वयस्कावस्था में व्यायाम के कोई पाँच लाभ लिखे।

वयस्कावस्था में व्यायाम के कोई पाँच लाभ लिखे।

उत्तर –

वयस्कावस्था में व्यायाम के लाभ (Benefits/Importance of Exercise in Adulthood)

  1. व्यायाम और बीमारी (Exercise and Illness) :
  • नियमित रूप से व्यायाम करने से शरीर के संघटन, उपपाचय दर, हृदय तथा श्वसन संबंधी स्वस्थता में सुधार आता है जिसके कारण गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों की संभावना में कमी आती है।
  • व्यायाम के कारण शारीरिक ढाँचे, सहनशक्ति, पेशीय बल तथा लचक में सुधार होता है जिसके कारण व्यक्ति लम्बे समय तक शारीरिक रूप से क्रियाशील रह सकता है अर्थात् अशक्तता की संभावना को कम करता है।
  • विभिन्न प्रकार के व्यायाम तथा शारीरिक क्रियाकलाप बुजुगों में आमतौर पर परंतु मुश्किल से ठीक होने वाली समस्याओं, जैसे कि तनाव और अवसाद, अनिद्रा, क्षुधा अभाव, कब्ज इत्यादि को रोकने और उनका उपचार करने में सहायक होते है।
  • नियमित शारीरिक व्यायाम कई वर्षों के लिए अशक्तता को दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यदि कोई आलसी व्यक्ति भी थोड़ा बहुत व्यायाम करें तो भी उसे कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होते हैं।
  • शरीर के निचले भाग के व्यायाम विशेष रूप से वृद्धों में शारीरिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होते है।
  • व्यायाम शारीरिक भार को कम करने तथा आदर्श भार को बनाए रखने के लिए जरूरी होते है।
  • नियमित व्यायाम शरीर में शर्करा के स्तर और रक्तदाब को नियंत्रित करने में सहायक होते है।
  • व्यायाम हड्डियों में खनिजों की सघनता को बनाए रखने में सहायक होते है जिसके कारण हड्डियों के टूटने और टूटने के कारण होने वाली अशक्तता का जोखिम भी कम होता हैं।
  • विभिन्न प्रकार के व्यायामों द्वारा शरीर के ऊपरी और निचले भाग की पेशीय ताकत को बढ़ाया जा सकता है।

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here