NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject विज्ञान (Science)
Chapter5th
Chapter Nameभौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes)
CategoryClass 7th विज्ञान
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes) Question & Answer in Hindi भौतिक परिवर्तन एवं रासायनिक परिवर्तन क्या है?, भौतिक परिवर्तन क्या है 10 उदाहरण?, रासायनिक परिवर्तन क्या है उदाहरण सहित?, भौतिक परिवर्तन के उदाहरण कौन कौन से हैं?, दूध का फटना कौन सा परिवर्तन है?, दूध से दही बनने में कौन सा परिवर्तन होता है?, भौतिक परिवर्तन क्या है कक्षा 7 उदाहरण?, पानी का जलना कौन सा परिवर्तन है?, अलमारी में जंग लगना कौन सा परिवर्तन होता है?, पेड़ों को काटना कौन सा परिवर्तन है?, खाना पकाना कौन सा परिवर्तन है?, नमक का पानी में घूमना कौन सा परिवर्तन है?, पानी में चीनी का घुलना कौन सा परिवर्तन है?, पानी का बर्फ में बदलना क्या कहलाता है?, बर्फ का पिघलना कौन सी प्रक्रिया है?, कागज का जलना कौन सा परिवर्तन है?, कच्चे फल का पकना कौन सा परिवर्तन है?, कोयले का जलना कौन सा परिवर्तन है?

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes)

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रक्रमों के अंतर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए।

(क) प्रकाश संश्लेषण
उत्तर- रासायनिक परिवर्तन

(ख) जल में शक्कर को घोलना
उत्तर- भौतिक परिवर्तन

(ग) कोयले को जलाना
उत्तर- रासायनिक परिवर्तन

(घ) मोम को पिघलाना
उत्तर- भौतिक परिवर्तन

(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला. पत्र (फॉइल) बनाना।
उत्तर- भौतिक परिवर्तन

(छ) भोजन का पाचन
उत्तर- रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 2. बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य। यदि कथन असत्य हो तो, अपनी अभ्यास पुस्तिका में उसे सही करके लिखिए।

(क) लकड़ी के लट्टे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)
(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)
(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य/असत्य)
(घ) लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। (सत्य/असत्य)
(च) भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य/असत्य)


उत्तर-

(क) असत्य; लकड़ी के लट्टे को टुकड़ों में काटना एक भौतिक परिवर्तन है।
(ख) असत्य; पत्तियों से खाद का बनना एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) सत्य
(घ) असत्य; लोहा और जंग अलग-अलग पदार्थ हैं।
(च) सत्य

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए

(क) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह ……….. के बनने
के कारण दूधिया हो जाता है।


(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम …………….. है।


(ग) ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है … ………. और ………. हैं।


(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल …………… गुणों में परिवर्तन
होता है।


(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं, ……………. परिवर्तन कहलाते हैं।


उत्तर –

(क) कैल्सियम कार्बोनेट
(ख) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
(ग) यशद्-लेपन; विद्युत लेपन
(घ) भौतिक
(च) रासायनिक

प्रश्न 4. जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइए।
उत्तर- जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि इसमें एक नए पदार्थ की उत्पत्ति होती है तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस बाहर निकलती है।

प्रश्न 5. जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।
उत्तर- मोमबत्ती के जलने में सबसे पहले मोमबत्ती का मोम पिघलता है फिर वाष्प बनकर जलता है। इस प्रक्रम में मोम का पिघलना एक भौतिक परिवर्तन है क्योंकि मोम को दुबारा ठोस अवस्था में लाया जा सकता है तथा इसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है जब मोम के वाष्प जलते हैं तो धुआँ और कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होते हैं जो कि नए पदार्थ हैं। अतः यह प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन है।

शुष्क सैलों वाली टॉर्च में बल्ब का जलना एक अन्य उदाहरण है जिसमें भौतिक और रासायनिक दोनों प्रकार के परिवर्तन होते हैं क्योंकि बल्ब का जलना व बुझना एक भौतिक परिवर्तन है, इसमें किसी नए पदार्थ की उत्पत्ति नहीं होती है।शुष्क सैल से विद्युत की उत्पत्ति उसमें उपस्थित रासायनिक पदार्थ से प्राप्त होती है जो कि एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 6. आप यह कैसे दिखाएँगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है?
उत्तर- जब दूध में कुछ खट्टा पदार्थ डालकर उसे कुछ घंटों के लिए रख दिया जाता है तो हमें दही प्राप्त होती है। परंतु दही को किसी भी तरीके से दुबारा दूध में परिवर्तित नहीं किया जा सकता। क्योंकि दही दूध से भिन्न पदार्थ है इसलिए दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 7. समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है?
उत्तर- लकड़ी के जलने से धुआँ तथा राख बनते हैं अर्थात् लकड़ी के गुण बदल जाते हैं तथा नए पदार्थों की उत्पत्ति होती है इंसलिए लकड़ी का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है।

परन्तु जब लकड़ी के लट्टे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है तो लकड़ी के गुणों में कोई परिवर्तन नहीं होता और न ही कोई नया पदार्थ बनता है। इसलिए लकड़ी के लट्टे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना एक भौतिक परिवर्तन है। अतः लकड़ी का जलना और उसे छोटे टुकड़ों में काटना दो भिन्न कॉपर सल्फेट परिवर्तन हैं।

प्रश्न 8. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, इसका वर्णन कीजिए।
उत्तर- किसी बीकर में एक कप जल लेकर उसमें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की कुछ बूंदें मिलाइए। जल को गर्म कीजिए। जब जल उबलना आरंभ कर दे, तो इसमें धीरे-धीरे कॉपर सल्फेट का चूर्ण निरंतर चलाते हुए मिलाएँ (जैसा कि चित्र में दर्शाया है)। कॉपर सल्फेट का चूर्ण मिलाना तब तक जारी रखें, जब तक कि उसमें और कॉपर सल्फेट घुलना बंद हो जाए। विलयन को फिल्टर पेपर की सहायता से छान लीजिए। इसे ठंडा होने दीजिए। ज़ब विलयन ठंडा हो रहा हो, तो उसे हिलाना नहीं चाहिए। आप देखेंगे कि ठंडा होने पर बीकर के तल पर कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल प्राप्त हो जाएँगे।

प्रश्न 9. समझाइए कि लोहे के गेट को पेंट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है?
उत्तर- हम जानते हैं कि लोहे को जंग लगने के लिए वायु तथा नमी दोनों की आवश्यकता होती है। जब लोहे के गेट को पेंट किया जाता है तो लोहे का संपर्क वायु व नमी से टूट जाता है जिस कारण लोहे का गेट जंग से बच जाता है।

प्रश्न 10. समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्र-तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों, लगती है?
उत्तर- समुद्र-तटीय क्षेत्रों में समुद्र के कारण वायु में नमी की मात्रा अधिक होती है जिस कारण लोहे की वस्तुओं को अधिक जंग लगता है जबकि रेगिस्तानी क्षेत्रों में वायु में नमी की मात्रा न के बराबर होती है जिस कारण लोहे की वस्तुओं को कम जंग लगता है। अतः रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्र-तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में अधिक जंग लगता है।

प्रश्न 11. हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं, वह द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही यह गैस में परिवर्तित हो जाती है (परिवर्तन A); फिर यही गैस जलती है (परिवर्तन B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन का चयन कीजिए।

(क) प्रक्रम A एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) प्रक्रम B एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर- (ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 12. अवायवीय जीवाणु जैविक अपशिष्ट पदार्थों को अपघटित कर जैव गैस (बायोगैस) बनाते हैं (परिवर्तन-A)। फिर जैव गैस ईंधन के रूप में जलाई जाती है (परिवर्तन-B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन चुनिए।

(क) प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर- (ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।

NCERT Solution Class 7th विज्ञान Question Answer in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान MCQ in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Notes in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here