NCERT Solutions Class 8th Social Science Civics Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ (Understanding Marginalization) Question & Answer In Hindi

NCERT Solutions Class 8th Social Science Civics Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ (Understanding Marginalization)

Text BookNCERT
Class  8th
Subject  Social Science (नागरिक शास्र)
Chapter5th
Chapter Name हाशियाकरण की समझ (Understanding Marginalization) 
CategoryClass 8th Social Science Civics
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th Social Science Civics Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ (Understanding Marginalization) Question & Answer In Hindi समुदाय के कितने प्रकार है?, समुदाय किससे बनता है?, समाज कार्य का उद्देश्य क्या है?, समाज कैसे बनता है?, सामाजिक कार्य के 4 लक्ष्य क्या हैं?, समाज कार्य की प्रणाली क्या है?, समुदाय के 3 प्रकार कौन से हैं?, समुदाय की सबसे अच्छी परिभाषा क्या है?, समुदाय के महत्व क्या है?, गांव कितने प्रकार के होते हैं?, प्राथमिक समूह कौन सा है?, संस्कृति की परिभाषा क्या है? आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 8th Social Science Civics Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ (Understanding Marginalization)

Chapter – 5

हाशियाकरण की समझ प्रणाली

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1. ‘हाशियाकरण’ शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए।
उत्तर –
हाशियाकरण  

1. हाशियाकरण का मतलब होता है कि किसी व्यक्ति या समुदाय को किनारे या हाशिये पर ढकेल देना
2. हाशियाकरण वाला व्यक्ति या समुदाय समाज की मुख्यधारा में नहीं रहता है
3. हाशियाकृत लोग या समुदाय गरीब, कमजोर होते हैं तथा इनको हीन दृष्टि से देखा जाता है

प्रश्न 2. आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए।
उत्तर –
आदिवासियों के हाशियाकरण का कारण  

1. आदिवासियों की जमीन को खनन और अन्य विशाल औद्योगिक परियोजनाओं के लिए बार-बार छीना गया है।
2. आदिवासी समुदाय आजीविका और भोजन के अपने मुख्य स्रोत से वंचित हो गए हैं। वे गरीबी और लाचारी के जाल में फँस गए हैं

प्रश्न 3. आप अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षाओं को क्यों महत्त्वपूर्ण मानते हैं? इसका एक कारण बताइए।
उत्तर –
कारणअल्पसंख्यक समुदायों को बहुसंख्यक समुदाय के वर्चस्व से बचाने के लिए।

प्रश्न 4. अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए। अल्संख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर –
‘अल्पसंख्यक’ शब्द से तात्पर्य कुल जनसंख्या में किसी समुदाय की बहुत छोटी संख्या से है।

प्रश्न 5. आप एक बहस में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देने हैं कि मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है।’ इस अध्याय में दी गई जानकारियों के आधार पर तर्क पेश कीजिए।
उत्तर –
मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है क्योंकि  

1. मुसलमानों में मूलभूत सुविधाएँ; जैसे-पक्के घर, बिजली तथा पाइप का पानी आदि प्राप्त परिवारों की संख्या बहुत ही कम है।
2. मुसलमानों में साक्षरता दर प्रतिशत अन्य धार्मिक समुदायों की तुलना में काफी कम है।

प्रश्न 6. कल्पना कीजिए कि आप टेलीविजन पर 26 जनवरी की परेड देख रहे हैं। आपकी एक दोस्त आपके नजदीक बैठी है। वह अचानक कहती है, ‘‘इन आदिवासियों को तो देखो, कितने रंग-बिरंगे हैं। लगता है सदा नाचते ही रहते हैं।” उसकी बात सुनकर आप भारत में आदिवासियों के जीवन से संबंधित क्या बातें उसको बताएँगे? उनमें से तीन बातें लिखें।
उत्तर –
आदिवासियों के जीवन से संबंधित बातें  

1. आदिवासियों में ऊँच-नीच की भावना कम होती है इसी कारण यह समुदाय जाति-वर्ण पर आधारित समुदायों से बिलकुल अलग होता है।
2. आदिवासियों में बहुत सारे जनजातीय धर्म होते हैं। उनके धर्म इस्लाम, हिंदू, ईसाई आदि धर्मों से बिलकुल अलग है।
3. आदिवासी अपने पुरखों की, गाँव और प्रकृति की उपासना करते हैं।

प्रश्न 7. चित्रकला-पर आपने देखा कि हेलेन होप आदिवासियों की कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहती है। क्या। आदिवासियों के बारे में एक कहानी बना कर उसकी मदद कर सकते हैं?
उत्तर –
हाँ, संकेत  

  1. वन्य जीवन, रीति-रिवाज
  2. पुरखों की, गाँव और प्रकृति की उपासना
  3. ग्राम आत्माओं की पूजा गाँव की सीमा के भीतर पवित्र लता-कुंजों में
  4. पुरखों की पूजा घर में
  5. आदिवासियों की दिनचर्या
  6. आदिवासियों के जीवन में खनन और औद्योगीकरण के कारण बदलाव
  7. आदिवासियों का अपना गाँव व इलाका छोड़कर शहरों में छोटी-छोटी नौकरियों के लिए जाना
  8. आदिवासियों को हाशियाकरण

प्रश्न 8. क्या आप इस बात से सहमत हैं कि आर्थिक हाशियाकरण और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं? क्यों?
उत्तर –
आर्थिक हाशियाकरण तथा सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हैं, क्योंकि  

1. आर्थिक हाशियाकरण के कारण अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं की जा सकती है
2. आर्थिक हाशियाकरण के कारण लोगों के पास मूलभूत सुविधाओं की कमी हो जाती है
3. अशिक्षा और मूलभूत सुविधाओं की कमी सामाजिक हाशियाकरण का कारण होता है

NCERT Solution Class 8th Social Science (Civics) Question Answer in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय
NCERT Solution Class 8th Social Science (Civics) MCQ in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय
NCERT Solution Class 8th Social Science (Civics) Notes in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here