NCERT Solutions Class 8th Chapter – 3 कृषि (Agriculture) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th भूगोल Chapter – 3 कृषि (Agriculture)

Text BookNCERT
Class  8th
Subject  Social Science (भूगोल)
Chapter3rd
Chapter Nameकृषि (Agriculture)
CategoryClass 8th Social Science Geography Question & Answer in Hindi 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th Chapter – 3 कृषि (Agriculture) Question & Answer in Hindi जिसमे हम सभी कृषि क्या है, कृषि कितने प्रकार के होते हैं, कृषि का महत्व क्या है, मोबाइल से किसान पंजीकरण कैसे करें, कृषि विकास क्या है, भारत में कितने कृषि हैं, कृषि के 4 रूप क्या हैं, कृषि के क्या लाभ हैं, कृषि की विशेषताएं क्या है और कृषि से क्या लाभ होता है। आदि के बारे में हम प्रश्न – उत्तर विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 8th भूगोल Chapter – 3 कृषि (Agriculture)

Chapter – 3

कृषि

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) कृषि क्या है?

उत्तर – कृषि – फसलों, फलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुपालन संबंधित सभी क्रियाएँ कृषि कहलाती है। कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

(ii) उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।

उत्तर – कृषि को प्रभावित करने वाले कारक:-
(a) स्थलाकृति
(b) मृदा
(c) जलवायु

(iii) स्थानांतरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं?

उत्तर – स्थानांतरी कृषि- स्थानांतरी कृषि में वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है। तब राख को मृदा में मिलाया जाता है और फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद यह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड पर चला जाता है। इसे कर्तन एवं दहन कृषि भी कहते है।

स्थानांतरी कृषि की निम्न हानियाँ –

(a) मृदा अपरदन होता है।
(b) वनों का ह्रास होता है।
(c) पर्यावरण प्रभावित होता है।

(iv) रोपण कृषि क्या है?

उत्तर – रोपण कृषि वाणिज्यिक कृषि का एक प्रकार है।

(a) इसमें बड़े पैमाने पर श्रम और पूँजी की आवश्यकता होती है।
(b) इसमें वैज्ञानिक विधियों को उपयोग किया जाता है।
(c) इसमें मुख्यत: चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला आदि की एकल फसल उगाई जाती है।

(v) सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?

उत्तर – सरकार द्वारा किसानों को कृषि विकास में मदद निम्न सुविधाएं प्रदान करके करती है-
a) सरकार द्वारा किसानों के बिखरे खेतों को चेकबंदी द्वारा एक स्थान पर एकत्रित किया गया है।
b) सरकार किसानों को उर्वरकों, कृषि उपकरणों तथा कीटनाशकों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
c) किसानों को उच्च उपज देने वाले बीज तथा उर्वरक आदि उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाने में सहायता करती है।
d) सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण तथा वितरण की सुविधा प्रदान करती है।

प्रश्न 2. सही उत्तर को चिह्नित कीजिए-

(i) उद्यान कृषि का अर्थ है-

(क) गेहूँ उगाना
(ख) आदिम कृषि
(ग) फलों व सब्जियों को उगाना

उत्तर – (ग) फलों व सब्जियों को उगाना

(ii) सुनहरा रेशा’ से अभिप्राय है-

(क) चाय
(ख) कपास
(ग) पटसन

उत्तर – (ग) पटसन

(iii) कॉफी का प्रमुख उत्पादक है-

(क) ब्राजील
(ख) भारत
(ग) रूस

उत्तर – (क) ब्राजील

प्रश्न 3. कारण बताइए:-

(i) भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।
उत्तर –
प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से होता है। भारत की कृषि में फलों, फसलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुधन पालन शामिल हैं ये सभी क्रियाएँ प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत आती है इसलिए कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

(ii) विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगायी जाती हैं।
उत्तर –
विभिन्न फसलें – विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में इसलिए उगाई जाती हैं, क्योंकि विभिन्न प्रदेशों में स्थलाकृति, मृदा और जलवायु विभिन्न होती है। विभिन्न स्थलाकृति, मृदा और जलवायु में विभिन्न फसलें ही पैदा होती है।

प्रश्न 4. अंतर स्पष्ट कीजिए-

(i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ
(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि

उत्तर – (i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ

प्राथमिक क्रियाएँतृतीयक क्रियाएँ
(i) जिन क्रियाओं का संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से होता है।(i) जिन क्रियाओं का संबंध प्राथमिक और द्वितीयक क्रियाओं के सेवा कार्यों द्वारा सहयोग प्रदान करना होता है।
(ii) कृषि, मत्स्यन, वानिकी आदि प्राथमिक क्रियाओं के उदाहरण हैं।(ii) यातायात, बैंकिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, बीमा आदि तृतीयक क्रियाओं के उदाहरण हैं।

(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि

निर्वाह कृषिगहन कृषि
(i) केवल कृषक परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की जाने वाली कृषि निर्वाह कृषि कहते हैं।(i) भूमि के एक छोटे टुकड़े पर अधिक परिश्रम द्वारा अधिक उत्पादन प्राप्त किया जाता है।
(ii) निर्वाह कृषि के अंतर्गत एक वर्ष में केवल एक ही फसल उगायी जाती है।(ii) गहन कृषि के अंतर्गत एक वर्ष में एक से
अधिक फसलें उगायी जाती हैं।
(iii) इसमें कृषि के परंपरागत तरीके उपयोग में लाए जाते हैं।(iii) इसमें प्रति इकाई पूँजी और श्रम की मात्रा अधिक होती है।

प्रश्न 5. क्रियाकलाप

(i) बाजार में उपलब्ध गेहूँ, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तिलहन और दलहन के बीजों को एकत्र कीजिए। उन्हें कक्षा में लाइए और पता लगाइए कि वे किस प्रकार की मृदा में उगते हैं?

(ii) पत्रिकाओं, पुस्तकों, समाचार-पत्रों और इंटरनेट से संगृहीत चित्रों के आधार पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के किसानों की जीवन शैली के मध्य अंतर पता कीजिए।
उत्तर – (1) विभिन्न फसलों के बीज छात्र स्वयं एकत्र करें।

फसल का नाममृदा का प्रकार
गेहूँदुमट, जलोढ़, मृदा
चावलचीका युक्त जलोढ़ मृदा
मक्काजलोढ़ मृदा
ज्वारबलुआ, दुमट मृदा
बाजराबलुआ दुमट मृदा
ज्वारजलोढ़
रागीबलुआ दुमट मृदा
तिलहनजलोढ़ मृदा
दलहनजलोढ़ मृदा

(ii) भारत के किसानों और संयुक्त राज्य अमेरिका के किसानों की जीवन शैली के मध्य अंतर:-

भारतीय किसान –

भारत में फार्म का आकार छोटा (लगभग 1 से 1-5 हेक्टेयर) होता है।

किसान मुख्य रूप से गाँव में रहता है।

किसान वर्ष में कम-से-कम दो फसलें उगाता है।

किसान अपने मित्रों और बुजुर्गों के साथ-साथ सरकारी कृषि अधिकारियों से कृषि कार्यों के संबंध में सलाह लेता है।

किसान खेतों की जुताई भाड़े के ट्रैक्टर से या बैलों से परंपरागत विधि से करते हैं।

किसानों के पास भंडारण की सुविधाओं की कमी होती है।

संयुक्त राज्य अमेरिका का किसान –

संयुक्त राज्य अमेरिका में फार्म का औसत आकार 250 हेक्टेयर होता है।

किसान सामान्यतः फार्म में रहता है।

किसान वर्ष में एक फसल उगाता है।

किसान उर्वरक कार्यक्रम की योजना बनाने में वैज्ञानिक मदद लेता है उसका कंप्यूटर उपग्रह से जुड़ा हुआ है जो किसान को उसके खेत की यथार्थ तस्वीर देता है।

किसान ट्रैक्टरों, बीज बोने की मशीनों, समतलक, संयुक्त हार्वेस्टर और प्रेसर का उपयोग कृषि संबंधी विविध संक्रियाओं में करता है।

अनाज स्वचालित अन्न भंडार में संचित किए जाते हैं अथवा बाजार अभिकरणों (मार्केट-एजेंसियों) में भेजे जाते हैं।

NCERT Solutions Class 8th Social Science (Geography) Question Answer in Hindi
Chapter – 1 संसाधन
Chapter – 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
Chapter – 3 कृषि
Chapter – 4 उद्योग
Chapter – 5 मानव संसाधन
NCERT Solutions Class 8th Social Science (Geography) MCQ in Hindi
Chapter – 1 संसाधन
Chapter – 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
Chapter – 3 कृषि
Chapter – 4 उद्योग
Chapter – 5 मानव संसाधन
NCERT Solutions Class 8th Social Science (Geography) Notes in Hindi
Chapter – 1 संसाधन
Chapter – 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
Chapter – 3 कृषि
Chapter – 4 उद्योग
Chapter – 5 मानव संसाधन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here