NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 9 गति एवं समय (Speed and Time) Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 9 गति एवं समय (Speed and Time)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter9th
Chapter Nameगति एवं समय (Speed and Time)
CategoryClass 7th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 9 गति एवं समय (Speed and Time) Notes in Hindi जिसमें हम गति, समय, तीव्र, मंद गति, सरल रेखा, सरल रेखा में गति, वृत्ताकार गति, चाल, गति और समय क्या है?, कक्षा 7 में गति कितने प्रकार की होती है?, भौतिकी कक्षा 7 में गति क्या है?, समय का फार्मूला क्या है?, गति कितने प्रकार के होते हैं?, गति को किसने परिभाषित किया?, आप धावक की गति कैसे मापते हैं?, गति एवं समय Class 7 Notes, गति एवं समय Class 7 Questions and Answers, गति एवं समय के प्रश्न उत्तर, पाठ 13 गति एवं समय, कक्षा 7 वीं विज्ञान अध्याय 9, कक्षा 7 विषय विज्ञान पाठ 9 प्रश्न उत्तर, गति एवं समय पाठ योजना, कक्षा 7 के 9 पाठ के प्रश्न उत्तर, आदि इसके बारे में हम विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 9 गति एवं समय (Speed and Time)

Chapter – 9

गति एवं समय

Notes

गतिजब किसी स्थिर वस्तु के परिप्रेक्ष्य में किसी वस्तु की स्थिति समय बदलने के साथ बदल जाती है तो हम कहते हैं कि वस्तु में गति है। जब आप चलती हुई बस को देखते हैं तो यह देखते हैं कि बिजली के खंभों के परिप्रेक्ष्य में बस की स्थिति बदलती रहती है। इससे आप आसानी से समझ जाते हैं कि बस गति कर रही है।

तीव्र और मंद गति – यदि कोई वस्तु A किसी दूरी को वस्तु B की तुलना में कम समय में तय करती है तो हम कहते हैं कि वस्तु A तेजी से गति कर रही है जबकि वस्तु B धीमी गति कर रही है।

सरल रेखा में गति – जब कोई वस्तु एक सरल रेखा में गति करती है तो उसकी गति को सरल रेखीय गति कहते हैं। उदाहरण: सीधी सड़क पर चलती हुई कार।

वर्तुल गति – जब कोई वस्तु वक्राकार पथ पर गति करती है तो उसकी गति को वर्तुल गति कहते हैं: उदाहरण: मोड़ पर चलती हुई कार।

वृत्ताकार गति – जब कोई वस्तु किसी वृत्त पर गति करती है तो उसकी गति को वृत्ताकार गति कहते हैं। उदाहरण: मौत के कुँआ में चलती हुई मोटरसाइकिल।

चाल – चाल किसी वस्तु द्वारा इकाई समय में तय की गई दूरी को हम उस वस्तु की चाल कहते हैं।

चाल = दूरी ÷ समय

चाल कितने प्रकार के होते हैं

चाल तीन प्रकार के होते हैं।

1. समान चाल
2. असमान चाल
3. औसत चाल।

समान चाल – यदि प्रत्येक इकाई समय में कोई वस्तु समान दूरी तय करती है तो ऐसी चाल को समान चाल या समान गति कहते हैं।

असमान चाल – यदि कोई वस्तु अलग अलग इकाई समय में अलग अलग दूरी तय करती है तो ऐसी चाल को असमान चाल या असमान गति कहते हैं।

औसत चाल – कुल दूरी को कुल समय से भाग देने पर जो राशि मिलती है उसे औसत चाल कहते हैं।

औसत चाल = कुल दूरी ÷ कुल समय

चाल को गति भी कहते हैं।

गोलक – धातु के छोटे गोले अथवा पत्थर के टुकड़े को किसी दृढ़ स्टैण्ड से धागे द्वारा निलंबित करके बनाया जा सकता है। धातु के गोले को लोलक का गोलक कहते हैं।

आवर्तकालसरल लोलक एक दोलन पूरा करने में जितना समय लगाता है, उसे सरल लोलक का आवर्तकाल कहते हैं।

आवर्ती अथवा दोलन गति का उदाहरणजब लोलक के गोले को धीरे से एक ओर ले जाकर मुक्त करते हैं, तो यह इधर-उधर गति करना आरंभ कर देता है। सरल लोलक की यह गति आवर्ती अथवा दोलन गति का एक उदाहरण है।

समय तथा चाल के मात्रक

समय का मूल मात्रक सेकंड है। इसका प्रतीक s है।

समय के बड़े मात्रक मिनट (min) तथा घंटा (h) हैं।

आप पहले ही जानते हैं कि ये मात्रक किस प्रकार एक-दूसरे से संबंधित हैं।

चाल का तथाकथित मूल मात्रक क्या है? चूँकि चाल दूरी/समय है, अत: चाल का मूल मात्रक m/s है।

वास्तव में, इसे अन्य मात्रकों जैसे m/min अथवा km/h में भी व्यक्त किया जा सकता है।

सरल लोलकघड़ियों की कार्यविधि काफ़ी जटिल होती है, परंतु सभी घड़ियों में आवर्ती गति का उपयोग किया जाता है। आवर्ती गति का एक चिरपरिचित उदाहरण सरल लोलक है।

आवर्ती गति – आवर्ती गति जब किसी वस्तु की गति नियत समय पर दोहराई जाती है तो उस वस्तु की गति को आवर्ति गति या दोलन गति कहते हैं।

उदाहरण – पृथ्वी की घूर्णन गति, पंखे का घूमना, बच्चे का झूला झूलना, आदि।

पुराने जमाने की दीवार घड़ी में पेंडुलम (दोलक) का इस्तेमाल होता था। धागे से लटके हुए गोले से बनी युक्ति को पेंडुलम कहते हैं।

जब पेंडुलम का गोलक एक चरम स्थिति से दूसरी चरम स्थिति तक जाता है और फिर वापस पहली चरम स्थिति तक आता है तो वह एक दोलन पूरा करता है। जब गोलक माध्य स्थिति से एक चरम स्थिति पर जाता है फिर दूसरी चरम स्थिति पर जाकर वापस माध्य स्थिति पर पहुँचता है तब भी वह एक दोलन पूरा करता है।

स्पीडोमीटर – किसी वाहन की चाल मापने वाली युक्ति को स्पीडोमीटर या चालमापी कहते हैं।

ओडोमीटर – किसी वाहन द्वारा तय की गई दूरी मापने वाली युक्ति को ओडोमीटर कहते हैं।

दूरी समय ग्राफ जब किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी और समय को एक ग्राफ से दिखाया जाता है तो उस ग्राफ को दूरी समय ग्राफ कहते हैं।

उदाहरण – यदि कोई वाहन हर घंटे 5 किमी की दूरी तय करती है और 5 घंटे तक चलती है तो इसे दूरी समय ग्राफ पर इस तरह दिखाया जा सकता है।

दूरी समय ग्राफ में सरल रेखा से पता चलता है कि वस्तु समान चाल गति कर रही है। उस वस्तु की गति को यदि चाल समय ग्राफ पर दिखाया जाये तो x-अक्ष के समांतर रेखा बनती है।

समय की इकाई – समय की इकाई समय की मूल इकाई सेकंड होता हैं। सेकंड को अंग्रेजी में s अक्षर से दिखाते हैं।

60 सेकंड = 1 मिनट
60 मिनट = 1 घंटा
24 घंटा = 1 दिन
7 दिन = 1 सप्ताह
365 दिन = 1 वर्ष

चाल की इकाई – चाल की मूल इकाई है मीटर प्रति सेकंड (m/s)। सहूलियत के हिसाब से इसे मीटर प्रति मिनट (m/min) या (km/h) में भी व्यक्त किया जाता है।

कुछ महत्वपूर्ण बातें

• एकांक समय में किसी वस्तु द्वारा चली गयी दूरी को उसकी चाल कहते हैं।

• वस्तुओं की चाल यह निर्णय लेने में हमारी सहायता करती है कि कौन दूसरों से तेज चल रहा है।

• किसी वस्तु की चाल उसके द्वारा तय की गई दूरी को उस दूरी को चलने में लिए गए समय से विभाजित करने पर प्राप्त होती है। इसका मूल मात्रक मीटर प्रति सेकण्ड (m/s) है।

• आवर्ती घटनाओं का उपयोग समय मापन में किया जाता है। लोलक की आवर्ती गति का उपयोग घड़ियों के बनाने में होता रहा है।

• वस्तुओं की गति को उनके दूरी -समय ग्राफ़ द्वारा चित्रात्मक रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

• नियत चाल से गति करने वाली वस्तु का दूरी -समय ग्राफ़ एक सरल रेखा होता है।

FAQ

प्रश्न 1. आवर्ती गति का दूसरा नाम क्या है?

आवर्ती गति का दूसरा नाम है। दोलन गति।

प्रश्न 2. अनियमित गति का उदाहरण क्या है?

अनियमित गति का उदाहरण है। मच्छर की गति।

प्रश्न 3. बैलगाड़ी की गति की तुलना में तीव्र गति का उदाहरण क्या है?

सड़क पर तेज चलती कार।

प्रश्न 4. समय के बड़े मात्रक क्या हैं?

समय के बड़े मात्रक है। मिनट और घंटा।

प्रश्न 5. चाल का मूल-मात्रक क्या है?

चाल का मूल-मात्रक है। M/S

प्रश्न 6. किसी वाहन की चाल किस उपकरण से मापी जा सकती है?

चालमापी (स्पीडोमीटर) द्वारा मापी जा सकती है।

प्रश्न 7. वाहन द्वारा तय की गई दूरी कैसे मापी जाती है?

पथमापी अर्थात् ओडोमीटर द्वारा मापी जा सकती है।

प्रश्न 8. बिजली की घंटी के हथौड़े की गति।

दोलन गति

प्रश्न 9. दौड़ते समय आपके हाथों की गति।

दोलन गति

प्रश्न 11. सीधी सड़क पर गाड़ी खींचने वाले घोड़े की गति।

रैखिक गति

प्रश्न 12. कोई दो प्रकार की गतियों के नाम लिखें।

सरल रेखीय गति, और वर्तुल गति।

प्रश्न 13. सड़क पर तेज चाल से चलती बस की तुलना में मंद गति का उदाहरण दें।

सड़क पर चलता पैदल यात्री।

प्रश्न 14. सरल लोलक की गति किस प्रकार की गति का उदाहरण है?

दोलन गति का।

प्रश्न 15. एक सीधे पुल पर ट्रेन की गति।

रैखिक गति

प्रश्न 16. पथमापी किसे कहते हैं?

पथमापी जो गाड़ी द्वारा तय की गई दूरी को मापता हैं। तो इस मीटर को पथमापी (ओडोमीटर) कहते हैं।

प्रश्न 17. ग्राफ़ के प्रकार को क्या कहते है?

ग्राफ़ के प्रकार को स्तंभग्राफ़ कहते हैं।

प्रश्न 18. चालमापी किसे कहते हैं?

चालमापी से सीधे ही km/h में चाल ज्ञात हो जाती हैं जिसे हम चालमापी कहते है।

प्रश्न 19. सीधी सड़क पर चलती बैलगाड़ी किस प्रकार की गति है?

सीधी सड़क पर चलती बैलगाड़ी सरल रेखा के अनुदिश गति है।
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Notes in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Question Answer in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान MCQ in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here