NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 6 सजीव विशेषताएँ एवं आवास (The Living Organisms – Characteristics And Habitats) Notes in Hindi

NCERT Solution Class 6th Science Chapter - 9 सजीव विशेषताएँ एवं आवास (The Living Organisms and Their Surroundings) Notes in Hindi
Last Doubt

Contents

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 6 सजीव विशेषताएँ एवं आवास (The Living Organisms – Characteristics And Habitats)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject Science
Chapter6th
Chapter Nameसजीव विशेषताएँ एवं आवास
CategoryClass 6th विज्ञान (Science)
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 6 सजीव विशेषताएँ एवं आवास (The Living Organisms – Characteristics And Habitats) जिसमे हम, आवास किसे कहते है, स्थलीय आवास, जलीय आवास , जैव घटक, अजैव घटक, अनुकूलन , पर्यनुकूलन, सजीव जीवो के लक्ष्ण के बारे में, उद्दीपन, विभिन्न आवासों के माध्यम से यात्रा, उत्सर्जन, सजीवों के विशिष्ट लक्षण क्या है?, सजीव में वृद्धि कैसे होती है?, सजीवों के वास स्थान से आप क्या समझते हैं?, प्राकृतिक परिवेश में रहने वाले जानवरों को क्या कहते हैं?, सजीव कितने प्रकार के होते हैं?, सजीवों की इकाई क्या है?, सजीव की परिभाषा क्या है?, सजीव क्या होता है?, आवास किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं आदि इसके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 6 सजीव विशेषताएँ एवं आवास (The Living Organisms – Characteristics And Habitats)

Chapter – 6

सजीव विशेषताएँ एवं आवास

Notes

आवास – किसी सजीव का वह स्थान जिसमें वह रहता है उस सजीव का आवास कहलाता है। तथा आवास के दो घटक – जैविक (सजीव) और अजैविक (निर्जीव) जीवित घटकों में मानव और अपघटक सहित पादप, जंतु शामिल होते हैं।
विभिन्न आवासों की यात्रा – जल में रहने वाले जीवों को जलीय जीव कहा जाता है। जबकि जो जीव भूमि पर रहते है उन्हें स्थलीय जीव कहा जाता है। जीवों के रहने के आधार पर जंतुओं को जलीय (जल में रहने वाले), स्थलीय (भूमि पर रहने वाले), जलस्थली (भूमि और जल दोनों पर रहने वाले) या वृक्षवासी (पेड़ों पर रहने वाले) में बाँटा गया है। अपघटक जीवाणु और कवक जैसे जीव जो पादपों और जंतुओं के क्षय के लिए उत्तरदायी होते हैं। विषमपोषी जीव जो अपना भोजन स्वयं तैयार नहीं कर सकते हैं। जैसे- जंतु
अनुकूलन – जीव का ऐसा गुण जो उसे अपने आवेश में जीवित बने रहने व जनन करने के योग्य बनाता है। उसे अनुकूलन कहलाता है।
आवास और अनुकूलन – वह स्थान जहाँ एक जीव रहता है, उसे उसका आवास कहा जाता है। आवास को प्रभावित करने वाले और जीवों के जीवित रहने के लिए कई अजैविक कारक तापमान, प्रकाश, जल, वायु और मृदा हैं। पादप और जंतु ऐसे लक्षण प्रदर्शित करते हैं। जो उन्हें विशिष्ट आवास में जीवित रहने में सहायता करते हैं। इसे अनुकूलन कहा जाता है।
स्थलीय आवास – ऐसा आवास जहां पर मनुष्य और अन्य स्थलीय जीव निवास करते हैं उसे स्थलीय आवास कहते हैं।
जलीय आवास – ऐसा आवास जिसके अन्तर्गत मछली और अन्य जलीय जीव जंतु (जल में रहने वाले जीव) निवास करते हैं। उसे जलीय आवास कहते हैं।
जैव – सभी जीव जैसे कि पौधे एवं जंतु जिस आवास में अपना जीवन जीते व रहते है, उसे जैव घटक हैं।
अजैव – निर्जीव वस्तुएं  जैसे: चट्टान, मिट्टी, वायु एवं जल जैसी अनेक निर्जीव घटकों को अजैव घटक कहते हैं।
उत्सर्जन – उपापचय (मेटाबोलिक) क्रियायों के फलस्वरूप बने उत्सर्जी पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं।
वृद्धि – वृद्धि का अर्थ बच्चों की शारीरिक संरचना का विकास से है। जिसके अंतर्गत लंबाई, भार, मोटाई, तथा अन्य अंगों का विकास होता है। बच्चों के विकास में वृद्धि शब्द का प्रयोग परिवर्तन से है।

जैसे – बच्चे के बड़े होने के साथ-साथ उसके आकार, लंबाई इत्यादि परिवर्तित होती है। यह प्रक्रिया एक निश्चित उम्र तक ही चलती है। तथा जब बच्चे परिपक्व हो जाते हैं। तब यह प्रक्रिया रुक जाती है तथा यह भौतिक विकास को दर्शाता है।
सजीव – जिनमे विभिन्न जैविक क्रिया जैसे पोषण, उपापचय, श्वसन, उत्सर्जन, गति, वृद्धि, जनन आदि क्रिया होती है, वे सजीव कहलाते है। सभी सजीव जन्तुओं को भोजन की आवश्यकता होती है। उनमें में वृद्धि होती है, वह सांस लेते हैं। और उद्दीपन, उत्सर्जन, गति, प्रजनन करते हैं।
उद्दीपन – वह प्रक्रिया जिसके घटित होने पर अचानक हमारे ज्ञानेन्द्रियों में कुछ अभिक्रिया होने लगती है। जैसे: चीटी काटने पर तुरंत काटे हुए भाग पर हाथ का जलन देना।
प्रजनन – जनन द्वारा कोई जीव अपने ही जैसे किसी दूसरे जीव को जन्म देकर अपनी जाति की वृद्धि करता है। जन्म देने की इस प्रक्रिया को प्रजनन कहते हैं।
श्वसन – श्वसन एक जैव रासायनिक क्रिया है। जिसमें कोशिका के अन्दर भोजन के ऑक्सीकरण से ऊर्जा प्राप्त होती है। इस प्रक्रिया को श्वसन कहते है।
जीवों की विशेषताएं – सजीव कुछ ऐसी विशेषताओं को प्रदर्शित करते हैं। जो जीवित पदार्थ को निर्जीव पदार्थ से अलग करती हैं। इन विशेषताओं में कोशिकीय संगठन, पोषण, श्वसन, वृद्धि, उत्सर्जन, जनन, गति और उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया शामिल है। जीवन चक्र जन्म, वृद्धि, जनन और मृत्यु का चक्र होता है। पोषण सजीवों द्वारा खाद्य पदार्थों को प्राप्त करने की प्रक्रिया है।

जो उनकी वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक होती है। प्रकाश संश्लेषण हरे पौधों में खाद्य निर्माण की प्रक्रिया है। श्वसन ऑक्सीजन को अंदर लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालने की प्रक्रिया है; यह भोजन के विघटन से ऊर्जा का उत्पादन करती है। जनन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा सजीव अपने प्रकार के नवजात को उत्पन्न करते हैं।

प्रश्न 1. सजीवों के विशिष्ट लक्षण क्या है ?

(1) सजीव भोजन खाते हैं।
(2) सजीव सांस लेते हैं।
(3) सजीव चलते हैं।
(4) सजीव उत्सर्जन करते हैं।

प्रश्न 2 . सजीव में वृद्धि कैसे होती है ?

सजीवों में कोशिका के द्वारा शरीर में वृद्धि होती है। भोजन ग्रहण करने से मनुष्य का शरीर निरंतर विकास करता रहता है।

प्रश्न 3. जैव घटक किसे कहते है ?

सभी जीव जैसे कि पौधे एवं जंतु जिस आवास में पाए जाते, उसे जैव घटक कहते हैं।

प्रश्न 4. पर्यावरण के चार घटक कौन से हैं ?

पर्यावरण के चार घटक –
1. वायुमंडल
2. स्थलमंडल
3. जलमंडल
4. जीवमंडल

प्रश्न 5. उद्दीपन क्या है ?

वह प्रक्रिया जिसके घटित होने पर अचानक हमारे ज्ञानेन्द्रियों में कुछ अभिक्रिया होने लगती है। जैसे – चीटी काटने पर तुरंत काटे हुए भाग पर हाथ का जलन देना।

प्रश्न 6. पर्यावरण के कितने घटक हैं ?

पर्यावरण के दो घटक होते हैं –
जैव घटक (Biotic component)
अजैव घटक (Abiotic components)

प्रश्न 7. आवास और अनुकूलन के बारे में समझाइए ?

वह स्थान जहाँ एक जीव रहता है, उसे उसका आवास कहा जाता है। आवास में दो घटक होते हैं। – जैविक (सजीव) और अजैविक (निर्जीव) जीवित घटकों में मानव और अपघटक सहित पादप, जंतु शामिल होते हैं। आवास को प्रभावित करने वाले और जीवों के जीवित रहने के लिए कई अजैविक कारक तापमान, प्रकाश, जल, वायु और मृदा हैं। पादप और जंतु ऐसे लक्षण प्रदर्शित करते हैं। जो उन्हें विशिष्ट आवास में जीवित रहने में सहायता करते हैं। इसे अनुकूलन कहा जाता है।

प्रश्न 8. अनुकूलन क्या है ?

जीव का ऐसा गुण जो उसे अपने आवेश में जीवित बने रहने और जनन करने के योग्य बनाता है। उसे अनुकूलन कहलाता है।

प्रश्न 9. स्थलीय आवास किसे कहते है ?

जमीन पर पाए जाने वाले पौधे एवं जंतुओं के आवास को स्थलीय आवास कहते हैं।

प्रश्न 10. सजीवों के वास स्थान से आप क्या समझते हैं ?

जीव प्राकृतिक रूप से जिस परिवेश में रहते हैं वह उनका वासस्थान (Habitat) कहलाता है।

प्रश्न 11. सजीव कितने प्रकार के होते हैं ?

सजीव दो प्रकार के होते हैं-
1. जन्तु
2. पादप।

प्रश्न 12. सजीव की परिभाषा क्या है ?

सजीव उन्हें कहते है जो स्वशन करते है और उनमे वृद्धि भी होती है। वह सजीव जीव या वस्तु कहलाता है ।

प्रश्न 13. सजीव किसे कहते हैं ?

जिनमे विभिन्न जैविक क्रियायें जैसे- पोषण , उपापचय , श्वसन , उत्सर्जन , गति , वृद्धि , जनन आदि क्रियायें होती हैं, वे सजीव कहलाते है।
उदाहरण – मनुष्य , बन्दर , गाय , घोड़ा , बकरी आदि।

प्रश्न 14. सजीव वस्तु कौन कौन से हैं ?

मनुष्य तथा कुत्ता, बिल्ली, बंदर, गिलहरी, कीट जैसे जंतु सभी सजीव हैं।

प्रश्न 15. आवास किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं ?

स्थलीय आवास-जैसे-वन, घास के मैदान, मरुस्थल, तटीय व पर्वतीय क्षेत्र।
जलीय आवास जैसे-जलाशय, तालाब, झीलें, नदियाँ, समुद्र व दलदल आदि।

प्रश्न 16. सजीव घटक कौन कौन से हैं ?

पर्यावरण के जीवित घटकों को जैविक कारक के रूप में जाना जाता है। जैविक कारकों में पौधे, जानवर और सूक्ष्मजीव शामिल हैं। पर्यावरण के निर्जीव घटकों को अजैविक कारकों के रूप में जाना जाता है। अजैविक कारकों में चट्टानें, जल, मृदा और प्रकाश जैसी चीजें शामिल हैं।

प्रश्न 17. सजीव भोजन कैसे बनाते हैं ?

सभी सजीव भोजन से ऊर्जा प्राप्त करते हैं , जो उनकी वृद्धि एवं शरीर के अन्दर होने वाले जैविक – प्रक्रियाओं के लिए जरूरी होती है । पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा खुद भोजन बनाते हैं लेकिन जन्तु या प्राणी ऐसा नहीं करते और अपना भोजन वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पौधों से प्राप्त करते हैं ।

प्रश्न 18. सजीव और निर्जीव चीजों में क्या अंतर है ?

सजीव में जीवन रहता है। निर्जीव में जीवन नहीं रहता है। सजीवों की पहचान उनके अभिलक्षणों यथा, प्रजनन, प्रचलन, वृद्धि, श्वसन, उत्सर्जन, मृत्यु आदि से करते हैं। मनुष्य एक सजीव वस्तु है जबकि पुस्तक निर्जीव वस्तु है।

प्रश्न 19. सजीव जीव जंतु अपना भोजन कैसे प्राप्त करते हैं ?

सभी जीवों को भोजन की आवश्यकता होती है। पादप (पौधे) स्वयं के लिए भोजन बना सकते हैं, परंतु मानव सहित कोई भी प्राणी अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकता। वे पादपों अथवा पादपों का आहार ग्रहण करने वाले जंतुओं से अपना भोजन प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 20. सजीव वस्तु और निर्जीव वस्तु में क्या अंतर है ?

सजीवों में एक निश्चित जीवन चक्र होता है जबकि निर्जीव में कोई भी जीवन चक्र नहीं होता है।

प्रश्न 21. सजीव तथा निर्जीव घटक मिलकर क्या बनाते हैं ?

एक पारिस्थितिकी तंत्र जिसमें एक दिए गए क्षेत्र में रहने वाली सभी वस्तुएं (पौधे, जानवर और जीव) शामिल रहती हैं तथा एक दूसरे के साथ मिलकर निर्जीव वातावरण (मौसम, पृथ्वी, सूर्य, मिट्टी, जलवायु, वातावरण) को प्रभावित करती हैं।

प्रश्न 22. निर्जीव वस्तु क्या होती हैं?

(1) निर्जीव वस्तु अपने आप से गति नही कर सकती है. जब तक उस वस्तु पर कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाता है
(2) निर्जीव वस्तुयों में श्वसन क्रिया नही होती है. साथ ही साथ इनमे पोषण की भी आवश्यकता नही होती है

प्रश्न 23. निर्जीव वस्तु क्या है ?

निर्जीव वस्तुयों में श्वसन क्रिया नही होती है. साथ ही साथ इनमे पोषण की भी आवश्यकता नही होती है निर्जीव वस्तुओं में वृद्धि नही होती है. निर्जीव
वस्तुओं के नाम – मेज, कुर्सी , किताब, गाड़ी, साईकल.

प्रश्न 24. पर्यावरण के चार मुख्य घटक कौन से हैं ?

वायुमंडल, जीवमंडल, स्थलमंडल और जलमण्डल। कुछ वैज्ञानिक इन घटकों में सौर ऊर्जा को भी स्थान देते हैं।

प्रश्न 25. जैविक और अजैविक क्या है ?

ऐसा कोई पदार्थ जो पौधों और जंतुओं से प्राप्त होता है या उनसे संबंधित है जैविक कहलाता है। अन्य ऐसे पदार्थ जो पौधों या जंतुओं के अतिरिक्त अन्य श्रोतों से प्राप्त होते हैं वे अजैविक पदार्थ कहलाते हैं।

प्रश्न 26. भोजन के तीन प्रकार क्या हैं ?

सात्विक, राजसिक और तामसिक आहार

प्रश्न 27. भोजन में तीन तत्व क्या है ?

भोजन के मुख्य पोषक तत्त्वों के नाम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज – लवण हैं।

प्रश्न 28. भोजन का अंतिम स्रोत क्या है ?

मनुष्य और अन्य जीवों सहित जानवर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पौधों पर निर्भर करते हैं, इसलिए पौधे भोजन का अंतिम स्रोत हैं।

प्रश्न 29. पौधों के कौन-कौन से भागों से खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं ?

पौधों के पत्ते, जड़ें, तना, फूल और फल तथा बीज भोजन के रूप में प्रयोग किये जाते हैं।

प्रश्न 30. प्रोटीन का अच्छा स्रोत क्या है ?

प्रोटीन के स्रोत जैसे मीट और मछली, अंडे, दूध एवं दूध से बने प्रोडक्ट्स , बीज और नटस के साथ साथ फलियां जैसे सेम और मसूर आदि शामिल करना बहुत ज़रूरी है। शरीर के विकास और तमाम तरह की बीमारियों से बचने के लिए सभी तरह के नुट्रिएंट्स की जरूरत होती है।

प्रश्न 31. एक संतुलित आहार क्या है ?

संतुलित आहार एक ऐसा आहार है जिसमें कुछ निश्चित मात्रा और अनुपात में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ होते हैं ताकि कैलोरी, प्रोटीन, खनिज, विटामिन और वैकल्पिक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में हो और पोषक तत्वों के लिए एक छोटा सा भाग आरक्षित रहे।

प्रश्न 32. लोगों का मुख्य भोजन क्या है ?

दाल रोटी और दाल चावल पूरे भारत का मुख्य भोजन है।

प्रश्न 33. मांस के स्रोत क्या हैं ?

मांस मुख्य रूप से पानी, प्रोटीन और वसा से बना होता है। यह खाने योग्य कच्चा है, लेकिन आम तौर पर इसे विभिन्न तरीकों से पकाकर और मसालेदार बनाके या संसाधित करने के बाद खाया जाता है। असंसाधित मांस बैक्टीरिया और कवक द्वारा संक्रमण और अपघटन के परिणामस्वरूप घंटों या दिनों के भीतर खराब या सड़ जाएगा।

प्रश्न 34. 5 खाद्य समूह कौन से हैं ?

5 खाद्य समूहों का परिचय – संतुलित आहार का आसान तरीका
1. अनाज
2. सब्ज़ियाँ
3. फल
4. डेयरी (दूध या दूध से बने पदार्थ)
5. प्रोटीन

प्रश्न 35. भारत का राष्ट्रीय भोजन कौन सा है ?

केंद्र सरकार अब खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन बनाने वाली है। 4 नवंबर को दिल्ली में मनाए जाने वाले फूड डे पर इसकी घोषणा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो पूर्व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर ने खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन बनाने का सुझाव दिया था।

प्रश्न 36. एक दिन में कितने ग्राम प्रोटीन होता है ?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरुष को प्रतिदिन 50 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। वहीं, हर एक महिला को प्रतिदिन 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। हालांकि, प्रेग्नेंसी में प्रोटीन की जरूरत 72 ग्राम बढ़कर हो सकती है।

प्रश्न 37. मानव शरीर में कितना प्रतिशत प्रोटीन है ?

आमतौर पर, सामान्य व्यक्ति को दैनिक 0.8 ग्राम प्रति किलोग्राम शरीर वजन की मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसका मतलब है कि यदि किसी व्यक्ति का वजन 60 किलोग्राम है, तो उन्हें दैनिक 48 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होगी।

प्रश्न 38. खून में प्रोटीन की मात्रा कितनी होती है ?

प्लाज़्मा , रक्त का अजीवित तरल भाग होता है। इसमें 90-92 प्रतिशत जल, 7 प्रतिशत प्रोटीन, 0.9 प्रतिशत लवण और 0.1 प्रतिशत ग्लूकोज होता है।

प्रश्न 39. प्रोटीन की कमी से शरीर में क्या होता है ?

प्रोटीन की कमी से मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. इससे कमजोरी, थकान, मूड स्विंग, बार-बार बीमारी जैसी समस्या दिखने लगती है. इसके अलावा कहीं भी सूजन होने लगती है जो जल्दी भरती नहीं. बार-बार भूख लगती है

प्रश्न 40. एक रोटी में कितना प्रोटीन पाया जाता है ?

प्रोटीन(Protein): 100 ग्राम रोटी में 7.85 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। तो, 40 ग्राम रोटी में लगभग 3.1 ग्राम प्रोटीन होता है, और कैलोरी की गिनती 12 तक होती है।

प्रश्न 41. प्रोटीन कौन कौन से फल में पाया जाता है ?

प्रोटीन से भरपूर फल (Protein Rich Fruits)
1. अमरूद
2. केला
3. संतरा
4. कीवी
5. आड़ू

NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Question & Answer In Hindi
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters MCQ In Hindi
Chapter 1 – भोजन के घटक
Chapter 2 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 3 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 – पौधो को जानिए
Chapter 5 – शरीर में गति
Chapter 6 – सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
Chapter 7 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 8 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 9 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 10 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 11 – हमारे चारो ओर वायु

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here