NCERT Solutions Class 9th Social Science History Chapter – 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी (History and Sport: the Story of Cricket) Question & Answer In Hindi

NCERT Solutions Class 9th Social Science History Chapter – 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी (History and Sport: the Story of Cricket)

Text BookNCERT
Class  9th
Subject  Social Science (History)
Chapter7th
Chapter Nameइतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी (History and Sport: the Story of Cricket)
CategoryClass 9th Social Science History 
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 9th Social Science History Chapter – 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी (History and Sport: the Story of Cricket) Question & Answer In Hindi हम इस अध्याय में क्रिकेट का इतिहास क्या है, क्रिकेट का पुराना नाम क्या है, क्रिकेट का जन्म कैसे हुआ, क्रिकेट खेल की शुरुआत कब और कहां हुई, क्रिकेट का हिंदी में क्या नाम है, क्रिकेट का दूसरा नाम क्या है, दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज कौन है, क्रिकेट का पहला नियम क्या है, क्रिकेट का जनक कौन है आदी Chapter – 7 के Question Answer करेंगे।

NCERT Solutions Class 9th Social Science History Chapter – 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी (History and Sport: the Story of Cricket)

Chapter – 7

इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. टेस्ट क्रिकेट कई मायनों में एक अनूठा खेल है। इस बारे में चर्चा कीजिए कि यह किन-किन अर्थों में बाकी खेलों से भिन्न है। ऐतिहासिक रूप से एक ग्रामीण खेल के रूप में पैदा होने से टेस्ट क्रिकेट में किस तरह की विलक्षणताएँ पैदा हुई हैं?
उत्तर – टेस्ट क्रिकेट कई मायनों में एक अनूठी खेल है। बाकी टीम खेलों से यह निम्नलिखित तरीके से भिन्न है:
(क) अन्य टीम खेलों जैसे कि फुटबॉल या बेसबॉल के विपरीत क्रिकेट का मैच 5 दिनों तक चलने के बाद भी बराबरी पर समाप्त हो सकता है। कोई अन्य आधुनिक टीम खेल पूरा होने में इससे आधा समय भी नहीं लेता।।
(ख) स्टंप के बीच की दूरी 22 गज निर्धारित की गई है जबकि मैदान की बनावट एवं लंबाई-चौड़ाई स्पष्ट रूप से उल्लेखित नहीं है। हॉकी, फुटबॉल जैसे दूसरे टीम-खेलों में मैदान के आयाम तय होते हैं, क्रिकेट में नहीं। ऐडीलेड ओवल की तरह मैदान अंडाकार हो सकता है, तो चेन्नई के चेपॉक की तरह लगभग गोल भी।
(ग) क्रिकेट की ग्रामीण जड़ों की पुष्टि टेस्ट मैच की अवधि से हो जाती है। शुरू में क्रिकेट मैच की समय सीमा नहीं होती थी। खेल तब तक चलता था जब तक एक टीम दूसरी को दोबारा पूरा आउट न कर दे। ग्रामीण जिंदगी की गति धीमी थी और क्रिकेट के नियम औद्योगिक क्रांति से पहले बनाए गए थे।
प्रश्न 2. एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसके आधार पर आप कह सकें कि उन्नसवीं सदी में तकनीक के कारण क्रिकेट के साजों-सामान में परिवर्तन आया। साथ ही ऐसे उपकरणों में से भी कोई एक उदारण दीजिए जिनमें कोई बदलाव नहीं आया।
उत्तर – वल्केनाइज्ड रबड़ की खोज के बाद पैड पहनने का रिवाज 1848 में चला दी। जल्द ही दस्ताने भी बने और धातु व सिन्थेटिक हल्की सामग्री से बने हेल्मेट के बिना तो आधुनिक क्रिकेट की कल्पना भी नहीं की जा सकती। एक ऐसा उदाहरण जिसमें तकनीक की प्रगति के बावजूद कोई बदलाव नहीं आया वह है बल्ला, स्टंप, बेल्स – क्रिकेट के सबसे जरूरी उपकरण प्रकृति में उपलब्ध पूर्व–औद्योगिक सामग्री अर्थात् लकड़ी से बनते हैं।
प्रश्न 3. भारत और वेस्ट इंडीज में ही क्रिकेट क्यों इतना लोकप्रिय हुआ। क्या आप बता सकते हैं। कि यह खेल दक्षिणी अमेरिका में इतना लोकप्रिय क्यों नहीं हुआ?
उत्तर – भारत और वेस्ट इंडीज़ में क्रिकेट इन दोनों के औपनिवेशिक पृष्ठभूमि के कारण इतना लोकप्रिय हुआ। ब्रिटिश शाही कर्मचारियों ने इसे नस्ली एवं सामाजिक उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग किया। उन्होंने इस खेल को आम लोगों के लिए लोकप्रिय नहीं बनाया। औपनिवेशिक लोगों के लिए क्रिकेट खेलना ब्रिटिश लोगों के साथ नस्ली समानती के परिचायक था। क्रिकेट में सफलता से नस्ली समानता एवं राजनैतिक प्रगति का अर्थ लिया जाने लगा। दूसरी ओर क्रिकेट दक्षिणी अमेरिका जैसे देशों में इतना लोकप्रिय इसलिए नहीं हुआ क्योंकि वे साम्राज्यवादी इंग्लैण्ड द्वारा शासित नहीं थे।

प्रश्न 4. निम्नलिखित की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए:
(क) भारत में पहला क्रिकेट क्लब पारसियों ने खोला।
(ख) महात्मा गाँधी पेंटांग्यूलर टूनामेंट के आलोचक थे।
(ग) आईसीसी का नाम बदलकर इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के स्थान पर इंटरनेशनल (अंतर्राष्ट्रीय) क्रिकेट कॉन्फ्रेंस कर दिया गया।
(घ) आईसीसी मुख्यालय लंदन की जगह दुबई में स्थानांतरित कर दिया गया।
उत्तर – (क) हिंदुस्तानी क्रिकेट – यानी हिंदुस्तानियों द्वारा क्रिकेट- की शुरुआत का श्रेय बम्बई के ज़रतुश्‍ितयाें यानी पारसियों के छोटे से समुदाय को जाता है। व्यापार के चलते सबसे पहले अंग्रेजो के संपर्क में आए और पश्चिमीकृत होनेवाले पहले भारतीय समुदाय के रूप में पारसियों ने 1848 में पहले क्रिकेट क्लब की स्थापना मुंबई में की ,जिसका नाम था-ओरिएंटल क्रिकेट क्लब। पारसी क्लबों के प्रयोजक व वित्तपोषक थे टाटा वाडिया जैसे पारसी व्यवसायी।

(ख) महात्मा गांधी ने पेंटांग्युलर टूर्नामेंट को सांप्रदायिक भेद-भाव के आधार पर बाँटनेवाला बताकर इसकी निंदा की। उनका विचार था कि यह मुकाबला सांप्रदायिक रूप से अशांतिकारक था जो कि ऐसे समय में देश के लिए हानिकारक था जब वे विभिन्न धर्मों के लोगों एवं क्षेत्रों कों धर्मनिरपेक्ष देश के लिए एकजुट करना चाह रहे थे।

(ग) आईसीसी का नाम बदलकर इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के स्थान पर इंटरनैशनल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस कर दिया गया क्योंकि पहले वाले नाम के साथ साम्राज्यवादी छाप जुड़ी हुई थी। नाम में यह बदलाव 1965 में किया गया। तक तक इंग्लैण्ड वे ऑस्ट्रेलिया के नियामक प्राधिकरण पर एकाधिकार बना रहा। यद्यपि वैश्विक बदलावों को दर्शाते हुए आईसीसी में भी बदलाव आए। सभी टेस्ट खेलने वाले देशों को बराबर सदस्यता देने के लिए इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए। इसलिए नए नाम ने इस बराबरी पर जोर दिया।

(घ) आईसीसी मुख्यालय लंदन से दुबई में इसलिए स्थानांतरित हुआ क्योंकि भारत दक्षिण एशिया में स्थित है। भारत में खेल के सबसे अधिक दर्शक थे और यह क्रिकेट खेलने वाले देशों में सबसे बड़ा बाजार था, इसलिए खेल का गुरुत्व औपनिवेशिक देशों से वि–औपनिवेशिक देशों में स्थानांतरित हो गया। मुख्यालय का स्थानांतरण खेल से अंग्रेजी या साम्राज्यवादी प्रभुत्व के औपचारिक अंत का सूचक था।

प्रश्न 5. तकनीक के क्षेत्र में आए बदलावों, खासतौर से टेलीविजन तकनीक में आए परिवर्तनों से समकालीन क्रिकेट में विकास पर क्या प्रभाव पड़ा है।
उत्तर – टीवी प्रसारण से क्रिकेट बदल गया। इसके ज़रिए क्रिकेट की पहुँच छोटे शहरों और गांवों के दर्शकों तक हो गई। क्रिकेट का सामाजिक आधार भी व्यापक हुआ। महानगरों से दूर रहनेवाले बच्चों जो कभी बड़े मैच नहीं देख पाते थे, अब अपने नायकों को देखकर सीख सकते हैं। सैटेलाइट टीवी की तकनीक और बहु-राष्ट्रीय कंपनियों की दुनिया भर की पहुँच के चलते क्रिकेट का वैश्विक बाज़ार बन गया। सिडनी में चल रहे मैच को अब सीधे सूरत में देखा जा सकता था। इसी मामूली बात ने क्रिकेट की सत्ता का केंद्र ही बदल दिया: जिस प्रक्रिया की शुरुआत ब्रिटिश सम्राज्य के पतन से हुई थी, वह वैश्वीकरण में अपने तार्किक अंजाम तक पहुँची।

NCERT Solution Class 9th इतिहास Question & Answer in Hindi