के स्रोत, पृथ्वी पर जल, खारे जल कितने प्रकार होते हैं, जल क्या है इन हिंदी, जल क्या है जल के उपयोग, जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है, जल का स्रोत क्या है, जल कैसे बनता है, जल के दो अर्थ क्या है, जल हमारे लिए उपयोगी है कैसे, शुद्ध जल कौन सा है,शुद्ध जल का पीएच मान कितना होता है, शरीर में पानी कहां जाता है, जल कैसे बचा सकते हैं, पानी के 6 उपयोग क्या हैं, वाष्पोत्सर्जन कक्षा 6 अध्याय 14 क्या है?, वाष्पोत्सर्जन उत्तर क्या है?, पादप वाष्पोत्सर्जन क्या है?, वाष्पोत्सर्जन प्रकार क्या है?, वाष्पोत्सर्जन क्यों कहा जाता है?, वाष्पोत्सर्जन क्यों महत्वपूर्ण है?, वाष्पोत्सर्जन कैसे कार्य करता है?, पौधों में वाष्पोत्सर्जन क्यों होता है?, पौधे पानी क्यों खोते हैं?, पौधे अपना 99% पानी क्यों खो देते हैं?, मेरा पौधा पानी से क्यों भरा हुआ है?, जड़ बाल कोशिकाएं सतह क्षेत्र को कैसे बढ़ाती हैं?, पानी के रूप, जल चक्र, वाष्पोत्सर्जन, बादलों का बनना, अतिवृष्टि, Class 6 Science Chapter 14 question answer in Hindi, Class 6 Science Chapter 14 Water PDF, वर्षा जल संग्रहण के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 14 जल (Water)

Chapter – 14

जल

Notes

जल (Water) किसे कहते है?

जल या पानी एक आम रासायनिक पदार्थ है जिसका अणु दो हाइड्रोजन परमाणु और एक ऑक्सीजन परमाणु से बना है। जल का सूत्र H2O होता है।

जल के उपयोग (Water use) के बारे में बताए

हम कई कामों के लिए जल का उपयोग करते हैं; जैसे- नहाना, कपड़े धोना, पीना, खाना पकाना, सिंचाई, आदि। कारखानों में उत्पाद बनाने के लिए जल की अत्यधिक मात्रा की आवश्यकता होती है। किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत पड़ती है। जल के बिना हम कुछ दिनों तक ही जीवित रह सकते हैं।

जल के स्रोत (Water sources) क्या-क्या है?

हमें पीने का पानी कई स्रोतों से मिलता है; जैसे- नदी, तालाब, झील और भौम जल।

जलवाष्प (Water Vapour) क्या है?

वायु में जलवाष्प विद्यमान होते हैं। जब वायु किसी ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आती है तो इससे उपस्थित जलवाष्प ठंडी होकर संघनित हो जाती है तथा जल की बूंदें ठंडे पृष्ठ पर दिखाई पड़ती हैं। प्रकृति में जल-चक्र के लिए वायु में जल-वाष्प का उपस्थित होना अनिवार्य है।

ओला किसे कहते है?

वर्षा के समय जल का बड़ा ठोस रूप जो पृथ्वी पर गिरता उस ठोस पदार्थ को ओला कहते है।

बाढ़ किसे कहते है?

जब एक क्षेत्र में चारों तरफ से पानी घुसता है और वह बहुत बर्बादी होती है उसे बाढ़ कहते है।

सूखा किसे कहते है?

जब किसी क्षेत्र में कही भी पानी न हो जैसे – तालाब, कुआँ, हैंड पम्प आदि तो उस जगह पर सुख पड़ा चूका होता है। इसके अलावा “सूखा” एक शब्द है जो वस्तुओं, स्थानों या भूमि की स्थिती का वर्णन करता है जब भूमि को पानी की कमी होती है। तो यह अवस्था जीवन को जीने वाले शर्तों को असंभव बना देती है जैसे कि बारिश की कमी या समुद्र तल के नीचे खनिजों की कमी। इसलिए, सूखा एक विनाशकारी शब्द है जिसका विभिन्न परिस्थितियों में उपयोग किया जाता है।

संघनन किसे कहते है?

जब गैस द्रव में परिवर्तित हो जाता है तो इस प्रक्रिया को संघनन कहते है।

महासागर के बारे में बताए

महासागर उस जगह को कहते है जहा दूर-दूर तक खारा पानी हो।

हिम किसे कहते है?

पानी का बर्फ के टुकड़ों के रूप में संघनित होना ही हिम है तथा हिम का अर्थ होता है ‘बर्फ’।

जलवाष्प क्या है?

जब जल द्रव अवस्था से गैसीय रूप में परिवर्तित हो जाती है या आप कह सकते है जब जल वाष्प हो जाता है उसे जलवाष्प या वाष्पीकरण कहते है।

पृथ्वी पर जल (Water on earth) से क्या अभिप्राय है?

पृथ्वी की सतह का लगभग दो तिहाई हिस्सा जल से ढ़का हुआ है। लेकिन इसमें से अधिकांश पानी खारे पानी के रूप में समुद्र और सागर में मौजूद है। खारा पानी हमारे किसी भी काम का नहीं है। पृथ्वी पर उपलब्ध जल का एक बहुत ही छोटा भाग है। जो मीठे पानी के रूप में उपलब्ध है।

जलचक्र (The water Cycle) किसे कहते है?

धरती पर जल अपनी तीनों अवस्थाओं में है। (ठोस, द्रव और गैस) यह बदलता रहता है। जल के विभिन्न रूपों में चक्रीकरण को जल चक्र कहते हैं।

जल चक्र के विभिन्न चरण (Different Stages of the Water Cycle) कौन से है?

वाष्पीकरण जल के वाष्प (भाप) में बदलने की प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं। वाष्पीकरण के बाद जलवाष्प वायुमंडल में चला जाता है। वाष्पीकरण किसी भी तापमान पर होता रहता है, लेकिन अधिक तापमान पर वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

वाष्पोत्सर्जन (Transpiration) क्या है?

पादपों द्वारा जल से वाष्प निकलने की प्रक्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं। पादपों की पत्तियों और तनों में असंख्य छिद्र होते हैं। इन्हीं छिद्रों से होकर वाष्पोत्सर्जन होता है।

बादल (Cloud) क्या है?

जब जलवाष्प वायुमंडल में अधिक उंचाई पर पहुँचता है तो यह कम तापमान के कारण संघनित हो जाता है। इससे बादलों का निर्माण होता है। जब बादल में अत्यधिक जलवाष्प जमा हो जाता है तो बादल उस मात्रा को संभाल नहीं पाता है। इसके फलस्वरूप वर्षा के रूप में पानी धरती पर गिर जाता है। इस तरह से धरती पर पानी फिर से वापस आ जाता है।

वर्षा के जल (Rain water) से क्या अभिप्राय है?

वर्षा का जल जमीन पर गिरने के बाद नदियों, तालाबों और आखिर में सागर में बह जाता है। वर्षा के जल का कुछ हिस्सा जमीन के नीचे रिस जाता है जिससे भौम जल का पुनर्भरण होता है।

अतिवृष्टि (Excess rain) किसे कहते है?

अत्यधिक वर्षा होने के कारन अतिवृष्टि से बाढ़ आ जाती है। बाढ़ के कारण नदियों का पानी उफान पर आ जाता है जिससे आस पास के इलाके डूब जाते हैं। बाढ़ से मकानों, मवेशियों और फसलों को भारी नुकसान पहुँचता है। और बाढ़ से जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुँचता है।

अल्पवृष्टि (Scanty rain) किसे कहते है?

जब बहुत कम वर्षा होती है तो इसे अल्पवृष्टि कहते हैं। ऐसी स्थिति में सूखा पड़ता है। सूखे के कारण फसल तबाह हो जाती है और पानी पीने में कमी हो जाती है। लोगों और मवेशियों पर सूखे का बुरा असर पड़ता है। सूखे से बचने के लिए लोगों को कहीं और पलायन करने को बाध्य होना पड़ता है। लेकिन मवेशी अक्सर सूखे की चपेट में मारे जाते हैं।

वर्षा जल संग्रहण (Rainwater harvesting) को बताए

वर्षा का अधिकतर पानी ऐसे ही बह कर बरबाद हो जाता है। इस पानी को सही रास्ता दिखाकर भौमजल का पुनर्भरण किया जा सकता है। इस पानी को टैंक में जमा किया जा सकता है ताकि बाद में इस्तेमाल किया जा सके। भविष्य के लिये या भौम जल पुनर्भरण के लिए वर्षा जल को जमा करने की प्रक्रिया को वर्षा जल संग्रहण कहते हैं। इसके लिए छतों की नालियाँ इस तरह लगाई जाती हैं ताकि बहने वाला पानी किसी टंकी में जमा हो या फिर जमीन के भीतर रिस सके। टंकी में जमा हुए पानी को छाना जाता है और फिर उसका सुचारु उपचार किया जाता है ताकि इसे पीने लायक बनाया जा सके।
महत्वपूर्ण बातें
• जल, जीवन के लिए आवश्यक है।
• वायु में वाष्पन और वाष्पोत्सर्जन से जलवाष्प मिलती रहती है।
• जलवाष्प वायु में संघनित होकर छोटी-छोटी जल की बूँदे बनाती है, जो बादल जैसे दिखाई देते हैं। बहुत-सी छोटी जल की
बुँदे परस्पर मिलकर वर्षा, हिम अथवा ओले के रूप में गिरती हैं।
• वर्षा, ओले तथा हिम नदियों, झीलों, तालाबों, कुँओं तथा मिट्टी में जल की पुन:पूर्ति करते हैं।
• महासागरों तथा जलीय भागों के बीच जल के चक्रण को जलचक्र कहते है ।
• अत्यधिक वर्षा से बाढ़ आती है जबकि लंबे समय तक वर्षा न होने से सूखा पड़ सकता है।
• पृथ्वी पर उपयोग करने योग्य जल की मात्रा सीमित है इसलिए विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता है।

प्रश्न 1. जल किसे कहते हैं?

पानी को ” सार्वभौमिक विलायक ” कहा जाता है क्योंकि यह किसी भी अन्य तरल की तुलना में अधिक पदार्थों को घोलने में सक्षम है। यह पृथ्वी पर हर जीवित चीज के लिए महत्वपूर्ण है। इसका मतलब यह है कि पानी जहां भी जाता है, चाहे हवा के माध्यम से, जमीन के माध्यम से या हमारे शरीर के माध्यम से, यह मूल्यवान रसायनों, खनिजों और पोषक तत्वों को अपने साथ ले जाता है।

प्रश्न 2. जल कितने प्रकार होते हैं?

जल की तीन अवस्थायें: द्रव, ठोस (बर्फ), और हवा मे (अदृश्य) वाष्प। बादल जल वाष्प की संघनित बूंदों से बनते हैं। जल तीन अवस्थाओं में पाया जाता है, यह उन कुछ पदार्थों मे से है जो पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप से सभी तीन अवस्थाओं में मिलते हैं।

प्रश्न 3. जल का स्रोत क्या है?

जल स्रोत देश के जल संसाधनों को नदियों और नहरों, जलाशयों, कुओ और तलाबों, आर्द्र भूमि और चापाकाल, झीलों तथा शुष्क पड़ते जलस्रोतों और खारे पानी के रुप में वर्गीकृत किया जा सकता है। नदियों और नहरों के अलावा बाकी के जल स्रोतों का कुल क्षेत्र 7 मिलियन हेक्टेयर है।

प्रश्न 4. जल का निर्माण कैसे होता है?

जल हमारी पृथ्वी के जीवन का आधार तत्व है। इसका निर्माण बेहतर तरीके से प्राकृतिक रूप से ही होता है। जल के एक अणु में हायड्रोजन के 2 परमाणु एवं ऑक्सीजन का 1 परमाणु मिल कर बनता है।

प्रश्न 5. मनुष्य के शरीर में कितना पानी होता है?

मानव शरीर में लगभग 65% पानी है। यह हमारे शरीर का सबसे आवश्यक घटक है क्योंकि यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और जैव रासायनिक अभिक्रियाओं आदि को नियंत्रित करता है।

प्रश्न 6. पानी का रंग कौन सा होता है?

पानी का रंग अलग-अलग परिवेशों में भिन्न भिन्न होता है जिसमें पानी मौजूद होता है। अपेक्षाकृत कम मात्रा में पानी बेरंग दिखता है। शुद्ध पानी नीला रंग का होता है, जो मोटाई (स्तर) बढ़ते बढ़ते गहरा नीला हो जाता है। पानी का नीला रंग एक आंतरिक गुण है जो कि चयनात्मक अवशोषण और सफेद रोशनी के बिखरने के कारण होता है।

प्रश्न 7. धरती पर जल कितने प्रतिशत हैं?

ये तो आप जानते ही हैं कि पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है. 1.6 प्रतिशत पानी ज़मीन के नीचे है और 0.001 प्रतिशत वाष्प और बादलों के रूप में है. पृथ्वी की सतह पर जो पानी है उसमें से 97 प्रतिशत सागरों और महासागरों में है जो नमकीन है और पीने के काम नहीं आ सकता।

प्रश्न 8. जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

हमारे जीवन में जल का बहुत महत्व है अगर हम पानी नहीं तो दुनिया के सभी जीव मर सकते हैं। हम पानी के बिना खाना बनाना, कपडे धोना आदि जैसे चीजे नहीं कर सकते है।

प्रश्न 9. जल का सबसे बड़ा स्रोत कौन सा है?

जल का सबसे बड़ा स्रोत समुंद्र है।

प्रश्न 10. विश्व का सबसे ताजा पानी कहां पाया जाता है?

विश्व का सबसे ताजा पानी चिली के पेटागोनिया क्षेत्र, प्यूर्टो विलियम्स में था।

प्रश्न 11. सबसे साफ झील कौन सी है?

सबसे साफ झील लोकतक झील है।

प्रश्न 12. अल्पवृष्टि किसे कहते है?

जब बहुत कम वर्षा होती है तो इसे अल्पवृष्टि कहते हैं। ऐसी स्थिति में सूखा पड़ता है। सूखे के कारण फसल तबाह हो जाती है और पानी पीने में कमी हो जाती है। लोगों और मवेशियों पर सूखे का बुरा असर पड़ता है। सूखे से बचने के लिए लोगों को कहीं और पलायन करने को बाध्य होना पड़ता है। लेकिन मवेशी अक्सर सूखे की चपेट में मारे जाते हैं।

प्रश्न 13. रोजाना जीवन में जल से हम क्या कार्य करते हैं?

रोजाना हम जीवन में जल का इस्तेमाल कुछ इस प्रकार से करते है-
1. खाना बनाने में
2. नहाने में
3. कपड़े धोने में
4. बर्तन धोने में
5. घर की सफाई करने में

प्रश्न 14. क्या विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समान मात्रा में जल उपलब्ध होता है?

विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समान मात्रा में जल उपलब्ध नहीं होता है।

प्रश्न 15. क्या उद्योगों में वस्तुओं के उत्पादन के लिए जल का उपयोग होता है?

हाँ, वस्तुओं के उत्पादन में उद्योगों में जल का उपयोग होता है।

प्रश्न 16. एक पुस्तक के एक पृष्ठ के उत्पादन के लिए लगभग कितने पानी की आवश्यकता होती है?

एक पुस्तक के एक पृष्ठ के उत्पादन के लिए करीब 2 गिलास पानी की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 17. हमें जल कहाँ से प्राप्त होता है?

हमें जल झरनों, तालाबों, कुओं, नदियों और हैंड पंप से प्राप्त होता है।

प्रश्न 18. पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा है?

पृथ्वी का 2/3 भाग जल से घिरा है।

प्रश्न 19. समुद्रों और महासागरों का जल कैसा होता है?

समुद्रों और महासागरों का जल खारा या नमकीन होता है, क्योंकि इसमें बड़ी मात्रा में लवण होते हैं।

प्रश्न 20. वर्षा जल संग्रहण किसे कहते हैं ?

वर्षा होने के बाद वर्षा के जल को इकट्ठा करना वर्षा जल संग्रहण कहलाता है।

प्रश्न 21. वर्षा जल संग्रहण की दो तकनीकें लिखें।

(i) छत के ऊपर
(ii) सड़क के किनारे बनी नालियों द्वारा एकत्रित

प्रश्न 22. वर्षा जल संग्रहण का मूल मंत्र क्या है?

वर्षा जल जहां गिरे वंही उसे एकत्रित करना वर्षा जल संग्रहण का मूल मंत्र कहलाता है।

प्रश्न 23. हम जल को कैसे सुरक्षित कर सकते हैं?

हम जल का उपयोग सही तरीके से इस्तेमाल करके तथा उसे संरक्षित रखकर कर सकते है।

प्रश्न 24. वायुमंडल में संघनन कब होता है?

जब वायु पर्याप्त ऊँचाई पर जाकर ठंडी हो जाती है।

प्रश्न 25. गीले कपड़ों, खेतों, सड़कों और अन्य जमीनी क्षेत्र से जल कैसे लुप्त हो जाता है?

जल वाष्पन द्वारा लुप्त हो जाता है।

प्रश्न 26. सर्दियों में प्रातःकाल धरती के पास कोहरा क्यों दिखाई देता है?

सर्दियों में मौसम ठंडा होने पर जलवाष्प संघनित हो जाते हैं जो कोहरा या धुंध के रूप में दिखाई देता है।

प्रश्न 27. बाढ़ आने का मुख्य कारण क्या है?

बाढ़ आने का मुख्य कारण है अत्यधिक वर्षा का होना।

प्रश्न 28. वाष्पन के लिए क्या अनिवार्य है?

वाष्पन के लिए ऊष्मा अनिवार्य है।

प्रश्न 29. भौम जल किसे कहते हैं?

वर्षा के बाद भूमि के अंदर इकट्ठा हुआ जल भौम जल कहलाता है।

प्रश्न 30. हमारे देश में अधिकांश वर्षा कौन-से मौसम में होती है?

हमारे देश में मानसून (Monsoon) के मौसम में अधिकांश वर्षा होती है।

प्रश्न 31. वर्षा के जल का संग्रहण किसे कहते है?

वर्षा के जल एकत्र करना और उसका भंडारण करके बाद में प्रयोग करना जल की उपलब्धता में वृद्धि करने का एक उपाय है इस उपाय द्वारा वर्षा का जल एकत्रित करने को वर्षा जल संग्रहण कहते हैं।

प्रश्न 32. एस. टी. कोलरिज़ द्वारा कौन-सी कविता लिखी गई है?

एस. टी. कोलरिज़ ने ‘राइम ऑफ दि एनशिएंट मैरिनर’ लिखी है।

प्रश्न 33. एस. टी. कॉलरिज ने ‘राइम ऑफ दि एनशिएंट मैरिनर’ कब लिखी?

एस. टी. कॉलरिज ने ‘राइम ऑफ दि एनशिएंट मैरिनर’ 1798 में लिखी।

प्रश्न 34. ‘जल की बचत’ के विषय में कुछ नारे लिखिए।

1. पानी की रक्षा। देश की सुरक्षा ।
2. पानी है अमूल्य, पानी बचाने मे आपका सहयोग होगा बहमूल्य ।
3. जल है तो कल है।

प्रश्न 35. जल चक्र हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

जल चक्र प्रकृति में संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जल चक्र के माध्यम से प्रकृति एवं वनस्पति में संतुलन बना रहता है इसी कारण से हमारे लिए जल चक्र महत्वपूर्ण है।

NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes in Hindi
Chapter 1 – भोजन यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव एवं उनका परिवेश
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा – संग्रहण एवं निपटान
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Question Answer in Hindi
Chapter 1 – भोजन : यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा- संग्रहण एवं निपटान
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapter MCQ In Hindi
Chapter 1 – भोजन : यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा- संग्रहण एवं निपटान

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here