NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण (Conservation of Plants and Animals) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण (Conservation of Plants and Animals)

TextbookNCERT
Class 8th
Subject Science
Chapter5th
Chapter Nameपौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
CategoryClass 8th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण (Conservation of Plants and Animals) Question & Answer in Hindi यहाँ हम आप के लिए लाये है हिंदी में एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान पुस्तक के Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण Conservation of Plants and Animals का पूर्ण समाधान | कक्षा 8 के लिए ये एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं। 

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 5  पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण (Conservation of Plants and Animals)

Chapter – 5

पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण

प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति कीजिए।

(क) वह क्षेत्र जिसमें जंतु अपने प्राकृतिक आवास में संरक्षित होते हैं …………… कहलाता है।
उत्तर –
चिड़ियाघर

(ख) किसी क्षेत्र विशेष में पाई जाने वाली स्पीशीज़ …………… कहलाती है।
उत्तर –
विशेष क्षेत्री स्पीशीज

(ग) प्रवासी पक्षी सुदूर क्षेत्रों से …………… परिवर्तन के कारण पलायन करते हैं।
उत्तर –
जलवायु

प्रश्न 2. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए

(क) वन्यप्राणी उद्यान एवं जैवमंडलीय आरक्षित क्षेत्र

उत्तर – वन्यप्राणी उद्यान और जैवमंडलीय आरक्षित क्षेत्र में अंतर –

वन्यप्राणी उद्यान – एक ऐसा स्थान जहाँ जंगली जानवरों की सुरक्षा और संरक्षण किया जाता है।
जैवमंडलीय आरक्षित क्षेत्र – वन्य जीवन, पौधों और जंतु संसाधनों और उस क्षेत्र के आदिवासियों के पारंपरिक ढंग से जीवनयापन हेतु विशाल संरक्षित क्षेत्र।

(ख) चिड़ियाघर एवं अभ्यारण्य

उत्तर – चिड़ियाघर और अभ्यारण्य में अंतर –
चिड़ियाघर – ऐसा स्थान जहाँ जानवर अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रहते हैं।”
अभ्यारण्य – वह क्षेत्र जहाँ जंतु और उनके आवास को संरक्षित रखा जाता है।

(ग) संकटापन्न एवं विलुप्त स्पीशीज़

उत्तर – संकटापन्न और विलुप्त स्पीशीज़ में अंतर

संकटापन्न स्पीशीज़ – वे जंतु जिनकी संख्या एक निर्धारित स्तर से कम होती जा रही है और वे विलुप्त हो सकते हैं।
विलुप्त स्पीशीज – वे जंतु जो पृथ्वी से विलुप्त हो चुके हैं।

(घ) वनस्पतिजात एवं प्राणिजात।

उत्तर – वनस्पतिजात और प्राणिजात में अंतर –

वनस्पतिजात – किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले पेड़-पौधों का समूह।
प्राणिजात – किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं का समूह।

प्रश्न 3. वनोन्मूलन का निम्न पर क्या प्रभाव पड़ता है, चर्चा कीजिए।

(क) वन्यप्राणी

उत्तर – वन्य प्राणियों पर वनोन्मूलन का प्रभाव –
पेड़-पौधे जंगली जानवरों को आवास और भोजन प्रदान करते हैं। वनोन्मूलन से प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाते हैं और जानवर संकटापन्न स्पीशीज़ बन जाते हैं।

(ख) पर्यावरण

उत्तर – पर्यावरण पर वनोन्मूलन का प्रभाव –
वनोन्मूलन से वातावरण में ऑक्सीजन की कमी आ जाती है। वर्षा और भूमि की उर्वरता में भी कमी आती है। इस कारण प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़ और सूखा) की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

(ग) गाँव (ग्रामीण क्षेत्र)

उत्तर – गाँव (ग्रामीण क्षेत्र) पर वनोन्मूलन का प्रभाव –
अधिकतर कृषि गाँवों में होती है। जब वनोन्मूलन होता है तो भूमि की गुणवत्ता में परिवर्तन आता है।

(घ) शहर (शहरी क्षेत्र)

उत्तर –
शहर (शहरी क्षेत्र) पर वनोन्मूलन का प्रभाव – शहरों में उद्योग और वाहन बहुत मात्रा में चलते हैं। यदि वनोन्मूलन होगा तो पर्यावरण दूषित हो जाएगा और शहरों में जिंदगी स्वस्थ नहीं रहेगी।

(ङ) पृथ्वी

उत्तर –
पृथ्वी पर वनोन्मूलन का प्रभाव- वनोन्मूलन से प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़ती है। वनोन्मूलन से विश्व ऊष्मण में वृद्धि होती है। कम पेड़ों का अर्थ है, मृदा अपरदन।

(च) अगली पीढ़ी

उत्तर – अगली पीढ़ी पर वनोन्मूलन का प्रभाव-
वनोन्मूलन से पर्यावरण में परिवर्तन आते हैं जिससे अगली पीढ़ी पर बहुत प्रभाव पड़ता है। पर्यावरण प्रदूषित हो जाता है। इसलिए अगली पीढ़ी के लिए वन्य संपदा नहीं बचेगी।

प्रश्न 4. क्या होगा यदि?

(क) हम वृक्षों की कटाई करते रहे ?
उत्तर –
यदि वृक्षों की कटाई ऐसे ही होती रही तो वर्षा और भूमि की उर्वरकता में कमी आ जाएगी और प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़ और सूखा) की संभावनाएँ बढ़ जाएँगी।

(ख) किसी जंतु का आवास बाधित हो ?
उत्तर –
किसी जंतु के आवास के नष्ट होने से बढ़ती हुई जनसंख्या को जल और भोजन की उचित प्राप्ति नहीं होगी। और वह स्पीशीज, संकटापन्न जाति में आ सकती है।

(ग) मिट्टी की ऊपरी परत अनावरित हो जाए ?
उत्तर –
मृदा की ऊपरी परत हटाने से मृदा में ह्यूमस की कमी होती है और उर्वरकता में कमी आ जाती है। धीरेधीरे उर्वर-भूमि मरुस्थल में परिवर्तित हो जाती है। इसे मरुस्थलीकरण कहते हैं।

प्रश्न 5. संक्षेप में उत्तर दीजिए।

(क) हमें जैव विविधता का संरक्षण क्यों करना चाहिए ?
उत्तर –
जैव विविधता का अर्थ है किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाले सभी पौधों, जंतुओं और सूक्ष्मजीवों की विभिन्न प्रजातियां। जंतु जो पौधों पर आश्रित हैं वे भी अपनी आदतों पर निर्भर करते हैं जैसे कि वाल पांडा बैंबू डंडी खाना पसंद करता है और ऑस्ट्रेलिया का कुऊाला भालू सफेदे के पत्ते ही खाना पसंद करता है।

पक्षी और बारहसिंघा की भी विशेष खाने की आदतें होती हैं। वन में विभिन्न पौधे प्रत्येक की आवश्यकता पूरी करने में समर्थ होते हैं। इससे शाकाहारी को भोजन मिलता है, भोजन श्रृंखला मजबूत होती है। इसलिए जंतुओं के संरक्षण के लिए विविध पेड़-पौधों का संरक्षण भी अति आवश्यक है।

(ख) संरक्षित वन भी वन्य जंतुओं के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है, क्यों ?
उत्तर –
संरक्षित वन भी जीवों के लिए संरक्षित नहीं रहे क्योंकि इनके आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग वनों का अतिक्रमण करके उन्हें नष्ट कर देते हैं।

(ग) कुछ आदिवासी वन (जंगल) पर निर्भर करते हैं। कैसे ?
उत्तर –
कुछ आदिवासी जातियाँ वनों पर निर्भर होती हैं। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान की चट्टानों में आवास के प्रागैतिहासिक प्रमाण मिले हैं जिनसे आदिमानव के जीवनयापन के बारे में पता चलता है।

चट्टानों पर कुछ कलाकृतियाँ जैसे लड़ते हुए मनुष्य और जानवर का शिकार, नृत्य एवं वाद्ययंत्रों को बजाते हुए दर्शाया गया है। बाघ और लोगों के समूहों की कलाकृतियाँ भी इन चट्टानों पर पाई गई हैं। कई आदिवासी आज भी जंगलों में रहते हैं।

(घ) वनोन्मूलन के कारक और उनके प्रभाव क्या हैं ?
उत्तर –
वनोन्मूलन के कारक – वनोन्मूलन का अर्थ है वनों को समाप्त करने पर प्राप्त भूमि का अन्य कार्यों के लिए उपयोग करना। वनोन्मूलन के निम्नलिखित कारक हैं: कृषि के लिए भूमि प्राप्त करना।

घरों एवं कारखानों का निर्माण। फर्नीचर बनाने अथवा लकड़ी ईधन के रूप में उपयोग।वनोन्मूलन के प्रभाव: पृथ्वी का ताप बढ़ जाता है। भौम जल स्तर भी नीचे गिर जाता है। इसके कारण बाढ़ तथा सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं। प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होती है। भूमि की उर्वरता में कमी आती है।

(ङ) रेड डाटा पुस्तक क्या है ?
उत्तर –
रेड डाटा पुस्तक- यह पुस्तक संकटापन्न स्पीशीज़ के रिकार्ड का स्रोत है। पौधे, जंतुओं और अन्य स्पीशीज के लिए अलग-अलग रेड डाटा पुस्तकें हैं।

(च) प्रवास से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर –
प्रवास – कुछ स्पीशीजों द्वारा अपने आवास से किसी निश्चित समय में बहुत दूर जाना प्रवास कहलाता है। प्रवास अधिकतर पक्षियों में पाया जाता है। पक्षी जलवायु परिवर्तन के कारण प्रवास करते हैं जैसे चपटे सिर वाली बतख, सुरखराब आदि प्रवासी पक्षी हैं।

प्रश्न 6. फैक्टरियों एवं आवास की माँग की आपूर्ति हेतु वनों की अनवरत कटाई हो रही है। क्या इन परियोजनाओं के लिए वृक्षों की कटाई न्यायसंगत है ? इस पर चर्चा कीजिए तथा एक संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार कीजिए।

उत्तर – फैक्ट्रियों एवं आवास की माँग की आपूर्ति के लिए वनों की अनवरत कटाई हो रही है। यह न्यायसंगत नहीं है, क्योंकि वन हमारी अमूल्य धरोहर हैं, हमारे मुख्य प्राकृतिक संसाधनों में से एक हैं। इसलिए हमें इन्हें संरक्षित रखना चाहिए।

हम जानते हैं कि वन हमारे लिए बहुत अधिक आवश्यक हैं। ये वर्षा लाने में सहायक हैं। वायु में O2 तथा CO2 के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। इसलिए हमें चाहिए कि वनों को हम बचा कर रखें।

यदि किसी कारणवश हमें वनों को कटाई भो करनी पड़़े तो हमें पुनर्वनरोपण करना चाहिए। जहाँ तक संभव हो सके हमें वन उत्पादों को अन्य किसी दूसरे पदार्थों से बदल लेना चाहिए।

लोग अपने निजी लालच के लिए औद्योगीकरण को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे लगातार वनों की कटाई हो रही हैं उन्हें समझना चाहिए कि वन हमारे प्राकृतिक संसाधन हैं, हमें उन्हें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए बचा कर रखना चाहिए। अनावश्यक रूप से हमें वनों की कटाई नहीं करनी चाहिए।

प्रश्न 7. अपने स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने में आप किस प्रकार योगदान दे सकते हैं ? अपने द्वारा की जाने वाली क्रियाओं की सूची तैयार कीजिए।

उत्तर – स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने की सूची –

(i) सड़कों के दोनों ओर वृक्ष लगाने चाहिएं।
(ii) वनों के काटने पर रोकथाम लगानी चाहिएं।
(iii) सरकार को अधिक वृक्ष काटने पर रोक लगाने के कानून बनाने चाहिएं।
(iv) विशेष क्षेत्रों में पार्क (उद्यान) बनाने चाहिएं।

प्रश्न 8. वनोन्मूलन से वर्षा दर किस प्रकार कम हुई है ? समझाइए।

उत्तर – वन वर्षा लाने में सहायक होते हैं। इसलिए वनोन्मूलन से वर्षा में कमी आती है और भूमि की उर्वरकता में कमी आती है। जिस कारण प्राकृतिक आपदाएँ आने की संभावनाएँ बढ़ गई हैं।

प्रश्न 9. अपने राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों के विषय में सूचना एकत्र कीजिए। भारत के रेखा मानचित्र में उनकी स्थिति दर्शाइए?

उत्तर – राष्ट्रीय उद्यान इन प्राकृतिक या अक्सर अर्ध-प्राकृतिक भूमि की रक्षा के लिए सरकार द्वारा पहल कर रहे हैं। यह दुनिया से बंद नहीं है, हालांकि। यह आगंतुकों के लिए खुला है, लेकिन कुछ नियमों और विनियमों को बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यह विशिष्ट देश में एक राज्य के स्वामित्व वाली संपत्ति है।

प्रश्न 10. हमें कागज़ की बचत क्यों करनी चाहिए ? उन कार्यों की सूची बनाइए जिनके द्वारा आप कागज़ की बचत कर सकते हैं ?

उत्तर – एक टन कागज़ की उत्पत्ति के लिए 17 हरे-भरे पेड़ चाहिएं। इसलिए हमें कागज़ की बचत करनी चाहिए। कागज़ का 5-7 बार पुन:चक्रण हो सकता है। हमें कागज़ को बचाना चाहिए, उपयोग में आए कागज़ को पुन: उपयोग में लाना चाहिए और पुनः चक्र करना चाहिए। इससे वनों के साथ-साथ पानी और ऊर्जा की बचत होती है। हानिकारक रसायनों के उपयोग में भी कमी आती है।

प्रश्न 11. दी गई शब्द पहेली को पूरा कीजिए –

ऊपर से निचे की ओर

1. विलुप्त स्पीशीज की सुचना वाली पुस्तक
2. पौधों, जंतुओं एवं सूक्ष्मजीवों की किस्में एवं विभिन्नताएँ


बाई से दाईं ओर

2. पृथ्वी का वह भाग जिसमें सजीव पाए जाते है
3. विलुप्त हुई स्पीशीज
4. एक विशिष्ट आवास में पाई जाने वाली स्पीशीज

उत्तर –

NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Question Answer in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters MCQ in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Notes in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here