NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 2 वस्तुओं के समूह बनाना (Sorting Materials Into Groups) Notes in Hindi

NCERT Solution Class 6th Science Chapter - 4 वस्तुओं के समूह बनाना (Sorting Materials Into Groups) Notes in Hindi
Last Doubt

Contents

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 2 वस्तुओं के समूह बनाना (Sorting Materials Into Groups)

Textbook NCERT
Class 6th
Subject विज्ञान (Science)
Chapter2nd
Chapter Nameवस्तुओं के समूह बनाना (Sorting Materials Into Groups)
CategoryClass 6th विज्ञान (Science)
MediumHindi
Source Last Doubt
NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 2 वस्तुओं के समूह बनाना (Sorting Materials Into Groups) Notes in Hindi जिसमे हम ठोस द्रव, गैस, कठोर, कोमल, विलेय, अविलेय, पारदर्शी, अपारदर्शी, पारभाषी, धातु, अधातु, दिखावट के आधार पर पदार्थों के प्रकार पदार्थ, वस्तुओं के समूह बनाना Class 6th, वस्तुओं के समूह बनाना प्रश्न उत्तर, वस्तुओं के समूह बनाना, जिन वस्तुओं को एक दूसरे के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है उन्हें क्या कहते हैं, प्रश्न 11. वस्तुओं के समूह के आकार को संप्रेषित करने के लिए किन संख्याओं का उपयोग किया जाता है?, पाठ 2 वस्तुओं के समूह बनाना, पारभासी वस्तुओं के उदाहरण, वस्तुओं के नाम, 4 वस्तुओं के नाम, चीजों का समूहन क्या है?, वस्तुओं के समूहन में कौन सा है?, लकड़ी से कौन सी वस्तु बनती है?, कक्षा 6 वीं के लिए वस्तुओं के समूहन से आपका क्या मतलब है? आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 2 वस्तुओं के समूह बनाना (Sorting Materials Into Groups)

Chapter – 2

वस्तुओं के समूह बनाना

Notes

पदार्थ (Thing) – सभी प्रकार की वस्तु एक या अनेक पदार्थों से मिलकर बनी होती है। एक वस्तु का निर्माण कई प्रकार के पदार्थों के मिश्रण से होता है। कई प्रकार की वस्तु प्राकृतिक या संश्लेषित हो सकती है। पदार्थ में द्रव्यमान होता है और यह स्थान घेरता है। पदार्थों के लक्षणों का वर्गीकरण कई आधार पर होता है। जैसे भौतिक अवस्था के आधार पर पदार्थों के तीन प्रकार होते हैं: ठोस, द्रव और गैस।
ठोस (Solid) – जिस पदार्थ का आकार और आयतन निश्चित होता हैं उसे ठोस कहते है। उदाहरण के लिए – पत्थर, लकड़ी, प्लास्टिक, स्टील, बर्फ, काँच, आदि।
द्रव (Liquid) – जिस पदार्थ का आयतन निश्चित होता है लेकिन आकार निश्चित नहीं होता है। वह द्रव कहलाता है। कुछ द्रव जैसे की तेल, पानी, पेट्रोल, डीज़ल आदि। उदाहरण के लिए द्रव को किसी भी आकार वाले वस्तु में रखा जाए तो वह उसी का आकार ले लेता है जैसे कि अगर जल को एक पतीले में रखा जाए तो वह उसी के आकार में बदल जाता है।
गैस (Gas) – जिस पदार्थ के आयतन और आकार दोनों अनिश्चित होते हैं उसे गैस कहते हैं। उदाहरण के लिए ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, धुआं, आदि।
दिखावट के आधार पर पदार्थों के प्रकार – अलग-अलग पदार्थ दिखने में अलग-अलग लगते हैं। किसी भी पदार्थ की दिखावट उसके रंग, कठोरता, गठन, चमक, आदि पर निर्भर करती है। दिखावट के आधार पर पदार्थों को निम्नलिखित प्रकारों में बाँटा जा सकता है।
कठोर या कोमल – कुछ पदार्थ कठोर होते हैं जैसे कि हीरा सबसे कठोर पदार्थ होता है। तो कुछ मुलायम अर्थात कोमल होते हैं जैसे कि रुई, स्पंज, मोम आदि।
कठोर (Hard) – जिस पदार्थ को आसानी से तोडा-फोड़ा नहीं जा सकता हो और जिस पदार्थ पर आसानी से खरोंच नहीं लग सकता हो तो उसे कठोर पदार्थ कहते हैं। उदाहरण के लिए हीरा, पत्थर, लकड़ी, इस्पात, आदि। हीरा अब तक के ज्ञात प्राकृतिक पदार्थों में सर्वाधिक कठोर पदार्थ है।
कोमल (Soft) – जिस पदार्थ को आसानी से तोडा-फोड़ा जा सकता हो और जिस पर आसानी से खरोंच लग सकती है उसे कोमल पदार्थ कहते हैं। उदाहरण के लिए चॉक, रुई, रबर, आदि।
घुतिमय – जो वस्तुएँ चमकती है जैसे की ऐलुमुनियम, लोहा आदि जैसी वस्तुएँ को घुतिमय अर्थात चमकदार कहते हैं।
रुक्ष – जो वस्तुएँ खुरदुरी होती है यानि उबड़-खाबड़ होती है उसे रुक्ष अर्थात खुरदुरा कहते है जैसे की मुड़ा हुआ कागज आदि।
विलेय (Solute) – जो पदार्थ आसानी से पानी में घुल जाते हैं उन्हें जल में विलेय या घुलनशील कहते हैं। उदाहरण के लिए चीनी, नमक, फिटकरी, आदि।
अविलेय (Insoluble) – जो पदार्थ पानी में नहीं घुल पाते हैं उन्हें जल में अविलेय या अघुलनशील कहते हैं। उदाहरण के लिए रेत, मिट्टी, चॉक, चावल, आदि।
पारदर्शी – जिस पदार्थ से प्रकाश आसानी से गुजर जाता है उसे पारदर्शी कहते हैं। पारदर्शी पदार्थ के आर-पार साफ साफ देखा जा सकता है। उदाहरण के लिए काँच, पानी, हवा, प्लास्टिक की पतली शीट आदि।
अपारदर्शी – जिस पदार्थ से प्रकाश नहीं गुजरता है उसे अपारदर्शी कहते हैं। अपारदर्शी पदार्थ के आर-पार नहीं देखा जा सकता है। उदाहरण के लिए लकड़ी, लोहा, एस्बेस्टस, आदि।
पारभाषी – कुछ पदार्थों से प्रकाश आंशिक रूप से गुजरता है। ऐसे पदार्थ के आर-पार धुंधला दिखाई पड़ता है। ऐसे पदार्थ को पारभाषी कहते हैं। उदाहरण के लिए ट्रेसिंग पेपर, पतला परदा आदि।
धातु – जो पदार्थ कठोर होता है, उष्मा और विद्युत का सुचालक होता है, और जिसमें चमक होती है उसे धातु कहते हैं। उदाहरण के लिए लोहा, तांबा, सोना, चांदी, आदि।
अधातु – जो पदार्थ भंगुर होता है, उष्मा और विद्युत का कुचालक होता है, और जिसमें घुति (चमक) नहीं होती है उसे अधातु कहते हैं। उदाहरण के लिए लकड़ी, कोयला, प्लास्टिक आदि।

प्रश्न 1. चीजों का समूहन क्या है?

चीजों की सुविधा तथा उनके गुणों को ज्ञात करने के लिए दो या दो से अधिक चीजों को इकट्ठा करना ही चीजों का समूहन कहलाता है।

प्रश्न 2. लकड़ी से कौन सी वस्तु बनती है?

लकड़ी के अनेक वस्तुएं बनती है जैसे की कुर्सी, टेबल, दरवाजा, खिड़की, मेज आदि वस्तुएँ लकड़ी से बनाई जाती है।

प्रश्न 3. वस्तुओं के नाम क्या होते हैं?

वस्तुओं का नाम उनके उपयोग के आधार पर पड़ता है जैसे की बच्चे जिस वस्तु से क्रिकेट खेलते है उसे बैट कहते है इसी प्रकार वस्तुओं का नाम उनके उपयोग पर पड़ता है।

प्रश्न 4. वस्तु से आप क्या समझते हैं?

वस्तु एक मानव निर्मित पदार्थ है जिसका उपयोग हम सेवा लेने या किसी को सेवा प्रदान करने के लिए करते है इसे हम मुद्रा एवं अन्य विधि से प्राप्त कर सकते है। जैसे की फ्रिज इसे हम मुद्रा से प्राप्त कर सकते है।

प्रश्न 5. भारत की सबसे महंगी लकड़ी कौन सी है?

भारत की सबसे महंगी लकड़ी चंदन की लकड़ी है जो आमतौर पर भारत में ही उगाइ जाती है लेकिन अफ्रीकन ब्लैकवुड (African Blackwood) चंदन से भी अधिक महंगी है।

प्रश्न 6. सबसे अच्छी लकड़ी कौन सी है?

सबसे अच्छी लकड़ी देवदार के पेड़ की होती है जो सबसे मजबूत मानी जाती है लेकिन ये पेड़ घने जंगलो में पाई जाती है जहाँ तक पहुंच पाना ही बहुत ही कठिन होता है।

प्रश्न 7. जल में तैरने वाले पदार्थों के नाम लिखो।

जल में तैरने वाले पदार्थ :- तैल, लकड़ी का बुरादा, तरल धातु, कागज़ का टुकड़ा, जहाज इत्यादि।

प्रश्न 8. समान गुणों वाली वस्तुओं का समूह बनाना क्या कहलाता है?

समान गुणों वाली वस्तुओं का समूह बनाना या एक साथ जोड़ना ही वर्गीकरण कहलाता है।

प्रश्न 9. हमें वस्तुओं के समूहन की आवश्यकता क्यों है?

पदार्थ में पाए जाने वाली समानताओं और विभिन्नताओं के आधार पर हम दैनिक जीवन में प्रायः पदार्थों का समूहन अपनी सुविधा के लिए करते हैं जिस कारण से हमें समूह की आवश्यकता पड़ती है।

प्रश्न 10. वस्तुओं को कैसे देख सकते हैं?

जब प्रकाश एक दीप्त वस्तु जैसे की सूर्य, लालटेन, मोमबत्ती, अथवा बल्ब का प्रकाश वस्तुओं पर पड़ती है और जिससे प्रकाश टकराकर हमारी आँखों की ओर आती है तब हम वह वस्तुओं को देख पाते हैं।

प्रश्न 11. वस्तुओं में क्या भिन्नताएँ होती हैं?

सभी वस्तुओं में भिन्नताएँ उनके आकार, रंग, विशेषताओं के कारण होती है।

प्रश्न 12. वस्तुओं के समूह में वर्गीकरण से क्या अभिप्राय है यह कैसे किया जाता है?

वर्गीकरण में केवल समान वस्तुओं को एक वर्ग में रखा जाता है, अर्थात् केवल वर्ग बनाना, तथा असमान वस्तुओं को अलग करना ही नहीं बल्कि इन वस्तुओं को अलग-अलग क्रम में निश्चित करना भी होता है।

प्रश्न 13. वस्तुओं का वर्गीकरण क्यों आवश्यक है?

पदार्थों का वर्गीकरण होने से किसी भी वस्तु को ढूँढ़ने में आसानी होती है और ऐसे हम आसानी से ढूंढ पाते है। सभी वस्तुएँ व्यवस्थित होने के कारण अधिक दिनों तक सुरक्षित रहती हैं।

प्रश्न 14. लकड़ी किसकी बनी होती है?

लकड़ी एक कार्बनिक पदार्थ है, जिसका उत्पादन वृक्षों के तने में परवर्धी जाइलम के रूप में होता है। जीवित वृक्ष में यह पत्तियों और बढ़ते ऊतकों तक पोषक तत्वों और जल की आपूर्ति करती है, साथ ही यह वृक्ष को सहारा देता है।

प्रश्न 15. क्या आप लकड़ी से बनी चीजें लिख सकते हैं?

लकड़ी से बनी चीजों का उपयोग हम विभिन्न रूप से करते है, जैसे कुर्सी , टेबल, पेंसील इत्यादि।

प्रश्न 16. पेड़ से क्या बनता है?

हमारे आस पास विभिन्न प्रकार के पेड़ पाए जाते है जिनसे अनेक प्रकार के लकड़ी प्राप्त होती है जिनसे हम विभिन्न प्रकार के उपयोगी पदार्थ बनाते है जिसका उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में करते रहते है जैसे की – दरवाजा, मेज, लकड़ी का घर, बैट, आदि चीजे बनाते है।

प्रश्न 17. घुतिमय किसे कहते है?

जो वस्तुएँ चमकती है जैसे की ऐलुमुनियम, लोहा आदि जैसी वस्तुएँ को घुतिमय या चमकदार कहते हैं।

प्रश्न 18. कोमल पदार्थ किसे कहते है?

जिस पदार्थ को आसानी से तोडा-फोड़ा जा सकता हो और जिस पर आसानी से खरोंच लग सकती है उसे कोमल पदार्थ कहते हैं। उदाहरण के लिए चॉक, रुई, रबर, इत्यादि।

प्रश्न 19. कठोर पदार्थ किसे कहते है?

जिस पदार्थ को आसानी से तोडा-फोड़ा नहीं जा सकता और खरोंच नहीं लग सकता हो या जिस पदार्थ को नष्ट करने के लिए अधिक बल लगे उसे कठोर पदार्थ कहते हैं। उदाहरण के लिए हीरा, पत्थर, लकड़ी, इस्पात, आदि। हीरा अब तक के ज्ञात प्राकृतिक पदार्थों में सर्वाधिक कठोर पदार्थ है।

प्रश्न 20. विलेय पदार्थ किसे कहते है?

जो पदार्थ आसानी से पानी में घुल जाते हैं उन्हें जल में विलेय या घुलनशील कहते हैं। उदाहरण के लिए चीनी, नमक, फिटकरी, आदि।

प्रश्न 21. ठोस पदार्थ तथा गैस पदार्थ में अंतर बताए?

ठोस – जिस पदार्थ का आकार और आयतन निश्चित होता हैं उसे ठोस कहते हैं।
गैस – जिस पदार्थ के आयतन और आकार दोनों अनिश्चित होते हैं उसे गैस कहते हैं।

प्रश्न 22. रुक्ष किसे कहते है?

जो वस्तुएँ खुरदुरी होती है यानि उबड़-खाबड़ होती है उसे रुक्ष या खुरदुरा कहते है। जैसे- की मुड़ा हुआ कागज।

NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Question & Answer In Hindi
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters MCQ In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here