NCERT Solutions Class 6th Science Chapter – 4 पौधों को जानिए (Getting To Know Plants) Question & Answer in Hindi

Class 6th Science Chapter – 7 पौधों को जानिए (Getting To Know Plants)
Last Doubt

NCERT Solutions Class 6th Science Chapter – 4 पौधों को जानिए (Getting To Know Plants)

TextbookNCERT
Class6th
Subjectविज्ञान (Science)
Chapter4th
Chapter Nameपौधों को जानिए (Getting To Know Plants)
CategoryClass 6th विज्ञान (Science)
MediumHindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 6th Science Chapter – 4 पौधों को जानिए (Getting To Know Plants) Question Answer in Hindi जिसमे हम झाड़ियों के नाम पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है, पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है, पौधे के मुख्यतः पौधे के मुख्यतः पौधे में तने पौधे में तने पौधों के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है, पौधों के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है, पौधे के भाग कितने होते हैं, पौधों को कितने भागों में बांटा गया है, कक्षा 6 विषय विज्ञान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर, पौधों को जानिए प्रश्न उत्तर, Class 6 Science Chapter 4 Hindi Medium pdf, पौधों को जानिए Notes, कक्षा 6 विज्ञान नोट्स Chapter 4, Class 6 Science Chapter 4 question answer in English, कक्षा 7 विज्ञान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर, कक्षा 6 विज्ञान के प्रश्न उत्तर, पेड़ पौधे के कितने भाग होते हैं, 4 पौधे कौन कौन से होते हैं, पौधे के 4 प्रमुख भाग कौन से हैं, पौधे के तीन अंग कौन कौन है, आदि इसके बारे में विस्तार से प्रश्न उत्तर करेंगे।

NCERT Solutions Class 6th Science Chapter – 4 पौधों को जानिए (Getting To Know Plants)

Chapter – 4

पौधों को जानिए

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए:

(क) तना मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।
उत्तर –
 जड़ मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करती है।

(ख) पत्तियाँ पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।
उत्तर –
 तना पौधे को सीधा खड़ा रखता है।

(ग) जड़े जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।
उत्तर –
 तना जल को पत्तियों तक पहुँचाता है।

(घ) पुष्प में पुंकेसरों एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान होती है।
उत्तर –
 पुष्प में बाह्य दल एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान नहीं होती।

(ङ) यदि किसी पुष्प के बाह्यदल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी होंगी।
उत्तर –
 यदि किसी पुष्प के बाह्यदल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी नहीं होगी।

(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।
उत्तर –
 यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पँखुड़ियों से स्वतंत्र होता है।

प्रश्न 2. निम्न के चित्र बनाइए:
(क) पत्ती (ख) मूसला जड़ (ग) एक फूल जिसका आपने सारणी 7.3 में अध्ययन किया हो।
उत्तर –

NCERT Solutions Class 6th Science Chapter – 7 पौधों को जानिए (Getting To Know Plants) Question Answer in Hindi 1

प्रश्न 3. क्या आप अपने घर के आस-पास ऐसे पौधे को जानते हैं जिसका तना लंबा परंतु दुर्बल हो? इसका नाम लिखिए। आप इसे किस वर्ग में रखेंगें?
उत्तर – लम्बे या दुर्बल तने वाले पौधे –
(1) टमाटर
(2) डेलिया
(3) गेहूँ
(4) मक्का
(5) चावल
(6) बाजरा
(7) भिंडी
(8) बैंगन
यह सभी शाक वर्ग में आते हैं।
प्रश्न 4. पौधे में तने का क्या कार्य है?
उत्तर – पौधों में तने का कार्य –
(1) तना पानी तथा खनिज जड़ों से पत्तों तक पहुँचाता है।
(2) पत्तों से तैयार किया भोजन तने द्वारा पौधे के शेष भागों में पहुँचता है।
(3) यह शाखाओं तथा पत्तों को सहारा देता है।
प्रश्न 5. निम्न में से किन पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है? गेहूँ, तुलसी, मक्का, घास, धनिया, गुड़हल।
उत्तर – तुलसी, धनिया और गुड़हल में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है।
प्रश्न 6. यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा?
उत्तर –
यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास समांतर शिरा-विन्यास होगा।
प्रश्न 7. यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़े किस प्रकार की होंगी?
उत्तर – जिस पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास होगा उसकी जड़ें मूसलादार होंगी।
प्रश्न 8. क्या आप किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला होगी अथवा अकड़ा जड़? कैसे?
उत्तर – हां, किसी कागज़ पर पौधे की पत्ती की छाप को देखकर हम यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला अथवा झकड़ा होगी क्योंकि मूसला शिराविन्यास में एक चौड़ी मध्यशिरा होती है, परन्तु समान्तर शिराविन्यास वाली पत्ती में कोई मध्य शिरा नहीं होती। जिन पौधों में जालीदार शिराविन्यास होता है उनमें मूसला जड़ (Tap Roots) होती हैं जबकि उन पौधों के पत्तों में जिनमें सामान्तर शिराविन्यास है, उनमें झकड़ा जड़ (Fibrous Root) होती है।
प्रश्न 9. पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।
उत्तर – पुष्प के मुख्य भाग –
(1) बाह्यदल
(2) पंखुड़ियाँ
(3) स्त्रीकेसर
(4) पुंकेसर
प्रश्न 10. निम्न में से किन पौधों में फूल होते हैं?
घास, मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, नींबू, गन्ना, लू,मूँगफली।
उत्तर – मिर्च, टमाटर, आम, अमरूद, अनार और नींबू के पौधे के फूल होते हैं।
प्रश्न 11. पौधों के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रम को क्या कहते हैं?
उत्तर – पौधे सामान्यतः हरे पत्तों में भोजन बनाते हैं। पौधों द्वारा भोजन तैयार करने के प्रक्रम को प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis) कहते हैं।
प्रश्न 12. पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है?
उत्तर – पुष्प के स्त्रीकेसर में अंडाशय होता है।
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Question & Answer In Hindi
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters MCQ In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here