NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 1 भोजन: यह कहाँ से आता है (Food Where Does It Come From) Notes in Hindi

Class 6th Science Chapter - 1 भोजन: यह कहाँ से आता है (Food Where Does It Come From)
Last Doubt

Contents

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 1 भोजन: यह कहाँ से आता है (Food Where Does It Come From)

TextbookNCERT
Class 6th
Subject विज्ञान
Chapter1st
Chapter Nameभोजन : यह कहाँ से आता है (Food Where Does It Come From)
CategoryClass 6th विज्ञान
Medium Hindi
Source Last Doubt
Class 6th Science Chapter – 1 भोजन: यह कहाँ से आता है (Food Where Does It Come From) Notes जिसमे हम खाद्य संघटक और स्रोत, पौधे के भाग, जन्तुओ से प्राप्त खाद्य पदार्थ, पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थ, मुंग का अंकुरण, चने का अंकुरण, शाकाहारी, मांसाहारी, सर्वाहारी, अध्याय 1 भोजन कहाँ से आता है, भोजन यह कहाँ से आता है प्रश्न उत्तर, यह भोजन कक्षा 6 से कहां से आता है, भोजन यह कहाँ से आता है , भोजन क्या है, सबसे ज्यादा खाना कहां से आता हैं हमारा खाना कहाँ से आता हैं हम जो खाते हैं वह कहां से आता हैं कक्षा 6 से बना भोजन क्या है, भोजन को भोजन क्यों कहते हैं, हमें भोजन उत्तर कक्षा 1 की आवश्यकता क्यों है, कक्षा 6 के भोजन के घटक क्या हैं, दूध किसका खराब स्रोत है, कौन सा विटामिन अंडे में नहीं पाया जाता है, भोजन का मुख्य कार्य क्या है, भारत का मुख्य भोजन कौन सा है, भोजन के तीन प्रकार क्या हैं, भोजन कितने प्रकार के होते हैं, भोजन के कितने घटक होते हैं, ऊर्जा देने वाला भोजन क्या है, हम खाना क्यों बनाते हैं आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solution Class 6th Science Chapter – 1 भोजन: यह कहाँ से आता है (Food Where Does It Come From)

Chapter – 1

भोजन: यह कहाँ से आता है 

Notes

संघटक क्या होता है (Ingredient)

जब हम भोजन बनाने के बारे में सोचते है तो फिर भोजन बनाने के लिए हमें कई अलग-अलग तरह के चीजों की जरुरत होती है। जैसे – कच्ची सब्जियाँ, नमक, मसाला, तेल और पानी आदि। इन्हें ही हम उस खाद्य पदार्थ के संघटक के नाम से जानते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप पिज्जा बनाना चाहते है तो आपको पता है की पिज्जा बनाने के लिए हमें किस सामग्री की आवश्यकता होगी। आइये अब हम आपको पिज्जा बनने के लिए जरुरी चीजों के बारे में बताते है, ब्रेड, सूजी, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, स्वीट कॉर्न, टमाटर, पत्ता गोभी, काली मिर्च, नमक इत्यादि से मिलकर पिज्जा बनाया जाता है ऐसे में आप यहाँ बता सकते है की ये सभी सामग्री पिज्जा के संघटक है।

खाद्य पदार्थों के स्रोत किसे कहते है

जिन – जिन चीजों से हम अपना भोजन प्राप्त करते हैं। और उन्हें हम खाद्य पदार्थों के रूप में ग्रहण करते है। खाद्य पदार्थों के स्रोत कहलाते हैं। सभी जीव जंतु अपने ऊर्जा के श्रोत को बढ़ाने के लिए अलग अलग तरह के भोजन को खाते है। जैसे शाकाहारी जीव अनाज, फल, फूल, कंद, मूल, दूध, दही, पनीर इत्यादियो का सेवन करते है। दूसरी तरफ मांसाहरी जीव जंतु मछली, अंडा, मांस, इत्यादियो का सेवन करते है। ये सभी खाद्य पदार्थ के श्रोत के रूप में जाने जाते है।

पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थ के नाम

गेंहूँ, दाल, चावल, मक्का, सब्जी और वनस्पति तेल इत्यादि हमे पौधों से प्राप्त होते है। इसलिए इसे हम पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थ के नाम से जानते है।

जंतुओं से प्राप्त खाद्य पदार्थ क्या है

कुछ ऐसे खाने वाले पदार्थ भी है जिन्हे हम जंतुओं से प्राप्त करते है उदाहरण – अंडा, मांस, दूध, दही, मछली और पनीर इत्यादि। यह हमे जन्तुओ से प्राप्त खाद्य पदार्थ होते हैं।

कच्ची सामग्री किसे कहते है

पकवान को पूर्ण रूप से बनाने के लिए कुछ कच्ची सामग्री की जरुरत होती है इसे खाने के पदार्थों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे – नमक, दाल, सब्जी, पानी और मसाला इत्यादि। इस तरह के सामग्री कच्ची सामग्री कहलाती है। 

पौधों के खाने योग्य भाग कौन से है

पौधे के अंग को भोजन के रूप में उपयोग किया जाता है उसे पौधों के खाने योग्य भाग कहा जाता है। कुछ पौधों ऐसे होते है जिनके दो या दो से अधिक भागों को खाया जाता है। जैसे – मुली की जड़, गोभी का फूल इत्यादि पौधों के खाने योग्य भागो में आता है। जैसे-
  • आलु का तने के भाग को खाया जाता है।
  • मुली का जड़ और पत्ता दोनों को भोजन के रूप में खाया जाता है।
  • लौकी के फल को खाया जाता है।
  • पालक का पत्ता खाया जाता है।

पादप के खाने योग्य भाग कौन से है

पौधों के अलग – अलग भागों को भोजन के रूप में खाया जाता है उदाहरण जड़, तना, पत्ती, फूल, फल, बीज, इत्यादि।
  1. पौधों की जड़ें को हम भोजन के रूप में खाते है जैसे गाजर, मूली, चुकंदर, शकरकंद, शलजम इत्यादि।
  2. कुछ पौधों के तने को हम  खाते है जैसे – प्याज, आलू, अदरक, लहसुन, गन्ना इत्यादि।
  3. पौधों की पत्तियाँ को भी भोजन के रूप में उपयोग किया जाता है जैसे कि पालक, गोभी इत्यादि।
  4. पौधों के फल को भी भोजन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे – केले का पौधा, कद्दू का पौधा इत्यादि।
  5. कुछ पौधे के फल को हम अपने भोजन के रूप में खाते हैं। जैसे – सेब, अमरूद, अंगूर आम इत्यादि।
  6. पौधे के बीज भी हमारे भोजन में इतेमाल किया जाता है जैसे गेहूं, चावल, मूंगफली, दालें इत्यादि।
Food Where Does It Come From

अंकुरण किसे कहते है

जब बीजों के अंदर से एक सफ़ेद रंग की धागे जैसी पतली संरचना बाहर निकलती है। तो इन्हें बीजों के अंकुरण या अंकुर (Sprout) कहते है। उदाहरण के लिए यदि आप चना या मुंग को पानी में डालते है और कुछ समय के बाद उसे पानी से निकल देते है तो आप देखेंगे की उस बीज के अंदर से सफ़ेद अंकुर बहार आने लगता है।

मकरंद (Nectar) किसे कहते है

मधुमक्खी (Honey Bee) द्वारा जमा किये गये फूलो के रस को मकरंद (Nectar) कहते हैं या फिर आप कह सकते है मकरंद, मधुमक्खियों द्वारा फूलों से चूसकर एकत्रित किया हुआ मीठा रस होता है।

मकरंद का भण्डारण किसे कहते है

शहद आप सभी ने कभी न कभी जरूर खाया होगा लेकिन क्या आपको पता है शहद का निर्माण कैसे होता है फुल और उनका मकरंद, वर्ष के केवल कुछ समय में ही मौजूद होते हैं अतः मधुमक्खियाँ इस मकरंद का भंडारण कर लेती हैं ताकि पूरे वर्ष इसका खाने में उपयोग किया जा सके। जमा किया गया शहद को मधुमक्खियाँ भोजन के रूप में प्रयोग करती हैं।

खाद्य पदार्थों के ग्रहण करने के आधार पर जंतुओं के प्रकार लिखिए

  • शाकाहारी (Herbivorous)
  • मांसाहारी (Carnivorous)
  • सर्वाहारी (Omnivorous)

शाकाहारी (Herbivorous) किसे कहते है

वे जंतु जो केवल पादप या पादप-उत्पाद अर्थात हरी सब्जियाँ और घास जैसी खाद्य पदार्थ खाते है उन्हे शाकाहारी (Herbivorous) कहते हैं। जैसे- गाय, हिरण आदि।

मांसाहारी (Carnivorous) किसे कहते है

जो जंतु  जो केवल जंतु या मांस जैसे हिरण, जंगली भैसो इत्यादियो को खाते हैं उन्हे मांसाहारी (Carnivorous) कहते हैं। जैसे – शेर, बाघ आदि।

सर्वाहारी (Omnivorous) किसे कहते है

वे जंतु जो पादप और जंतु दोनों को खाते हैं। वे सर्वाहारी (Omnivorous) कहलाते हैं। जैसे – मनुष्य, कौवा आदि। सबसे अच्छा ऊदाहरण के रूप में मै आपको बताना चाहूंगा की आज के समाय में मनुष्य सर्वाहारी है क्योकि ये दोनों तरह के भोजन का सेवन करते है और आप सभी को पता है की दोनों तरह के भोजन करने वाले जंतु को सर्वाहारी कहा जाता है।
महत्वपूर्ण बातें 
  1. भारत के विभिन्न प्रदेशों में खाए जाने वाले भोजन में बहुत अधिक विविधता है।
  2. हमारे भोजन के मुख्य स्रोत पौधे तथा जंतु हैं।
  3. जो जंतु केवल पादप खाते हैं, उन्हें शाकाहारी कहते हैं।
  4. जो जंतु केवल जंतुओं को खाते हैं, उन्हें मांसाहारी कहते हैं।
  5. जो जंतु पादप तथा दूसरे प्राणी, दोनों को ही खाते हैं, उन्हें सर्वाहारी कहते हैं।

प्रश्न 1. भोजन कहां से आता है?

भोजन भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह की जलवायु मौजूद होने के कारण हमारे भारत देश में कई प्रकार के फसल, फल, औषधियां इत्यादियों की खेती किया जाता है इन्हीं प्रकार के सभी फसलों से हमारे भारत देश में भोजन की उपलब्धि हो पाती है

प्रश्न 2. ऊर्जा देने वाला भोजन क्या है?

ऊर्जा देने वाला भोजन हमारे शरीर में सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ किसी न किसी रूप में शरीर को फायदा पहुंचाती है लेकिन मुख्य रूप से अधिक ऊर्जा देने वाले खाद पदार्थों की बात करें तो वसा और कार्बोहाइड्रेट कुछ ऐसे स्रोतों है जो हमारे शरीर को प्राप्त होते हैं और हमारे शरीर में ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं

प्रश्न 3. कौन सा फल तुरंत ऊर्जा देता है?

केला एक ऐसा फल है जो मानव शरीर के तुरंत ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करने का कार्य करते हैं और बच्चे बूढ़े जवान सभी वर्ग के लोग को केला बहुत ज्यादा पसंद आता हैं और वह इसका सेवन शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए कर सकते हैं

प्रश्न 4. पेड़ पौधे भोजन कैसे बनाते है?

भोजन सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल की सहायता से अपना भोजन बनाते हैं। इस क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहा जाता है। पौधे प्रकाश-संश्लेषण के लिए आवश्यक पदार्थ मिट्टी तथा वायु से प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 5. हम मांस क्यों पकाते हैं?

हम मांस इस लिये पकाते है जिससे इसे चबाना और पचाना आसान हो जाता है। और इसके अलावा, मांस पकाने से साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया भी ठीक से मर जाते हैं।

प्रश्न 6. भोजन कितने प्रकार के होते हैं?

भोजन तीन प्रकार के होते हैं (आयुर्वेद के अनुसार) सात्विक भोजन, राजसी भोजन और तामसी भोजन आदि

प्रश्न 7. 1 दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए?

​1 दिन में 4 बार भोजन करना चाहिए। दिन में 4 बार खाना तब मददगार होता है जब आप एनर्जी में कमी, भूख, या आप किसी बीमारी से ठीक होने के प्रोसेस में हैं।

प्रश्न 8. भारत का राष्ट्रीय भोजन कौन सा है?

भारत का राष्ट्रीय भोजन खिचड़ी (Khichdi) है। और मकर संक्रांति के त्यौहार में इसे हर घर में बनाया जाता है।

प्रश्न 9. शुद्ध भोजन क्या है?

शुद्ध भोजन शाकाहारी भोजन है। शुद्ध शाकाहारी भोजन शुद्ध और संतुलित होता है जिससे शांति, शीतलता, खुशी और मानसिक स्पष्टता महसूस होती है।

प्रश्न 10. सर्वाहारी लोग किस तरह का भोजन करते है?

सर्वाहारी लोग मीट-मांस, मछली और इसके अलावा साग-सब्जी का सेवन करते है अर्थात ये शाकाहारी और मांसहारी दोनों भोजनों का सेवन करते है

प्रश्न 11. चार सर्वाहारी जंतुओं के नाम बताये

मनुष्य, कौवे, रैकून, कुत्ता ये सभी ऐसे जीव है जो सर्वाहारी कहा जाता है

प्रश्न 12. पांच मांसाहारी जंतुओं के नाम बताओ।

शेर – (Lion) बाघ – (Tiger) चीता – (Cheetah) तेंदुआ – (Leopard) भेड़िया – (Wolf)

प्रश्न 13. पांच शाकाहारी जंतुओं के नाम बताओ।

गाय (Cow) हिरन (Deer) जिराफ़ (Giraffe) हाथी (Elephant) बकरी (Goat)

प्रश्न 14. किन प्रकार के बीजों को अंकुरित करके खाया जाता है ?

मूग, चने और सोयाबीन, गेहू जैसे बीजों को अंकुरित करके खाया जाता है ?

प्रश्न 15. अंकुरण किसे कहते हैं ?

किसी भी बीज के अंकुरण-बीजों के पुंगरने अथवा अंकुरित होने की प्रक्रिया को कहा जाता हैं।

प्रश्न 16. किसी दो ऐसे पौधे का नाम बताओ जिसके विभिन्न भाग खाए जाते हैं ?

प्याज, लहसुन ऐसे पौधे है जिसके विभिन्न अंगो को खाए जाते हैं

प्रश्न 17. कौन से पौधे के फूल को भोजन के रूप में ग्रहण किया जाता है ?

काशीफल

प्रश्न 18. किन पौधों के तनों को खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है ?

आलू, प्याज, लहसुन और कचालू के तने को खाद्य पदार्थ के रूप में ग्रहण किया जाता है

प्रश्न 19. किन पौधों के पत्तों को खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है ?

पालक, सरसों और मेथी के पत्तों को भोजन के रूप में उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 20. पौधों के कौन-कौन से भागों से भोजन प्राप्त होते हैं ?

पौधों के पत्ते, जड़ें, तना, फूल और फल एवं बीज भोजन के रूप में प्रयोग किये जाते हैं।

प्रश्न 21. हमारे भोजन का मुख्य स्रोत कौन-सा है ?

पेड़ एवं पौधे हमारे भोजन का मुख्य स्रोत माने जाते है

प्रश्न 22. दूध से उत्पादन होने वाली वस्तुओ के नाम लिखिए।

दूध से हमें मक्खन, क्रीम, घी, पनीर और दही इत्यादि प्राप्त होते है

प्रश्न 23. चार खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए।

1. चावल
2. मक्का
3. जौ
4. गेहूं

प्रश्न 24. कच्ची सामग्री किसे कहते हैं ?

कच्ची सामग्री उन सामग्रियों को कहा जाता है खाना बनाने से पहले कुछ कच्ची सामग्री की जरूरत होती हैं इसे खाने के पदार्थों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे – नमक, दाल, सब्जी, पानी और मसाला इत्यादि। इस तरह के सामग्री कच्ची सामग्री कहलाती है।

प्रश्न 25. दाल बनाने के लिए कौन-सी कच्ची सामग्री चाहिए ?

दाल बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती है:

दाल
पानी
तेल या घी
प्याज
टमाटर
धनिया पत्ते
हल्दी
लाल मिर्च पाउडर
जीरा
धनिया पाउडर
नमक

इसके अलावा, आप अपने स्वादानुसार मसालों की मात्रा को बदल सकते हैं और दाल में अन्य सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं।

प्रश्न 26. संघटक किसे कहते हैं ?

जब हम भोजन बनाने के बारे में सोचते है तो फिर भोजन बनाने के लिए हमें कई अलग-अलग तरह के चीजों की जरुरत होती है। जैसे – कच्ची सब्जियाँ, नमक, मसाला, तेल और पानी आदि। इन्हें ही हम उस खाद्य पदार्थ के संघटक के नाम से जानते हैं।

प्रश्न 27. सब्ज़ी बनाने के लिए कौन-से संघटकों की आवश्यकता होती है ?

सब्ज़ी बनाने के लिए विभिन्न संघटकों की आवश्यकता होती है। निम्नलिखित संघटकों का उपयोग आप एक स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए कर सकते हैं:

सब्जियां – जैसे आलू, गाजर, मटर, फूलगोभी, बैंगन, टमाटर, प्याज, धनिया पत्ते, हरी मिर्च, स्पिनेच आदि।

तेल या घी – सब्जी को पकाने के लिए तेल या घी का उपयोग किया जाता है।

मसाले – नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाले जैसे जीरा, धनिया बीज, गरम मसाला पाउडर आदि।

इन संघटकों का उपयोग करके आप विभिन्न स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं।

प्रश्न 28. जंतुओं से हमें कौन-से खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं ?

जंतुओं से हमें विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं। इनमें शामिल होते हैं:

प्रोटीन – जंतुओं से हमें प्रोटीन पदार्थ प्राप्त होते हैं प्रोटीन हमें मांस, मछली, अंडे, दूध से प्राप्त होते हैं ।

कार्बोहाइड्रेट्स – जंतुओं से हमें भी कार्बोहाइड्रेट्स प्राप्त होते हैं, जो ऊर्जा के स्रोत के रूप में काम करते हैं। जैसे अनाज, फल, सब्जियां आदि।

वसा – कुछ जंतुओं के मांस और दूध में वसा होता है जो ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत होता है।

विटामिन और खनिज – जंतुओं से हमें विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज पदार्थ प्राप्त होते हैं जो हमारे शरीर के स्वस्थ विकास और कार्य के लिए जरूरी होते हैं।

प्रश्न 29. पौधे से कौन-से खाद्य संघटक प्राप्त होते हैं ?

गेंहूँ, दाल, चावल, मक्का, सब्जी और वनस्पति तेल इत्यादि हमे पौधों से प्राप्त होते है। इसलिए इसे हम पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थ के नाम से जानते है।

प्रश्न 30. दूध देने वाले पशुओं के नाम लिखो।

दूध देने वाले पशुओं के कुछ नाम निम्नलिखित हैं

1. गाय
2. भैंस
3. ऊंट
4. भेंड़
5. बकरी
6. गधा

ये सभी पशु अपनी-अपनी विशेषताओं के कारण महत्वपूर्ण होते हैं जो दूध की उत्पादन और उत्पादन की गुणवत्ता में अंतर करते हैं

प्रश्न 31. दूध के उत्पादों के नाम लिखिए।

दूध एक महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है, जो कि विभिन्न उत्पादों के रूप में उपयोग में आता है। कुछ प्रमुख दूध उत्पादों के नाम निम्नलिखित हैं:

1. दही
2. पनीर
3. घी
4. मक्खन
5. छाछ
6. क्रीम
7. लस्सी
8. दूध पाउडर

प्रश्न 32. हमारे भोजन का मुख्य स्रोत कौन-सा है ?

हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्त्वों के नाम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज-लवण हैं।

NCERT Solutions Class 6th Science Notes All Chapter
Chapter 1 – भोजन यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव एवं उनका परिवेश
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंज
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा- संग्रहण एवं निपटान
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Question & Answer in Hindi
Chapter 1- भोजन : यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव एवं उनका परिवेश
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा- संग्रहण एवं निपटान
Class 6th Science All Chapters MCQ With Answer In Hindi
Chapter 1 – भोजन : यह कहाँ से आता है
Chapter 2 – भोजन के घटक
Chapter 3 – तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 – वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 – हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 – पौधो को जानिए
Chapter 8 – शरीर में गति
Chapter 9 – सजीव एवं उनका परिवेश
Chapter 10 – गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 – प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 – विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 – चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 – जल
Chapter 15 – हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 – कचरा- संग्रहण एवं निपटान
Class 6th Science Chapter – 1 भोजन: यह कहाँ से आता है में आपको science class 6th chapter-1 bhojan yah kaha se aata hai, class 6 science chapter 1 notes pdf class 6 science chapter 1 in hindi NCERT Solutions Class 6 Science Food Where Does It Comes From क्लास 6 साइंस बुक इन हिंदी कक्षा 6 विज्ञान solution हिंदी में कक्षा 6 विज्ञान के लिए NCERT समाधान CBSE Notes for Class 6 Science chapter 1. भोजन : यह कहाँ से आता है? Ncert Solutions For Class 6 Science Chapter 1 PDF food where does it come from class 6 extra questions

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here