NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 11 हमारे चारों ओर वायु (Air Around Us) Notes in Hindi

NCERT Solution Class 6th Science Chapter - 15 हमारे चारों ओर वायु (Air Around Us) Notes in Hindi
Last Doubt

Contents

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 11 हमारे चारों ओर वायु (Air Around Us)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject विज्ञान (Science)
Chapter11th
Chapter Nameहमारे चारो ओर वायु (Air Around Us)
CategoryClass 6th विज्ञान (Science)
Medium Hindi
Source Last Doubt
NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 11 हमारे चारों ओर वायु (Air Around Us) Notes in Hindi – जिसमे हम वायु, वायु का महत्व, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जल में वायु, हमारे चारों ओर के परिवर्तन, हमारे चारों ओर के पदार्थ, वायु क्या है, पौधे वायु से कार्बन डाइऑक्साइड किसके द्वारा ग्रहण करते हैं, ऑक्सी3जन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन बनाए रखने में के योगदान को समझाइए, वायु कौन-कौन सी गैसों का मिश्रण है, ऑक्सीजन के पांच उपयोग लिखिए, वायु में CO2 की मात्रा बढ़ने से क्या प्रभाव होता है, वायु में ऑक्सीजन , पृथ्वी के चारों ओर की वायु को क्या कहते हैं, वायु क्या है उत्तर, वायु से हमें क्या मिलता है, पृथ्वी का भाई कौन है, वायु कितने प्रकार के होते हैं, कक्षा 4 से वायु क्या बनता है, वायु कहाँ पाई जाती है, वायु कैसे बनती है, पृथ्वी की वायु कितनी है, सूर्य में कौन सी गैस पाई जाती है, हवा में कौन सी गैस पाई जाती है, वायु के मुख्य तत्व क्या है?, शुद्ध वायु क्या है?, हवा में कितनी ऑक्सीजन है?, हम हवा क्यों नहीं देख सकते हैं?, सबसे ठंडी गैस कौन सी है?, वायु के 3 गुण क्या है?, शरीर में हवा कहां होती है?, वायु की मुख्य विशेषताएं क्या है?, वायु का क्या महत्व है?, आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 11 हमारे चारो ओर वायु (Air Around Us)

Chapter – 11

हमारे चारो ओर वायु

Notes

जलवाष्प – वायु में जलवाष्प विद्यमान होते हैं। जब वायु किसी ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आती है तो इससे उपस्थित जलवाष्प ठंडी होकर संघनित हो जाती है तथा जल की बूंदें ठंडे पृष्ठ पर दिखाई पड़ती हैं। प्रकृति में जल-चक्र के लिए वायु में जल-वाष्प का उपस्थित होना अनिवार्य है।
कार्बन डाइऑक्साइड – हवा के शेष 1% हिस्से में कार्बन डाइऑक्साइड और कई अन्य गैसें, जलवाष्प और धूलकण होते हैं। सजीवों के लिए कार्बन डाइऑक्साइड भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।  पौधों को प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड की जरूरत होती है। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के दौरान पादप कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इस तरह से पौधे हमारे वातावरण में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के बीच संतुलन बनाये रखते हैं।
धूल तथा धुआँ – ईंधन तथा पदार्थों के जलने से धुआँ भी उत्पन्न होता है। धुएँ में कुछ गैसें एवं सूक्ष्म धूल कण होते हैं जो प्रायः हानिकारक होते हैं। इस कारण आप कारखानों में लंबी चिमनियाँ देखते हैं। ये चिमनियाँ हानिकारक धुएँ तथा गैसों को हमारी नाक से तो दूर ले जाती हैं लेकिन आकाश में उड़ते हुए पक्षियों के बिलकुल नज़दीक ले जाती हैं! वायु में धूल के कण सदैव उपस्थित रहते हैं।
नाइट्रोजन – वायु का सबसे बड़ा घटक नाइट्रोजन है। हमारे आस पास की वायु का 79% हिस्सा नाइट्रोजन है। पादपों को प्रोटीन बनाने के लिए नाइट्रोजन की जरूरत पड़ती है। पादप हवा में मौजूद नाइट्रोजन को प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण नहीं कर पाते हैं।  मिट्टी में कुछ बैक्टीरिया होते हैं जो नाइट्रोजन स्थिरीकरण का काम करते हैं। ये बैक्टीरिया नाइट्रोजन के ऐसे कम्पाउंड बनाते हैं जिन्हें पौधे आसानी से ग्रहण कर सकें।
वायु से क्या अभिप्राय है? – वायु हमारे चारों ओर मौजूद है , हम अपने आस पास मौजूद हवा को देख नहीं सकते हैं। लेकिन जब पत्तियाँ सरसराहट करती हैं तो हम समझ जाते हैं कि यह हवा के कारण हो रहा है। इसे हम देख नहीं सकते लेकिन वायु को हम महसूस कर सकते है।
पवन चक्की का क्या कार्य है? – पवन चक्की वह मशीन है जो हवा के बहाव से चलते है जिससे यह विधुत ऊर्जा उत्पन्न करती है।
वायु की संरचना कैसी है? – वायुमंडल में अनेक प्रकार की गैसे होती है भारी व हल्की गैसें होती है, जिसमें नाइट्रोजन (78%), ऑक्सीजन (21%), कार्बन डाइऑक्साइड (0.03%), ऑर्गन (0.90%) तथा शेष अन्य गैसें है।
वायु का महत्व बताए
हर सजीव को सांस लेने के लिये हवा चाहिए।
• किसी पदार्थ का दहन करने के लिए हवा चाहिए।
• हवाई जहाज और चिड़िया हवा की अनुपस्थिति में नहीं उड़ पायेंगे। 
• पृथ्वी पर हवा के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 
• वायु कई गैसों, जलावाष्प और धूलकणों का मिश्रण है। वायु में उपस्थित कुछ गैसों के बारे में नीचे दिया गया है।
वायुमंडल किसे कहते है? – पृथ्वी के सतह के ऊपर चारों ओर वायु की परत को वायुमंडल कहते हैं।
ऑक्सीजन – हवा का दूसरा बड़ा घटक है ऑक्सीजन। हवा का 21% हिस्सा ऑक्सीजन से बना है। हर सजीव को श्वसन के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है।  ऑक्सीजन के बिना किसी वस्तु का दहन करना असंभव है। श्वसन और दहन के फलस्वरूप कार्बन डाइऑकसाइड गैस निकलती है।
जल में वायु – पानी में भी हवा मौजूद रहती है। जल में घुली हुई वायु के कारण ही जलीय जीव पानी के भीतर सांस ले पाते हैं। जब आप पानी को उबालते हैं तो उसमें से बुलबुले निकलते हैं। ये बुलबुले इस बात की पुष्टि करते हैं कि जल में वायु रहती है।

प्रश्न 1. पृथ्वी के चारों ओर की वायु को क्या कहते हैं?

पृथ्वी के चारों ओर की वायु को वायुमंडल कहते हैं।

प्रश्न 2. वायु क्या है?

वायु जलवाष्प, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, और कुछ अन्य गैसों का मिश्रण है।

प्रश्न 3. वायु से हमें क्या मिलता है?

वायु में उपस्थित ऑक्सीजन गैस सभी जीवों के श्वसन के लिए उपयोगी होती है और कार्बन-डाइऑक्साइड गैस को पौधे अपना भोजन बनाने के लिए उपयोग करते हैं।

प्रश्न 4. वायु कितने प्रकार के होते हैं?

वायु पांच प्रकार के होते हैं :-
(1) व्यान
(2) समान
(3) अपान
(4) उदान
(5) प्राण

प्रश्न 5. सूर्य में कौन सी गैस पाई जाती है?

सूर्य में हाइड्रोजन और हीलियम गैस पाई जाती है।

प्रश्न 6. वायु से क्या बनता है?

वायु से कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन बनता है।

प्रश्न 7. वायु कहाँ पाई जाती है?

वायु की उपस्थिति हमारे वातावरण में सभी दिशाओं में पाई जाती है।

प्रश्न 8. वायु कैसे बनती है?

वायु ऑक्सीजन और नाइट्रोजन गैसों से मिलकर बनता है।

प्रश्न 9. वायु की खोज किसने की थी?

वायु की खोज राइट बंधुओं आरविले (Orville) एवं विलबर (Wilbur) की थी।

प्रश्न 10. वायु के मुख्य तत्व क्या है?

नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प आदि वायु के मुख्य तत्व है।

प्रश्न 11. शुद्ध वायु क्या है?

हमारे शुद्ध हवा में 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड, आर्गन, मीथेन, ओजोन और जल वाष्प भी बहुत कम मात्रा में सम्मिलित हैं।

प्रश्न 12. हवा में कितने प्रतिशत ऑक्सीजन है?

हवा में ऑक्सीजन 20.95 प्रतिशत है।

प्रश्न 13. हम हवा क्यों नहीं देख सकते हैं?

हम हवा को इसलिए नहीं देख पाते क्योकि हवा में मूल रूप से Nitrogen (78.09%), Oxygen (20.95%) मौजूद होता हैं।

प्रश्न 14. सबसे ठंडी गैस कौन सी है?

सबसे ठंडी गैस हिलियम (Helium) होती है।

प्रश्न 15. वायु के 3 गुण क्या है?

वायु के तीन गुण होते है :-
रंगहीन
गंधहीन
स्वादहीन

प्रश्न 16. शरीर में हवा कहां होती है?

शरीर में हवा फेफड़ों के भीतर होती है।

प्रश्न 17. वायु की मुख्य विशेषताएं क्या है?

वायु की तीन मुख्य विशेषताएं है:-
(1) वायु में गंध नहीं होती है।
(2) वायु का कोई रंग नहीं होता है।
(3) वायु को हम नहीं देख सकते है।

प्रश्न 18. वायु का क्या महत्व है?

वायु सजीवों के लिए काफी ज्यादा आवश्यक है। वायु जिसमे हम सांस लेते है, रंगहीन और पारदर्शी होने के कारण हमें दिखाई नही देती। यह सभी जानते है कि बिना वायु के जीवित रहना मुमकिन नही है।

प्रश्न 19. वायु के मुख्य घटक क्या हैं?

नाइट्रोजन और ऑक्सीजन वायु के दो प्रमुख घटक हैं।

प्रश्न 20. वायु में कौन सी गैसें हैं?

वायु में पाई जाने वाली मुख्य गैसें हैं – नाइट्रोजन (78%), ऑक्सीजन (21%), कार्बन डाइऑक्साइड (0.03%), ऑर्गन (0.90%) तथा शेष अन्य गैसें है।

प्रश्न 21. वायु किससे मिलकर बनी है?

वायु अनेक गैसों का एक मिश्रण है। वायु नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प से मिलकर बनी है।

प्रश्न 22. पानी तथा मिट्टी में रहने वाले जीवों और पौधो को ऑक्सीजन कैसे मिल पाती है?

मिट्टी के जीव गहरी मिट्टी में बहुत सी माँद तथा छिद्र बना लेते हैं। इन चित्रों के द्वारा वायु को अंदर व बाहर जाने के लिए जगह उपलब्ध हो जाती है। जिससे पानी तथा मिट्टी में रहने वाले जीवों और पौधो को ऑक्सीजन मिल पाती है।

प्रश्न 23. वायु में सूक्ष्म गैसें कौन-सी हैं?

वायु में कुछ सूक्ष्म गैसें होती हैं जो वायु का निर्माण करती है इसके कुछ प्रमुख सूक्ष्म गैस इस प्रकार हैं- कार्बन डाइऑक्साइड (co2 ), मेथेन (CH₄) तथा नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O)।

प्रश्न 24. वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कितने प्रतिशत होती है ?

वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा करीब 0.03% से 0.04% है। कार्बन डाइऑक्साइड अन्य गैसों की कल्पना में बहुत कम है।

प्रश्न 25. वस्तु के जलने के लिए कौन-सी गैस का उपयोग होता हैं ?

किसी भी वस्तु के जलने के लिए ऑक्सीजन (O2) की उपलब्धता का होना जरुरी है। बिना ऑक्सीजन की उपस्थिति में किसी भी वस्तु को नहीं जलाया जा सकता है।

प्रश्न 26. पवन चक्की का कोई उपयोग लिखो।

पवन चक्की का उपयोग किसी गाँव या ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत (बिजली) का संचालन करने के लिए किया जा सकता है।

प्रश्न 27. पवन किसे कहते हैं?

पवन जिसे हवा या वायु भी कहा जाता है यह वायुमंडल में कई गैसों का मिश्रण है यह पृथ्वी के वातावरण में सभी जगह मौजूद है।

प्रश्न 28. पवन चक्की किससे चलती है?

पवन चक्की वायु के वेग से चलती है, जिससे विद्युत का संचालन होता है।

प्रश्न 29. नाक में छोटे-छोटे बाल क्या कार्य करते हैं?

नाक के छोटे-छोटे बाल श्वसन द्वारा आई हुई गंदगी को रोकने का कार्य करता है।

प्रश्न 30. वात सूचक किसे कहते हैं?

वात सूचक वायु की गतिविधियों की जांच करता है।

प्रश्न 31. हमें नाक से सांस लेना चाहिए या मुँह से?

हमें नाक से सांस लेना चाहिए क्योंकि नाक से सांस लेने वाला व्यक्ति, मुँह से सांस लेने वाले व्यक्ति की अपेक्षा अधिक स्वस्थ होता है।

प्रश्न 32. हम श्वसन के दौरान कौन-सी गैस छोड़ते हैं?

हम श्वसन के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ते हैं।

प्रश्न 33. वायु में कितना भाग ऑक्सीजन है?

वायु में 20.95 प्रतिशत ऑक्सीजन है।

प्रश्न 34. किसी वस्तु को वायु में जलाने पर कौन-सा गैस निकलता है?

किसी वस्तु को वायु में जलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड निकलता है।

प्रश्न 35. पौधे तथा जंतु एक दूसरे पर निर्भर क्यों होते हैं?

पौधे तथा जंतु एक दूसरे पर ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड के आदान प्रदान के लिए निर्भर होते हैं।

प्रश्न 36. पक्षियों को उड़ने में कौन सहायता करता है?

पक्षियों को उड़ने में वायु या हवा सहायता करती है। पक्षी अपने पंखों को हवा में हिलाते हैं। जिससे वह उड़ पाते हैं।

प्रश्न 37. पौधे प्रकाश-संश्लेषण के समय कौन-सी गैस उपयोग करते हैं ?

पौधे प्रकाश-संश्लेषण के समय कार्बन डाइऑक्साइड गैस उपयोग करते हैं।

प्रश्न 38. पादप एवं जंतु श्वसन प्रक्रिया में कौन-सी गैस का उपयोग करते हैं?

ऑक्सीजन गैस का उपयोग करते हैं।

प्रश्न 39. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं?

पौधों द्वारा गैरजरूरी जल को वाष्प में परिवर्तित होने की क्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न 40. वायु में दो प्रमुख गैसें कौन-सी हैं?

वायु में दो प्रमुख गैस ऑक्सीजन और नाइट्रोजन हैं।

NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Question & Answer In Hindi
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters MCQ In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here