Facebook Twitter Vimeo VKontakte Youtube
  • Class 6
  • Class 7
  • Class 8
  • Class 9
  • Class 10
  • Class 11
  • Class 12
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Last Doubt
  • Class 6
  • Class 7
  • Class 8
  • Class 9
  • Class 10
  • Class 11
  • Class 12
Home Last Doubt NIOS Class 10th Social Science (213) Chapter – 13 यातायात और संचार...

NIOS Class 10th Social Science (213) Chapter – 13 यातायात और संचार के साधन (Means of Transport and Communication) Question Answer In Hindi

March 23, 2023
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin

    NIOS Class 10th Social Science (213) Chapter – 13 यातायात और संचार के साधन (means of transport and communication) 

    TextbookNIOS
    Class10th
    Subjectसामाजिक विज्ञान (Social Science)
    Chapter13th
    Chapter Nameयातायात और संचार के साधन
    CategoryClass 10th सामाजिक विज्ञान
    MediumHindi
    SourceLast Doubt 

    NIOS Class 10th Social Science (213) Chapter – 13 यातायात और संचार के साधन (means of transport and communication) 

    Chapter – 13

    यातायात और संचार के साधन

    Question & Answer

    पाठांत प्रश्न

    प्रश्न 1. परिवहन और संचार के साधन देश की अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा के रूप में क्यों माना जाता है ?
    उत्तर- इसमें कोई दो मत नहीं कि परिवहन और संचार के साधन का देश की अर्थव्यवस्था एवं जीवन रेखा के रूप में महत्त्वपूर्ण योगदान है। ये आज हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। इसके अभाव में जीवन का विकास अवरुद्ध हो जाएगा। जैसे उत्पादन के क्षेत्र से उपभोग के क्षेत्र तक वस्तुओं की ढुलाई में, कर, व्यापार और वाणिज्य में परिवहन की सहायता लेनी पड़ती है। वस्तु के आधिक्य वाले क्षेत्र से वस्तु के अभाव वाले क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाता है। लोगों का भ्रमण एक स्थान से दूसरे स्थान तक शिक्षा, नौकरी की तलाश या आकस्मिक कार्यों के लिए परिवहन ही माध्यम है। संचार हमें संसार में घट रही घटनाओं से अवगत कराता है। यह लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायता करता है।
    प्रश्न 2. सड़क मार्ग के तीन गुण और तीन दोष बताइए।
    उत्तर – सड़क मार्ग के तीन गुण और तीन दोष निम्नलिखित हैं-
    गुण- (i) सड़क रिक्शा, कार, साइकिल, स्कूटर या ट्रक के माध्यम से घर-घर जाने के लिए सेवा प्रदान करते हैं।
    (ii) सड़क लोगों के लिए और माल ढुलाई के लिए सबसे सस्ता और सुविधाजनक परिवहन का साधन है।
    (iii) सड़कों के माध्यम से ही हम रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और समुद्री पत्तनों तक पहुँचते हैं।
    दोष- (i) भारत में 50 प्रतिशत सड़कें कच्ची हैं जिससे वर्षा ऋतु में ये कीचड़ से भर जाती हैं।
    (ii) राष्ट्रीय महामार्ग अपर्याप्त हैं। ये मुख्यतः नगरों में ही सकेंद्रित हैं और इन पर आवश्यक सुविधाओं को अभाव है।
    (iii) राष्ट्रीय महामार्ग पर टेलीफोन केंद्र, आवासीय स्वास्थ्य सेवाओं तथा पुलिस संरक्षण व्यवस्था बहुत कमजोर है।
    प्रश्न 3. भारत के लिए जलमार्गों का क्या महत्त्व है ?
    उत्तर- जल मार्ग परिवहन का सबसे सस्ते तार साधन है। ये भारी तथा अधिक स्थान घेरने वाले समानों को ढोने के लिए अधिक उपयुक्त है। भारत के लिए इसका महत्त्व इसलिए है, क्योंकि यह पेट्रोलियम के लिए अच्छा परिवहन है। भारत में पेट्रोलियम जमा की कमी है और यह सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण देशों से आयात किया जाता है।
    प्रश्न 4. प्रमुख बंदरगाहों के मानचित्र का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

    NIOS Class 10th Social Science (213) Chapter – 13 यातायात और संचार के साधन (means of transport and communication) Question & Answer In Hindi

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    (क) पूर्वी तट पर गिनती करे और बताइए कि कितने बंदरगाह है ?
    (ख) जिन राज्य में दो बंदरगाह हैं, उनकी सूची बनाइए ।
    (ग) किस राज्य में पाराद्वीप बंदरगाह स्थित है ? नाम बताइए।
    (घ) गोवा में स्थित बंदरगाह का नाम बताइए।
    (ङ) भारत के दक्षिणतम बंदरगाह के नाम बताइए ।
    उत्तर- (क) पूर्वी तट पर छः बंदरगाह हैं।
    (ख) महाराष्ट्र में दो बंदरगाह हैं- (i) मुंबई, (ii) जवाहरलाल नेहरू ।
    (ग) पाराद्वीप बंदरगाह ओडीसा राज्य में स्थित है।
    (घ) गोवा में स्थित बंदरगाह का नाम है- मारमागाव।
    (ङ) तूतीकोरिन।

    प्रश्न 5. परिवहन के अन्य साधनों की अपेक्षा वायुमार्ग के क्या लाभ हैं ?
    उत्तर- परिवहन के अन्य साधनों की भाँति वायुमार्ग यातायात के एक महत्त्वपूर्ण साधन हैं। इसके अनेक लाभ हैं, जैसे-
    (i) यह राष्ट्रीय रक्षा में अपनी उपयोगिता के कारण सबसे महत्त्वपूर्ण है।
    (ii) यह प्राकृतिक या किसी अन्य आपदा में लोगों को बचाने या उनकी जरूरतों का सामान तुरंत आपूर्ति के लिए भी बहुत उपयोगी है।
    (iii) यह दुर्गम पहाड़ों, घने जंगलों, दलदली भूमि या बाढ़ क्षेत्रों के रूप में किसी भी अवरोध से मुक्त है।
    (iv) इसके माध्यम से संसार एक वैश्विक गाँव बनता जा रहा है। यह परिवहन का सबसे तेज साधन है और कुछ घंटों में गंतव्य स्थान की सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है।
    प्रश्न 6. अपने दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में संचार की महत्ता को बताइए ।
    उत्तर- मानव जीवन में संचार का अत्यधिक महत्त्व है, बड़ी आवश्यकता है और इसके अनेक साधन हैं। संचार विचारों, सूचनाओं तथा संदेशों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने और प्रत्येक क्षण घटने वाली घटनाओं से अवगत कराने का सबसे सफल, सरल और महत्त्वपूर्ण साधन है। ई-मेल संचार का सबसे तीव्र साधन है। इसके माध्यम से हम विश्व के किसी कोने में घट रही घटनाओं से क्षणभर में अवगत हो जाते हैं।
    प्रश्न 7. निजी संचार और जनसंचार के बीच अंतर कीजिए।
    उत्तर- निजी संचार और जनसंचार में अनेक अंतर हैं, जिनकी व्याख्या निम्नलिखित है-
    (i) निजी संचार निजी संचार के साधन के रूप में डाक सेवा और टेलीफोन सेवा को स्थान दिया गया है।
    • डाक सेवा डाक सेवा संचार का सबसे पुराना साधन है। यद्यपि अब इसकी लोकप्रियता में कमी आ गई है, किंतु इसकी महत्ता से इंकार नहीं किया जा सकता। भारतीय डाक विश्व की सबसे बड़ी डाकसेवा है। आज भी मनीऑर्डर, पार्सल, डाकसेवा में इसकी महत्ता है।
    • टेलीफोन- यह हमारी सबसे आवश्यक मूल सेवा है। यह संपूर्ण विश्व में सबसे महत्त्वपूर्ण और व्यापक रूप से प्रयोग होने वाला साधन है।
    (ii) जनसंचार जनसंचार के अंतर्गत रेडियो, टेलीविजन, अखबार, सिनेमा, किताबें, पत्रिकाएँ पारंपारिक लोकरीति और संचार उपग्रह आते हैं।
    • रेडियो रेडियो जनसंचार का एक महत्त्वपूर्ण साधन है। आज ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम देश के 90 प्रतिशत क्षेत्र में 98.8 प्रतिशत लोगों के लिए उपलब्ध है।
    • टेलीविजन प्रसारण यह सेवा भारत में 1959 में शुरू की गई। आज 87 प्रतिशत जनसंख्या इसे देख सकती है।
    • कम्प्यूटर कम्प्यूटर संचार और आर्थिक विकास का आधार बन गया है। आज इसकी उपयोगिता प्रत्येक जगह बन गई है।

    अति लघु उत्तरीय प्रश्न

    प्रश्न 1. परिवहन से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने की गतिविधियों अथवा सामान को दुलाई को परिवहन कहते हैं।
    प्रश्न 2. परिवहन के तीन साधनों का नाम बताइए।
    उत्तर- परिवहन के तीन साधन है-स्थल मार्ग, जल मार्ग, वायुमार्ग इन्हें निम्नलिखित श्रेणी में रखा जाता है- स्थल मार्ग इसके अंतर्गत सड़क और रेलवे आती है। जल मार्ग इसके अंतर्गत समुद्री और अंतर्देशीय आती है। वायु मार्ग इसके अंतर्गत घरेलू अंतर्राष्ट्रीय दोनों मार्ग आते हैं।
    प्रश्न 3. जीवन के लिए संचार के साधन क्यों आवश्यक है ?
    उत्तर- जीवन के लिए संचार के साधन बहुत आवश्यक है, क्योंकि इसके अभाव में जीवन का संपूर्ण विकास अवरुद्ध हो जाएगा।
    प्रश्न 4. सड़क हमारे लिए क्यों आवश्यक है ?
    उत्तर- सड़क हमारे लिए इसलिए आवश्यक है, क्योंकि अगर सड़क न हो तो हम एक स्थान से दूसरे स्थान तक जल्दी नहीं पहुँच सकते। यह हमें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    प्रश्न 5, पक्की सड़कों का निर्माण कैसे होता है ?
    उत्तर- पक्की सड़कों का निर्माण स्वधारणतः ईट, कंक्रीट, सीमेंट और तारकोल के द्वारा होता है।
    प्रश्न 6. ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ क्या है ?
    उत्तर- ग्रामीण सड़कों का विकास केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ द्वारा किया जाता है। ये गाँव से गाँव को ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य सड़कों से जोड़ते हैं। भारत में कुल सड़कों की लंबाई में लगभग 80 प्रतिशत ग्रामीण सड़कों के रूप में वर्गीकृत है।
    प्रश्न 7. राष्ट्रीय महामार्ग क्या है ?
    उत्तर- राष्ट्रीय महामार्ग राष्ट्रीय महत्त्व की सड़कें हैं। ये एक राज्य को दूसरे राज्य से मिलाती है। इन महामागों का निर्माण कार्य एवं रख-रखाव केंद्रीय सरकार द्वारा कराया जाता है।
    प्रश्न 8. घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सेवाएँ क्या हैं ?
    उत्तर- घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सेवाएँ सरकार और प्राइवेट द्वारा प्रदान की जाती है। पवनहंस हेलीकाप्टर लिमिटेड (सरकारी) उपक्रम) यह कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम, इंडियन ऑयल और देश के पूर्वोत्तर भाग में हवाई परिवहन प्रदान करता है।
    प्रश्न 9. पाँच अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के नाम बताइए।
    उत्तर- पाँच हवाई अड्डे हैं- (i) इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली)।
    (ii) लोक नायक जय प्रकाश अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना (बिहार)।
    (iii) दमदम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।
    (vi) चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (लखनऊ)।
    (v) लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (वाराणसी)।
    प्रश्न 10. वायुमार्ग की विशेषता 20 शब्दों में स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- परिवहन का सबसे महत्वपूर्ण और साधन है। यद्यपि यह महंगा साधन है तथापि यह दूरवर्ती और बीहड़ क्षेत्रों में सबसे उपयुक्त साधन है।
    प्रश्न 11. जनसंचार किसे कहते हैं ?
    उत्तर- रेडियो, टेलीविजन, अखबार, सिनेमा, किताबें परिकाएँ इत्यादि के माध्यम से हमें जो जानकारी प्राप्त होती है उसे हम जनसंचार कहते हैं।
    प्रश्न 12. संचार के निजी साधन क्या है ?
    उत्तर- संचार के निजी साधन है- डाक सेवा टेलीफोन सेवा।
    प्रश्न 13. जनसंचार के चार साधन बलाइए।
    उत्तर- जनसंचार के चार
    (i) सम्माचार-पत्र (2) रेडियो (3) दूरदर्शन चितत्रपत
    प्रश्न 14. कंप्यूटर के महत्व को 20 शब्दों में लिखे।
    उत्तर- आज कंप्यूटर संचार और आर्थिक विकास का आधार बन गया है। क्योंकि यह प्रत्येक जगह परों और से दुकानों अस्पताल, रेलवे हवाई अड्डा , बैंको , कार्यालयों से दुकानों , हस्पतालो ,रेलवे ,हवाई अड्डा,  बैंको शाश्चिक संस्थाओ आदि के लिए प्रयोग किया जाता है ।
    प्रश्न 15. ई-कॉमर्स क्या है?
    उत्तर-  ई-कॉमर्स इंटरनेट और फैक्स के माध्यम से अच्छी
    खरीद और बिक्री के लिए उपलब्ध सुविधा है।
    प्रश्न 16. ई-मेल से आपक्या समझते है ?
    उत्तर- ई-मेल कंप्यूटर के माध्यम से पत्राचार एवं सूचनाएँ। आदान-प्रदान करने का एक साधन है। इसके माध्यम से पत्र या सूचनाएँ एक बटन दबाने के साथ ही विश्व के किसी भी कोने में पहुँच जाती है।
    प्रश्न 17. टेलीमेडिसिन क्या है ?
    उत्तर- टेलीमेडिसिन एक विधि है। इस विधि के माध्य से डॉक्टर हजारो किलोमीटर की दूरी पर बैठे ि निरीक्षण करता है।
    प्रश्न 18. आधुनिक संचार के तीन साधनों के नाम बताइए।
    उत्तर- आधुनिक संचार के तीन साधन है -टेलीफोन, कंप्यूटर और उपग्रह । 
    प्रश्न 19 घर में बैठकर हम संचार के साधनों के द्वारा क्या-क्या लाभ उठाते हैं ?
    उत्तर- घर बैठे हम संचार के साधनों के द्वारा अनेका प्राप्त करते हैं जिनमें मुख्य है-
    (i) सूचना प्राप्त करते हैं।
    (ii) मनोरंजन करते हैं।
    (iii)ज्ञान में वृद्धि करते हैं।
    प्रश्न 20. उन राज्यों के नाम बताइए, जिनमें मारमागाव, नया मंगलौर, तूतीकोरिन, पाराद्वीप पत्तन स्थित है।
    उत्तर-

    बंदरगाहराज्यों के नाम
    मारमागाव
    नया मंगलौर
    तूतीकोरिन
    पाराद्वीप
    गोवा
    कर्नाटक
    तमिलनाडु
    ओडीसा

    लघु उत्तरीय प्रश्न

    प्रश्न 1. भारत में नई सड़क योजनाओं का वर्णन कीजिए।
    उत्तर- देश में सड़क प्रणाली को तीव्रगामी और सुरक्षित बनाने के लिए, समय और ईंधन की बचत के लिए दो बड़ी योजनाएँ आरंभ की गई। इनमें से एक को ‘स्वर्ण चतुष्कोण’ नाम दिया गया है, तथा दूसरे को ‘उत्तर-दक्षिण और पूर्व पश्चिम गलियारा’ कहा गया है। दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और चेन्नई को जोड़ने वाली सड़कों को ‘स्वर्ण चतुष्कोण’ कहा गया है। ‘उत्तर-दक्षिण गलियारा’ श्रीनगर से कन्याकुमारी तथा पूर्व-पश्चिमी गलियारा सिल्चर आसाम से पोरबंदर (गुजरात) के बीच है।

    प्रश्न 2. विश्व में कई भाषाओं के विकास के बावजूद भी हम संचार के लिए प्रतीकों और चिन्हों का प्रयोग क्यों करते हैं ?
    उत्तर- विश्व में कई भाषाओं के विकास के बावजूद भी हम संचार के लिए प्रतीकों और चिन्हों का प्रयोग इसलिए करते हैं, क्योंकि भाषा को तारों या लाइनों के माध्यम से प्रेषित नहीं किया जा सकता। संकेत और प्रतीकों को तारों के माध्यम अथवा लाइनों के द्वारा सरलता से भेजा जा सकता है। सांकेतिक और प्रतीकात्मक भाषा को पूरे विश्व में मान्यता प्राप्त है। इस भाषा को संचार सेवा से जुड़े व्यक्ति समझते हैं। संभवतः संसार की सभी भाषाओं को समझना या जानना किसी के लिए भी कठिन ही नहीं, असंभव भी है।
    प्रश्न 3. ऐसा क्यों कहा जाता है कि “संचार ने संसार को छोटा बना दिया है।” चार प्रमुख कारण देकर सिद्ध कीजिए।
    उत्तर- “संचार ने संसार को छोटा बना दिया है” ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इलैक्ट्रॉनिक संचार साधनों के विकास से संचार अत्यंत तीव्र हो गया है। अब दूरस्थ स्थानों पर संदेश भेजना और प्राप्त करना सरल हो गया है।(i) संचार मानव का एक मूल क्रियाकलाप है, क्योंकि जानकारी तथा विचारों का आदान-प्रदान व्यक्ति की आवश्यकता है।
    (ii) एक-दूसरे के साथ विचारों को आदान-प्रदान की क्षमता होना सामाजिक प्राणी का आवश्यक अवयव है।
    (ii) संचार के द्वारा मानव विकसित हो सकता है, तथा उन्नति कर सकता है।

    प्रश्न 4. राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य महामार्ग में क्या अंतर है ?
    उत्तर- भारत में सड़कें कई प्रकार की हैं। सड़कों को राष्ट्रीय महामार्ग, राजमार्ग, जिले की सड़कें, गाँव की सड़कें तथा सीमावर्ती सड़कों के रूप में विभाजित किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य महामागों में निम्नलिखित अंतर है-
    राष्ट्रीय राज्य मार्ग- ये सड़कें राज्य की प्रमुख सड़कें हैं। इसके निर्माण और रख-रखाव का दायित्त्व राज्य सरकारों का होता है। ये मार्ग राज्य की राजधानी को जिला मुख्यालयों तथा अन्य महत्त्वपूर्ण नगरों से जोड़ते हैं। देश में राज्य महामागों की लंबाई लाख किलोमीटर है।

    राष्ट्रीय महामार्ग- यह राष्ट्रीय महत्त्व की सड़कें हैं। यह एक राज्य को दूसरे राज्य से मिलाती है। इन महामागों का निर्माण कार्य एवं रख-रखाव केंद्रीय सरकार द्वारा कराया जाता है। भारत में राष्ट्रीय महामागों की कुल लंबाई लगभग 52,000 किलोमीटर है।

    प्रश्न 5. तटीय जल परिवहन से आप क्या समझते हैं ? यह अंतर्राष्ट्रीय जल परिवहन से किस प्रकार भिन्न है ?
    उत्तर- तटीय जल परिवहन – यह परिवहन देश के एक.बंदरगाह को दूसरी बंदरगाह से मिलाने के लिए किया जाता है। 1952 से तटीय व्यापार पूरी तरह भारतीय कंपनियों द्वारा संचालित होने लगा है। इस समय भारत के तटीय जल परिवहन में लगभग 100 कंपनियों के जहाज लगे हुए हैं। इन जहाजों की कुल क्षमता 7 लाख टन है। ये जहाज एक बंदरगाह से दूसरे बंदरगाह तथा औद्योगिक कच्चा माल, पैट्रोलियम पदार्थ, कोयला, सामान्य उपभोग की वस्तुएँ और खाद्य पदार्थ का परिवहन करते हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय जल परिवहन – भारत का अंतर्राष्ट्रीय जल परिवहन प्राचीन काल से बहुत विकसित रहा है। समुद्री यातायात के विषय में सुझाव देने के लिए संस्थाएँ स्थापित की गई हैं। ये हैं-नेशनल शिपिंग बोर्ड तथा नेशनल हार्बर बोर्ड सरकार ने 1962 में शिपिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना की। इसके पास लगभग 180 जहाज है।

    प्रश्न 6. राष्ट्रीय पर्यटन और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में अंतर स्थापित कीजिए।
    उत्तर- राष्ट्रीय पर्यटन- घरेलू या राष्ट्रीय पर्यटन से अभिप्राय देश के लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर भ्रमण करने जाना और अपने धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक कार्य कलापों को देखना है। यह पर्यटन, सामाजिक, सांस्कृतिक मेल-जोल को बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। जैसे-जैसे मध्यवर्ग की आय में वृद्धि हो रही है. घरेलू पर्यटन में भी वृद्धि हो रही है। 1998 में 17 करोड़ लोग सैर-सपाटे के लिए घरों से निकले थे।

    अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन- प्राचीन काल से ही विदेशी यात्री और पर्यटक भारत आते रहे हैं। पिछले तीन दशकों से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में भारी वृद्धि हुई है। सन् 2000 में लगभग 26.5 लाख पर्यटक विदेशों से भारत के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक स्थलों को देखने के लिए भारत आए। इससे देश को लगभग 15 हजार करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों में भारतीय, मूल के पर्यटकों की संख्या अधिक थी।

    प्रश्न 7. इंटरनेट वीडियो टेलीक्रांफ्रेसिंग क्या है ?
    उत्तर- इसमें संचार और कंप्यूटर की सहायता से दूर बैठे व्यक्ति से केवल बात कर सकते है, अपितु उन्हें देखकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं। इससे समय और धन की बचत होती है।
    इंटरनेट- यह संसार भर के कंप्यूटरों को एक उपकरण के माध्यम से एक साथ जोड़ देता है।
    ई-मेल- इंटरनेट के माध्यम से सूचनाओं के आदान और प्रदान का एक साधन हैं।
    प्रश्न 8. जन संचार से आप क्या समझते हैं ? इसकी तीन विशेषताएँ बताइए ।
    उत्तर- जनसंचार के माध्यम राष्ट्रीय कार्यक्रमों और नीतियों के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये स्वस्थ मनोरंजन भी प्रदान करते हैं। रेडियो, दूरदर्शन, सामाचार-पत्र, पत्र-पत्रिकाएँ, पुस्तकें तथा फिल्में, जनसंचार के महत्त्वपूर्ण साधन हैं। इन साधनों के माध्यम से एक साथ बहुसंख्यक लोगों को जानकारी अथवा मनोरंजन कराया जा सकता है। इसलिए उन्हें जनसंचार के साधन कहा जाता है।
    प्रश्न 9. संचार की आवश्यकता क्यों होती है ?
    उत्तर- संचार मानव का एक मूल क्रियाकलाप है। क्योंकि जानकारी तथा विचारों को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाने की आवश्यकत्ता सदैव बनी रहती है। एक-दूसरे के साथ विचारों के आदान-प्रदान की क्षमता होना सामाजिक प्राणी का एक आवश्यक अवयव है। इसके बिना विभिन्न जैव समुदाय कैसे जीवन में मिलकर कार्य कर सकते हैं, विकसित हो सकते हैं। तथा उन्नति कर सकते हैं। इसी प्रकार केवल मानव जाति ही नहीं, पशुओं को भी एक-दूसरे के साथ संचार करने की आवश्यकता होती है।
    प्रश्न 10, संचार साधनों में सुधार ने किस प्रकार मानव जीवन को प्रभावित किया है ?
    उत्तर- संचार साधनों ने मानवीय क्रियाकलापों में क्रांति ला दी है। विश्व संचार साधनों के प्रारंभिक रूप संकेत व चिह्न थे। मुद्रण कला के आविष्कार ने संचार साधनों में एक क्रांति ला दी। लाउडस्पीकर, रेडियो, बेतार का तार, टेपरिकॉर्डर, केवल रहित दूरभाष, रडार, दूरदर्शन टेलीप्रिंटर, फैक्स तथा उपग्रह ने संपूर्ण विश्व के किसी भी भाग में होने वाली किसी भी घटना को समाचार-पत्र एक कोने से दूसरे कोने में पलक झपकते ही पहुँच जाता है। सच तो यह है कि आधुनिक विकसित संचार साधन आधुनिक विकसित संचार साधन आधुनिक सभ्यता की धमनियाँ हैं।

    दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

    प्रश्न 1. भारत में सड़कों का महत्व क्या है ?
    उत्तर- भारत को गगन संके वाले देशों में की जाती है। भारत में सड़कों का काल से है। सड़के छोटी और मध्यम दूरी के परियों और परिवहन के लिए बहुत उत्तम साधन है। यह माल अथवा दोनों के लिए उपयोगी है।
    (i) बहु-प्रयोजनवरि एक बार सड़कें बन जाती है हो उनका किसी भी के लिए किया है। उस पर बेला, बैलगाड़ी साइकिल रिक्शा आदि चलाया जा है।
    (ii) कृषि विकास संभवन क्षेत्रों में सड़कों का विकास हो चुका है, वहाँ कृषि उपज को पी मयों तक माल से जाने की सुविधाएं बढ़ गई है और खमी प्रकार की फसलें उगाने की की जा रही है।
    (iii) शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुएँ से नष्ट होने वाली वस्तुओं जैसे दूध अंडा सफ आदि की बिक्री को देती है।
    (iv) रोजगार-सड़कों का निर्माण होने पर अनेक लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध हो जाता है।
    (v) कम पूंजी की आवश्यकता रेलों की तुलना में सपा में कमी की आवश्यकता प देशों में पर्याप्त पूँजी उपलब्ध नहीं होती, उन देशों में सहक विकास का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।
    (vi) लोधपूर्ण सड़क परिवहन किन्हीं भी दोनों के सेवा करने में समर्थ होती है। यदि आवश्यकता होती है तो दरवाजे दरवाजे तक अपनी सेवाएं पहुंचाती है।
    (vii) समय तया लागत में बचत-यदि सो मात्रा में भेजना हो तो शोधता से सड़क परिवहन के द्वारा भे जा सकता है। ट्रक या मोटर को खरीदने पर खर्च भी कम आत है।
    प्रश्न 2. भारत के आर्थिक विकास में रेलों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
    उत्तर- भारत के आर्थिक विकास में रेल की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है। आर्थिक विकास के क्षेत्र में रेलों की भूमिकाओं का वर्णन निम्नलिखित है-
    (i) पर्यटन को प्रोत्साहन पर्यटन के क्षेत्र में रेलवे की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि रेलवे द्वारा पर्यटन को प्रोत्साहन प्राप्त होता है। रेलवे सरकुलर टिकट आदि बेचकर लोगों को पर्यटन के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
    (ii) निर्यात को प्रोत्साहन रेलों द्वारा निर्यात के विकास को बहुत प्रोत्साहन मिला है। निर्यात की वस्तुएँ बंदरगाहों तक पहुंचाती है जहाँ से वे जहाजों द्वारा विदेशों को निर्यात कर दी जाती है।
    (iii) रोजगार- रेलवे ने बेरोजगारी कम करने में बहुत सहायता की है। इनके संचालन में काफी लोगों को रोजगार प्राप्त होता है। भारत में लगभग 17 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रेलों में रोजगार प्राप्त हुआ है।
    (iv) श्रम और पूँजी में गतिशीलता- रेलवे के कारण श्रम और पूँजी की गतिशीलता में बहुत वृद्धि हुई है जो देश के सोख औद्योगीकरण में बहुत सहायक हुई है।
    (v) आंतरिक व्यापार में सहायता – रेलवे ने देश के विभिन्न क्षेत्रों को मिलाकर देश के आंतरिक व्यापार में अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं। रेलों द्वारा यात्रियों और सामान को काफी लंबी दूरी तक आसानी से ले जाया जा सकता है।
    (vi) सैनिक महत्त्व-रेलें सैनिक दृष्टि से देश की सहायता करती हैं। वे आंतरिक सुरक्षा और विदेशी आक्रमण दोनों में ही काम आती है।
    प्रश्न 3. भारत की नवीन संचार तकनीक का विवरण करिये ?
    उत्तर- विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के परिणामस्वरूप यो संचार तकनीक में भी अद्भुत क्रांति आई है, जिसका विवरण निम्नलिखित शीर्षक अंतर्गत किया जा सकता है-
    (i) इंटरनेट- यह सूचनाओं के आदान-प्रदान का सबसे फल साधन है। विश्व में घट रही संपूर्ण घटनाओं की इसके माध्यम से क्षणभर में ही प्राप्त हो जाती है।
    (ii) विडियो संचार इसे हम अंग्रेजी है। इसके अंतर्गत दूर बैठे लोग आमने-सामने बैठकर बात कर सकते हैं।
    (iii) ई-कॉमर्स इंटरनेट और फैक्स के माध्यम से अच्छी और बिक्री के लिए उपलब्ध सुविधा है।
    इंटरनेट दूरभाष (टेलीफोन )- यह एक है, जो कंप्यूटर एक टेलीफोन की तरह की तरह काम करने के लिए है। हमें कई -मेल- यह लिखित सूचनाओं अथवा जानकारियों काहै। इससे के किसी भी कोने में से कुछ अंद प्रदान कर सकते हैं।

    (iv) टेलीमेडिसिन इस विधि से डॉक्टरही रोग का निरीक्षण करता है।

    प्रश्न 4. आकाशवाणी और दूरदर्शन के विषय में आप क्या जानते हैं ?
    उत्तर- तूरदर्शन यह भारत की राष्ट्रीय प्रसारण रोज संसार के सबसे बड़े स्थलीय प्रकरण संगठनों में से एक है। का पहला प्रसारण 15 सितम्बर, 1959 को आकाशवा के नई दिल्ली स्थित कामाकडियों से किया गया। की तरह ही दूरदर्शन का उपयोग भी मुख्य रूप से मनोरंजन शिक्षा और सूचनाओं के प्रवरण के लिए किया जाता है। इसमें चित्र होने के कारण यह अधिक प्रभावशाली माध्यम है। सन् 1975 तक मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, श्रीनगर, लखनऊ और अमृतसर में ही दूरदर्शन के केंद्र स्थापित किए जा सके थे। इस “देश को 87 प्रतिशत जनसंख्या के कार्यक्रम देख सकती है। कार्यक्रम के प्रसारण के विस्तार के लिए उपग्रहों का सहारा लिया है। आकाशवाणी भारत में आकाशवाणी का प्रस 1927 में मुंबई और कलकता में शुरू हुआ आकाशका मुख्य उपयोग जनता का मनोरंजन, शिक्षा और उन तक महत्त्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना है। प्राकृतिक आपदाओं के समय आकाशवाणी के प्रसारण बहुत उपयोगी सिद्ध होते है। आजादी के समय देश में आकारणी के 2008 केंद्र तथा 327 ट्रांसमीटर काम कर रहे हैं। आकाशवाणी के कार्यक्रमों का विस्तार देश के 90 प्रतिशत भाग में बसे 98.8 प्रतिशत लोगों तक है।
    प्रश्न 5. भारतीय रेल की मुख्य समस्या क्या है ? अपना उत्तर 200 शब्दों में दें।
    उत्तर – देश के विकास में रेलवे की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। किंतु वर्तमान में भारतीय रेल अनेक समस्याओं से ग्रस्त है जिसका विवरण निम्नलिखित शीर्षक अंतर्गत प्रस्तुत किया जा रहा है-
    (i) विद्युतीकरण की समस्या रेल के इंजन कोयले, बिजली तथा तेल की सहायता से चलाए जाते हैं। अब विद्युतीकरण की माँग बढ़ रही हैं। बिजली से चलने वाले इंजन अधिक यात्री और सामान को ढो सकते हैं और सुविधाजनक भी होते हैं।
    (ii) पुरानी रेलगाड़ियाँ और पटरियाँ भारत में रेल मार्गों की पटरियाँ, स्लीपर और पुल पुराने पड़ गए हैं। इन पर
    रेलगाड़ियाँ तेज गति से नहीं चलाई जा सकती। अतः इन्हें धीरे-धीरे बदलने की समस्या है।
    (iii) आर्थिक संसाधनों की अभाव रेल मार्गों को दोहरा बनाने, विद्युतीकरण करने, मीटर गेज से ब्रॉड गेज में बदलने और आधुनिकतम सुविधाएँ जुटाने के लिए धन की कमी है।
    प्रश्न 6. भारत में सड़कों का वर्गीकरण किस प्रकार किया गया है ?
    उत्तर- भारत में सड़कों का वर्गीकरण पाँच तरीकों से किया गया है जिसका विवरण निम्नलिखित है-
    (i) राष्ट्रीय राजमार्ग- ये देश की मुख्य सड़कें हैं जो प्रांतीय राजधानियों, बंदरगाहों और बड़े नगरों को आपस में मिलाती हैं। युद्ध के महत्त्व की सड़कें तथा पड़ोसी देशों, जैसे- नेपाल, भूटान आदि को मिलाने वाली सड़कें भी इसी श्रेणी में आती हैं। इस प्रकार की देश में 62 सडकें हैं। इनकी देख-रेख और निर्माण का कार्य केंद्रीय सरकार करती है।
    (ii) प्रांतीय राजमार्ग- ये सड़कें राज्य की मुख्य सड़कें हैं। ये राज्य की राजधानियों और शहरों को राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जोड़ती हैं। इनकी देख-रेख और निर्माण का कार्य राज्यों की सरकारें करती हैं। इनकी कुल लम्बाई 136000 किमी. है।
    (iii) जिला सड़कें ये सड़कें किसी जिला की मण्डियों तथा उत्पादन क्षेत्रों को प्रांतीय मार्गों और रेलों से मिलाती हैं। इनका निर्माण और देख-रेख जिला बोर्ड करते हैं।
    (iv) ग्रामीण सड़कें ये सड़कें गाँवों को परस्पर अथवा जिलों की सड़कों को मिलाती हैं। इनकी देख-रेख और निर्माण ‘का कार्य पंचायतों का कार्य पंचायतों द्वारा किया जाता है।
    (v) सीमा सड़कें देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण करने के लिए 1960 में ‘सीमा सड़क संगठन’ की स्थापना की गई। यह बोर्ड सीमा सड़क संगठन के द्वारा सड़कों को निर्माण कराता है। इस संगठन ने 180000 किमी. लंबी सड़कों का निर्माण किया है।

    प्रश्न 7. जल परिवहन से आप क्या समझते हैं ? जल परिवहन के प्रकार बताइए।
    उत्तर – यातायात के साधनों में जल परिवहन को महत्त्वपूर्ण स्थान है। स्वतंत्रता से पूर्व भारत में जल परिवहन का विस्तार आरंभ हो गया था, परंतु इसकी वास्तविक प्रगति स्वतंत्रता के पश्चात् हुई है। विकासशील देशों में भारतीय जहाजरानी प्रथम स्थान है और विश्व में 16वीं स्थान है। भारत में इस सम 55 जहाजरानी कंपनियाँ हैं और उनके पास लगभग पाँच जहाज है। जल परिवहन अन्य साधनों की तुलना में सस्ता है। सड़कें बनाने पर कोई खर्च नहीं होता। भारी भरकम सामान की दुलाई के लिए यह बहुत उत्तम है। एक ही जहाज में थोड़ कर्मचारी लाखों टन सामान एक साथ ले जा सकते हैं। पैट्रोलियम पदार्थों को ढोने के लिए एक सस्ता साधन है।
    जल यातायात के प्रकार-
    1. आंतरिक जल परिवहन यह यातायात देश के आंतरिक भागों में नदियों व नहरों के द्वारा किया जाता है। पुराने समय में इस यातायात का बहुत महत्त्व था। इस समय आंतरिक जलमार्ग की लंबाई 14544 किमी. है। भारत की गंगा, ब्रह्मपुत्र गोदा और कृष्णा तथा उसकी सहायक नदियों में विशेष रूप से यातायात किया जा सकता है। इस समय यह यातायात केरल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बंगाल में किया जाता है। स्टीमर भी चलाए जाते हैं।

    2. तटीय परिवहन – यह परिवहन देश के एक बंदरगाह से दूसरे बंदरगाह को मिलाने के लिए किया जाता है। 1952 से तटीय व्यापार पूरी तरह से भारतीय कंपनियों द्वारा संचालित होने लगा है। इस समय लगभग 90 जहाज तटीय व्यापार में लगे है।
    3. सामुद्रिक यातायात भारत का सामुद्रिक यातायात प्राचीन काल में बहुत विकसित था। सामुद्रिक यातायात के लिए  सरकार ने शिपिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना की। भारत में जहाज बनाने के चार बड़े और चार मध्यम श्रेणी के कारखाने हैं। इस समय भारत में 11 प्रमुख बंदरगाह और 139 छोटे और मध्यम श्रेणी के बंदरगाह हैं।

    प्रश्न 8. जल यातायात के लाभ बताइए।
    उत्तर- जल यातायात के अनेक लाभ हैं। जैसे-
    (i) परिवहन का सस्ता साधन-जल यातायात परिवहन का एक सस्ता साधन है। इस साधन के लिए समुद्र और नदियाँ प्रकृति की देन है, जिस पर सड़कों की मरम्मत और रख-रखाव पर कुछ भी व्यय नहीं करना पड़ता।
    (ii) प्राकृतिक विपत्तियों के दौरान उपयोगी प्राकृतिक विपत्तियों, जैसे-बाद, भारी वर्षा आदि के दौरान जब रेल और सड़कें टूट जाती है तथा यातायात के योग्य नहीं रहती. उस समय, जल परिवहन द्वारा ही यातायात करना संभव होता है।
    (iii) रख-रखाव का खर्च जल यातायात के रख-रखाव पर यातायात के अन्य साधनों की तुलना में कम खर्च होता है।
    (iv) भारी माल का यातायात जल यातायात द्वारा भारी वस्तुओं को कम खर्च पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक
    पहुँचाया जा सकता है।
    (v) सुरक्षा- देश की सुरक्षा के लिए जहाजरानी का विकास बहुत आवश्यक है। इसे सुरक्षा की दूसरी लाइन कहा जाता है।
    (vi) विदेशी विनिमय जहाजरानी ने भारत को पर्याप्त विदेशी विनिमय बचाने में सहायता दी है। विदेशी विनिमय भारत के आर्थिक विकास के लिए अति आवश्यक है।
    (vii) विदेशी व्यापार के लिए महत्त्वपूर्ण भात के वर्तमान विदेशी व्यापार का आकार बहुत बड़ा है और देश के आर्थिक विकास के साथ-साथ इसमें वृद्धि होती जा रही है।

    NIOS Class 10th सामाजिक विज्ञान (पुस्तक – 1) Question Answer in Hindi

    • Chapter – 1 प्राचीन विश्व
    • Chapter – 2 मध्यकालीन विश्व
    • Chapter – 3 आधुनिक विश्व – Ⅰ
    • Chapter – 4 आधुनिक विश्व – Ⅱ
    • Chapter – 5 भारत पर ब्रिटिश शासन का प्रभाव : आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृति (1757-1857)
    • Chapter – 6 औपनिवेशिक भारत में धार्मिक एवं सामाजिक जागृति
    • Chapter – 7 ब्रिटिश शासन के विरुद्ध लोकप्रिय जन प्रतिरोध
    • Chapter – 8 भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन
    • Chapter – 9 भारत का भौतिक भूगोल
    • Chapter – 10 जलवायु
    • Chapter – 11 जैव विविधता
    • Chapter – 12 भारत में कृषि
    • Chapter – 13 यातायात तथा संचार के साधन
    • Chapter – 14 जनसंख्या हमारा प्रमुख संसाधन

    You Can Join Our Social Account

    YoutubeClick here
    FacebookClick here
    InstagramClick here
    TwitterClick here
    LinkedinClick here
    TelegramClick here
    WebsiteClick here
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
      LastDoubt