NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 3 ऊष्मा (Heat) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 3 ऊष्मा (Heat)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter3rd
Chapter Nameऊष्मा (Heat)
CategoryClass 7th Science 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th विज्ञान Chapter –3 ऊष्मा (Heat) Question & Answer in Hindi जिसमे हम ऊष्मा कितने प्रकार के होते हैं?, ऊष्मा क्या है उदाहरण सहित?, ऊष्मा की मात्रा मापने का सूत्र क्या है?, ऊष्मा किसे कहते हैं?, ऊष्मा के 4 प्रकार कौन से हैं?, सबसे अधिक ऊष्मा किसकी होती है?, ऊष्मा के 10 स्रोत क्या हैं?, ऊष्मा के 3 स्रोत कौन से हैं?, ऊष्मा का क्या कार्य है?, ऊष्मा का SI मात्रक क्या है?, ऊष्मा कैसे उत्पन्न होती है?, ऊष्मा को मापने वाला यंत्र कौन सा है?, ऊष्मा के स्रोत क्या हैं, ऊष्मा का तापमान क्या है?, ऊष्मा की प्रकृति क्या है?, ऊष्मा ऊर्जा कहां जाती है?, ताप और ऊष्मा में क्या अंतर है?, ऊष्मा का अंतिम स्रोत क्या है?, ऊष्मा ऊर्जा क्या है?, वायु ऊष्मा का क्या होता है?, सबसे कम ऊष्मा किसकी होती है?,त क्या है?, ऊष्मा का सबसे बड़ा स्रोत क्या है? इत्यादि के बारे में विस्तार से पढेंगें

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 3 ऊष्मा (Heat)

Chapter – 3

ऊष्मा

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अंतर लिखिए।
उत्तर – प्रयोगशाला तापमापी और डॉक्टरी थर्मामीटर में समानताएँ तथा अंतर निम्नलिखित हैं

समानताएँ –
(1) दोनों का सिद्धांत “ताप से पदार्थ फैलते हैं” एक-समान है।
(2) दोनों पदार्थों का ताप मापने के काम आता है।
(3) दोनों में प्रायः पारे का प्रयोग किया जाता है।

अंतर –
(1) प्रयोगशाला तापमापी का ताप परिसर -10°C से 110°C के बीच है जबकि डॉक्टरी तापमापी को ताप परिसर 35°C से 42°C के बीच होता है।
(2) प्रयोगशाला तापमापी में बल्ब के पास कोई विभंग या किंक नहीं होता जबकि डॉक्टरी तापमापी में यह पाया जाता है।

प्रश्न 2. ऊष्मा चालक तथा ऊष्मा-रोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर –
ऊष्मा चालक –
के उदाहरण- लोहा, चाँदी, ताँबा।
ऊष्मा-रोधी – के उदाहरण- काँच, प्लास्टिक, सूखी लकंड़ी।

प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) कोई वस्तु कितनी गर्म है इसकी जानकारी ……………. द्वारा प्राप्त होती है।


(ख) उबलते हुए पानी का ताप …………….. तापमापी से नहीं मापा जा सकता।


(ग) ताप को डिग्री …………….. में मापते हैं।


(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम को ……………. कहते हैं।


(ङ) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण ………. प्रक्रम द्वारा करेगी।


(च) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा …………….. रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।

उत्तर – (क) त्वचा या तापमापी, (ख) डॉक्टरी, (ग) सेल्सियस, (घ) विकिरण, (ङ) चालन, (च) गहरे काले।

प्रश्न 4. कॉलम A में दिए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए

कॉलम Aकॉलम B
(क) थल समीर के बहने का समय(i) गर्मियाँ
(ख) समुद्र समीर के बहने का समय(ii) सर्दियाँ
(ग) गहरे रंग के कपड़े पसंद करने का समय(iii) दिन
(घ) हल्के रंग के कपड़े पसंद करने का समय(iv) रात

उत्तर –

कॉलम Aकॉलम B
(क) थल समीर के बहने का समय(iv) रात
(ख) समुद्र समीर के बहने का समय(iii) दिन
(ग) गहरे रंग के कपड़े पसंद करने का समय(i) गर्मियाँ
(घ) हल्के रंग के कपड़े पसंद करने का समय(ii) सर्दियाँ

प्रश्न 5. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने के तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर – मोटे वस्त्र की तुलना में, उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्ण (गर्म) होता है क्योंकि कई परतों के बीच वायु भी विद्यमान होती है और वायु ऊष्मा की कुचालक होती है। वायु शरीर की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देती जिसके कारण उष्णता बनी रहती है।

प्रश्न 6. चित्र 4.1 को देखिए। अंकित कीजिए कि कहाँ-कहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानांतरित हो रही है।
उत्तर – चित्र में दिखाए अनुसार

(i) अंकन – 1 (लोहे की जाली से पतीले तक) में चालन,
(ii) अंकन – 2 (पतीले में स्थित द्रव) में संवहन,

(iii) अंकन – 3 (लौ के ऊपर) विकिरण द्वारा ऊष्मा का स्थानांतरण हो रहा है।

प्रश्न 7. गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफेद) पेंट किया जाए। व्याख्या कीजिए।
उत्तर – इस परामर्श के पीछे वैज्ञानिक दृष्टिकोण है दीवारों पर श्वेत पेंट करने से दीवारें ऊष्मा का कम दर से अवशोषण करती हैं और यदि दीवारें ऊष्मा को कम अवशोषित करेंगी तो घर अधिक गर्म नहीं होंगे और घरों के अंदर गर्मी से राहत रहेगी।

प्रश्न 8. 30°C के एक लिटर जल को 50°C के एक लिटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा।

(क) 80°C
(ख) 50°C से अधिक लेकिन 80°C से कम
(ग) 20°C
(घ) 30°C तथा 50°C के बीच

उत्तर – (घ) 30°C तथा 50°C के बीच

प्रश्न 9. 40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा-

(क) लोहे की गोली से जल की ओर स्थानांतरित होगी।
(ख) न तो लोहे की गोली से ज़ल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।
(ग) जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।
(घ) दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।


उत्तर – (ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।

प्रश्न 10. लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा-

(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा
(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा
(ग) विकिरण के कारण ठंडा हो जाएगा,
(घ) ठंडा नहीं होगा।


उत्तर – (घ) ठंडा नहीं होगा।

प्रश्न 11. स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्रायः कॉपर (ताँबे) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है।

(क) ताँबे की तली कड़ाही को अधिक टिकाऊ बना देती है।
(ख) ऐसी कड़ाही देखने में सुंदर लगती है।
(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
(घ) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।


उत्तर –  (ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।

NCERT Solution Class 7th विज्ञान Question Answer in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान MCQ in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Notes in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here