NCERT Solutions Class 9th Maths Chapter – 9 वृत्त (Circles) Examples In Hindi

NCERT Solutions Class 9th Maths Chapter – 9 वृत्त (Circles)

TextbookNCERT
Class 9th
Subject गणित (Mathematics)
Chapter9th
Chapter Nameवृत्त (Circles)
MathematicsClass 9th गणित
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 9th Maths Chapter – 9 वृत्त (Circles) Examples In Hindi इसमें हम, वृत्त की खोज किसने की थी?, वृत्त के 5 गुण बताइए? इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे और जानेने के साथ-साथ Class 9th Maths Chapter – 9 वृत्त (Circles) प्रश्नावली 9.2 in hindi के सभी प्रश्न-उत्तर को हल करेंगे।

NCERT Solutions Class 9th Maths Chapter – 9 वृत्त (Circles)

Chapter – 9

वृत्त

Examples

उदाहरण 1: यदि एक वृत्त की दो प्रतिच्छेदी जीवाएँ प्रतिच्छेद बिन्दु से जाने वाले व्यास से समान कोण बनाएँ, तो सिद्ध कीजिए कि वे जीवाएँ बराबर हैं।

Screenshot 2024 07 10 173453
हल: दिया है कि एक वृत्त, जिसका केन्द्र 0 है, की दो जीवाएँ AB और CD बिन्दु E पर प्रतिच्छेद करती हैं।
E से जाने वाला PQ एक ऐसा व्यास है कि ∠AEQ = ∠DEQ है (देखिए आकृति 9.11)।

आपको सिद्ध करना है कि AB = CD है। जीवाओं AB और CD पर क्रमश: OL तथा OM
लम्ब खींचिए। अब,
∠LOE = 180° – 90° – ∠LEO = 90° – ∠LEO (त्रिभुज के कोणों के योग का गुण)
= 90° – ∠AEQ = 90° – ∠DEQ
= 90° – ∠MEO = ∠MOE
त्रिभुजों OLE तथा OME में,
∠LEO = ∠MEO (दिया है)
∠LOE = ∠MOE (ऊपर सिद्ध किया है )
EO = EO (उभयनिष्ठ)
अतः, ΔOLE ≅ ΔOME (क्यों?)
इससे प्राप्त होता है: OL = OM (CPCT)
इसलिए, AB = CD (क्यों?)

उदाहरण 2 : आकृति 9.19 में, AB वृत्त का एक व्यास है और CD त्रिज्या के बराबर एक जीवा है। AC और BD बढ़ाए जाने पर एक बिन्दु E पर मिलती हैं। सिद्ध कीजिए कि ∠AEB = 60° है।

Screenshot 2024 07 10 173557

हल: OC, OD और BC को मिलाइए।
त्रिभुज ODC एक समबाहु त्रिभुज है। (क्यों?)
अतः, ∠COD = 60°
अब, ∠CBD = ∠COD (प्रमेय 10.8)
इससे प्राप्त होता है: ∠CBD = 30°
पुन:, ∠ACB = 90° (क्यों?)
इसलिए, ∠BCE = 180° – ∠ACB = 90°
जिससे ∠CEB = 90° – 30° = 60°, अर्थात् ∠AEB = 60° प्राप्त होता है।

उदाहरण 3: आकृति 9.20 में, ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है, जिसमें AC और BD विकर्ण हैं। यदि ∠DBC = 55° तथा ∠BAC = 45° हो, तो ∠BCD ज्ञात कीजिए।

Screenshot 2024 07 10 173754
हल: ∠CAD = ∠DBC = 55° (एक वृत्तखंड के कोण)
अत:, ∠DAB = ∠CAD + ∠BAC
= 55° + 45° = 100°
परन्तु, ∠DAB + ∠BCD = 180° (चक्रीय चतुर्भुज के सम्मुख कोण)
इसलिए, ∠BCD = 180° – 100° = 80°

उदाहरण 4: दो वृत्त दो बिन्दुओं A और B पर प्रतिच्छेद करते हैं। AD और AC दोनों वृत्तों के व्यास हैं (देखिए आकृति 9.21)। सिद्ध कीजिए कि B रेखाखंड DC स्थित हैं।

Screenshot 2024 07 10 173844
हल: AB को मिलाइए । अब,
∠ABD = 90° (अर्धवृत्त का कोण)
∠ABC = 90° (अर्धवृत्त का कोण)
इसलिए, ∠ABD + ∠ABC = 90° + 90° = 180°
अत:, DBC एक रेखा है। अर्थात् B रेखाखंड DC पर स्थित है।

उदाहरण 5: सिद्ध कीजिए कि किसी चतुर्भुज के अंतः कोणों के समद्विभाजकों से बना चतुर्भुज (यदि संभव हो) चक्रीय होता है।

Screenshot 2024 07 10 173950

हल: आकृति 9.22 में, ABCD एक चतुर्भुज है जिसके अंत: कोणों A, B, C और D के क्रमशः कोण समद्विभाजक AH, BF, CF और DH एक चतुर्भुज EFGH बनाते हैं।
अब, ∠FEH = ∠AEB = 180° – ∠EAB – ∠EBA (क्यों?)
= 180° (∠A + ∠B)
तथा ∠FGH = ∠CGD = 180° – ∠GCD – ∠GDC (क्यों ?)
= 180°- 1/2 (∠C + ∠D)
अतः, ∠FEH + ∠FGH = 180° – 1/2 (∠A + ∠B) + 180° – 1/2 (∠C+∠D)
= 360° – 1/2 (∠A + ∠B + ∠C + ∠D) = 360°- 1/2 × 360°
= 360° – 180° = 180°
इसलिए, प्रमेय 9.11 से चतुर्भुज EFGH चक्रीय है।

NCERT Solutions Class 9th Maths All Chapter in Hindi

अध्याय – 1 संख्या पद्धति
अध्याय – 2 बहुपद
अध्याय – 3 निर्देशांक ज्यामिति
अध्याय – 4 दो चरों में रैखिक समीकरण
अध्याय – 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय
अध्याय – 6 रेखाएँ और कोण
अध्याय – 7 त्रिभुज
अध्याय – 8 चतुर्भुज
अध्याय – 9 वृत्त
अध्याय – 10 हीरोन का सूत्र
अध्याय – 11 पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन
अध्याय – 12 सांख्यिकी

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here