NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes) Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter5th
Chapter Nameभौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes)
CategoryClass 7th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes) note in Hindi भौतिक परिवर्तन एवं रासायनिक परिवर्तन क्या है?, भौतिक परिवर्तन क्या है , रासायनिक परिवर्तन क्या है उदाहरण सहित?, भौतिक परिवर्तन के उदाहरण कौन कौन से हैं?, दूध का फटना कौन सा परिवर्तन है?, दूध से दही बनने में कौन सा परिवर्तन होता है?, भौतिक परिवर्तन क्या है कक्षा 7 उदाहरण?, पानी का जलना कौन सा परिवर्तन है?, अलमारी में जंग लगना कौन सा परिवर्तन होता है?, पेड़ों को काटना कौन सा परिवर्तन है?, खाना पकाना कौन सा परिवर्तन है?, नमक का पानी में घूमना कौन सा परिवर्तन है?, पानी में चीनी का घुलना कौन सा परिवर्तन है?, पानी का बर्फ में बदलना क्या कहलाता है?, बर्फ का पिघलना कौन सी प्रक्रिया है?, कागज का जलना कौन सा परिवर्तन है?, कच्चे फल का पकना कौन सा परिवर्तन है?, कोयले का जलना कौन सा परिवर्तन है?

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes)

Chapter – 5

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

Notes

भौतिक परिवर्तन

जिस परिवर्तन के बाद किसी पदार्थ के भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है उसे भौतिक परिवर्तन कहते हैं। भौतिक परिवर्तन के बाद किसी नये पदार्थ का निर्माण नहीं होता है। भौतिक परिवर्तन अक्सर उत्क्रमणीय होते हैं, यानि पदार्थ को भौतिक क्रिया द्वारा मूल रूप में लाया जा सकता है।

उदाहरण – जब आप कागज को मोड़कर उससे हवाई जहाज बनाते हैं तो कागज के आकार में परिवर्तन होता है। इसमें किसी नये पदार्थ का निर्माण नहीं होता है। इसलिए यह भौतिक परिवर्तन है।

जब पानी को फ्रीजर में एकाध घंटे के लिए रखा जाता है तो बर्फ बन जाता है। इस परिवर्तन में पानी की अवस्था बदलती और किसी नये पदार्थ का निर्माण नहीं होता है। बर्फ पिघलकर फिर से पानी बन जाता है। इसलिए पानी का जमना भौतिक परिवर्तन है।

रासायनिक परिवर्तन

जब लोहे के टुकड़े को कुछ दिनों के लिए खुले में छोड़ दें तो इस पर भूरे रंग के पदार्थ की परत जम जाती है। यह पदार्थ जंग कहलाता है और यह प्रक्रम जंग लगना कहलाता है।

जंग उस पदार्थ (लोहे) से भिन्न होती है, जिस पर यह लगती है। यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

क्रियाकलाप – मैग्नीशियम की पतली पट्टी अथवा तार का टुकड़ा लीजिए। इसके सिरों को रेगमाल से साफ़ कर लीजिए। सिरे को मोमबत्ती की लौ के पास लाइए। यह चमकदार श्वेत (सफ़ेद) प्रकाश देती हुई जलने । पूरी तरह जलने के बाद कुछ श्वेत भस्म (पाउडर) शेष रह जाती है।

सावधानी – मैग्नीशियम के जलते हुए फीते की ओर लंबी अवधि तक देखना हानिकारक होता है। अतः जलते हुए मैग्नीशियम की ओर अधिक समय तक टकटकी लगाकर न देखें। इस परिवर्तन को निम्नलिखित समीकरण द्वारा व्यक्त किया जा सकता है।

मैग्नीशियम (Mg) + ऑक्सीजन (0₂) → मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO)

भस्म को एकत्रित करके इसमें जल की कुछ मात्रा मिलाकर घोल बनाइए मिश्रण (जलीय विलयन) को अच्छी तरह हिलाइए तथा लिटमस पत्र द्वारा परीक्षण कीजिए । यह विलयन लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता अतः यह क्षारकीय प्रकति का होता है।

भस्म को जल में घोलने पर यह नया पदार्थ बनाती है। इस परिवर्तन को निम्नलिखित समीकरण द्वारा व्यक्त किया जा सकता है।

मैग्नीशियम ऑक्साइड + जल → मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
{(MgO) (H₂O) [Mg(OH)]

मैग्नीशियम के जलने पर एक नया पदार्थ मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है। इसे जल में घोलने पर एक अन्य नया पदार्थ मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड बनता है। यह एक रासायनिक परिवर्तन है ।

लोहे में जंग लगना – लोहे की वस्तुओं को कुछ दिनों के लिए खुले में छोड़ देने पर इन पर भूरे रंग के पदार्थ की एक परत जम जाती है। इस पदार्थ को जंग कहते हैं तथा यह जंग लगना कहलाता है।

यह परिवर्तन धीरे-धीरे लोहे की वस्तुओं को नष्ट कर देता है। लोहे का उपयोग पुल, जहाज, कार, ट्रक आदि का ढाँचा बनाने के लिए किया जाता है अतः जंग लगने के कारण बहुत अधिक आर्थिक हानि होती

जंग लगने की प्रक्रिया को निम्नलिखित समीकरण द्वारा व्यक्त किया जा सकता है:

लोहा (Fe) + ऑक्सीजन (O2) + जल (H2O) → जंग (Fe2O3) (आयरन ऑक्साइड)

जंग लगने के लिए ऑक्सीजन और जल (अथवा जलवाष्प) दोनों की उपस्थिति अनिवार्य है।

वायु में आर्द्रता की मात्रा अधिक होने पर जंग जल्दी लगती है इसलिए रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक लगती है।

जंग से बचाव

लोहे की वस्तुओं को ऑक्सीजन अथवा जल अथवा दोनों के संपर्क में आने से बचाकर जंग लगने से रोका जा सकता है।

लोहे की वस्तुओं पर पेंट अथवा ग्रीज की एक परत चढ़ाकर जंग को रोका जा सकता है। लोहे के ऊपर क्रोमियम अथवा जस्ता (जिंक) की परत चढ़ाने पर लोहे पर जंग नहीं लगती है। लोहे पर जिंक की परत चढ़ाने का प्रक्रम यशद्- लेपन (गैल्वेनाइजेशन) कहलाता है।

घरों में पानी की आपूर्ति के लिए उपयोग होने वाले लोहे के पाईप यशद्लेपित होते हैं, जिससे उनमें जंग नहीं लगती है।
स्टेनलेस स्टील, लोहे में कार्बन और क्रोमियम, निकैल तथा मैंगनीज जैसी धातुओं को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें जंग नहीं लगती है।

पानी के जहाज लोहे के बने होते हैं और उनका एक भाग हमेशा पानी में डूबा रहता है। समुद्र के पानी में अनेक लवण भी पाए जाते हैं। लवणयुक्त जल, जंग लगने के पक्रम को बढ़ा देते हैं, अतः जहाजों पर पेन्ट करने के बाद भी उन्हें जंग लगने से काफी क्षति होती है। इस कारण जहाजों के लोहे के कुछ भागों को प्रतिवर्ष बदलना आवश्यकता हो जाता है:

क्रिस्टलीकरण – किसी पदार्थ के विलयन से उस पदार्थ के शुद्ध क्रिस्टल प्राप्त किए जा सकते हैं। इस प्रक्रिया को क्रिस्टलीकरण कहते हैं। इसे समझने के लिए एक प्रयोग कीजिए।

एक बीकर में शुद्ध जल लीजिए और उसमें कुछ बूँदें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की डालिए। अब जल को धीरे धीरे गर्म कीजिए और उसमें थोड़ा थोड़ा करके कॉपर सल्फेट का पाउडर डालकर मिलाते रहिए। तब तक कॉपर सल्फेट मिलाते रहिए जब तक कि और अधिक कॉपर सल्फेट मिलाना संभव न हो। उसके बाद विलयन को शांत छोड़ दीजिए। एकाध घंटे के बाद आपको विलयन में कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल प्राप्त हो जाएँगे।

1. क्या प्रकाश संश्लेषण एक रासायनिक परिवर्तन है?

हाँ, प्रकाश संश्लेषण एक रासायनिक परिवर्तन है।

2. पानी में शक्कर घोलना कैसा परिवर्तन है?

पानी में शक्कर घोलना भौतिक परिवर्तन है।

3. दूध से दही जमाना कैसा परिवर्तन है?

दूध से दही जमाना रासायनिक परिवर्तन है।

4. हिमकारी मिश्रण किसे कहते हैं?

बर्फ और नमक के मिश्रण को हिमकारी मिश्रण कहा जाता है।

5. जल का जमकर बर्फ बनना कैसा परिवर्तन है?

जल का जमकर बर्फ बनना भौतिक परिवर्तन है।

6. भौतिक परिवर्तन सामान्यतः होते हैं उत्क्रमणीय या अनुक्रमणीय।

भौतिक परिवर्तन सामान्यतः उत्क्रमणीय होते हैं।

7. कार्बन डाइऑक्साइड चूने के पानी में क्या परिवर्तन करती है?

कार्बन डाइऑक्साइड चूने के पानी को दूधिया बना देती है।

8. लोहे को जंग लगना कैसा परिवर्तन है?

प्रश्न 8. लोहे को जंग लगना कैसा परिवर्तन है?

9. मैग्नीशियम की तार के जलने पर क्या प्राप्त होता है?

मैग्नीशियम की तार के जलने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड प्राप्त होता है।

10. मैग्नीशियम ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र लिखिए।

मैग्नीशियम ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र MgO है।

11, कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की पत्ती का रंग हरा क्यों हो जाता है?

आयरन सल्फेट के कारण।
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Notes in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Question Answer in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान MCQ in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here