NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 9 घर्षण (Friction) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 9 घर्षण (Friction)

TextbookNCERT
Class 8th
Subject Science
Chapter9th
Chapter Nameघर्षण
CategoryClass 8th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 9 घर्षण (Friction) Question & Answer in Hindi यहाँ हम आप के लिए लाये है हिंदी में एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान पुस्तक के Ch – 12 Friction घर्षण का पूर्ण समाधान। कक्षा 8 के लिए ये एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं।

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 9 घर्षण (Friction)

Chapter – 9

घर्षण

प्रश्न – उत्तर

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) घर्षण एक-दूसरे के संपर्क में रखी दो वस्तुओं के पृष्ठों के बीच ………….. का विरोध करता है।
(ख) घर्षण पृष्ठों के ………….. पर निर्भर करता है।
(ग) घर्षण से ………….. उत्पन्न होती है।
(घ) कैरम बोर्ड पर पाऊडर छिड़कने से घर्षण ………….. हो जाता है।
(ङ) सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से ………….. होता है।

उत्तर – (क) गति (ख) चिकनेपन (ग) ऊष्मा (घ) कम (ङ) कम।

प्रश्न 2. चार बच्चों को लोटनिक, स्थैतिक तथा सप घर्षण के कारण बलों को घटते क्रम में व्यवस्थित करने लिए कहा गया। उनकी व्यवस्था नीचे दी गयी है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए

(क) लोटनिक, स्थैतिक, सप
(ख) लोटनिक, सप, स्थैतिक
(ग) स्थैतिक, सप, लोटनिक
(घ) सप, स्थैतिक, लोटनिक

उत्तर – (ग) स्थैतिक, सप, लोटनिक

प्रश्न 3. आलिदा अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे। समाचार-पत्र तथा तौलिए पर चलाती है। कार पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा

(क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर को सूखा फर्श, समाचार-पत्र, तौलिया
(ख) समाचार-पत्र, तौलिया, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(ग) तौलिया, समाचार-पत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(घ) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया, समाचार-पत्र

उत्तर – (क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार-पत्र, तौलिया।

प्रश्न 4. मान लीजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं। उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरंभ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा दर्शाइए।
उत्तर
– घर्षण बल ऊपर की दिशा में लगता है।

प्रश्न 5. मान लीजिए दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाए। इस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होगा या कठिन। अपने उत्तर का कारण बताइए।
उत्तर
– हम जानते हैं कि चलने में सुगमता के लिए एक सीमा तक घर्षण होना वांछनीय है। साबुन का पानी गिरने से गीले हुए फर्श पर चलना कठिन हो जाता है क्योंकि इस अवस्था में चिकने साबुन के पानी की पतली परत बन जाती है। इस प्रकार अनियमितताओं का अंतः बंधन काफ़ी सीमा तक कम हो जाता है जिससे चलने में कठिनाई अनुभव होती है।

प्रश्न 6. खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) क्यों पहनते हैं ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर
– कीलदार जूतों की फर्श पर पकड़ मजबूत होती है और वे फिसलने से बचाते हैं। इसलिए खिलाड़ी कीलदार । जूते पहनते हैं।

प्रश्न 7. इकबाल को हलकी पेटिका धकेलनी है तथा सीमा को उसी फर्श पर भारी पेटिका धकेलनी है ? कौन अधिक घर्षण बल अनुभव करेगा और क्यों ?
उत्तर
– हम जानते हैं कि दाब बढ़ने से घर्षण बल भी बढ़ जाता है। सीमा अधिक घर्षण बल अनुभव करेगी क्योंकि, भारी पेटिका, हल्की पेटिका से अधिक दाब डालती है।

प्रश्न 8. व्याख्या कीजिए, सप घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है ?
उत्तर
– जब वस्तु विराम अवस्था में होती है, तो वस्तु और धरती की सतह के बीच उन दोनों के पृष्ठों की अनियमितताओं के कारण घर्षण अधिक होगा।
परंतु जब वस्तु गति की स्थिति में होती है, तो अनियमितताओं को एक-दूसरे में धंसने का अधिक अवसर नहीं मिलता, जिससे घर्षण कम होती है। इसलिए सप घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम होता है।

प्रश्न 9. वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों हैं ?
उत्तर
– घर्षण एक अनिवार्य हानिकारक बल है क्योंकि यह शत्रु भी है और मित्र भी है। यह एक मित्र है, क्योंकि यह सहायता करता है-

(i) चलने में
(ii) मोटर और मशीन चलाने में
(iii) ब्रेक लगाने में।

यह एक शत्रु है, क्योंकि

(i) यह टूट-फूट का उत्तरदायी है।
(ii) ऊष्मा के रूप में ऊर्जा व्यय होती है।
(iii) मशीन की कार्यक्षमता कम करता है।
(iv) मशीनों के पुर्जी को स्नेहक लगाने से काफी मात्रा में धन व्यय होता है।

प्रश्न 10. वर्णन कीजिए, तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं ?
उत्तर
– तरल में गति कर रही वस्तु को उस पर लगे घर्षण बल को पार करने में ऊर्जा की क्षति होती है। इस ऊर्जा की क्षति को रोकने और सुगम गति के लिए मछली अथवा पक्षी, जैसी विशेष आकृतियों वाली वस्तुएँ बनाई जाती हैं।

NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Question Answer in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters MCQ in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Notes in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here