NCERT Solutions Class 7th Science Chapter -11 प्रकाश (Light)
Textbook | NCERT |
Class | 7th |
Subject | Science |
Chapter | 11th |
Chapter Name | प्रकाश |
Category | Class 7th Science |
Medium | Hindi |
Source | Last Doubt |
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter -11 प्रकाश Notes in Hindi प्रकाश क्या है यह कितने प्रकार के होते हैं?,प्रकाश का क्या कार्य है?,प्रकाश कैसे चलता है?,प्रकाश का स्रोत क्या है?,प्रकाश की प्रकृति कौन है?,प्रकाश वर्ष की इकाई क्या है?,प्रकाश की विशेषता क्या है?,प्रकाश का जनक कौन है?,प्रकाश तरंग क्यों है?,पृथ्वी से 1 प्रकाश वर्ष दूर कितना है?,प्रकाश का मात्रक क्या होता है?,एक प्रकाश वर्ष में कितने दिन होते हैं?,हिंदी के पिता का क्या नाम है?,प्रकाश कण है या तरंग? इस अध्यये को पढ़ेंगे |
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter -11 प्रकाश (Light)
Chapter – 11
प्रकाश
Notes
प्रकाश क्या होता है – प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है, जिसकी मदद से हम अपने आस पास की दुनिया को देख पाते हैं। प्रकाश के बिना देखना असंभव है। जब आप बिलकुल अंधेरे कमरे में होते हैं तो उस कमरे में रखी किसी चीज को नहीं देख पाते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि अंधेरे कमरे में प्रकाश नहीं होता है।
प्रकाश का गमन किसे कहते है – प्रकाश हमेशा सीधी रेखा में चलता है। इसे समझने के लिए एक प्रयोग कीजिए।

- एक मोमबत्ती लीजिए और गत्ते या कार्डबोर्ड से बनी एक खोखली पाइप लीजिए।
- मोमबत्ती को जला दीजिए।
- अब मोमबत्ती की लौ को खोखली पाइप के एक सिरे से देखने की कोशिश कीजिए।
- एक बार सीधी पाइप से देखिए और फिर पाइप को मोड़कर करके देखने की कोशिश कीजिए।
- आप गौर करेंगे कि सीधी पाइप से मोमबत्ती की लौ दिखाई देती है।
- लेकिन मुड़ी हुई पाइप से मोमबत्ती की लौ दिखाई नहीं देती है। इससे साबित होता है कि प्रकाश सीधी रेखा में चलता है।
परावर्तन किसे कहते है
जब प्रकाश किसी चमकदार सतह पर पड़ता है तो यह वापस मुड़ जाता है। इस घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं। पानी या दर्पण में हम किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब परावर्तन के कारण देख पाते हैं।
परावर्तन के नियम – परावर्तन के दो नियम हैं जो नीचे दिए गए हैं।

- आपतित किरण, परावर्तित किरण और आपतन बिंदु पर बना लम्ब, ये तीनों एक ही तल में होते हैं।
- आपतन का कोण और परावर्तन के कोण बराबर होते हैं।
जब भी किसी दर्पण या चमकदार सतह पर प्रतिबिम्ब बनता है तो परावर्तन के नियमों का पालन होता है। दर्पण या किसी अन्य चीज से बने प्रतिबिम्ब दो प्रकार के होते हैं।
वास्तविक प्रतिबिम्ब किसे कहते है – जिस प्रतिबिम्ब को किसी परदे पर प्राप्त किया जा सकता है उसे वास्तविक प्रतिबिम्ब कहते हैं। वास्तविक प्रतिबिम्ब हमेशा दर्पण के सामने बनता है। हमारी आँखों की रेटिना पर और कैमरे की फिल्म पर वास्तविक प्रतिबिम्ब बनते हैं।
आभासी प्रतिबिम्ब किसे कहते है – जब प्रतिबिम्ब को किसी परदे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है तो उसे आभासी प्रतिबिम्ब कहते हैं। आभासी प्रतिबिम्ब हमेशा दर्पण के पीछे बनता है।
समतल दर्पण में प्रतिबिम्ब किसे कहते है – समतल दर्पण में प्रतिबिम्ब का आकार बिम्ब (वस्तु) के आकार के बराबर होता है। प्रतिबिम्ब सीधा और आभासी होता है। दर्पण से वस्तु की दूरी और प्रतिबिम्ब की दूरी बराबर होती है।
समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब वस्तु की तुलना में पार्श्व (बगल) से उलटा होता है। वस्तु का दाहिना भाग प्रतिबिम्ब का बायाँ भाग लगता है, तथा वस्तु का बायाँ भाग प्रतिबिम्ब का दाहिना भाग लगता है। आपने यदि कभी एम्बुलेंस देखी होगी तो गौर किया होगा कि उस वाहन पर एम्बुलेंस शब्द बगल से उलटा लिखा रहता है यानि जैसे मुहर पर लिखते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि आगे चलने वाले वाहन का ड्राइवर अपनी रियर व्यू मिरर में आसानी से एंबुलेंस लिखा हुआ पढ़ ले और सही समय पर एम्बुलेंस को रास्ता दे दे।
गोलीय दर्पण किसे कहते है – जब किसी गोले के भाग से दर्पण बनता है तो उसे गोलीय दर्पण या स्फेरिकल मिरर कहते हैं। गोलीय दर्पण दो तरह के होते हैं: अवतल और उत्तल। अवतल दर्पण की परावर्तन सतह गोले के भीतर होती है यानि भीतर की ओर धँसी होती है। उत्तल दर्पण की परावर्तन सतह गोले के बाहर होती है यानि ऊपर की ओर उठी होती है।

अवतल दर्पण में प्रतिबिंब कैसा दिखता है – अवतल दर्पण में बनने वाला प्रतिबिंब अक्सर वास्तविक, उल्टा और वस्तु से छोटा होता है। जब वस्तु को दर्पण के बहुत नजदीक रखा जाता है तो प्रतिबिंब आभासी, सीधा और वस्तु से बड़ा होता है।
अवतल दर्पण के उपयोग कहा होता है – डेंटिस्ट और ENT (कान नाक और गला) के विशेषज्ञ डॉकटर अवतल दर्पण का उपयोग करते हैं। अवतल दर्पण की सहायता से ये डॉक्टर मरीज के कान में या मुँह में प्रकाश की बीम डालते हैं ताकि सब कुछ साफ दिखाई पड़े। डेंटिस्ट एक लंबी डंडी में लगे अवतल दर्पण को दाँत के पास ले जाते हैं जिससे दाँत का आवर्धित प्रतिबिम्ब दिखता है।सौर भट्ठी में अवतल दर्पण का इस्तेमाल सूर्य की किरणों को एक बिंदु पर फोकस करने के लिए होता है जिससे बहुत अधिक ऊष्मा निकलती है।नाई भी अवतल दर्पण का इस्तेमाल करते हैं। इसकी मदद से उन्हें आवर्धित प्रतिबिम्ब देखने को मिलता है जिससे उन्हें हजामत बनाने में सहूलियत होती है।
FAQ
प्रश्न 1. प्रकाश कैसे चलता है ?
प्रकाश हमेशा सीधी रेखा में चलता है।
प्रश्न 2. प्रकाश का क्या कार्य है ?
प्रकाश एक प्रकार की विकिरण ऊर्जा है जिसका उपयोग वस्तुओं को देखने के लिए मनुष्य की आँखों द्वारा किया जाता है इस प्रकाश उर्जा के कारण ही मनुष्य वस्तुओं को देख सकता है और उनकी उपस्थिति का अनुभव देखकर कर सकता है।
प्रश्न 3. प्रकाश का स्रोत क्या है ?
सूर्य, तारे, चंद्रमा, जुगनू प्रकाश इत्यादि प्राकृतिक प्रकाश के स्रोत हैं। सूर्य को प्रकाश का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है।
प्रश्न 4. प्रकाश का मात्रक क्या होता है ?
1 प्रकाश वर्ष = 9.461 ट्रिलियन किलोमीटर जो कि बहुत लंबी दूरी है। लंबाई का मात्रक, जो 10−10 मीटर के बराबर होता है, 1 एंगस्ट्रॉम कहलाता है।
प्रश्न 5. प्रकाश की दो विशेषताएं क्या हैं ?
प्रकाश दो प्रकार की प्रकृति दर्शाता है – पहले तरंग की तरह और दूसरा कण की तरह। प्रकाश की कई घटनाओं जैसे परावर्तन , अपवर्तन , विवर्तन , व्यतिकरण , ध्रुवण आदि
प्रश्न 6. प्रकाश की विशेषता क्या है ?
ये निर्वात में भी गमन कर सकता है। प्रकाश का वेग निर्वात में 3×10^8 मी/सें होती है जोकि सभी माध्यमों में प्रकाश की चाल से सर्वाधिक है।
प्रश्न 8. प्रकाश तरंग क्यों है ?
प्रकाश ऊर्जा का एक रूप है जो विद्युत चुम्बकीय तरंगों के रूप में संचरित होता है।
प्रश्न 7. प्रकाश की खोज कब हुई थी ?
यह एक आविष्कारक के बारे में है जो 22 अक्टूबर, 1879 को बिजली के साथ एक गरमागरम प्रकाश बल्ब को रोशन करने के अपने प्रयास में सफल रहा था
प्रश्न 8. प्रकाश की आवृत्ति कितनी होती है ?
4.000 ‐ 6.000 GHz C.
प्रश्न 9. प्रकाश तरंगों को कैसे मापा जाता है ?
ऐंग्स्ट्रॉम प्रकाश की तरंग दैर्ध्य को मापने के लिए इकाई है। इसका नाम स्वीडिश वैज्ञानिक एंडर्स जोनास एंगस्ट्रॉम के नाम पर रखा गया है। यह 10-10 मीटर या 0.1 नैनोमीटर के बराबर है।
प्रश्न 10. प्रकाश की तरंग दैर्ध्य क्या है?
प्रकाश का तरंगदैर्ध्य 3900A° से 7800 A° के बीच होता है।
प्रश्न 11. सबसे कम तरंग धैर्य वाला प्रकाश कौन सा है?
बैंगनी प्रकाश की तरंगदैर्घ्य सबसे कम होती है।
प्रश्न 12. सबसे बड़ी तरंग धैर्य कौन सी है?
लाल रंग का तरंगदैर्घ्य सबसे अधिक होता है ।
प्रश्न 13. P कौन सी तरंग है?
अनुदैर्घ्य प्राथमिक तरंग (P-तरंगे)
प्रश्न 14. प्रकाश क्या है
प्रकाश एक विद्युतचुम्बकीय विकिरण है, जिसकी तरंगदैर्ध्य दृश्य सीमा के भीतर होती है। तकनीकी या वैज्ञानिक संदर्भ में किसी भी तरंगदैर्घ्य के विकिरण को प्रकाश कहते हैं।
प्रश्न 15. प्रकाश के गुण
प्रकाश साधारण रूप से सरल रेखा में ही गमन करता है
प्रकाश विद्युत चुंबकीय विकिरण के रूप में चलता है
अधिक चमकदार पृष्ठों से प्रकाश परिवर्तित होता है
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Notes in Hindi |
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Question Answer in Hindi |
NCERT Solution Class 7th विज्ञान MCQ in Hindi |
You Can Join Our Social Account
Youtube | Click here |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Telegram | Click here |
Website | Click here |