NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 10 चुंबकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets) Notes in Hindi

NCERT Solution Class 6th Science Chapter - 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets) Notes in Hindi
Last Doubt

Contents

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 10 चुंबकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject विज्ञान (Science)
Chapter10th
Chapter Nameचुम्बकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets)
CategoryClass 6th विज्ञान (Science)
MediumHindi
Source Last Doubt
NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 10 चुंबकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets) Notes in Hindi जिसमे हम, मजेदार चुम्बक, चुम्बक,चुम्बक की खोज, प्राकृतिक चुम्बक, कृत्रिम चुम्बक,चुम्बक के प्रकार, चुम्बकीय पदार्थ, अचुम्बकीय पदार्थ, चुम्बक के ध्रुव, चुम्बक के उपयोग, घर में चुम्बक बनाना, चुम्बक को संभालकर रखना, दक्षिणी ध्रुव, आदि इसके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 10 चुंबकों द्वारा मनोरंजन (Fun With Magnets)

Chapter – 10

चुंबकों द्वारा मनोरंजन

Notes

चुम्बक किसे कहते है ? – जिन पदार्थों में लोहे को आकर्षित करने का गुण पाया जाता है वे चुंबक कहलाते हैं। चुम्बक का प्रमुख गुण – आस-पास की चुम्बकीय पदार्थों को अपनी ओर खींचने एवं दूसरे चुम्बकों को आकर्षित या प्रतिकर्षित करने का गुण, इसी के कारण होता है।
मैग्नेटाइट किसे कहते है ? – वे चुम्बक जो प्रकृतिक रूप से पाया जाता है उस मैग्नेटाइट कहते है। चुंबक को आकर्षित करने की क्षमता होती है। इसे कला अयस्क भी कहते है। इसमें धातु का अंश 60_72 % पाया जाता है। भारत में मुखायत तामिलनाडु कर्णाटक व धारवाड़, कुड्डपा शैलो में पाया जाता है।
कंपास क्या होता है ? – प्राचीन काल के लोग दिशा ज्ञात करने के लिए चुंबक के टुकड़े को लटकाकर चुंबक का कंपास के रूप में इस्तेमाल करते थे। उदाहरण के लिए जिसमें घड़ी की तरह कांटा लगा हुआ होता है और यह कांटा हमेशा उत्तर और दक्षिण दिशा को दर्शाता है। कंपास हमेशा आपको सही दिशा दिखाता है क्योंकि यह पृथ्वी के चुंबकीय सिद्धांत पर कार्य करता है।
चुम्बक की खोज कैसे हुई ? – चुम्बक की खोज संयोग से हुई थी। प्राचीन काल में ग्रीस में मैग्नस नाम का एक गरेड़िया रहता था। एक दिन जब वह अपनी भेड़ें – बकरिया चरा रहा था तो समय काटने के लिए अपनी छड़ी से खेल रहा था। अचानक उस छड़ी का दूसरा सिरा (जिस पर धातु चढ़ी हुई थी‌) किसी पत्थर से चिपक गया। वे चट्टानें प्राकृतिक चुम्बक से बनी थीं। इसे मैग्नेटाइट कहते हैं। उसके बाद मैग्नेटाइट चट्टानों की ख्याति दूर – दूर तक फैल गई। कुछ लोगों का मानना है कि मैग्नेटाइट की खोज मैग्नेशिया नामक स्थान पर हुई थी।
प्राकृतिक चुम्बक किसे कहते है – प्रकृति में पाये जाने वाले चुम्बक को प्राकृतिक चुम्बक कहते हैं। प्रकृति में कुछ ऐसे पदार्थ पाए जाते है जिनमे लोहा , कोबॉल्ट इत्यादि को आकर्षित करने की क्षमता पायी जाती है। उदाहरण के लिए लोडस्टोन का मैग्नेटाइट प्राकृतिक चुम्बकों का एक उदाहरण है।
कृत्रिम चुम्बक – मानव द्वारा निर्मित चुम्बक को कृत्रिम चुम्बक कहते हैं। कृत्रिम चुंबक के अंदर भी प्राकृतिक चुंबक के समान ही गुण पाए जाते हैं, अंतर केवल इतना होता है कि यह चुंबक मानव निर्मित होते हैं जबकि प्राकृतिक चुंबक प्रकृति द्वारा निर्मित किए जाते हैं।
चुम्बक के प्रकार – चुम्बक को विभिन्न आकार में बनाया जाता है और आकार के आधार पर इसका नामकरण भी होता है। उदाहरण – छड़ चुम्बक, नाल चुम्बक, बेलनाकार चुम्बक, गोलांत चुम्बक, आदि।
चुम्बक जिन पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित नहीं करता है उन्हें अचुम्बकीय पदार्थ कहते हैं उदाहरण अलमुनियम, जस्ता, लकड़ी, रबड़, आदि।
चुम्बक के ध्रुव (Magnet poles) – किसी भी चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं – उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव।
उत्तरी ध्रुव (North Pole) – उत्तर की ओर निर्देश करने वाले सिरे को चुंबक का उत्तरी ध्रुव कहते हैं।
दक्षिणी ध्रुव (South Pole) – चुंबक का दक्षिण की ओर निर्देश करने वाले शेरों को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।
घर में चुम्बक कैसे बनाते है ? – एक स्थाई चुम्बक की मदद से आप किसी भी लोहे के टुकड़े से चुम्बक बना सकते हैं। ऐसा करने के लिए लोहे के टुकड़े को किसी समतल सतह पर रखें। उसके बाद स्थाई चुम्बक को लोहे के टुकड़े पर कई बार रगड़ें। ऐसा करते समय आपके हाथों की गति एक ही दिशा में होनी चाहिये। यानि उत्तर से दक्षिण ध्रुव की ओर, या दक्षिण से उत्तर ध्रुव की ओर। ऐसा कुछ देर तक करने के बाद लोहे का टुकड़ा एक चुम्बक बन जाता है।

प्रश्न 1. चुंबक की खोज किसने की थी ?

चुंबक की खोज Magnet नामक एक बुजुर्ग Cretan चरवाहा ने की थी वो करीब 4,000 साल पहले।

प्रश्न 2. मैग्नेट का आविष्कार कौन किया था ?

मैग्नेट का आविष्कार विलियम गिल्बर्ट ने किया था।

प्रश्न 3. चुम्बक कितने प्रकार के होते हैं ?

चुम्बक तीन प्रकार के होते हैं-
• स्थायी चुम्बक,
• अस्थायी चुम्बक
• विद्युत चुम्बक।

प्रश्न 4. चुंबक के 3 गुण क्या है ?

चुंबक के तीन प्रमुख गुण निम्न हैं-
(i) चुंबक, लोहे और निकिल जैसे कुछ अन्य पदार्थों को आकर्षित करता है।
(ii) घुमने के लिए स्वतंत्र चुंबक सदैव उत्तर दक्षिण दिशा में ठहरता है।
(iii) एक चुंबक को छोटे-छोटे भागों में विभाजित किया जाये तो प्रत्येक भाग स्वयं में एक पूर्ण चुम्बक होता है।

प्रश्न 5. चुंबक का सूत्र क्या होता है ?

मैग्नेटाइड का सूत्र Fe3O4 होता है जो की एक लोहे का अयस्क है।

प्रश्न 6. चुंबक का क्या उदाहरण है ?

चुंबक का उदाहरण है – नाल चुम्बक, छड़ चुम्बक, चुम्बकीय सुई, वलय चुम्बक।

प्रश्न 7. चुम्बक की खोज कैसे हुई ?

चुम्बक की खोज मैग्नेस अपनी भेड़ों को पहाड़ों पे चरा रहा था। सहसा उसने देखा कि उसकी छड़ी का फेरूल और जूतों में कीलें एक चट्टान से चिपक गई थी उसकी छड़ी और कीलों में लगा लोहा चुंबकीय चट्टान की ओर आकर्षित हो गया था। पत्थर का नाम मैग्नेटाइट रखा गया था, चरवाहे या उस देश के नाम पर जहां वह पाया गया था।

प्रश्न 8. चुंबक के अंदर क्या है ?

चुंबक के अंदर सभी चुम्बक धातुओं के एक समूह से बने होते हैं जिन्हें फेरोमैग्नेटिक मेटल्स कहा जाता है। ये निकल और लोहा जैसी धातुएँ हैं। इनमें से प्रत्येक धातु में समान रूप से चुम्बकित होने में सक्षम होने का विशेष गुण होता है।

प्रश्न 9. चुंबक के 2 प्रकार क्या हैं ?

चुंबक के मुख्ययत दो विभिन्न प्रकार के होते हैं। स्थायी चुंबक और विद्युत चुंबक।

प्रश्न 10. चुंबक का मतलब क्या होता है ?

चुंबक का मतलब वह पदार्थ है जो चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है। चुम्बकीय क्षेत्र अदृश्य होता है और चुम्बक का प्रमुख गुण – आस-पास की चुम्बकीय पदार्थों को अपनी ओर खींचने एवं दूसरे चुम्बकों को आकर्षित या प्रतिकर्षित करने का गुण, इसी के कारण होता है।

प्रश्न 11. चिपकू (स्टीकर) सामान्यतः कहाँ चिपकाए जाते हैं ?

चिपकू (स्टीकर) सामान्यत – लोहे की अलमारी या रेफ्रिजरेटर के दरवाज़ों से चिपकाए जाते हैं।

प्रश्न 12. कुछ सामान्य चार वस्तुओं के नाम लिखिए जिनमें चुंबक लगे होते हैं ?

पिन होल्डर, पेंसिल बाक्स, टेपरिकार्डर और रेडियो।

प्रश्न 13. प्राकृतिक चुंबक का नाम बताएं ?

मैग्नेटाइट।

प्रश्न 14. उस गडरिया का क्या नाम था जिसने प्राकृतिक चुंबक की खोज की थी ?

मैग्नस।

प्रश्न 15. मैग्नेटाइट प्राकृतिक चुंबक कहाँ पाया गया था ?

मैग्नेटाइट सबसे पहले मैग्नेशिया नामक स्थान पर पाया गया था।

प्राकृतिक चुंबक किसे कहते हैं ?

प्राकृतिक चुंबक – प्रकृति में चट्टानों के रूप में पाये जाने वाले चुंबक को प्राकृतिक चुंबक कहते हैं।

प्रश्न 17. चुंबक किसे कहते हैं ?

चुंबक – जिन पदार्थों में लोहे कोबाल्ट और निकिल को आकर्षित करने का गुण पाया जाता है, वे चुंबक कहलाते हैं।

प्रश्न 18. कृत्रिम चुंबक किसे कहते हैं ?

कृत्रिम चुंबक – मनुष्य द्वारा निर्मित चुंबक को कृत्रिम चुंबक कहते हैं।

प्रश्न 19. आजकल विभिन्न आकृतियों के कौन-कौन से कृत्रिम चुंबक बनाए जाते हैं ?

छड़ चुंबक, नाल चुंबक, बेलनाकार अथवा गोलांत चुंबक।

प्रश्न 20. मैग्नस छड़ी क्या है ?

एक ऐसी छड़ी जिसके सिरे पर चुंबक लगी हो।

प्रश्न 21. चुंबकीय पदार्थ किसे कहते हैं ?

चुंबकीय पदार्थ – जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं, वे चुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं।

प्रश्न 22. तीन चुंबकीय पदार्थों के नाम बताइए ?

लोहा, निकिल तथा कोबाल्ट चुंबकीय पदार्थ हैं।

प्रश्न 23. अचुंबकीय पदार्थ किसे कहते हैं ?

अचुंबकीय पदार्थ – जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होते हैं, वे अचुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं।

प्रश्न 24. चार अचुंबकीय पदार्थों के नाम लिखिए ?

प्लास्टिक, कपड़ा, कागज़ और लकड़ी अचुंबकीय पदार्थ हैं।

प्रश्न 25. एक दर्जी कमीज़ में बटन टांक रहा था। उसके हाथं से सूई फिसल कर फर्श पर गिर गई। क्या आप सूई ढूँढ़ने में दर्जी की सहायता कर सकते हो ?

छड़ चुंबक अथवा मैग्नस छड़ी की सहायता से सूई को ढूंढ़ा जा सकता है।

प्रश्न 26. रेत अथवा मिट्टी में से लोह कणों को कैसे पृथक् किया जा सकता है ?

रेत अथवा मिट्टी में से लोह कणों को चुंबक द्वारा पृथक् किया जा सकता है।

प्रश्न 27. लोहे के कण चुंबक के मध्य अधिक चिपकते हैं अथवा ध्रुवों पर ?

लोहे के कण चुंबक के ध्रुवों पर अधिक चिपकते हैं।

प्रश्न 28. एक स्वतंत्रतापूर्वक लटकता चुंबक सदैव किस दिशा में ठहरता है ?

उत्तर – दक्षिण दिशा में।

प्रश्न 29. उत्तरी ध्रुव किसे कहते हैं ?

उत्तरी ध्रुव – उत्तर की ओर निर्देश करने वाले सिरे को चुंबक का उत्तरोन्मुखी सिरा अथवा उत्तरी ध्रुव कहते हैं।

प्रश्न 30. दक्षिणी ध्रुव किसे कहते हैं ?

दक्षिणी ध्रुव – दक्षिण की ओर निर्देश करने वाले सिरे को चुंबक का दक्षिणोन्मुखी अथवा दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।

प्रश्न 31. चुंबक के कितने ध्रुव होते हैं? उनके नाम बताएं ?

चुंबक के दो ध्रुव होते हैं – (I) उत्तरी ध्रुव और (II) दक्षिणी ध्रुव।

प्रश्न 32. चुंबक का कौन-सा गुण दिशा-निर्धारित करने में उपयोग किया जाता है ?

चुंबक सदैव उत्तर – दक्षिण दिशा में संकेत करता है। यह गुण दिशा निर्धारण के लिए उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 33. प्राचीन काल में यात्री दिशा निर्धारण कैसे करते थे ?

प्राचीन काल में यात्री एक प्राकृतिक चुंबक को लटका कर दिशा निर्धारण करते थे।

प्रश्न 34. दिशा निर्धारण करने के लिए किस युक्ति का प्रयोग किया जाता है ?

दिक् सूचक (कंपास)।

प्रश्न 35. चुंबक के समान ध्रुवों के मध्य आकर्षण होता है अथवा प्रतिकर्षण ?

चुंबक के समान ध्रुवों के मध्य प्रतिकर्षण।

प्रश्न 36. चुंबक के विपरीत ध्रुवों के मध्य आकर्षण/प्रतिकर्षण होता है ?

चुंबक के विपरीत ध्रुवों के मध्य आकर्षण होता है।

NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Question & Answer In Hindi
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters MCQ In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here