NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 6 सजीव – विशेषताएँ एवं आवास (The Living Organisms – Characteristics And Habitats) Question Answer in Hindi  

NCERT Solution Class 6th Science Chapter - 9 सजीव - विशेषताएँ एवं आवास (Living beings and their surroundings) Question Answer in hindi  
Last Doubt

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 6 सजीव- विशेषताएँ एवं आवास (The Living Organisms – Characteristics And Habitats)

TextbookNCERT
Class6th
Subjectविज्ञान (Science)
Chapter6th
Chapter Nameसजीव –  विशेषताएँ एवं आवास (The Living Organisms – Characteristics And Habitats)
CategoryScience Question & Answer
Medium Hindi
Source Last Doubt
NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 6 सजीव – विशेषताएँ एवं आवास (The Living Organisms – Characteristics And Habitats) Question Answer in Hindi जिसमे हम सजीव के लक्षण क्या है?, आवास क्या है एक उदाहरण दीजिए?, जीवित जीवों की विशेषताओं और आवासों में मुझे क्या दिलचस्प लगा?, आवास उत्तर क्या है , सजीवों की क्या विशेषताएं हैं समझाइए?, जीवित जीवों की विशेषताएं क्या हैं?, सजीव कितने प्रकार के होते हैं?, सजीव का परिभाषा क्या है?, सजीव की परिभाषा क्या है?, सजीव और निर्जीव में क्या अंतर है?, सजीवों की इकाई क्या है?, सजीव और निर्जीव चीजों में क्या अंतर है?, सजीवों का वर्गीकरण कैसे किया गया है?, सजीव को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?, सजीवों में कोशिका की संख्या कितनी होती है?, सजीवों को भोजन की आवश्यकता क्यों पड़ती है?, सजीव अपना भोजन कैसे प्राप्त करते हैं?, सजीवों को कितने वर्गों में विभाजित किया गया है नाम लिखिए? आदि के  बारे में पढ़ेंगे 

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 6 सजीव एवं उनका परिवेश (The Living Organisms – Characteristics And Habitats)

Chapter – 6

सजीव – विशेषताएँ एवं आवास

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. आवास किसे कहते हैं?

उत्तर – किसी स्थान का परिवेश जिसमें पौधे, जंतु एवं अन्य जीव रहते हैं, उनका आवास (Habitat) कहलाता है।
प्रश्न 2. कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है?

उत्तर – कैक्टस मरुस्थल के जीवनयापन के लिए निम्नलिखित ढंग से अनुकूलित –
(i) कैक्टस में पत्तियाँ या तो अनुपस्थित होती हैं अथवा बहुत छोटी होती हैं।
(ii) कई बार पत्तियाँ काँटों (शूल) का रूप ले लेती हैं जिससे पत्तियों से होने वाला वाष्पोत्सर्जन (Transpiration) कम हो जाता है।
(iii) कैक्टस में तना एक मोटी मोमी पर्त (Waxy Coating) से ढका होता है, जो जल संरक्षण में सहायता करती है।
(iv) कैक्टस पौधे की जड़ें जल अवशोषण के लिए मिट्टी में बहुत गहराई तक चली जाती हैं।
प्रश्न 3. रिक्त-स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) पौधे एवं जंतुओं में पाए जाने वाले विशिष्ट लक्षण जो उन्हें आवास विशेष में रहने योग्य बनाते हैं, …………… कहलाते हैं।
उत्तर – अनुकूलन

(ख) स्थल पर पाए जाने वाले पौधों एवं जंतुओं के आवास को …………… आवास कहते हैं।
उत्तर – स्थलीय

(ग) वे आवास जिनमें जल में रहने वाले पौधे एवं जंतु रहते हैं, ………….. आवास कहलाते हैं।
उत्तर – जलीय

(घ) मृदा, जल एवं वायु किसी आवास के …………… घटक हैं।
उत्तर – अजैव

(ङ) हमारे परिवेश में होने वाले परिवर्तन जिनके प्रति हम अनुक्रिया करते हैं, …………… कहलाते हैं।
उत्तर – उद्दीपन।
प्रश्न 4. निम्नलिखित सूची में कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ हैं ? हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव, जलकुंभी, केंचुआ।

उत्तर – निर्जीव वस्तुएँ- हल, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव।
प्रश्न 5. किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों के दो लक्षण परिलक्षित होते हैं।

उत्तर – बादल- यह सजीवों की भांति वृद्धि करता है और एक स्थान से दूसरे स्थान तक गति करता है।
प्रश्न 6. निम्न में से कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश थीं?
मक्खन, चमड़ा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाद्य-तेल, नमक, सेब, रबड़।

उत्तर – निर्जीव वस्तुएँ जो किसी समय सजीव का अंश थीं- मक्खन, चमड़ा, ऊन, खाद्य तेल, सेब और रबड़।
प्रश्न 7. संजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए।

उत्तर – सजीवों के विशिष्ट लक्षण –
(i) सजीव वस्तुएँ वृधि करती हैं।
(ii) ये गति दर्शाती हैं।
(iii) उन्हें अपनी जैव प्रक्रियाओं के लिए भोजन की आवश्यकता होती है।
(iv) ये बाहरी उद्दीपन के प्रति संवेदनशील होती हैं।
(v) ये श्वसन क्रिया दर्शाती हैं।
(vi) ये अपने शरीर से अवशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करती हैं।
(vii) इनका एक निश्चित जीवनकाल होता है।
(viii) ये अपने जैसे अन्य जीव उत्पन्न करती हैं अर्थात् इनमें जनन क्रिया होती है।
(ix) इनके शरीर की रचना कोशिकीय होती है।
प्रश्न 8. घास के मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जंतुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति क्यों आवश्यक है? (संकेत-घास के मैदान में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या बहुत कम होती है।)

उत्तर – जंतुओं में गति की महत्ता- घास के मैदानों में पेड़ों की संख्या और जंतुओं छिपने की जगह कम होती है। इसलिए शिकारियों से अपनी सुरक्षा और अपने अस्तित्व के लिए पशुओं को तेज़ भागने की आवश्यकता होती है। इसके लिए प्रकृति ने उन्हें लंबी और मज़बूत टाँगें, लंबे कान, आँखें (जो पार्श्व में देख सकती हैं) दी हैं।
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Question & Answer In Hindi
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters MCQ In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here