NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 8 बल तथा दाब (Question & Answer) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 8 बल तथा दाब (Force and Pressure)

TextbookNCERT
Class 8th
Subject Science
Chapter8th
Chapter Nameबल तथा दाब (Force and Pressure)
CategoryClass 8th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 8 बल तथा दाब (Force and Pressure) Question & Answer in Hindi बल और दाब किसे कहते हैं?, बल और दबाव में क्या अंतर है?, बाल एवं दाब में क्या अंतर होता है?, बल क्या है क्लास ?, दाब का सही सूत्र क्या है?, बल कैसे कहते हैं?, दाब क्या कहलाता है?, दाब का मात्रक क्या है?, दाब कितने प्रकार के होते हैं?, बल की इकाई का नाम क्या है?, दाब के सूत्र की खोज किसने की थी?, दाब का सूत्र और SI मात्रक क्या है?,गति का पहला नियम क्या है?, जड़त्व के नियम क्या है?, बल किसका उदाहरण है?, दाब का सबसे बड़ा मात्रक कौन सा है?,दाब की 5 इकाई क्या है?, न्यूटन के 2 नियम क्या है?, न्यूटन का पहला सूत्र क्या है?, गति का 3 नियम कौन सा है?, 1 न्यूटन कितने के बराबर होता है?, 1 न्यूटन का मात्रक क्या है?, गतिज ऊर्जा का सूत्र क्या होता है?, न्यूटन के कितने नियम हैं?, गति के कितने समीकरण होते हैं?,

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 8 बल तथा दाब (Force and Pressure)

Chapter – 8

बल तथा दाब

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. धक्के या खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो-दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर –
(i) क्रिकेट मैच में क्षेत्र रक्षक गेंद को धक्का लगाकर रोकता है।
(ii) चलती हुई गाड़ी को रोकने के लिए ब्रेक लगाई जाती है।

प्रश्न 2. ऐसे दो उदाहरण दीजिए जिनमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाए।

उत्तर –
(i) मेज पर पड़े गेंद को दबाने से।
(ii) साइकिल की सीट पर लगा स्प्रिंग, सवारी के भार से नीचे चला जाता है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) कुएँ से पानी निकालते समय हमें रस्सी को ………….. पड़ता है।

उत्तर – खींचना

(ख) एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को ………….. करती है।

उत्तर – आकर्षित

(ग) सामान से लदी ट्रॉली को चलाने के लिए हमें उसको ………….. पड़ता है।

उत्तर – धकेलना

(घ) किसी चुंबक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुंबक के उत्तरी ध्रुव को ………… करता है।

उत्तर – प्रतिकर्षित।

प्रश्न 4. एक धनुर्धर लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अपने धनुष को खींचती है। जब वह तीर को छोड़ती है जो लक्ष्य की ओर बढ़ने लगता है। इस सूचना के आधार पर निम्नलिखित प्रकथनों में दिए गए शब्दों का उपयोग करके रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।पेशीय/संपर्क/असंपर्क/गुरुत्व/घर्षण/आकृति/आकर्षण

(क) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर एक बल लगाती है, जिसके कारण इसकी में परिवर्तन होता

उत्तर – आकृति

(ख) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाया गया बल ………….. बल का उदाहरण है।

उत्तर – पेशीय

(ग) तीर की गति की अवस्था में परिवर्तन के लिए उत्तरदायी बल का प्रकार …… बल का उदाहरण

उत्तर – पेशीय

(घ) जब तीर लक्ष्य की ओर गति करता है तो इस पर लगने वाले बल ………….. तथा वायु के ………….. के कारण होते हैं।
उत्तर –
गुरुत्व, घर्षण।

प्रश्न 5. निम्न स्थितियों में बल लगाने वाले कारक तथा जिस वस्तु पर बल लग रहा है, उनको पहचानिए। प्रत्येक स्थिति में जिस रूप में बल का प्रभाव दिखाई दे रहा है, उसे भी बताइए।

(क) रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को अँगुलियों से दबाना।
(ख) दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालना।
(ग) दीवार में लगे हुए हुक से लटकी कमानी के दूसरे सिरे पर लटका एक भार ।
(घ) ऊँची कूद करते समय एक खिलाड़ी द्वारा एक निश्चित ऊँचाई की छड़ (बाधा) को पार करना।

उत्तर –

स्थितिबल का कारकबल प्रभावित वस्तुपरिणाम
(क)अंगुलियाँनींबूरस का स्त्राव
(ख)अंगुलियाँदंत मंजन की ट्यूबपेस्ट का बाहर आना
(ग)लटकता भारकमानीकमानी का लंबा होना
(घ)टांग का पेशीय बलखिलाड़ी का शरीरऊँची कूद

प्रश्न 6. एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है?

उत्तर –
पीटने के कारण लगने वाले बल से लोहे का टुकड़ा चपटा हो जाता है।

प्रश्न 7. एक फुलाए हुए गुब्बारे को संश्लिष्ट कपड़े के टुकड़े से रगड़ कर एक दीवार पर दबाया गया। यह देखा गया कि गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है। दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल का नाम बताइए।

उत्तर –
स्थिर विद्युतीय बल।

प्रश्न 8. आप अपने हाथ में पानी से भरी प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए हैं। बाल्टी पर लगने वाले बलों के नाम बताइए। विचार-विमर्श कीजिए की बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता ?

उत्तर –
प्लास्टिक की बाल्टी पर लगे बल से :
(i) धरती का गुरुत्वाकर्षण बल (नीचे की ओर)
(ii) बाजुओं का पेशीय बल (ऊपर की ओर)
दोनों बलों से बाल्टी की गति की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आता, क्योंकि दोनों बल समान हैं और एक-दूसरे से विपरीत दिशा में कार्य करते हैं। अतः एक-दूसरे के प्रभाव को समाप्त कर देते हैं। बाल्टी के भार के कारण पेशियाँ खिंच जाती हैं।

प्रश्न 9. किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया गया। प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगने वाले दो बलों के नाम बताइए।

उत्तर –
प्रमोचित रॉकेट पर लगने वाले बल से
(i) धरती का गुरुत्वाकर्षण बल (नीचे की ओर)।
(ii) ईंधनों के जलने से उत्सर्जित गैसों का निर्मोचित बल (ऊपर की ओर)।

प्रश्न 10. जब किसी ड्रॉपर के चंचु (नोज़ल) को पानी में रखकर इसके बल्ब को दबाते हैं तो ड्रॉपर की वायु बुलबुलों के रूप में बाहर निकलती हुई दिखलाई देती है। बल्ब पर से दाब हटा लेने पर ड्रॉपर में पानी भर जाता है। ड्रॉपर में पानी के चढ़ने का कारण है

(क) पानी का दाब
(ख) पृथ्वी का गुरुत्व
(ग) रबड़ के बल्ब की आकृति
(घ) वायुमंडलीय दाब।


उत्तर – (
घ) वायुमंडलीय दाब।

NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Question Answer in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters MCQ in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Notes in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here