NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 8 पादप में जनन (Reproduction in Plants) Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 8 पादप में जनन (Reproduction in Plants)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter8th
Chapter Nameपादप में जनन (Reproduction in Plants)
CategoryClass 7th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 8 पादप में जनन (Reproduction in Plants) Notes in Hindi में हम, पादप का जनन अंग कौन सा है?, पादपों में जनन का क्या अर्थ है?, पौधों में कौन सा जनन होता है?, पादपों कक्षा 7 में जनन क्या है?, पौधों में जनन कितने प्रकार के होते हैं?, महिला प्रजनन अंग कौन सा है?, पादप प्रजनन में जननद्रव्य क्या है?, पुष्प में नर जनन कोशिका क्या है?, नर और मादा में निषेचन कैसे होता है?, जनन की कितनी विधियां पाई जाती है?, स्त्री में अंड का निषेचन कहाँ होता है?, शुक्राणु के अंडे से मिलने के बाद क्या होता है?, मादा हार्मोन का क्या नाम है?, डेली स्पर्म गिरने से क्या होता है?, प्रेगनेंसी में स्पर्म अंदर जाने से क्या होता है?, एक बार में कितने स्पर्म निकलते हैं? इत्यादि के बारें में पढ़ेंगे

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 8 पादप में जनन (Reproduction in Plants)

Chapter – 8

पादप में जनन

Notes

कायिक अंग किसे कहते हैं? – अधिकांश पादपों में मूल, तना और पतियाँ होती हैं ये पादप कायिक अंग कहलाते हैं

जनन किसे कहते हैं?माता-पिता से संतति का जन्म जनन या प्रजनन कहलाता है।

जनन की विधियाँ – (i) जनन की दो मुख्य विधियाँ होती हैं: लैंगिक जनन और अलैंगिक जनन।

लैंगिक जनन – जब जनन की प्रक्रिया में दो जनकों का योगदान होता है तो इसे लैंगिक जनन कहते हैं। पादप में लैंगिक जनन की प्रक्रिया में बीजों का बनना जरूरी होता है। बीज के अंकुरने के बाद नये पादप का जन्म होता है। नोट  पुष्प या फूल पादप के लैंगिक अंग होते हैं या जनन अंग होते हैं।

एकलिंगी पुष्प किसे कहते हैं? – ऐसे पुष्प, जिनमें या तो केवल पुंकेसर अथवा केवल स्त्रीकेसर उपस्थित होते हैं, उन्हें एकलिंगी पुष्प कहलाते हैं।

द्विलिंगी पुष्प किसे कहते हैं? – जिन पुष्पों में पुंकेसर और स्त्रीकेसर दोनों ही होते हैं, वे द्विलिंगी पुष्प कहलाते हैं।

अलैंगिक जनन – जब जनन की प्रक्रिया में केवल एक जनक का योगदान होता है तो इसे अलैंगिक जनन कहते हैं। अलैंगिक जनन की प्रक्रिया में बीजों का निर्माण नहीं होता है। पादप में अलैंगिक जनन के तरीके नीचे दिए गए हैं।

कायिक जनन कायिक शब्द काया से बना हुआ है। कायिक जनन का मतलब है कि पादप के कायिक अंगों से नये पादप का जन्म होता है। पादप के कायिक अंग हैं: जड़, तना और पत्ती। कायिक जनन के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं।

गुलाब की कलम गुलाब की टहनी को यदि काटकर जमीन में गाड़ दिया जाए तो उसमें से नया पौधा निकल आता है। इस उदाहरण में गुलाब के पौधे के तने से कायिक जनन होता है। केला, गन्ना, सहजन आदि के तनों से इसी तरह नये पादप उगाये जाते हैं।

आलू की आँख आलू एक रूपांतरित तना है। आलू की सतह पर आपको छोटे छोटे क्षत चिह्न या गड्ढ़े दिखाई देंगे। इन गड्ढ़ों को आलू की आँख कहते हैं। आलू की खेती करने के लिए किसान आलू के कई टुकड़े काटते हैं और यह ध्यान रखते हैं कि हर टुकड़े में एक आँख हो। बाद में हर टुकड़े में से एक नया पौधा निकलता है। इसी तरह अदरक, हल्दी, आदि के तने से कायिक जनन होता है।

जड़ से कायिक जनन गाजर, मूली, शकरकंद, आदि रूपांतरित जड़ों के उदाहरण हैं। यदि गाजर के चौड़े सिरे को काटकर मिट्टी में गाड़ दें तो उससे नया पौधा जन्म लेता है।

पत्ती से कायिक जनन ब्रायोफिलम (पत्थरचट्टा) के पत्ते के किनारी पर स्थित गर्त में कलिकाएँ होती हैं। यदि पत्थरचट्टा की पत्ती को मिट्टी और नमी मिल जाये तो हर कलिका से एक नये पौधे का जन्म होता है।

मुकुलन – यीस्ट एककोशिक कवक है। यीस्ट की कोशिका के एक सिरे पर एक कली (मुकुल) विकसित होती है। फिर यह कली आकार में बढ़ने के बाद जनक कोशिका से अलग हो जाती है। इस तरह से यीस्ट की संतान का जन्म होता है।

खंडन – स्पाइरोगाइरा एक एल्गी (शैवाल) है, जो फिला मेंट के आकार का होता है। स्पाइरोगाइरा का फिलामेंट कई टुकड़ों में बँट जाता है। फिर हर टुकड़े से स्पाइरोगाइरा का नया फिलामेंट विकसित होता है।

बीजाणु  ब्रेड मोल्ड (राइजोपस) एक कवक है जो बासी ब्रेड, फल, सब्ज्यों, आदि पर पनपता है। आपने बासी ब्रेड पर रुई जैसी परत देखी होगी। यह परत ब्रेड मोल्ड के कारण बनती है। मैग्निफाइंग ग्लास से देखने पर आपको इसमें पतले घागे की जाल दिखेगी। इस जाल जैसी संरचना को माइसीलियम या कवक जाल कहते हैं। कई धागों के ऊपर गोल संरचना बनती है जिसे बीजाणुधानी कहते हैं। इनमें बीजाणु बनते हैं। परिपक्व होने के बाद बीजाणुधानी फट जाती है और बीजाणु हवा में बिखर जाते हैं। जब बीजाणु को अनुकूल वातावरण मिलता है (भोजन, नमी और तापमान) तो उसमें से नया ब्रेड मोल्ड जन्म लेता है। फर्न एक पादप है और यह भी बीजाणु द्वारा जनन करता है।

FAQ

प्रश्न 1. जनन किसे कहते हैं?

वंश चलाने की क्रिया को जनन कहते हैं।

प्रश्न 2. किस विधि द्वारा जीवों की एक पीढ़ी का दूसरी पीढ़ी में निरंतर संबंध बना रहता है?

जनन क्रिया द्वारा।

प्रश्न 3. सजीव जनन क्यों करते हैं?

अपने जैसी संतान उत्पन्न करके वंश चलाने के लिए।

प्रश्न 4. जनन कितने प्रकार का होता है?

जनन दो प्रकार का होता है- (1) अलैंगिक जनन, (2) लैंगिक जनन।

प्रश्न 5. प्राकृतिक कायिक जनन के तीन प्रकार लिखें।

(1) जड़ द्वारा, (2) तने द्वारा, (3) पत्तियों द्वारा।

प्रश्न 6. पादप के जनन भाग क्या होते हैं?

पादप के जनन भाग पुष्प होते हैं।

प्रश्न 7. कायिक प्रवर्धन किसे कहते हैं?

पौधे के कायिक भागों (मूल, तना, पत्ता, कली आदि) से होने वाला जनन कायिक प्रवर्धन कहलाता है।

प्रश्न 8. ब्रायोफिलम तथा कैलेन्चो में कायिक जनन कैसे होते हैं?

पत्तों पर उपस्थित अपस्थानिक कलिकाओं द्वारा।

प्रश्न 9. जड़ द्वारा कायिक जनन का एक उदाहरण लिखें।

शकरकंदी व डहेलिया।

प्रश्न 10. तने द्वारा कायिक जनन का एक उदाहरण लिखें। अथवा उन दो पौधों के नाम लिखिए जिनमें कायिक जनन होता है।

आलू व अदरक।

प्रश्न 11. पत्तियों द्वारा कायिक जनन का एक उदाहरण लिखें।

अजूबा (पत्थरचट्ट) में

प्रश्न 12. आलू जड़ है या तना।

आलू तना है।

प्रश्न 13. कायिक कलिकाएँ किसे कहते हैं?

पत्तियों के कक्ष में जो कलिकाएँ होती हैं और अंकुरों के रूप में विकसित हो सकती हैं, कायिक कलिकाएँ कहलाती हैं।

प्रश्न 14. कायिक प्रवर्धन का एक लाभ लिखें।

इंस प्रक्रिया द्वारा कम समय में नया पौधा उगाया जा सकता है।
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Notes in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान Question Answer in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solution Class 7th विज्ञान MCQ in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 ऊष्मा
Chapter – 4 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 6 जीवों में श्वसन
Chapter – 7 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 8 पादप में जनन
Chapter – 9 गति एवं समय
Chapter – 10 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 11 प्रकाश
Chapter – 12 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 13 अपशिष्ट जल की कहानी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here