NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 4 दहन और ज्वाला (Combustion and Flame)
Textbook | NCERT |
Class | 8th |
Subject | Science |
Chapter | 4th |
Chapter Name | दहन और ज्वाला |
Category | Class 8th Science |
Medium | Hindi |
Source | Last Doubt |
NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 4 दहन और ज्वाला (Combustion and Flame) Notes in Hindi – यहाँ हम आप के लिए लाये है हिंदी में एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान पुस्तक के अध्याय 4 दहन और ज्वाला का पूर्ण समाधान | कक्षा 8 के लिए ये एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं। आप यहाँ से हिंदी में कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 6 दहन और ज्वाला के लिए एनसीईआरटी समाधान को पीडीऍफ़ फाइल में डाउनलोड भी कर सकते है। |
NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 4 दहन और ज्वाला (Combustion and Flame)
Chapter – 4
दहन और ज्वाला
Notes
दहन – जिस रासायनिक प्रक्रिया में कोई पदार्थ ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके ऊष्मा देता है उस प्रक्रिया को दहन कहते हैं। साधारण शब्दों में कहा जाए तो किसी पदार्थ के जलने की प्रक्रिया को दहन कहते हैं।
दाह्य पदार्थ – जिस पदार्थ का दहन हो सकता है उसे दाह्य पदार्थ कहते हैं। दाह्य पदार्थ को ईंधन भी कहते हैं। यह ठोस, द्रव या गैस हो सकता है। जिस पदार्थ का दहन नहीं हो सकता है उसे अदाह्य पदार्थ कहते हैं।
दहन के लिए जरूरी कारक
• एक दाह्य पदार्थ या ईंधन
• ऑक्सीजन
• ज्वलन ताप – वह न्यूनतम तापमान जिसपर किसी पदार्थ का दहन शुरु हो जाता है उस पदार्थ का ज्वलन ताप कहलाता है।
ज्वलनशील पदार्थ – जिस पदार्थ का ज्वलन ताप इतना कम होता है कि वह आसानी से आग पकड़ लेता है, उसे ज्वलनशील पदार्थ कहते हैं। उदाहरण: पेट्रोल, एल्कोहल, आदि।
आग पर नियंत्रण – आग हमारे लिए बहुत उपयोगी है। लेकिन आग यदि बेकाबू हो जाती है तो बहुत खतरनाक हो सकती है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए दहन के किसी एक या सभी कारकों (ईंधन, ऑक्सीजन, ज्वलन ताप) को हटाना होता है। आग लगने के अधिकतर मामलों में ईंधन को नहीं हटा सकते हैं।
उदाहरण के लिए, यदि किसी भवन में आग लगी हो तो पूरे भवन को तो हटा नहीं सकते। हवा की सप्लाई को काटने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। कुछ उचित पदार्थ को जलने वाली चीज पर डालकर उसका तापमान ज्वलन ताप से नीचे लाया जाता है। ऐसा करने से आग पर नियंत्रण पाने में मदद मिलती है।
आग पर नियंत्रण – आग हमारे लिए बहुत उपयोगी है। लेकिन आग यदि बेकाबू हो जाती है तो बहुत खतरनाक हो सकती है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए दहन के किसी एक या सभी कारकों (ईंधन, ऑक्सीजन, ज्वलन ताप) को हटाना होता है। आग लगने के अधिकतर मामलों में ईंधन को नहीं हटा सकते हैं।
उदाहरण के लिए, यदि किसी भवन में आग लगी हो तो पूरे भवन को तो हटा नहीं सकते। हवा की सप्लाई को काटने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। कुछ उचित पदार्थ को जलने वाली चीज पर डालकर उसका तापमान ज्वलन ताप से नीचे लाया जाता है। ऐसा करने से आग पर नियंत्रण पाने में मदद मिलती है।
कुछ सामान्य अग्निशामक
पानी – सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला अग्निशामक है पानी। इससे तापमान को कम करने में मदद मिलती है। जब किसी जलती हुई चीज पर पानी डाला जाता है तो ऊष्मा के कारण भाप बनती है। भाप की परत के कारण ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाती है। इस तरह, पानी से आग पर काबू किया जाता है।
कार्बन डाईऑक्साइड – यह सबसे उत्तम अग्निशामक है। कार्बन डाईऑक्साइड हवा से भारी होने के कारण आग के ऊपर एक परत बना लेता है। कार्बन डाईऑक्साइड तेजी से फैलता है और तापमान को कम करता है। इससे आग बुझाने में मदद मिलती है। आग बुझाने के लिए, कार्बन डाईऑक्साइड कई तरीके से सप्लाई किया जाता है।
सिलिंडर में उच्च दाब पर कार्बन डाईऑक्साइड रखा जाता है और उसे एक नॉजल से होकर बाहर निकाला जाता है। सोडा-एसिड अग्निशामक में, सोडा और एसिड के बीच प्रतिक्रिया कराकर कार्बन डाईऑक्साइड गैस बनाई जाती है। जलती हुई चीज पर बेकिंग सोडा (सोडियम बाईकार्बोनेट) या पोटैशियम बाईकार्बोनेट पाउडर को स्प्रे करने से आग बुझाई जा सकती है। ये पदार्थ गर्म होने पर कार्बन डाईऑक्साइड उत्पन्न करते हैं।
दहन के प्रकार – जब दहन तेजी से होता है तो इसे तीव्र दहन कहते हैं। पेट्रोल और गैस में तीव्र दहन होता है। जब कोई वस्तु आक्सीजन की उपस्थिति में जलता है तो उसे दहन कहते है।
तीव्र दहन – जब दहन तेजी से होता है तो इसे तीव्र दहन कहते हैं। पेट्रोल और गैस में तीव्र दहन होता है।
स्वत: दहन – जब दहन अपने आप, बिना किसी ज्ञात कारण के शुरु हो जाता है तो इसे स्वत: दहन कहते हैं। कोयले की खान में कोयले की धूल में अपने आप आग लग जाती है। जंगल की आग भी अधिकतर अपने आप शुरु होती है।
विस्फोट – जब दहन अचानक होता है और उससे अत्यधिक ऊष्मा, प्रकाश और ध्वनि निकलती है तो इसे विस्फोट कहते हैं। पटाखों में दहन इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।
प्रश्न 1. दहन और ज्वाला से क्या समझते हैं?
किसी जलने वाले पदार्थ के वायु या आक्सीकारक द्वारा जल जाने की क्रिया को दहन या जलना (Combustion) कहते हैं।
प्रश्न 2. तीव्र दहन क्या है?
तीव्र दहन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बहुत कम समय में बड़ी मात्रा में गर्मी और प्रकाश निकलता है । उदाहरण के लिए – एलपीजी, मोमबत्ती या स्पिरिट लैंप का दहन जो तुरंत गर्मी और प्रकाश पैदा करता है।
प्रश्न 3. क्या कोयला अधातु है?
अधातु
प्रश्न 4. ज्वाला किसे कहते हैं?
लौ (लैटिन फ़्लैमा से) आग का दृश्य, गैसीय हिस्सा है। यह एक पतले क्षेत्र में होने वाली अत्यधिक ऊष्माक्षेपी रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण होता है।
प्रश्न 5. दहन कितने प्रकार के?
यह दो प्रकार के होते है।
प्रश्न 7. तीव्र दहन के दो उदाहरण क्या हैं?
अर्थात एलपीजी, सीएनजी, पेट्रोल आदि का जलना तीव्र दहन के कुछ उदाहरण हैं। ज्वलनशील पदार्थ तीव्र दहन करते हैं।
प्रश्न 8. दहन का रासायनिक गुण क्या है?
C2H5OH+3O2→2CO2+3H2+ऊष्मा तथा प्रकाश जब कार्बन तथा कार्बन के यौगिकों का दहन होता है तो कार्बन डाइऑक्साइड तथा पानी बनता है।
प्रश्न 9. दहनशील पदार्थ क्या है?
वे पदार्थ जो आसानी से आग पकड़ लेते हैं या जल जाते हैं, दहनशील पदार्थ कहलाते हैं।
प्रश्न 10. अधूरा दहन क्या है?
अपूर्ण दहन तब होता है जब ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में या अपर्याप्त ऑक्सीजन की उपस्थिति में ईंधन को जलाया जाता है।
प्रश्न 11. दहन में वायु का क्या महत्व है?
दहन के लिए वायु (ऑक्सीजन) की आवश्यकता होती है।
NCERT Solution Class 8th Science All Chapters Notes in Hindi |
NCERT Solution Class 8th Science All Chapters Question Answer in Hindi |
NCERT Solution Class 8th Science All Chapters MCQ in Hindi |
You Can Join Our Social Account
Youtube | Click here |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Click here | |
Telegram | Click here |
Website | Click here |