NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 7 जंतुओं और पादप में परिवहन (Transportation in Animals and Plants) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 7 जंतुओं और पादप में परिवहन (Transportation in Animals and Plants)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter7th
Chapter Nameजंतुओं और पादप में परिवहन (Transportation in Animals and Plants)
CategoryClass 7th Science 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 7 जंतुओं और पादप में परिवहन (Transportation in Animals and Plants) Question & Answer in Hindi में हम पौधों और जंतुओं में परिवहन क्यों आवश्यक है?, पौधों में पदार्थों का परिवहन क्या है?, क्या परिवहन पौधों में कोई उपयोगी कार्य करता है?, पौधों में परिवहन कौन करता है?, जंतुओं में परिवहन कैसे होता है?, पौधों या जंतुओं में आवश्यक पदार्थों का परिवहन क्या है समझाइए?, पादप परिवहन क्या है?, पौधों में 2 परिवहन प्रणालियां क्या हैं?, पौधों में परिवहन का क्या महत्व है?, जंतुओं में कौन सा तंत्र पाया जाता है?, पशु परिवहन से आप क्या समझते हैं?, जंतुओं से कौन कौन से उत्पाद प्राप्त होते हैं?, परिवहन के विभिन्न प्रकार क्या हैं?, परिवहन में जानवरों की क्या भूमिका है?, पौधों में परिवहन कैसे होता है?, पौधों में परिवहन तंत्र के दो मार्ग कौन से हैं?, पौधों और जानवरों में ऑक्सीजन का परिवहन कैसे होता है?, ऑक्सीजन का मुख्य स्रोत क्या है?, जलीय पौधे और जानवर कैसे सांस लेते हैं?, परिवहन तंत्र कितने प्रकार का होता है?, इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 7 जंतुओं और पादप में परिवहन (Transportation in Animals and Plants)

Chapter – 7

जंतुओं और पादप में परिवहन

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. कॉलम A में दी गई संरचनाओं का कॉलम B में दिए गए प्रक्रमों से मिलान कीजिए।

कॉलम Aकॉलम B
(क) रंध्र(i) जल का अवशोषण
(ख) जाइलम(ii) वाष्पोत्सर्जन
(ग) मूल रोम(iii) भोजन का परिवहन
(घ) फ्लोएम(iv) जल का परिवहन
(v) कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण

उत्तर –

कॉलम Aकॉलम B
(क) रंध्र(ii) वाष्पोत्सर्जन
(ख) जाइलम(iv) जल का परिवहन
(ग) मूल रोम(i) जल का अवशोषण
(घ) फ्लोएम(iii) भोजन का परिवहन

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन ……… के द्वारा होता है।
(ख) हीमोग्लोबिन ……………………………… कोशिकाओं में पाया जाता है।
(ग) धमनियाँ और शिराएँ …………………………… के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।
(घ) हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन …………………………….. कहलाता है।
(च) मानव शरीर का प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद ……. है।
(छ) पसीने में जल और ………………………………….. होता है।
(ज) वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते हैं, जिसे हम ……. कहते हैं।
(झ) वृक्षों में बहुत अधिक ऊँचाइयों तक जल पहुँचाने के कार्य में ………………… द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।

उत्तर – (क) रक्त वाहिकाओं, (ख) लाल रक्त, (ग) केशिकाओं, (घ) नब्ज, (च) मूत्र, (छ) लवण, (ज) मूत्र, (झ) वाष्पोत्सर्जन।

प्रश्न 3. सही विकल्प का चयन करिए

(क) पादपों में जल का परिवहन होता है

(i) जाइलम के द्वारा
(ii) फ्लोएम के द्वारा
(iii) रंध्रों के द्वारा
(iv) मूलरोमों के द्वारा

उत्तर – (i) जाइलम के द्वारा

(ख) मूलों द्वारा जुल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता है, उन्हें

(i) छाया में रखकर
(ii) मंद प्रकाश में रखकर
(ii) पंखे के नीचे रखकर 
(iv) पॉलीथीन की थैली से ढंककर

उत्तर – (iii) पंखे के नीचे रखकर

प्रश्न 4. पादपों अथवा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है? समझाइए।
उत्तर
– सभी पादपों व जंतुओं को भोजन, ऑक्सीकरण के लिएं ऑक्सीजन, जल आदि की आवश्यकता होती है। साथ ही शरीर के अपशिष्ट पदार्थों के उत्सर्जन की भी आवश्यकता होती है। उपरोक्त संवहन कार्यों के लिए विशेष ऊतक और अंग कार्य करते हैं। इन ऊतकों व अंगों का कार्य ही पदार्थों का परिवहन करना है।

प्रश्न 5. क्या होगा यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे?
उत्तर
– रक्त में पाई जाने वाली पट्टिकाणु शरीर की रक्षक हैं। जब कोई रोगाणु शरीर में प्रवेश करता है तो ये रुधिर कणिकाएँ उन पर हमला बोलकर उन्हें नष्ट कर देती हैं और हमारे शरीर को कोई रोग नहीं होता। अतः इन कणिकाओं का कार्य एक सैनिक के समान है। इनकी उपस्थिति में हम बीमार नहीं हो सकते।

प्रश्न 6. रंध्र क्या हैं? रंध्रों के दो कार्य बताइए।
उत्तर
– रंध्र या स्टोमेटा – पौधों के पत्तों में पाई जाने वाली उन सूक्ष्म संरचनाओं को स्टोमेटा या रंध्र कहते हैं जो गैसों का विसरण (आदान-प्रदान करते हैं। यह रंध्री तंत्र एक खुला स्थान अथवा रंध्र दो अधिचर्म रक्षक कोशिकाओं और अनेक सहायक कोशिकाओं से घिरा होता है। रंध्रों के बंद होने या खुलने की प्रक्रिया कोशिकाओं के (Guard Cells) द्वारा नियंत्रित होती है।

कार्य – (1) रंध्र ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करते हैं।
(2) रंध्र वाष्पोत्सर्जन में सहायक होते हैं।

प्रश्न 7. क्या वाष्पोत्सर्जन पादपों में कोई उपयोगी कार्य करता है?
उत्तर
– पौधों की पत्तियाँ निरंतर वाष्पोत्सर्जन करती रहती हैं जिससे अतिरिक्त पानी को बाहर फेंक दिया जाता है। पानी की इस हानि की आपूर्ति जड़ से जल परिवहन द्वारा होती रहती है। पत्तियों में वाष्पोत्सर्जन से पौधे के अंदर कर्षण (खिंचाव) उत्पन्न होता है जिसके द्वारा जल पौधे के शीर्ष तक पहुँच जाता है और पौधे की पत्तियों में जल व खनिजों की आपूर्ति होती रहती है।

प्रश्न 8. रक्त के घटकों के नाम बताइए।
उत्तर
– रक्त के घटक – (1) प्लैज्मा, (2) रक्त कोशिकाएँ (रक्त कणिकाएँ)।
रक्त कणिकाएँ तीन प्रकार की होती हैं – (A) लाल रक्त कणिकाएँ, (B) श्वेत रक्त कणिकाएँ, (C) पट्टिकाणु।

प्रश्न 9. शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर
– रक्त शरीर के सभी अंगों को अवशोषित भोजन व ऑक्सीजन पहुँचाने का कार्य करता है। साथ ही रक्त उन अंगों से अपशिष्ट पदार्थ एकत्रित कर बाहर निकालने का कार्य करता है। रक्त शरीर के सभी अंगों को होने वाली बीमारियों से भी बचाकर रक्षक की भूमिका अदा करता है।

प्रश्न 10. रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है?
उत्तर
– रक्त की लाल रक्त कोशिकाओं में एक लौह तत्त्व व लाल वर्णक हीमोग्लोबिन पाया जाता है। इसी वर्णक. के कारण रक्त लाल रंग का दिखाई देता है।

प्रश्न 11. हृदय के कार्य बताइए।
उत्तर
– हृदय के कार्य – (1) शरीर के सभी अंगों (भागों) तक ऑक्सीजन युक्त रक्त का परिवहन करना हृदय का कार्य है।
(2) शरीर के सभी भागों से कार्बन डाइऑक्साइड व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में हृदय सहायक है।

प्रश्न 12. शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर
– जब शरीर की विभिन्न कोशिकाएँ अपना कार्य करती हैं तो कुछ पदार्थ अपशिष्ट के रूप में निर्मुक्त होते हैं। प्रायः ये पदार्थ विषाक्त होते हैं इसीलिए इन पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना आवश्यक हो जाता है वरना इन पदार्थों से शरीर को कुछ भी हानि होना संभावित होती है।

प्रश्न 13. मानव उत्सर्जन तंत्र (वृक्क) का चित्र बनाइए और उसके विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।
उत्तर
– मानव उत्सर्जन तंत्र (वृक्क) का नामांकित चित्र

NCERT Solution Class 7th विज्ञान Question Answer in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान MCQ in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Notes in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here