NCERT Solutions Class 8th History Chapter – 6 बुनकर, लोहा बनाने वाले व फैक्ट्री मालिक (Weavers Iron Makers And Factory Owners) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th History Chapter – 6 बुनकर, लोहा बनाने वाले व फैक्ट्री मालिक (Weavers Iron Makers And Factory Owners)

Text BookNCERT
Class  8th
Subject  Social Science (इतिहास)
Chapter6th
Chapter Nameबुनकर, लोहा बनाने वाले व फैक्ट्री मालिक (Weavers Iron Makers And Factory Owners)
CategoryClass 8th  Social Science (इतिहास)
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 8th History Chapter – 6 बुनकर, लोहा बनाने वाले व फैक्ट्री मालिक (Weavers Iron Makers And Factory Owners) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th History Chapter – 6 बुनकर, लोहा बनाने वाले व फैक्ट्री मालिक (Weavers Iron Makers And Factory Owners)

Chapter – 6

बुनकर, लोहा बनाने वाले व फैक्ट्री मालिक

प्रश्न – उतर

अभ्यास प्रश्न – उतर

प्रश्न 1. सही या गलत बताएँ –

(क) पश्चिमी विश्व में आधुनिक शहर औद्योगीकरण के साथ विकसित हुए।
उत्तर सही

(ख) सूरत और मछलीपट्नम का उन्नीसवीं शताब्दी में विकास हुआ।
उत्तर गलत

(ग) बीसवीं शताब्दी में भारत की ज्यादातर आबादी शहरों में रहती थी।
उत्तरगलत

(घ) 1857 के बाद जामा मसजिद में पाँच साल तक नमाज़ नहीं हुई।
उत्तर सही

(ङ) नयी दिल्ली के मुकाबले पुरानी दिल्ली की साफ-सफाई पर ज्यादा पैसा खर्च किया गया।
उत्तर गलत

प्रश्न 2. रिक्त स्थान भरें –

(क) सफलतापूर्वक गुंबद का इस्तेमाल करने वाली पहली इमारत …………………. थी।
(ख) नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की रूपरेखा तय करने वाले दो वास्तुकार ………………. थे।
(ग) अंग्रेज़ भीड़ भरे स्थानों को ……………… मानते थे।
(घ) ………….. के नाम से 1888 में एक विस्तार योजना तैयार की गई। उत्तरः
उत्तर
(क) जामा मसजिद।
(ख) एडवर्ड लुटयंस और हर्बर्ट बेकर।
(ग) बीमारियों का स्रोत।
(घ) लाहौर गेट सुधार योजना।

प्रश्न 3. नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की नगर योजना में तीन फ़र्क हूँढ़ें।
उत्तर नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की नगर योजना में अंतर

    1. शाहजहाँनाबाद दीवारों से घिरा शहर था किंतु नयी दिल्ली ऐसा नहीं था।
    2. शाहजहाँनाबाद में भीड़-भाड़ वाले मोहल्ले तथा संकरी गलियाँ थी, लेकिन नयी दिल्ली में सीधी-चौड़ी गलियाँ थीं जिनके दोनों तरफ बँगले बने हुए थे।
    3. नयी दिल्ली में जलापूर्ति तथा गंदगी आदि के निपटारे की अच्छी व्यवस्था थी शाहजहाँनाबाद में इस तरह की इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं थी।
प्रश्न 4. मद्रास जैसे शहरों के ‘गोरे” इलाकों में कौन लोग रहते थे?
उत्तर मद्रास जैसे शहरों के सुसज्जित ‘गोरे” इलाकों में अंग्रेज रहा करते थे। आइए विचार करें।
प्रश्न 5. विशहरीकरण का क्या मतलब है?
उत्तर – विशहरीकरण का अर्थ है-जब देश के कुछ शहरों की तीव्र वृद्धि हो रही होती है और ठीक उसी समय पहले से विकसित कुछ शहर पिछड़ रहे हों।
प्रश्न 6. अंग्रेजों ने दिल्ली में ही विशाल दरबार क्यों लगाया जबकि दिल्ली राजधानी नहीं थी।
उत्तर अंग्रेजों का दिल्ली में विशाल दरबार लगाने का कारण –

  1. अंग्रेज़ों को दिल्ली का सांकेतिक महत्त्व अच्छी तरह पता था।
  2. अंग्रेज़ मुगल बादशाह के महत्त्व को कम करना चाहते थे।
  3. अंग्रेज कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को भारत की राजधानी बनाना चाहते थे।
प्रश्न 7. पुरानी दिल्ली शहर ब्रिटिश शासन के तहत किस तरह बदलता गया?
उत्तरपुराने शहर दिल्ली में बदलाव –

  1. लालकिले के आसपास का सारा इलाका साफ कर दिया गया। बाग, मैदान और मसजिदें नष्ट कर दी गयीं।
  2. शहर का एक तिहाई हिस्सा ढहा दिया गया।
  3. 1870 के दशक में रेलवे की स्थापना तथा शहर के विस्तार के लिए शाहजहाँनाबाद की पश्चिमी दीवारों को तोड़ दिया गया।
  4. नहरों को पाटकर (मिट्टी भरकर) समतल कर दिया गया।
प्रश्न 8. विभाजन से दिल्ली के जीवन पर क्या असर पड़ा?
उत्तरविभाजन का दिल्ली के जीवन पर प्रभाव –

  1. दिल्ली शरणार्थियों का शहर बन गया लाजपत नगर और तिलक नगर जैसी बस्तियाँ उसी समय बसी।
  2. दिल्ली की जनसंख्या तेजी से बढ़ी। दिल्ली की जनसंख्या में 5 लाख की वृद्धि हो गयी।
  3. दिल्ली के दो तिहाई मुसलमान पलायन कर गए जिससे 44000 मकान खाली हो गए।
  4. पाकिस्तान जाने वाले ज्यादातर मुसलमान कारीगर, छोटे-मोटे व्यापारी और मजदूर थे। दिल्ली आए नए लोग ग्रामीण भू-स्वामी, वकील, शिक्षक, व्यापारी और छोटे दुकानदार थे। विभाजन ने उनकी जिंदगी और उनके व्यवसाय बदल दिए।

आइए करके देखें

प्रश्न 9. अपने शहर या आसपास के किसी शहर के इतिहास का पता लगाएँ। देखें कि वह कब और कैसे फैला तथा समय के साथ उसमें क्या बदलाव आए हैं। आप बाजारों, इमारतों, सांस्कृतिक संस्थानों और बस्तियों का इतिहास दे सकते हैं।
उत्तर हमारा शहर दिल्ली –

  1. दिल्ली का उल्लेख हिंदू महाकाव्य महाभारत में पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ के रूप में मिलता है।
  2. 12वीं सदी में पृथ्वीराज चौहान द्वितीय ने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया।
  3. 17वीं सदी तक दिल्ली कई बार (7 बार) बसी तथा उजड़ी है।
  4. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद दिल्ली पर अंग्रेजों की नियंत्रण हो गया। |
  5. 1911 में दिल्ली ब्रिटिश भारत की राजधानी बन गयी।
  6. दिल्ली में समय के साथ वास्तुकला के कई उदाहरण देखने को मिले; जैसे-कुतुबमीनार, लाल किला, हुमायूँ का मकबरा इत्यादि।
  7. जंतर-मंतर भारत की वैज्ञानिक विरासत का अनोखा उदाहरण है इसका निर्माण सवाई राजा मानसिंह ने करवाया था।
  8. 20वीं सदी में एडवर्ड लुटयंस ने आज के राष्ट्रपति भवन का डिजायन तैयार किया।
  9. संसद भवन का डिजायन हर्बर्ट बेकर ने तैयार किया।
  10. 1931 में कनॉट प्लेस नई दिल्ली का सबसे बड़ा वाणिज्यिक केंद्र बना।
प्रश्न 10. अपने शहर, कस्बे या गाँव के कम से कम दस व्यवसायों की सूची बनाएँ। पता लगाएँ कि ये व्यवसाय कब से चले आ रहे हैं। इस सूची से इस इलाके में आए बदलावों के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर  व्यवसायों की सूची –

  1. खेती करना
  2. मोची का काम
  3. बढ़ई का काम
  4. पशुपालन
  5. मिट्टी के बर्तन बनाना
  6. लोहार का काम
  7. कपड़ा बुनना
  8. गन्ना पेरना तथा खांड व गुड़ बनाना
  9. मछली पकड़ना
  10. अध्यापन कार्य

समय के साथ बदलाव – सभी व्यवसाय काफी पुराने हैं समय के साथ-साथ इनके स्तरों में बदलाव आया है इनकी कार्य शैली में बदलाव आया है।

NCERT Solution Class 8th Social Science इतिहास All Chapters – सभी अध्याय Question & Answer