NCERT Solutions Class 9th Social Science Civics Chapter – 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? (What is Democracy? Why Democracy?) Question & Answer In Hindi

NCERT Solutions Class 9th Social Science Civics Chapter – 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? (What is Democracy? Why Democracy?)

Text BookNCERT
Class  9th
Subject  Social Science (Civics)
Chapter1st
Chapter Nameलोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? (What is Democracy? Why Democracy?)
CategoryClass 9th Social Science Civics
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 9th Social Science Civics Chapter – 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? (What is Democracy? Why Democracy?) Question & Answer In Hindi जिसमे हम भारतीय लोकतंत्र क्या है?, भारत एक लोकतांत्रिक देश क्यों है?, लोकतंत्र की 5 विशेषताएं क्या हैं?, भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश क्यों है?, लोकतंत्र का लक्षण क्या है?, लोकतंत्र का मुख्य तत्व क्या है?, दुनिया का सबसे पहला लोकतांत्रिक देश कौन सा है?, कौनसा देश लोकतांत्रिक नहीं है?, लोकतंत्र के तीन पहलू क्या हैं?, हमें लोकतंत्र की आवश्यकता क्यों है?, भारत ने सरकार का लोकतांत्रिक रूप क्यों अपनाया?, सामाजिक लोकतंत्र का क्या अर्थ है?, लोकतंत्र क्या है?, लोकतंत्र को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?, लोकतंत्र और विविधता क्या है?, आधुनिक लोकतंत्र का मतलब क्या है? आदि के बारें में पढेंगें।

NCERT Solutions Class 9th Social Science Civics Chapter – 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? (What is Democracy? Why Democracy?)

Chapter – 1

लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

Question & Answer

प्रश्न 1. यहाँ चार देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके सामने ‘लोकतांत्रिक’, ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘पक्का नहीं’ लिखे।

(क) देश क : जो लोग देश के अधिकारिक धर्म को नहीं मानते उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं हैं।
उत्तर –
 अलोकतांत्रिक

(ख) देश ख : एक ही पार्टी बीते वर्षों से चुनाव जीतती आ रही है।
उत्तर –
 पक्का नहीं।

(ग) देश ग : पिछले तीन चुनावों में शासक दल के पराजय का मुँह देखना पड़ा।
उत्तर –
 लोकतांत्रिक

(घ) देश घ : यहाँ स्वतंत्र चुनाव आयोग नहीं है।
उत्तर –
 अलोकतांत्रिक

प्रश्न 2. यहाँ चार अन्य देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ दी गई हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे। इनके आगे ‘लोकतांत्रिक’, ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘पक्का नहीं लिखे।

(क) देश च : संसद सेना प्रमुख की मंजूरी के बिना सेना के बारे में कोई कानून नहीं बना सकती।
उत्तर –
 अलोकतांत्रिक

(ख) देश छ : संसद न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती का कानून नहीं बना सकती।
उत्तर –
 लोकतांत्रिक

(ग) देश ज : देश के नेता बिना पड़ोसी देश की अनुमति के किसी और देश से संधि नहीं कर सकते।
उत्तर –
 अलोकतांत्रिक

(घ) देश झ : देश के आर्थिक फैसले केन्द्रीय बैंक के अधिकारी करते हैं जिसे मंत्री भी नहीं बदल सकते।
उत्तर –
 अलोकतांत्रिक

प्रश्न 3. इनमें से कौन-सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं है और क्यों?

(क) लोकतंत्र में लोग खुद को स्वतंत्र और समान मानते हैं।
(ख) लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ दूसरों की तुलना में टकरावों को ज्यादा अच्छी तरह सुलझाती हैं।
(ग) लोकतांत्रिक सरकारें लोगों के प्रति ज़्यादा उत्तरदायी होती है।
(घ) लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज़्यादा समृद्ध होते है।

उत्तर – (क) ‘लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं। लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा तर्क नहीं है क्योंकि भारत जैसे कुछ लोकतांत्रिक देश अब भी आर्थिक रूप से विकसित हो रहे हैं। जबकि संयुक्त अरब अमीरात जैसे राजतंत्र वाले देश आर्थिक रूप से समृद्ध हैं।

प्रश्न 4. इन सभी कथनों में कुछ चीजें लोकतांत्रिक हैं तो कुछ अलोकतांत्रिक। हर कथन में इन चीजों को अलग-अलग करके लिखें।

(क) एक मंत्री ने कहा कि संसद को कुछ कानून पास करने होंगे। जिससे विश्व व्यापार संगठनों (WTO) द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके।
उत्तर –
 लोकतांत्रिक चीज – “संसद को कुछ कानून पास करने होंगे।” अलोकतांत्रिक चीज : “विश्व व्यापार संगठन द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके।

(ख) चुनाव आयोग ने एक चुनाव क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया जहाँ बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ की गई थी।
उत्तर –
 लोकतांत्रिक चीज – ” चुनाव आयोग ने किसी चुनाव क्षेत्र में दोबारा मतदान का आदेश दिया।” अलोकतांत्रिक चीज : “बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ हुई थी।”

(ग) संसद में औरतों को प्रतिनिध्त्व 10 प्रतिशत तक ही पहुँचा है। इसी कारण महिला संगठनों ने संसद में एक-तिहाई आरक्षण की माँग की है।
उत्तर –
 लोकतांत्रिक चीज – ” इसी के कारण महिला संगठनों ने एक तिहाई आरक्षण की मांग की है।” अलोकतांत्रिक चीज : “संसद में औरतों का प्रतिनिधित्व कभी भी 10 प्रतिशत तक नहीं पहुँचा है।”

प्रश्न 5. लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से कौन-सा कारण सही नहीं है?

(क) विपक्षी दल भूख और भुखमरी की ओर सरकार का ध्यान दिला सकते हैं।
(ख) स्वतंत्र अखबार देश के विभिन्न हिस्सों में अकाल की स्थिति के बारे में खबरें दे सकती हैं।
(ग) सरकार को अगले चुनाव में अपनी पराजय का डर होता है।
(घ) लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।

उत्तर – कारण (घ) यह कहने के लिए तर्क संगत नहीं है कि लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह इसलिए है कि किसी तर्क को मानने और उस पर आचरण करने व अकाल को दूर करने में परस्पर कोई संबंध नहीं है।

प्रश्न 6. किसी जिले में 40 ऐसे गाँव है जहाँ सरकार ने पेयजल उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया है। इन गाँवों के लोगों ने एक बैठक की और अपनी जरुरतों की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए कई तरीकों पर विचार किया। इनमें से कौन-सा तरीका लोकतांत्रिक नहीं है?

(क) अदालत में पानी को अपने जीवन के अधिकार का हिस्सा बताते हुए मुकदमा दायर करना।
(ख) अगले चुनाव का बहिष्कार करके सभी पाटियों को संदेश देना।
(ग) सरकारी नीतियों के खिलाफ जन सभाएँ करना।
(घ) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना।

उत्तर – (घ) यह एक अलोकतांत्रिक तरीका है

प्रश्न 7. लोकतंत्र के खिलाफ दिए जाने वाले इन तर्कों का जबाव दीजिए –

(क) सेना देश का सबसे अनुशासित और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है। इसलिए सेना को देश का शासन करना चाहिए।
उत्तर –
 सेना देश का सबसे अनुशासित और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है। लेकिन सेना को देश पर शासन नहीं करना चाहिए। क्योंकि वह उन इच्छाओं का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती जो जनता चाहती है।

(ख) बहुमत के शासन का मतलब है मूर्ख और अशिक्षितों का राज हमें तो होशियारों के शासन की जरूरत है, भले ही उनकी संख्या कम क्यों न हो।
उत्तर –
 शासन करने के लिए केवल होशियार और बुद्धिमान नेताओं की आवश्यकता नहीं है बल्कि ईमानदार और नेक नेताओं की जरुरत है जो लोगो की इछाओ का प्रतिनिधत्व करें। बहुमत के शासन इसलिए जरुरी है ताकि नेता आम आदमी के हितो-आहितो के बारे में सोचें।

(ग) अगर आध्यात्मिक मामलों में मार्गदर्शन के लिए हमें धर्म-गुरुओं की जरूरत होती है तो उन्ही को राजनैतिक मामलों में मार्गदर्शन का काम क्यों नहीं सौपा जाए। देश पर धर्म गुरुओं का शासन होना चाहिए।
उत्तर –
 लोकतंत्र आध्यात्मिक मामलों में बहुत अलग है और एक देश में कई धर्मों के लोग रहते। अगर धर्म-गुरुओं को नेता बनाया जाया तो वह न्याय नहीं कर पाऐगा इसलिए धर्म को लोकतंत्र से जोड़ना। 

प्रश्न 8. इनमें से किन कथनों को आप लोकतांत्रिक समझते हैं? क्यों?

(क) बेटी से बाप – मैं शादी के बारे में तुम्हारी राय सुनना नहीं चाहता। हमारे परिवार में बच्चे वहीं शादी करते हैं जहाँ माँ-बाप तय कर देते हैं।
उत्तर – यह कथन लोकतंत्र के खिलाफ है लोकतंत्र में सभी का अधिकार है की वह अपने निजी फैसले खुद ले सकता है बाप बेटी के ऊपर अपने फैसले थोप रहा है।

(ख) छात्र से शिक्षक – कक्षा में सवाल पूछकर मेरा ध्यान मत बँटाओ।
उत्तर – यह कथन लोकतंत्र के खिलाफ है क्योंकि लोकतंत्र में सभी का अधिकार है की वह अपने कक्षा में अपने शिक्षक से अपने सभी सवाल पूछ सकता है। जिस सवाल में उसको समस्या है।

(ग) अधिकारियों से कर्मचारी – हमारे काम करने के घंटे कानून के अनुसार कम किए जाने चाहिए।
उत्तर – यह कथन लोकतांत्रिक है क्योंकि यह ऐसे कानून की मांग करता है जो कर्मचारियों के लिए लाभप्रदान हो। कर्मचारी सदैव ही कानूनी मानकों के अनुसार अपने अधिकारी से किसी चीज का अनुरोध या मांग कर सकते हैं। अतः यह कथन लोकतांत्रिक मूल्यों के सापेक्ष है।

प्रश्न 9. एक देश के बारे में निम्नलिखित तथ्यों पर गौर करें और फैसला करें कि आप इसे लोकतंत्र कहेंगे या नहीं। अपने फैसले के पीछे के तर्क भी बताएँ।

(क) देश के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार है और चुनाव नियमित रुप से होते हैं।
उत्तर – 
ऐसा देश लोकतांत्रिक है क्योंकि देश के सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार है और नियमित रूप से चुनाव कराए जाते हैं।

(ख) देश के अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से ऋण लिया। ऋण के साथ यह एक शर्त जुड़ी थी कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर अपने खर्चे में कमी करेगी।
उत्तर –
 लोकतंत्र नागरिकों की गरिमा में बढ़ोतरी करता है। एक लोकतांत्रिक सरकार नागरिकों के कल्याण के लिए कार्य करती है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर खर्च में कमी करना लोगों के लिए कल्याणकारी नहीं होगा। इसलिए ऐसे देश को लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता क्योंकि कोई भी लोकतांत्रिक देश शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर खर्च में कमी के लिए सहमत नहीं होगा।

(ग) लोग सात से ज्यादा भाषाएँ बोलते हैं पर शिक्षा का माध्यम सिर्फ एक भाषा है, जिसे देश के 52 फीसदी लोग बोलते हैं।
उत्तर –
 राष्ट्रभाषा एक भाषा हो सकती है क्योंकि ऐसी चीज व्यापक स्तर पर राष्ट्रीय एकता लाती है। किन्तु अन्य भाषाओं को भी उनके संबंधित क्षेत्र में प्रोत्साहित करना चाहिए। मेरा विचार है कि यह देश अलोकतांत्रिक नहीं है।

(घ) सरकारी नीतियों का विरोध करने के लिए अनेक संगठनों ने संयुक्त रुप से प्रदर्शन करने और देश भर में हड़ताल करने का आह्वान किया है। सरकार ने उनके नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर –
 लोकतंत्र में शांतिपूर्वक ढंग से अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है। यह अलोकतांत्रिक व्यवहार है।

(ङ) देश के रेडियो और टेलीविजन चैनल सरकारी हैं। सरकारी नीतियों और विरोध के बारे में खबर छापने के लिए अखबारों को सरकार से अनुमति लेनी होती है।
उत्तर –
 यह एक अलोकतांत्रिक प्रकृति है क्योंकि लोकतंत्र में प्रेस और मीडिया की स्वतंत्रता है। रेडियो और टेलीविज़न चैनल सरकारी हैं तब भी प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन किया जाता है।

प्रश्न 10. अमेरिका के बारे में 2004 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार वहाँ के समाज में असमानता बढ़ती जा रही है। आमदनी की असमानता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विभिन्न वर्गों की भागीदारी घटने-बढ़ने के रुप में भी सामने आई। इन समूहों की सरकार के फैसलों पर असर डालने की क्षमता भी इससे प्रभावित हुई हैं। इस रिपोर्ट की मुख्य बातें थीं: 

• सन् 2004 में एक औसत अश्वेत परिवार की आमदनी 100 डालर थी जबकि गोरे] परिवार की आमदनी 162 डालर। औसत गोरे परिवार के पास अश्वेत परिवार से 12 गुना ज़्यादा संपत्ति थी।

• राजनैतिक दलों का करीब 95 फीसदी चंदा अमीर परिवारों से ही आता है। इससे उन्हें अपनी राय और चिंताओं से नेताओं को अवगत कराने का अवसर मिलता है। यह सुविधा देश के अधिकाश नागरिकों को उपलब्ध नहीं हैं।

• जब गरीब लोग राजनीति में कम भागीदारी करते हैं तो सरकार भी उनकी चिंताओं पर कम ध्यान देती है- गरीबी दूर करना, रोजगार देना, उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास की व्यवस्था करने पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता जितना दिया जाना चाहिए। राजनेता अकसर अमीरों और व्यापारियों की चिंताओं पर ही नियमित रूप से गौर करते हैं।

• राष्ट्रपति चुनाव में 75,000 डालर से ज़्यादा आमदनी वाले परिवारों के प्रत्येक 10 में से 9 लोगों ने वोट डाले थे। यही लोग आमदनी के हिसाब से समाज के ऊपरी 20 फीसदी में आते हैं। दूसरी ओर 15,000 डालर से कम आमदनी वाले परिवारों के प्रत्येक 10 में से सिर्फ़ 5 लोगों ने ही वोट डाले। आमदनी के हिसाब से ये लोग सबसे निचले 20 फीसदी हिस्से में आते है।

इस रिपोर्ट की सूचनाओं को आधार बनाकर और भारत के उदाहरण देते हुए ‘लोकतंत्र और गरीबी’ पर एक लेख लिखें।

उत्तर – लोकतंत्र और गरीबी – लोकतंत्र का उपयोग आज कल सीमित हो गया है। आज कल लोकतंत्र के फायदों का उपयोग केवल वे लोग कर रहे है जिसके पास धन, शिक्षा और संसाधन है। भारत में अमीरों और गरीबों के बीच का अंतर तेजी से रहा है। गरीब ओर गरीब होता जा रहा है जबकि अमीर ओर अमीर हो रहा है। सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ अमीर उठा रहे है जबकि गरीब इससे वंचित रह जाते है। राजनीति को लोगों ने व्यवसाय बना लिया है।

लोग अब जनता की समस्याओं का हल निकालने के लिए राजनीति में नहीं जाना चाहते बल्कि अपने व्यक्तिगत तथा वर्गीय फायदे के लिए राजनीति से जुड़ते है। गरीबी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। भारत की आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा गावों में बस्ता है। उनके लिए कागज पर बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाई जाती है और विकास की राशि नेताओं, व्यपारियों और ठेकेदारो में बाँट ली जाती है।

जनता के पास यह शक्ति होनी चाहिए कि वह जब चाहे अपने प्रतिनिधि को वापस बुला सकती है। साथ ही चुनावों में धन के प्रयोग पर रोक लगानी चाहिए तभी लोकतंत्र का सही रूप सामने आएगा और आम जनता की समस्या तथा देश के विकास की ओर भी नेताओं का ध्यान जाएगा।

NCERT Solution Class 9th राजनीतिक शास्त्र Question Answer in Hindi
Chapter – 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?
Chapter – 2 संविधान निर्माण
Chapter – 3 चुनावी राजनीति
Chapter – 4 संस्थाओं का कामकाज
Chapter – 5 लोकतांत्रिक अधिकार
NCERT Solution Class 9th राजनीतिक शास्त्र MCQ in Hindi
Chapter – 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?
Chapter – 2 संविधान निर्माण
Chapter – 3 चुनावी राजनीति
Chapter – 4 संस्थाओं का कामकाज
Chapter – 5 लोकतांत्रिक अधिकार
NCERT Solution Class 9th राजनीतिक शास्त्र Notes in Hindi
Chapter – 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?
Chapter – 2 संविधान निर्माण
Chapter – 3 चुनावी राजनीति
Chapter – 4 संस्थाओं का कामकाज
Chapter – 5 लोकतांत्रिक अधिकार

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here