NCERT Solutions Class 9th Social Science Geography Chapter – 1 भारत-आकार और स्थिति (India Size and Location) Question & Anwser In Hindi

NCERT Solutions Class 9th Social Science Geography Chapter – 1 भारत-आकार और स्थिति (India Size and Location)

Text BookNCERT
Class  9th
Subject Geography
Chapter 1st
Chapter Nameभारत – आकार और स्थिति
CategoryClass 9th Geography (भूगोल)
Medium hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 9th Social Science Geography Chapter – 1 भारत-आकार और स्थिति (India Size and Location) Question & Anwser In Hindi जिसमे हम सभी भारत की स्थिति व आकार से आप क्या समझते हैं?, भारत कक्षा 9 का आकार और सीमा क्या है?, भारत का भौगोलिक आकार और आकार क्या है?, भारत में कुल कितने भौगोलिक क्षेत्र है?, क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का कौन सा स्थान है? आदि को समझने वाले है।

NCERT Solutions Class 9th Social Science Geography Chapter – 1 भारत – आकार और स्थिति (India Size and Location)

Chapter – 1

भारत – आकार और स्थिति

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।

(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती?

(क) राजस्थान
(ख) उड़ीसा
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) त्रिपुरा

उत्तर – (ख) उड़ीसा

(ii) भारत को सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है?

(क) 97° 25′ पू.
(ख) 77° 6′ पू.
(ग) 68° 7′ पू.
(घ) 82° 32′ पू.


उत्तर – (क) 97° 25′ पू.

(iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?

(क) चीन
(ख) भूटान
(ग) नेपाल
(घ) म्यांमार


उत्तर – (ग) नेपाल

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे?

(क) पुडुच्चेरी
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार
(घ) दीव और दमन


उत्तर – (ख) लक्षद्वीप

(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?

(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल


उत्तर – (ख) ताजिकिस्तान

प्रश्न 2. नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दें।

(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?
उत्तर –
अरब सागर में लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। दक्षिण में श्रीलंका तथा
मालदीव द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं।

(ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?
उत्तर –
रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील और आस्ट्रेलिया क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं।

(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
उत्तर –

हमारे उत्तर-पश्चिमी पड़ोसी देश- पाकिस्तान, अफगानिस्तान।
हमारे उत्तरी पड़ोसी देश- चीन (तिब्बत), नेपाल एवं भूटान।
हमारे उत्तर-पूर्वी पड़ोसी- म्यांमार और बाग्लादेश।

(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।
उत्तर –
कर्क रेखा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम राज्यों से होकर गुजरती है।

प्रश्न 3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – गुजरात और अरूणाचल प्रदेश में समय का 2 घण्टे का अंतर है। गुजरात की अपेक्षा अरूणाचल प्रदेश में सूर्य 2 घण्टे पहले उदय होता है किन्तु फिर भी दोनों राज्यों में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं। पृथ्वी एक अक्षांश घूमने में 4 मिनट का समय लेती है। इसलिए, 15 अक्षांश घूमने में पृथ्वी को 1 घण्टा लगता है। भारत का अक्षांशीय विस्तार 30° है, और इसलिए देश के सबसे पूर्वी तथा सबसे पश्चिमी भाग के बीच समय का 2 घण्टे का अंतर है। किन्तु भारत के सभी भागों में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं क्योंकि भारतीय मानक समय 82, अक्षांश के अनुसार निर्धारित किया गया है। इसलिए गुजरात और अरूणाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं।

प्रश्न 4. हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?
उत्तर –
भारतीय भूखंड पूर्वी एवं पश्चिमी एशिया के केन्द्र में स्थित है। जो भाग एशिया महाद्वीप से जुड़ा है। (भू-मार्ग एवं पर्वतीय दरों की सहायता से) वही भाग इसे उत्तर, पश्चिम एवं पूर्व दिशा में इसके पड़ोसी देशों से जोड़ता है।दक्षिण प्रायद्वीपीय भाग हिन्द महासागर के अंदर दूर तक चला गया है जिससे भारत को पश्चिमी तट से पश्चिम एशियाई, अफ्रीका और यूरोप तथा दक्षिणपूर्वी एवं पूर्वी तट से पूर्व एशिया के देशों के साथ नजदीकी संबंध बनाने में मदद मिलती है।भारत की सामरिक स्थिति ने प्राचीन समय से ही जल एवं थल मार्ग से विचारों एवं सामान के आदान-प्रदान में सहायता प्रदान की है। यही कारण है कि हिन्द महासागर में भारत की स्थिति अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

(i) उत्तर में पर्वतों के1 आर-पार जाने वाले विभिन्न दरों से प्राचीन यात्रियों को आने-जाने का मार्ग मिलता था। उपनिषदों, रामायण, पंचतंत्र की कहानियों, भारतीय अंकों और देश्मलव प्रणाली संबंधित विचार इसी माध्यम से विश्व के अन्य भागों में पहुँचा था।

(ii) मसाले, मलमल और व्यापार का अन्य सामान भारत से अन्य देशों में ले जाया जाता था। दूसरी ओर यूनानी मूर्तिकला, पश्चिम एशिया से विभिन्न प्रकार के गुंबद एवं मीनार बनाने की भवननिर्माण कला देश के विभिन्न भागों में देखी जा सकती है।

(iii) हिन्द महासागर में किसी भी अन्य देश का समुद्र तट भारत जितना बड़ा नहीं हैं और वास्तव में हिन्द महासागर में भारत की महत्त्वपूर्ण स्थिति के कारण ही इस महासागर का नामकरण भारत के नाम पर किए जाने को सही ठहराता है।

मानचित्र कौशल

प्रश्न 1. दिए गए की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए :

(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती हैं?
(iv) भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।
(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।
(vi) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर।
(vii) सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य।
(viii) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि।
(ix) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र।

उत्तर –
(i) लक्षद्वीप एवं अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह।
(ii) पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन (तिब्बत), नेपाल एवं भूटान, म्यांमार और बाग्लादेश।
(iii) गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।
(iv) 37°6
(v) 8°4
(vi) 68°7′ एवं 97°25
(vii) कन्याकुमारी।
(viii) पाक जलडमरू।
(ix) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, पांडीचेरी, दिल्ली।

परियोजना कार्य

प्रश्न 1. अपने राज्य का विस्तार अक्षांश और देशांतर में ज्ञात कीजिए।
उत्तर – अक्षांश 28° 22 मिनट से 28° 54 मिनट के बीच उत्तर और देशांतर 76° 48 मिनट से 77° 23 मिनट के बीच पूर्व में दो प्रमुख विशेषताओं अर्थात् यमुना बाढ़ के मैदानों और दिल्ली रिज को प्रदर्शित करता है।

प्रश्न 2. रेशम मार्ग के बारे में सूचना एकत्र कीजिए। यह भी ज्ञात कीजिए की किन नई विकास योजनाओं द्वारा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के मार्ग विकसित किए गए हैं?
उत्तर – रेशम मार्ग लगभग 200 ईसा पूर्व शुरू हुआ था और 1453 सीई तक सक्रिय रहा। ओटोमन साम्राज्य ने वर्ष 1453 में पश्चमी देशो के साथ व्यापार को रोक दिया तब से रेशम मार्ग लगभग समाप्त हो गया था।

निम्नलिखित संकेत आपकी सहायता कर सकते हैं –

‘रेशम मार्ग’ चीन एवं भूमध्य सागर के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का एक महत्त्वपूर्ण मार्ग है। क्योंकि इस मार्ग से होने वाले व्यापार में रेशम का एक बड़ा हिस्सा होता था, अतः 1877 में फर्डीनेन्ड वॉन रिक्टॉफेन नामक एक प्रसिद्ध जर्मन भूगोलवेत्ता ने इसका नाम ‘रेशम मार्ग’ रख दिया। पारंपरिक रेशम मार्ग पूर्व एवं पश्चिम के बीच संबंध के कारण विकसित हुआ जिसने सांस्कृतिक विरासत के आदान-प्रदान को बढावा दिया। हाल के वर्षों में रेशम मार्ग एक बार पुनः समुद्री मार्ग एवं थल मार्ग दोनों से प्रयोग किया जा रहा है।

NCERT Solution Class 9th भूगोल Question Answer in Hindi
Chapter – 1 भारत – आकार और स्थिति
Chapter – 2 भारत का भौतिक स्वरुप
Chapter – 3 अपवाह
Chapter – 4 जलवायु
Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
Chapter – 6 जनसंख्या
NCERT Solution Class 9th भूगोल Notes in Hindi
Chapter – 1 भारत – आकार और स्थिति
Chapter – 2 भारत का भौतिक स्वरुप
Chapter – 3 अपवाह
Chapter – 4 जलवायु
Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
Chapter – 6 जनसंख्या
NCERT Solution Class 9th भूगोल MCQ in Hindi
Chapter – 1 भारत – आकार और स्थिति
Chapter – 2 भारत का भौतिक स्वरुप
Chapter – 3 अपवाह
Chapter – 4 जलवायु
Chapter – 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
Chapter – 6 जनसंख्या

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here