NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ (Some natural Phenomena) Question & Answer

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ (Some natural Phenomena)

TextbookNCERT
Class8th
SubjectScience
Chapter12th
Chapter Nameकुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ (Some natural Phenomena)
CategoryClass 8th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th Science Chapter -12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ (Some natural phenomena) Question & Answer in Hindi पदार्थ इलेक्ट्रिक न्यूट्रल होते हैं, चार्ज का ट्रांसफर, आवेशों की परस्पर क्रिया, इलेक्ट्रोस्कोप, इलेक्ट्रोस्कोप की रचना, इलेक्ट्रोस्कोप का काम, चार्जिंग, इलेक्ट्रिक डिस्चार्ज, विद्युतदर्शी, अनावेशित, विद्युत विसर्जन, भूकम्पी क्षेत्र, भूकम्पी तरंगें,तड़ित चालक आदि के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 8th Science Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ (Some natural Phenomena)

Chapter – 12

कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ 

प्रश्न – उतर

अभ्यास

प्रश्न 1 तथा 2 में सही विकल्प का चयन कीजिए  

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता?

(क) प्लास्टिक का पैमाना
(ख) तांबे की छड़
(ग) फूला हुआ गुब्बारा
(घ) ऊनी वस्त्र

उत्तर – (ख) ताँबे की छड़

प्रश्न 2. जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं तो छड़ 

(i) तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं।
(ii) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।
(iii) तथा कपड़ा दोनों ऋणावेश अर्जित कर लेते हैं।
(iv) ऋणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा धनावेशित हो जाता है।

उत्तर – (ii) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों के सामने सही के सामने ‘T’ तथा गलत कथनों के सामने ‘F’ लिखिए 

(क) सजातीय आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है।
(क) सजातीय आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है।
(ग) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता।
(घ) भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है।

उत्तर – (क) F (ख) T (ग) F (घ) F.

प्रश्न 4. सर्दियों में स्वैटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर- स्वैटर उतारते समय घर्षण के कारण स्वैटर आवेशित हो जाता है। इन आवेशों के एक-दूसरे के संपर्क में आने के कारण हुए आकर्षण/प्रतिकर्षण के कारण चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है।

प्रश्न 5. जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वह अपना आवेश खो देती है, व्याख्या कीजिए।
उत्तर- मानव शरीर विद्युत् का चालक है। जब किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छुआ जाता है, तो आवेश शरीर से होकर पृथ्वी में चला जाता है और वस्तु अनावेशित हो जाती है।

प्रश्न 6. उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकम्पों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकंप का माप 3 है। क्या इसे भूकंपलेखी (सीसमोग्राफ़ी) से रिकॉर्ड किया जा सकेगा? क्या इससे अधिक हानि होगी?
उत्तर – रिक्टर पैमाने पर भूकंपों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। यह पैमाना रेखिक नहीं है। रिक्टर पैमाने पर 3 का मान सिस्मोग्राफी द्वारा रिकार्ड किया जा सकता है, परंतु यह भूकंप बहुत दुर्बल होता है। और इससे अधिक हानि नहीं होती।

प्रश्न 7 . तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए। 
उत्तर – तड़ित से सुरक्षा के उपाय 

(1) तड़ित की गरज सुनते ही किसी मकान अथवा भवन में चले जाएँ।
(2) तड़ित समय यदि वाहन में हैं, तो वाहन की खिड़कियां व दरवाजे बंद कर लें।
(3) तड़ित समय यदि खुले में है तो सिमट कर बैठ जाएं और सिर को घुटनों और हाथों के बीच रखें।

प्रश्न 8. आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर –
एक ही तरह के पदार्थ आवेशित होने पर समान रूप से आवेशित होते हैं। सजातीय आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। इसलिए दो आवेशित गुब्बारे, सजातीय होने के कारण प्रतिकर्षण करते हैं। एक आवेशित और एक अनावेशित गुब्बारा विजातीय होने के कारण आकर्षित होते हैं।

प्रश्न 9. चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है?
उत्तर –
आवेशित वस्तु की पहचान करने वाला उपकरण विद्युत्दर्शी कहलाता है।

विद्युत्दर्शी बनाना – एक शीशे के जार के मुँह के साइज से बड़े गत्ते के टुकड़े में पेपर क्लिप खोल कर लगाते हैं। इसमें एल्यूमीनियम की दो बारीक पत्तियाँ गत्ते के लंबवत् लगाते हैं और इसे जार में फिट कर देते हैं।

प्रश्न 10. भारत के उन तीन राज्यों (प्रदेशों ) की सूची बनाइए जहाँ भूकंप के झटके अधिक संभावित हैं? 
उत्तर – भारत के अति भूकंप आशंकित राज्यों के नाम 

(1) कच्छ का रन
(2) राजस्थान
(3) सिंध-गंगा के मैदान
(4) कश्मीर।

प्रश्न 11. मान लीजिए आप घर से बाहर हैं तथा भूकंप के झटके लगते हैं। आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतेंगे?
उत्तर –
घर के बाहर भूकंप के झटकों से बचाव   
(1) भवन, वृक्ष, विद्युत् लाइनों से दूर किसी खुले स्थान पर लेट जाएं।
(2) कार या बस में से बाहर न निकलें।
(3) कार या बस को खुले स्थान की ओर ले जाएं।

प्रश्न 12. मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तड़ित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएँगे ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर –
तड़ित झंझा में बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है और छतरी लेकर निकलना तो अधिक घातक है, क्योंकि ऊँचे भवन, विद्युत् तारें, काले रंग की वस्तुएँ तड़ित झंझा को आकर्षित करती हैं। इसलिए इन सबसे दूर रहना ही अक्लमंदी है।

NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Question Answer in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters MCQ in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Notes in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here