Home Class 7th NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 2 प्राणियों में पोषण (Nutrition in Animals) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 2 प्राणियों में पोषण (Nutrition in Animals) Question & Answer in Hindi

0
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 2 प्राणियों में पोषण (Nutrition in Animals) Question & Answer in Hindi
Last Doubt

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 2 प्राणियों में पोषण (Nutrition in Animals)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter2nd
Chapter Nameप्राणियों में पोषण (Nutrition in Animals)
CategoryClass 7th Science 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 2 प्राणियों में पोषण (Nutrition in Animals) Question & Answer in Hindi हम इस अध्याय में 5 जंतुओं में पोषण की कौन सी विधि पाई जाती है?, पोषण की आवश्यकता क्यों होती है?, पोषण के 5 प्रकार कौन से हैं?, पोषण की अवस्था कितने होते हैं?, प्राणियों में पोषण की कितनी अवस्था देखने को मिलती है?, जानवरों के लिए 7 पोषक तत्व क्या हैं?, पोषण का पूरा नाम क्या है?, पोषण के दो प्रकार क्या हैं?, पोषण के मुख्य प्रकार क्या हैं?, पोषण की पांच मूल बातें क्या हैं?, पोषण के तीन तरीके क्या हैं?, 6 पोषक तत्व क्या हैं?, पोषण से क्या तात्पर्य है?, अच्छा पोषण क्या होता है?, भोजन में पोषक तत्व क्या हैं?, पोषण में ऊर्जा क्या है?, प्राणी संपोषित क्या है?, प्राणी अपने स्वरूप को कैसे देखता है?, 10 भोजन के पाचन से आप क्या समझते हैं?, क्या आप इंसान को प्राणी कह सकते हैं? आदि।

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 2 प्राणियों में पोषण (Nutrition in Animals)

Chapter – 2

प्राणियों में पोषण

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।  

(क) मानव पोषण के मुख्य चरण……….,………….,… …….. ,……….एवं ………..है।
(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम …………….. है।
(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं …………….. का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते हैं।
(घ) क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो …………….. कहलाते हैं।
(ङ) अमीबा अपने भोजन का पाचन …………….. में करता है।


उत्तर –
(क) अंतर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण, निष्कासन, (ख) यकृत, (ग) पाचक रस, (घ) दीर्घरोम, (ङ) खाद्य धानी।
प्रश्न 2. सत्य एवं असत्य कथनों को चिह्नित कीजिए।  

(क) मंड का पाचन आमाशय से प्रारंभ होता है।
(ख) जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है।
(ग) पित्ताशय में पित्त रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है।
(घ) रूमिनैन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे-धीरे चबाते रहते हैं।


उत्तर – (क) असत्य, (ख) असत्य, (ग) सत्य, (घ) सत्य।
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से सही विकल्प पर () का चिह्न लगाइए।
 
(क) वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है।

(i) आमाशय
(ii) मुख
(iii) क्षुद्रांत्र
(iv) बृहदांत्र

उत्तर – (क) (iii) क्षुद्रांत्र

(ख) जल का अवशोषण मुख्यतः जिस अंग द्वारा होता है, वह है।

(i) आमाशय 
(ii) ग्रसिका
(iii) क्षुद्रांत्र 
(iv) बृहदांत्र

उत्तर –  (ख) (iv) बृहदांत्र
प्रश्न 4. कॉलम A में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम B में दिए गए कथनों से कीजिए।
कॉलम A खाद्य घटककॉलम B पाचन के उत्पाद
(क) कार्बोहाइड्रेट्स(I) वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल
(ख) प्रोटीन(ii) शर्करा
(ग) वसा(iii) ऐमीनो अम्ल
उत्तर –
कॉलम A खाद्य घटककॉलम B पाचन के उत्पाद
(क) कार्बोहाइड्रेट्स(ii)   शर्करा
(ख) प्रोटीन(iii) ऐमीनो अम्ल
(ग) वसा(i)   वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल
प्रश्न 5. दीर्घ रोम है क्या हैं? वह कहाँ पाए जाते हैं एवं उनके कार्य क्या हैं?

उत्तर – दीर्घ रोम-छोटी आंत की आंतरिक भित्ति पर अनेकों अंगुली के आकार के समान उभरी हुई संरचनाएँ पाई जाती हैं, इन्हें दीर्घ रोम अथवा रसांकुर कहते हैं।

कार्य-दीर्घरोम पचे हुए भोजन के अवशोषण हेतु आंत्र का आंतरिक सतही क्षेत्रफल बढ़ा देते हैं तथा पाचित भोजन का अवशोषण कर रक्त में मिलाने का कार्य करते हैं।
प्रश्न 6. पित्त कहाँ निर्मित होता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है?
 
उत्तर – पित्त रस का निर्माण यकृत में होता है। यकृत लाल-भूरे रंग की व शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। पित्त रस पिताशय नामक थैली में संग्रहित होता रहता है। पित्त रस वसा के पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रश्न 7. उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए जिनका पाचन मिनेन्ट द्वारा किया जाता है परंतु मानव द्वारा नहीं। इसका कारण बताइए।
 
उत्तर – रूमिनैन्ट अथवा रोमंथी सेलुलोस नामक कार्बोहाइड्रेट्स का पाचन करते हैं जबकि इसका पाचन मानव नहीं कर सकता। रोमंथी पशुओं में छोटी आंत और बड़ी आंत के बीच एक थैलीनुमा संरचना पाई जाती है जिसमें कुछ विशेष प्रकार के.जीवाणु पाए जाते हैं। इन जीवाणुओं में सेलुलोस को पचाने की क्षमता होती है, जबकि मनुष्य में इन जीवाणुओं के अभाव के कारण सेलुलोस को पचाने की क्षमता नहीं होती।
प्रश्न 8. क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है?
 
उत्तर – हमारे शरीर में ग्लूकोस का विघटन ऑक्सीजन की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड और जल में तुरंत हो जाता है। इस प्रक्रम में ऊर्जा मुक्त होती है यही ऊर्जा शरीर के विभिन्न भागों को अति शीघ्र उपलब्ध हो जाती है।
प्रश्न 9. आहार नाल के कौन-से भाग द्वारा निम्न क्रियाएँ संपादित होती हैं?  

(i) पचे भोजन का अवशोषण ……………..
(ii) भोजन को चबाना ………………
(iii) जीवाणु नष्ट करना ……………..
(iv) भोजन का संपूर्ण पाचन ……………
(v) मल का निर्माण ………….

उत्तर – (i) छोटी आंत में, (ii) मुख में, (Iii) आमाशय में, (iv) छोटी आंत में, (v) बड़ी आंत में।
प्रश्न 10. मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक समानता एवं एक अंतर लिखिए।  

उत्तर – मानव एवं अमीबा के पोषण में एक समानता यह है कि जटिल खाद्य सरल पदार्थों में परिवर्तित होता है और इससे ऊर्जा मुक्त होती है और दोनों में अंतर यह है कि मानव में विकसित पाचन तंत्र पाया जाता है जबकि अमीबा एककोशी जीव होने के कारण इसमें विकसित पाचन तंत्र का अभाव होता है।
प्रश्न 11. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के उचित कथन से कीजिए।
कॉलम Aकॉलम B
(क) लाला-ग्रंथि(i) पित्त रस का स्रवण
(ख) आमाशय(ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण
(ग) यकृत(iii) लाला रस स्रावित करना
(घ) मलाशय(iv) अम्ल का निर्मोचन
(ङ) क्षुद्रांत्र(V) पाचन को पूरा होना
(च) बृहदांत्र(Vi) जल का अवशोषण
(Vii) मल त्याग
उत्तर –
कॉलम Aकॉलम B
(क) लाला-ग्रंथि(iii) लाला रस स्रावित करना
(ख) आमाशय(iv) अम्ल का निर्मोचन
(ग) यकृत(i) पित्त रस का स्रवण
(घ) मलाशय(ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण
(ङ) क्षुद्रांत्र(V) पाचन का पूरा होना
(च) बृहदांत्र(Vi) जल का अवशोषण एवं
(Vii) मल त्याग
प्रश्न 12. चित्र 2.1 में दिए हुए पाचन तंत्र के आरेख को नामांकित कीजिए।

उत्तर – दिए गए चित्र के विभिन्न भागों का नामांकन इस प्रकार है


(i) आमाशय
(ii) पिताशय
(iii) यकृत
(iv) अग्न्याशय
(V) क्षुद्रांत्र
(Vi) बृहदांत्र
(Vii) मलाशय
(Viii) गुदा
प्रश्न 13. क्या हम केवल हरी सब्जियों/घास का भोजन कर जीवन निर्वाह कर सकते हैं? चर्चा कीजिए।
 
उत्तर – हरी सब्जियों व घास पर जीवनभर निर्वाह करना संभव नहीं है क्योंकि सब्जियों व घास से हमारे लिए सभी आवश्यक पोषक तत्त्व नहीं मिल पाते। कुछ पोषक तत्त्व अन्न, दालों व दूध आदि से भी प्राप्त होते हैं। अतः सब्जियों (घास) के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थों का भी हमारे भोजन में शामिल होना आवश्यक है।
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Question Answer in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान MCQ in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Notes in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here