NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 8 पवन, तूफान और चक्रवात (Winds, Storms and Cyclones) Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 8 पवन, तूफान और चक्रवात (Winds, Storms and Cyclones)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter8th
Chapter Nameपवन, तूफान और चक्रवात
CategoryClass 7th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 8 पवन, तूफान और चक्रवात (Winds, Storms and Cyclones) Notes in Hindi हम इस अध्याय में पवन तूफान और चक्रवात क्या है?, कक्षा 7 एनसीईआरटी के लिए चक्रवात क्या है?, चक्रवात कैसे बनते हैं कक्षा 7?, व्हाट इस साइक्लोन क्लास 7, पवन तूफान का क्या कारण है?, चक्रवात कक्षा 8 क्या है?, भारत में सर्वाधिक चक्रवात कहाँ निर्मित होते हैं?, तूफान कितने प्रकार के होते हैं?, चक्रवात का क्या कारण है?, चक्रवात कक्षा 7 के प्रभाव क्या हैं?, चक्रवात कक्षा 7 से क्या विनाश होते हैं?, चक्रवात की मुख्य विशेषता क्या है?, चक्रवात का नाम कैसे दिया जाता है?, चक्रवात का केंद्र को क्या कहते हैं?, तूफान का दूसरा नाम क्या है?, चक्रवात का नाम कौन सा देश देता है?, चक्रवात का नया नाम क्या है?, भारत के चक्रवात का नाम क्या है?, भारत में तूफान का नाम कैसे रखा गया है?, चक्रवात से क्या होता है?, भारत का सबसे बड़ा चक्रवात कौन सा है?, सबसे बड़ा चक्रवात का नाम क्या है?, सबसे शक्तिशाली चक्रवात कौन सा है?, भारत में चक्रवात कब आया था?, सबसे ज्यादा चक्रवात किस देश में है?, विश्व का सबसे बड़ा तूफान कौन सा है? आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 8 पवन, तूफान और चक्रवात (Winds, Storms and Cyclones)

Chapter – 8

पवन, तूफान और चक्रवात

Notes

पवन – गतिशील वायु को पवन कहलाती हैं।

हवा किसे कहते हैं?

किसी विशेष दिशा में धारा के कारण हवा की प्राकृतिक गति को हवा कहते हैं।

चक्रवात के बारे में बताए?

एक चक्रवात हवा का एक बड़ा पिंड है जो हवा में लगभग 1015 किलोमीटर की ऊंचाई पर हिंसक रूप से घूमता है। चक्रवात का केंद्र एक शांत क्षेत्र होता है जिसे तूफान की आंख कहा जाता है।

चक्रवात की संरचना कैसे होता है?

• चक्रवात का केंद्र एक शांत क्षेत्र होता है जिसे तूफान की आंख कहा जाता है।
• हवा की गति धीरे-धीरे कम हो जाती है क्योंकि यह आंख से दूर जाती है।
• आँख के चारों ओर लगभग 150 किमी के बादलों का क्षेत्र होता है। इसमें 150-250 किमी/घंटा तक की गति वाली हवाएं भी हैं।
• चक्रवात का केंद्र एक शांत क्षेत्र होता है जिसे आँख कहा जाता है। इसका व्यास लगभग 10-30 किलोमीटर है।

चक्रवात के दुष्प्रभावों को कम करने में निम्नलिखित व्यवस्थाएँ सहायक हो सकती हैं।

• चक्रवात पूर्वानुमान और चेतावनी सेवा।
• सरकारी संस्थाओं, समुद्रतटों, मछुआरों, जलपोतों और आम जनता को शीघ्रातिशीघ्र चेतावनी देने के लिए तीव्रगामी संचार व्यवस्था।
• चक्रवात संभावित क्षेत्रों में चक्रवात आश्रयों का निर्माण और लोगों को तेजी से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था।

जनता द्वारा किए जाने वाले कार्य

• हमें मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दूरदर्शन, रेडियो अथवा समाचारपत्रों के माध्यम से प्रसारित की जाने वाली चेतावनियों को नजरअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
• हमें अनिवार्य घरेलू साज-सामान, पालतू पशुओं और वाहनों आदि को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए आवश्यक प्रबंध कर लेने चाहिए।
• जलमग्न सड़कों पर वाहन चलाने से बचना चाहिए क्योंकि बाढ़ से सड़कें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।
• सभी आपात्कालीन सेवाओं जैसे पुलिस, अग्निशमन दल, और चिकित्सा केंद्रों के टेलीफोन नंबर की सूची अपने साथ रखनी चाहिए।

यदि आप चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में रहते हों, तो कुछ अन्य सावधानियाँ हैं?

• ऐसे जल का पीने के लिए उपयोग न करें, जो संदूषित हो सकता हो। आपात स्थिति के लिए पेय जल का संग्रहण करें।
• गीले स्विच और खंभों से टूट कर गिर गए बिजली के तारों को न छुएँ।
• महज मनोरंजन के लिए बाढ़ अथवा चक्रवात प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण करने बाहर न निकलें।
• बचाव दल पर अनावश्यक माँगों की आपूर्ति के लिए दबाव न डालें।
• अपने पड़ोसियों और मित्रों को यथासंभव सहयोग और सहायता प्रदान करें।

नेत्र किसे कहते है?

किसी चक्रवात का केंद्र एक शांत क्षेत्र होता है। इसे झंझा का नेत्र कहते हैं। कोई विशाल चक्रवात वायुमंडल में वायु का तेज़ी से घूर्णन करता पिंड होता है, जो पृथ्वी तल से 10 से 15 km की ऊँचाई पर स्थित होता है।

चक्रवातों द्वारा होने वाला विनाश

चक्रवात काफ़ी विनाशकारी हो सकते हैं। तेज पवन समुद्र के जल को तटों की ओर धकेलती है, भले ही चक्रवात तट से सैकड़ों किलोमीटर दूर हो। ये चक्रवात के आगमन के पूर्व संकेत होते हैं। पवन द्वारा उत्पन्न होने वाली जल की लहरें इतनी शक्तिशाली होती हैं कि उनके आघात से कोई भी व्यक्ति बच नहीं सकता है।

चक्रवात को विश्व के विभिन्न भागों में किस-किस नामों से जाना जाता है?

चक्रवात को विश्व के विभिन्न भागों में भिन्न-भिन्न नाम से जाना जाता है। अमेरिकी महाद्वीप में इसे हरिकेन कहते हैं। फिलीपीन्स और जापान में यह टाइफून कहलाता है।

टॉरनेडो के बारे में आप क्या समझते हैं?

हमारे देश में टॉरनेडो अधिक नहीं आते हैं। टॉरनेडो गहरे रंग के कीपाकार बादल होते हैं। इनकी कीप जैसी संरचना आकाश से पृथ्वी तल की ओर आती हुई प्रतीत होती है। अधिकांश टॉरनेडो कमजोर या निर्बल होते हैं परंतु, कोई विनाशकारी टॉरनेडो लगभग 300 km/h के वेग से गति कर सकता है। टॉरनेडो चक्रवातों के भीतर भी बन सकते हैं।

महत्वपूर्ण बातें

• हमारे आस-पास की वायु दाब डालती है।
• वायु गर्म करने पर प्रसारित होती है और ठंडा करने पर संकुचित होती है।
• गर्म वायु ऊपर उठती है, जबकि अपेक्षाकृत ठंडी वायु की प्रवृत्ति पृथ्वी की सतह की ओर आने की होती है।
• जब गर्म वायु ऊपर उठती है, तो उस स्थान पर वायुदाब कम हो जाता है और आस-पास के क्षेत्र की उच्च दाब की ठंडी वायु उस स्थान की ओर प्रवाहित होने लगती है।
• गतिशील वायु पवन कहलाती है।
• पृथ्वी पर असमान तापन पवनों के बनने का प्रमुख कारण है।
• जलवाष्प वाली पवन वर्षा लाती है।
• उच्च वेग की पवन और वायुदाब के अंतर से चक्रवात बन सकते हैं।
• उपग्रहों तथा राडार जैसी उन्नत प्रौद्योगिकी की सहायता से चक्रवातों को मॉनीटर करना आसान हो गया है।
• स्व-सहायता सबसे अच्छी सहायता है। अतः किसी भी चक्रवात के आने से पहले ही अपनी सुरक्षा की योजना बना लेना और सुरक्षा के उपायों को तैयार रखना अच्छा रहता है।

प्रश्न 1. 29 अक्तूबर, 1999 के उड़ीसा चक्रवात का पवन वेग क्या था?

29 अक्तूबर, 1999 के उड़ीसा चक्रवात का पवन वेग 260 Km प्रति घंटा था।

प्रश्न 2. उड़ीसा में 18 अक्तूबर 1999 के चक्रवात में कितने लोग बेघर हुए थे?

उड़ीसा में 18 अक्तूबर, 1999 के चक्रवात में 7,00,000 लोग बेघर हुए थे।

प्रश्न 3. पवन किसे कहते हैं?

गतिशील वायु को पवन कहते हैं।

प्रश्न 4. किसी गर्म पानी के टिन के आधे भरे बंद डिब्बे पर ठंडा पानी डालने से क्या प्रभाव पड़ता है?

किसी गर्म पानी के टिन के आधे भरे बंद डिब्बे पर ठंडा पानी डालने से डिब्बे का आकार विरूपित हो जाता है।

प्रश्न 5. पानी में नौका किस दिशा में चलाना आसान होता है? पवन की दिशा में अथवा पवन की विपरीत दिशा में।

पानी में नौका पवन की दिशा में चलाना आसान होता है।

प्रश्न 6. क्या आपको पवन की दिशा के प्रतिकूल साइकिल चलाने में कठिनाई का अनुभव होता है?

हाँ, पवन की दिशा के प्रतिकूल साइकिल चलाने में कठिनाई का अनुभव होता है।

प्रश्न 7. साइकिल के टायर की ट्यूब के भीतर हवा क्या करती है?

साइकिल के टायर की ट्यूब के भीतर हवा उचित वायु-दाब बनाती है।

प्रश्न 8. पवन का वेग बढ़ने पर वायु-दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है?

पवन का वेग बढ़ने पर वायु-दाब घट जाता है।

प्रश्न 9. क्या आप फूंक मारकर कागज की पट्टी को उड़ा सकते हैं?

हाँ, हम फूंक मारकर कागज की पट्टी को उड़ा सकते हैं।

प्रश्न 10. भवनों की कमजोर छत से तीव्र वेग की पवन गुजरने से क्या होता है?

भवनों की कमजोर छत से तीव्र वेग की पवन गुजरने से कमजोर छत उड़ जाती है।

प्रश्न 11. गर्म किए जाने पर वायु प्रसार पर क्या प्रभाव पड़ता है?

गर्म किए जाने पर वायु का प्रसार बढ़ जाता है।

प्रश्न 12. किसी क्वथन नली के मुँह पर गुब्बारा बाँधने से तथा उसके दूसरे सिरें को गर्म जल में रखने पर गुब्बारा क्यों फूल जाता है?

किसी क्वथन नली के मुँह पर गुब्बारा बाँधने से तथा उसके दूसरे सिरे को गर्म जल में रखने पर गुब्बारा गर्मी के कारण वायु प्रसार बढ़ने से फूल जाता है।

प्रश्न 13. किसी क्वथन नली के मुँह पर गुब्बारा बाँधने से तथा उसके दूसरे सिरे को ठंडे जल में रखने पर गुब्बारा पिचक क्यों जाता है?

क्वथन नली के मुँह पर गुब्बारा बाँधने से तथा उसके दूसरे सिरे को ठंडे जल में रखने पर गुब्बारा तापमान कम होने से वायु के सिकुड़ जाने से पिचक जाता है।

प्रश्न 14. गर्म वायु ठंडी वायु की अपेक्षा कैसी होती है?

गर्म वायु ठंडी वायु की अपेक्षा हल्की होती है।

प्रश्न 15. भारत में शीतकाल मानसून किस दिशा से आती है?

भारत में शीतकाल मानसून उत्तर पश्चिम दिशा से आती है।

प्रश्न 16. यदि झंझा के साथ तड़ित (बिजली) भी गिरे तो उसे क्या कहते हैं?

यदि झंझा के साथ तड़ित (बिजली) भी गिरे तो उसे तड़ित झंझावात कहते हैं।

प्रश्न 17. चक्रवात के तापमान और आर्द्रता में वृद्धि करने वाले दो कारक लिखिए।

चक्रवात के तापमान और आर्द्रता में वृद्धि करने वाले दो कारक वायु वेग और वायु दिशा हैं।

प्रश्न 18. किसी चक्रवात का केंद्र एक शांत क्षेत्र होता है, इसे क्या कहा जाता है?

चक्रवात का केंद्र एक शांत क्षेत्र होता है उसे झंझा का नेत्र कहा जाता है।

प्रश्न 19. चक्रवात के नेत्र का व्यास कितना होता है?

चक्रवात के नेत्र का व्यास 10 से 30 कि०मी० तक होता है।

प्रश्न 20. चक्रवात पृथ्वी तल से किस ऊँचाई पर स्थित वायुमंडल में वायु का तेजी से घूर्णन करता पिंड होता है?

चक्रवात पृथ्वी तल से 10 से 15 कि०मी० की ऊँचाई पर वायुमंडल में वायु का तेजी से घूर्णन करता पिंड होता है।

प्रश्न 21. अमेरिकी महाद्वीप में चक्रवात को किस नाम से जाना जाता है?

अमेरिकी महाद्वीप में चक्रवात को हरिकेन के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 22. फिलीपीन्स और जापान में चक्रवात को किस नाम से पुकारा जाता है?

फिलीपीन्स और जापान में चक्रवात को टाइफून के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 23. टॉरनेडो से क्या अभिप्राय है?

टॉरनेडो गहरे रंग के कीपाकार बादल होते हैं।

प्रश्न 24. पवन के वेग की माप करने वाले उपकरण का नाम लिखें।

पवन के वेग की माप करने वाले उपकरण का नाम वायुमापी है।

प्रश्न 25. चक्रवात चेतावनी को कम-से-कम कितने घंटे पहले जारी कर दिया जाता है?

चक्रवात चेतावनी को कम-से-कम 24 घंटे पहले जारी कर दिया जाता है। जंतुओं द्वारा अनुकूलन
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Notes in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 रेशों से वस्त्र तक
Chapter – 4 ऊष्मा
Chapter – 5 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन
Chapter – 8 पवन तूफ़ान और चक्रवात
Chapter – 9 मृदा
Chapter – 10 जीवों में श्वसन
Chapter – 11 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 12 पादप में जनन
Chapter – 13 गति एवं समय
Chapter – 14 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 15 प्रकाश
Chapter – 16 जल : एक बहुमूल्य संसाधन
Chapter – 17 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 18 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapters Question Answer in Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 रेशों से वस्त्र तक
Chapter – 4 ऊष्मा
Chapter – 5 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन
Chapter – 8 पवन तूफ़ान और चक्रवात
Chapter – 9 मृदा
Chapter – 10 जीवों में श्वसन
Chapter – 11 जंतु एवं पादप में परिवहन
Chapter – 12 पादप में जनन
Chapter – 13 गति एवं समय
Chapter – 14 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 15 प्रकाश
Chapter – 16 जल : एक बहुमूल्य संसाधन
Chapter – 17 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 18 अपशिष्ट जल की कहानी
NCERT Solutions Class 6th Science All Chapter MCQ In Hindi
Chapter – 1 पादपों में पोषण
Chapter – 2 प्राणियों में पोषण
Chapter – 3 रेशों से वस्त्र तक
Chapter – 4 ऊष्मा
Chapter – 5 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter – 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
Chapter – 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकुलन
Chapter – 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात
Chapter – 9 मृदा
Chapter – 10 जीवों में श्वसन
Chapter – 11 जंतुओं और पादप में परिवहन
Chapter – 12 पादप में जनन
Chapter – 13 गति एवं समय
Chapter – 14 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव
Chapter – 15 प्रकाश
Chapter – 16 जल : एक बहुमूल्य संसाधन
Chapter – 17 वन हमारी जीवन रेखा
Chapter – 18 अपशिष्ट जल की कहानी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here