NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 1 पादपों में पोषण (Nutrition in Plants) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 1 पादपों में पोषण (Nutrition in Plants)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter1st
Chapter Nameपादपों में पोषण (Nutrition in Plants)
CategoryClass 7th Science 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 1 पादपों में पोषण (Nutrition in Plants) Question & Answer in Hindi पादप में पोषण कैसे होता है?, पौधों में पोषण कितने प्रकार का होता है?, पौधे में कौन सा पोषण होता है?, पादप क्या खाते हैं?, पादप पोषक तत्वों के स्रोत क्या हैं?, पौधों में कौन सा विटामिन पाया जाता है?, पौधों के मुख्य पोषक तत्व क्या है?, मुख्य पोषक तत्व क्या है?, पोषण के 5 प्रकार कौन से हैं?, पोषण कितने हैं?, पोषण का पूरा नाम क्या है?, पोषण के दो प्रकार क्या हैं?, पोषण की आवश्यकता क्यों होती है?, शरीर को कितने पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है?, अच्छा पोषण क्या होता है?, पोषण में ऊर्जा क्या है?, 1 दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए?,

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 1 पादपों में पोषण (Nutrition in Plants)

Chapter – 1

पादपों में पोषण

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. जीवो को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर – भोजन हमारे शरीर की ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करता है इसीलिए जीवों को भोजन (खाद्य) की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2. परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर –
परजीवी जो जीव दूसरे जीवों से अपना भोजन और आश्रय पाते है, परजीवी कहलाते हैं; जैसे अमरबेल, फीताकृमि। मृतजीवी

मृतजीवी- जो जीव अपना भोजन मृत व गले-सड़े कार्बनिक पदार्थों से ग्रहण करते है, मृतजीवी कहते हैं

प्रश्न 3. आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करोगे?

उत्तर – मंड (स्टार्च) का परीक्षण-पत्तियों पर आयोडीन विलयन की कुछ बूंदें डालकर हम मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कर सकते हैं। जब पत्तियों पर आयोडीन के तनु विलयन की कुछ बूंदें डालते हैं, तब आयोडीन के मंड के सम्पर्क में आने पर, उस स्थान का रंग गहरा नीला हो जाता है।

प्रश्न 4. हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

उत्तर – सभी हरे पादप प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम द्वारा खाद्य संश्लेषण करते हैं। पौधे द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड और पानी से भोजन बनाने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को निम्नलिखित समीकरण द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है

6CO2 + 12H2O → C6H12O6 + 6H2O+ 6O2

प्रकाश संश्लेषण सभी हरे पौधों में होता है और इस क्रिया के लिए निम्नलिखित वस्तुओं का होना आवश्यक हैं

कार्बन डाइऑक्साइड, जल, सूर्य को प्रकाश, पर्णहरित (क्लोरोफिल), खनिज आदि । प्रकाश संश्लेषण के लिए उचित तापक्रम (25°C से 37°C तक) की आवश्यकता भी होती है।

प्रश्न 5. किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए कि पादप भोजन के मूलभूत स्रोत है?

उत्तर –

प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) क्योंकि हरे पादपं अपना खाद्य स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हें …………………. कहते हैं।

(ख) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारण ……… …….. के रूप में किया जाता है।


(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे ………….. कहते हैं।


(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से …………….. लेते है तथा …………….. का उत्पादन करते हैं।

उत्तर – (क) स्वपोषी, (ख) मंड, (ग) क्लोरोफिल, (घ) कार्बन डाइऑक्साइड, मंड (स्टार्च)।

प्रश्न 7. निम्नलिखित कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बताइए

(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप ।
(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषमपोषण दोनों ही प्रणाली पाई जाती है।
(ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है।


उत्तर – (क) अमरबेल, (ख) सहजीवी, (ग) स्टोमेटा।

प्रश्न 8. सही उत्तर पर () का चिन्ह लगाइए

(क) अमरबेल उदहारण है किसी

(i) स्वपोषी का
(ii) परजीवी का
(iii) मृत जीवी का
(iv) परपोषी का

उत्तर – (ii) परजीवी का

(ख) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम हैं :

(i) अमरबेल
(ii) गुड़हल
(ii) घटपर्णी (पिचर पादप)
(iv) गुलाब

उत्तर – (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)

प्रश्न 9. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के शब्दों से कीजिए।

कॉलम Aकॉलम B
(क) क्लोरोफिल(i) जीवाणु 
(ख) नाइट्रोजन(ii) परपोषित
(ग) अमरबेल(iii) घटपर्णी (पिचर पादप)
(घ) जंतु(iv) पत्ती
(ङ) कीटभक्षी(v) परजीवी
उत्तर –
कॉलम Aकॉलम B
(क) क्लोरोफिल(iv) पत्ती
(ख) नाइट्रोजन(i) जीवाणु
(ग) अमरबेल(v) परजीवी
(घ) जंतु(ii) परपोषित
(ङ) कीटभक्षी(iii) घटपर्णी (पिचर पादप)

प्रश्न 10. निम्नलिखित कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए

(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है।
(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते है, मृतजीवी कहलाते हैं।
(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है।
(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता है।


उत्तर – (क) असत्य, (ख) असत्य, (ग) असत्य, (घ) सत्य।

प्रश्न 11. पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड ली जाती है?

(क) मूल रोम
(ख) रंध्र
(ग) पर्णशिराएँ
(घ) बाह्यदल


उत्तर – (ख) रंध्र

प्रश्न 12. वायुमंडल से मुख्यतः जिस भाग द्वारा पादप कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं, वह है

(क) जड़
(ख) तना
(ग) पुष्प
(घ) पत्तियाँ


उत्तर – (घ) पत्तियाँ

NCERT Solution Class 7th विज्ञान Question Answer in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान MCQ in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Notes in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here