NCERT Solutions Class 8th Science Chapter -8 बल तथा दाब (Force and Pressure) Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 8 बल तथा दाब (Force and Pressure)

TextbookNCERT
Class8th
Subjectविज्ञान (Science)
Chapter8 th
Chapter Nameबल तथा दाब (Force and Pressure)
CategoryClass 8th विज्ञान (Science)
MediumHindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 8 बल तथा दाब (Force and Pressure) Notes in Hindi बल और दाब किसे कहते हैं?, बल और दबाव में क्या अंतर है?, बाल एवं दाब में क्या अंतर होता है?, बल क्या है क्लास ?, दाब का सही सूत्र क्या है?, बल कैसे कहते हैं?, दाब क्या कहलाता है?, दाब का मात्रक क्या है?, दाब कितने प्रकार के होते हैं?, बल की इकाई का नाम क्या है?, दाब के सूत्र की खोज किसने की थी?, दाब का सूत्र और SI मात्रक क्या है?,गति का पहला नियम क्या है?, जड़त्व के नियम क्या है?, बल किसका उदाहरण है?, दाब का सबसे बड़ा मात्रक कौन सा है?,दाब की 5 इकाई क्या है?, न्यूटन के 2 नियम क्या है?, न्यूटन का पहला सूत्र क्या है?, गति का 3 नियम कौन सा है?, 1 न्यूटन कितने के बराबर होता है?, 1 न्यूटन का मात्रक क्या है?, गतिज ऊर्जा का सूत्र क्या होता है?, न्यूटन के कितने नियम हैं?, गति के कितने समीकरण होते हैं?,

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 8 बल तथा दाब (Force and Pressure)

Chapter – 8

बल तथा दाब

Notes

बल अन्योन्यक्रिया के कारण लगते – बल लगने के लिए कम-से-कम दो वस्तुओं में अन्योन्यक्रिया होनी आवश्यक है।

पेशीय बल – यह बल शरीर की मांसपेशियों द्वारा लगता है।
जैसे – हाथ से बाल्टी को उठाना खिलाड़ी द्वारा फूटबॉल को ठोकर मारना हाथ से दरवाजा खोलना आदि

बलों की खोजबीन – यदि किसी वस्तु पर दो बल विपरीत दिशा में कार्य करते हैं तो इस पर लगने वाला नेट बल दोनों बलों के अंतर के बराबर होता है।

सम्पर्क बल – क्योंकि पेशीय बल तभी लगाया जा सकता है जब पेशियाँ किसी वस्तु के सम्पर्क में हों, इसलिए इसे सम्पर्क बल भी कहते हैं।

घर्षण बल – गतिशील गेंद धीरे-धीरे विराम अवस्था में आ जाती है क्योंकि फर्श और गेंद के मध्य घर्षण बल कार्य करती है। इसी प्रकार कार की ईंजन बंद कर देने पर यह घर्षण बल के कारण धीरे-धीरे रुक जाती। घर्षण बल दो वस्तुओं के मध्य संपर्क के कारण होती है।

चुम्बकीय बल – बिना किसी संपर्क के दो चुम्बकों के मध्य बल लग सकता है। अतः चुम्बकीय बल एक असंपर्क बल का उदाहरण है । इसी प्रकार, चुंबक द्वारा किसी लोहे के टुकड़े पर लगायागया बल भी असंपर्क बल हैं।

स्थिरवैद्युत बल – सूखे बालों पर कंघी चलाने पर बाल तथा कंघी दोनों आवेशित हो जाते है और एक-दूसरे को दूर से ही आकर्षित करते हैं ।

• इसी प्रकार, सिल्क के कपड़े पर काँच की छड़ को रगड़ने पर भी दोनों आंवेशित हो जाते हैं । इस क्रिया में एक वस्तु धन आवेश और दूसरे वस्तु ऋण आदेश से आवेशित हो जाते है।

• दो स्थिर आवेशों के मध्य लगने वाले बल को स्थिरवैद्युत बल कहते है जो एक असंपर्क बल का उदाहरण है।

गुरुत्वाकर्षण बल – ब्रह्मांड की कोई दो पिंड अपने द्रव्यमान के कारण एक दूसरे को जिस बल से आकर्षित करती है उसे गुरुत्वाकर्षण बेल कहते है ।
गुरुत्वाकर्षण हमेशा आकर्षण बल होता है जो बिना किसी संपर्क का ही लगता है । अतः यह असंपर्क बल का उदाहरण है ।

दाब – किसी सतह के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते है ।

• दाब = बल \ क्षेत्रफल जिस पर यह लगता है
• यदि बल बराबर हो तो पृष्ठ का क्षेत्रफल जितना कम होगा उस पर दाब उतना ही अधिक होगा।

द्रवों तथा गैसों द्वारा लगाया गया दाब – इसी प्रकार, एक बंद बर्तन में भी हुई गैस भी दीवार पर दबाव डालती है ।

• यदि किसी फुलाए हुए गुब्बारे के मुँह को खोल दें तो हवा तेजी से बाहर निकालने लगता है।
• दीवार के प्रत्येक बिंदु पर गैस एकसमान दाब डालती है।

वायुमंडलीय दाब – हमारे चारों ओर मौजूद वायु के आवरण को वायुमंडल कहते है।

• वायुमंडल पृथ्वी के तल से कई किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है।
• इस वायु द्वारा लगाए गए दाब को वायुमंडलीय दाब कहते है।
• हमारे शरीर पर वायु का अत्यधिक दाब पड़ता है फिर भी हम क्यों नहीं पिचक जाते है ।
• दाब को सहन करने के लिए हमारे शरीर के अंदर भी एक दाब बाहर की ओर लगती है जो वायुदाब के विपरीत है।’

बल – किसी वस्तु पर लगने वाले धक्के या खिंचाव को बल कहते हैं। बल लगने से किसी वस्तु की गति की अवस्था में परिवर्तन आता है।

गति की अवस्था पर बल का प्रभाव – बल किसी भी वस्तु की गति की अवस्था को बदल सकता है। कोई वस्तु विराम की अवस्था में हो या चल रही हो, दोनों ही उसकी गति की अवस्थाएँ होती हैं। जब कोई वस्तु विराम की अवस्था में होती है तो उसकी चाल जीरो होती है।

FAQ

प्रश्न 1. निम्न क्रियाएँ समान क्यों हैं ? ठोकर मारना, हिट करना, उठाना, खींचना।

उपरोक्त सभी क्रियाओं में वस्तु की गति बदलने के लिए बल लगाया जाता है।

प्रश्न 2. बल क्या है ?

बल-यह खिंचाव या धक्का है जो वस्तु की गति अथवा आकृति में परिवर्तन करता है या करने का प्रयत्न करता है।

प्रश्न 3. गति से संबंधित कार्यों को किन नामों से जाना जा सकता है ?

  खिंचाव अथवा धक्का।

प्रश्न 4. दाब से क्या तात्पर्य है ?

दाब-एकांक क्षेत्र पर लगाए गए बल को दाब कहते हैं।

प्रश्न 5. एक उदाहरण द्वारा वर्णन करो कि बल वस्तु की गति बदल सकता है ?

मान लो आप उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर 10 M/S की चाल से साइकिल चला रहे हो। यदि आपका मित्र उसी दिशा में धक्का लगाता है, तो आपकी चाल बढ़ जाती है।

प्रश्न 6. एक क्रिया द्वारा दर्शाओ कि बल वस्तु की आकृति बदल देता है ?

रबड़ की गेंद को हथेलियों के मध्य दबाने से गेंद की आकृति गोल नहीं रहती और चपटी-गोल हो जाती है।

प्रश्न 7. एक क्रिया द्वारा दर्शाओ कि बल वस्तु की गति और दिशा दोनों में परिवर्तन लाता है ?

गेंदबाज द्वारा फेंका गया गेंद जब बल्ले से टकराता है, तो उसकी गति और दिशा दोनों में परिवर्तन आ जाता है।

प्रश्न 8. एक क्रिया द्वारा दर्शाओ कि बल गति कर रही वस्तु की दिशा बदलता है।

फुटबाल के खेल में, गतिशील गेंद को ठोकर मारकर उसकी गति की दिशा बदल सकते हैं।

प्रश्न 9. जब बल को गति की दिशा में लगाया जाता है, तो क्या होता है ?

गति में वृद्धि होती है।

प्रश्न 10. क्या होता है जब समान परिणाम वाला बल उल्ट दिशा में लगाया जाता है ?

नेट बल शून्य होगा अर्थात् वस्तु किसी दिशा में गति नहीं करेगी।

प्रश्न 11. संपर्क बल क्या है ?

संपर्क बल-वह बल, जो दो वस्तुओं के परस्पर के संपर्क में आने से लगता है, संपर्क बल कहलाता है।
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Notes in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Question Answer in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters MCQ in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here