NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 10 ध्वनि (Sound) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 10 ध्वनि (Sound)

TextbookNCERT
Class8th
SubjectScience
Chapter10th
Chapter Nameध्वनि
CategoryClass 8th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 10 ध्वनि (Sound) Question & Answer in Hindi जिसमे हम ध्वनि का क्या कार्य है?, ध्वनि के 3 प्रकार कौन से हैं?, ध्वनि के 3 प्रकार कौन से हैं?, ध्वनि कितने प्रकार की होती है?, ध्वनि के 4 प्रकार कौन से हैं?, ध्वनि के 5 प्रकार कौन से हैं?, 1 ध्वनि क्या है?, ध्वनि के कितने गुण होते हैं?, ध्वनि का स्रोत क्या है?, ध्वनि का कौन सा रूप है?, ध्वनि के 7 प्रकार कौन से हैं?, ध्वनि के कितने लक्षण होते हैं?, ध्वनि वायु में कैसे फैलती है? आदि के बारे में पढेंगें।

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 10 ध्वनि (Sound)

Chapter – 10

ध्वनि

प्रश्न उतर

प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. सही उत्तर चुनिए – ध्वनि संचरित हो सकती है।

(क) केवल वायु या गैसों में
(ख) केवल ठोसों में
(ग) केवल द्रवों में
(घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।

उत्तर – (घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।

प्रश्न 2. निम्न में से किस वाक् ध्वनि की आवृत्ति न्यूनतम होने की संभावना है

(क) छोटी लड़की की
(ख) छोटे लड़के की।
(ग) पुरुष की।
(घ) महिला की।

उत्तर – (ग) पुरुष की।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने ‘T’ तथा गलत कथन के सामने ‘F’ पर निशान लगाइए

(क) ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं हो सकती।
(ख) किसी कंपित वस्तु के प्रति सेकंड होने वाली दोलनों की संख्या को इसका आवर्तकाल कहते हैं।
(ग) यदि कंपन का आयाम अधिक है, तो ध्वनि मंद होती है।
(घ) मानव कानों के लिए श्रव्यता का परास 20 Hz से 20,000 Hz है।
(ङ) कंपन की आवृत्ति जितनी कम होगी, तारत्व उतना ही अधिक होगा।
(च) अवांछित या अप्रिय ध्वनि को संगीत कहते हैं।
(छ) शोर प्रदूषण आंशिक श्रवण अशक्कता उत्पन्न कर सकता है।

उत्तर – (क) T, (ख) F, (ग) F, (घ) T, (ङ) F, (च) F, (छ) T.

प्रश्न 4. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) किसी वस्तु द्वारा एक दोलन को पूरा करने में लिए गए समय को ………. कहते हैं।
(ख) प्रबलता कंपन के ……….. से निर्धारित की जाती है।
(ग) आवृत्ति का मात्रक ……….. है।
(घ) अवांछित ध्वनि को ……….. कहते हैं।
(ङ) ध्वनि की तीक्ष्णता कंपनों की ………. से निर्धारित होती है।

उत्तर – (क) आवर्तकाल (ख) आयाम (ग) हट्र्ज (घ) शोर (ङ) आवृत्ति।

प्रश्न 5. एक दोलक 4 सेकंड में 40 बार दोलन करता है। इसका आवर्तकाल और आवृत्ति ज्ञात कीजिए। 
उत्तर – दोलनों की संख्या = 40 दोलनों के लिए लगा कुल समय = 4 सेकंड
आवृत्ति = दोलनों की संख्या 40 /समय (सेकंड में) 4 = 40/4 =
10 Hz. आवर्तकाल = 1/आवत्ति = 1/10 = 0.1 सेकंड

प्रश्न 6. एक मच्छर अपने पंखों को 500 कम्पन प्रति सेकंड की औसत दर से कंपित करके ध्वनि उत्पन्न करता है। कंपन का आवर्तकाल कितना है?
उत्तर – 500 कंपन करने में लगता है 1 सेकंड = 1 कंपन करने में लगता है 1/500 सेकंड 0.002 सेकंड

प्रश्न 7. निम्न वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है?

प्रश्न 7. निम्न वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है?

(क) ढोलक(ख) सितार(ग) बाँसुरी

उत्तर –

वाद्ययंत्रकंपित भाग
(क) ढोलकतानित झिल्लीतानित तार
(ख) सितारतार
(ग) बाँसुरीवायु-स्तंभ

प्रश्न 8. शोर तथा संगीत में क्या अंतर है ? क्या कभी संगीत शोर बन सकता है ?
उत्तर – शोर और संगीत में अंतर

शोरसंगीत
(i) यह अप्रिय ध्वनि है।(i) यह प्रिय ध्वनि है।
(ii) यह कष्टदायक है।(ii) यह सुखद है।
(iii) इससे स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।(iii) स्वास्थ्य समस्याओं से इसका कोई संबंध नहीं।
हाँ, संगीत उस अवस्था में शोर बनता है, जब यह बहुत ऊँचा होता है अर्थात् इसकी तीव्रता अधिक होती है।

प्रश्न 9. अपने वातावरण में शोर प्रदूषण के स्रोतों की सूची बनाइए।
उत्तर – शोर प्रदूषण के स्रोत-

(i) वाहनों का शोर
(ii) लाऊडस्पीकर
(iii) चलित मशीनें
(iv) पटाखे
(V) वातानुकूलक
(Vi) रेडियो अथवा टेलीविज़न
(Vii) रसोई के उपकरण
(Viii) खोंमचे वाले।

प्रश्न 10. वर्णन कीजिए कि शोर प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है ?
उत्तर – शोर प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव-

(i) नींद कम आना
(ii) उच्च रक्तचाप
(iii) उत्सुकता
(iv) आंशिक श्रवण अशक्तता

प्रश्न 11. आपके माता-पिता एक मकान खरीदना चाहते हैं। उन्हें एक मकान सड़क के किनारे पर तथा दूसरा सड़क से तीन गली छोड़कर देने का प्रस्ताव किया गया है। आप अपने माता-पिता को कौन-सा मकान खरीदने का सुझाव देंगे ? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
उत्तर – माता-पिता को सड़क से तीन गली दूर वाला मकान खरीदना चाहिए क्योंकि सड़क वाले मकान की कई हानियाँ हैं। जैसे–

(i) मकान के पास से गुजरते हुए वाहनों का अत्यधिक शोर
(ii) वाहनों से निकला धुआँ और धूल।
(iii) ट्रैफिक बाधा के समय ऊँचे हॉर्मों का शोर।

प्रश्न 12. मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।
उत्तर – वाक्यंत्र की कार्य-विधि-जब वायु वाक् तंतुओं में से गुजरती है, तो कंपन होता है, जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है। वाक् तंतु ढीले, मोटे, तने हुए, पतले होने पर विभिन्न गुणों वाली वाक् ध्वनि उत्पन्न करते हैं।

प्रश्न 13. आकाश में तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक समय पर तथा हमसे समान दूरी पर घटित होती है। हमें तड़ित पहले दिखाई देती है तथा मेघगर्जन बाद में सुनाई देता है। क्या आप इसकी व्याख्या कर सकते हैं ?
उत्तर – प्रकाश का वेग 3 X 108 M/S है, जबकि ध्वनि का वेग 340 M/S है। इसलिए तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक ही समय तथा एक समान दूरी पर होने पर भी तड़ित प्रकाश से पहले दिखाई देगी और मेघगर्जन बाद में सुनाई देगी।

NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Question Answer in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters MCQ in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Notes in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here