Home Class 7th NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 11 प्रकाश (Light) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 11 प्रकाश (Light) Question & Answer in Hindi

0
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 11 प्रकाश (Light) Question & Answer in Hindi
Last Doubt

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 11 प्रकाश (Light)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter11th
Chapter Nameप्रकाश (Light)
CategoryClass 7th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 11 प्रकाश (Light) Question & Answer in Hindiयहाँ हम आप के लिए लाये है हिंदी में एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान पुस्तक के अध्याय 11 प्रकाश का पूर्ण समाधान | कक्षा 7 के लिए ये एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 11 प्रकाश नीचे दिए हुए है।

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter -11 प्रकाश (Light)

Chapter – 11

प्रकाश

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह ……………………….. कहलाता है।
(ख) यदि प्रतिबिंब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल …….. द्वारा बना होगा।
(ग) यदि प्रतिबिंब सदैव बिंब के साइज का बने, तो दर्पण …………………………. होगा।
(घ) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह … …………… प्रतिबिंब कहलाता है।
(च) अवतल …….. ……….. द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

उत्तर – (क) आभासी या काल्पनिक, (ख) दर्पण, (ग) समतल, (घ) वास्तविक, (च) लेंस।।
प्रश्न 2. निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’

(क) हम उत्तल दर्पण से, आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।
(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।
(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।
(घ) वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।
(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है।

उत्तर – (क) असत्य, (ख) सत्य, (ग) सत्य, (घ) असत्य, (च) असत्य।
प्रश्न 3. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के एक अथवा अधिक कथनों से कीजिए
कॉलम Aकॉलम B
(क) समतल दर्पण(i) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है।
(ख) उत्तल दर्पण।(ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिंब बना सकता है।
(ग) उत्तल लेंस(iii) दंत चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं।
(घ) अवतल दर्पण(iv) उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सकता है।
(च) अवतल लेंस(v) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज का प्रतिबिंब बनाता है।
(vi) सीधा तथा. बिंब के साइज से छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
 
कॉलम Aकॉलम B
(क) समतल दर्पण(V) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज का प्रतिबिंब बनाता है।
(ख) उत्तल दर्पण।(ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिंब बना सकता है।
(ग) उत्तल लेंस(i) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है।
(घ) अवतल दर्पण(iii) दंत चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं।
(च) अवतल लेंस(Vi) सीधा तथा. बिंब के साइज से छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
प्रश्न 4. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब के अभिलक्षण लिखिए।

उत्तर – समतल दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिंब के निम्नलिखित अभिलक्षण (विशेषताएँ) होते हैं(1) समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब हमेशा सीधा बनता है।
(2) प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है।
(3) प्रतिबिंब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के आगे रखी गई है।
(4) प्रतिबिंब पार्श्व परावर्तित होता है।
(5) प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता है।

प्रश्न 5. अंग्रेज़ी या अन्य कोई भाषा, जिसका आपको ज्ञान है, की बर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए, जिनके समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं। अपने परिणामों की विवेचना कीजिए।

उत्तर – अंग्रेज़ी वर्णमाला के निम्न अक्षरों के समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं| A, H, I, M, 0, T, U, V, W इसका कारण है कि समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब पार्श्व होते हैं अर्थात् बायाँ भाग दाईं तरफ और दायाँ भाग बाई तरफ दिखाई देता है। उपर्युक्त अक्षरों के बाएँ और दाएँ भाग सदृश्य हैं, इसीलिए समतल दर्पण से बने इनके प्रतिबिंब मूल अक्षरों के समान ही दिखाई देते हैं।

प्रश्न 6. आभासी प्रतिबिंब क्या होता है? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिंब बनता हो।
उत्तर – आभासी प्रतिबिंब – जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता, आभासी प्रतिबिंब कहलाता है। जब हम किसी वस्तु को अवतल दर्पण के बिल्कुले नजदीक रखते हैं तो हम उस वस्तु का प्रतिबिंब उस श्वेत पर्दे पर प्राप्त नहीं कर सकते जिसे दर्पण के पीछे रखा गया हो।
प्रश्न 7. उत्तल और अवतल लेंस में दो अंतर लिखिए।
उत्तर – उत्तल और अवतल लेंस में दो अंतर निम्नलिखित हैं.
उत्तल लेंसअवतल लेंस
उत्तल लेंस बीच में मोटा तथा किनारों पर पतला होता है ।अवतल लेंस बीच में पतला तथा किनारों पर मोटा होता है ।
उत्तल लेंस में आभासी एवं वास्तविक दोनों प्रतिबिम्ब बनता है ।अवतल लेंस में केवल आभासी प्रतिबिम्ब बनता है।
प्रश्न 8. अवतल और उत्तल दर्पणों का एक-एक उपयोग लिखिए।
उत्तर – अवतल दर्पण के उपयोग – शेविंग के लिएं, दूरबीनों व सोलर कुकरों में अवतल दर्पणों का उपयोग किया जाता है।
उत्तल दर्पण के उपयोग – लाफिंग गैलरियों व वाहनों में पीछे से आने वाले वाहनों को देखने के लिए उत्तल दर्पणों का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 9. किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है?

उत्तर – अवतल दर्पण।

प्रश्न 10. किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है?उत्तर – उत्तल लेंस।। प्रश्न संख्या 11 से 13 में सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 11. बिंब से बड़े साइज का आभासी प्रतिबिंब बनाया जा सकता है.
(i) अवतल लेंस द्वारा ।
(ii) उत्तल दर्पण द्वारा
(iii) अवतल दर्पण द्वारा
(iv) समतल दर्पण द्वारा ।

उत्तर – (iii) अवतल दर्पण द्वारा ।
प्रश्न 12. डेविड़ अपने प्रतिबिंब को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी 4m है। यदि वह दर्पण की ओर 1m चलता है, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी होगी
(i) 3M
(ii) 5 M
(iii) 6 M
(iv) 8 M

उत्तर – (i) 3 M
प्रश्न 13. एक कार का पश्च दृश्य दर्पण समतल दर्पण है। ड्राइवर अपनी कार को 2m/S की चाल से ‘बैक’ करते समय पश्च दृश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े (पार्क किए हुए) किसी ट्रक का प्रतिबिंब देखता है। ड्राइवर को ट्रक का प्रतिबिंब जिस चाल से अपनी ओर आता प्रतीत होगा, वह है
(i) 1 M/S
(ii) 2 M/S
(iii) 4 M/S
(iv) 8 M/S

उत्तर – (iii) 4 M/S
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Question Answer in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान MCQ in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Notes in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here