NCERT Solutions Class 8th (Geography) Chapter – 1 संसाधन (Resources) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th Chapter – 1 संसाधन (Resources)

Text BookNCERT
Class  8th
Subject  Social Science (भूगोल)
Chapter1st
Chapter Nameसंसाधन (Resources)
CategoryClass 8th Social Science (Geography)
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th (Geography) Chapter – 1 संसाधन (Resources) Question & Answer in Hindi इस अध्याय में हम संसाधन क्या है इसका अर्थ, संसाधन क्या है उसके प्रकार, संसाधन में क्या क्या आता है, संसाधन का क्या अर्थ है संसाधनों के नियोजन की क्या आवश्यकता है, संसाधनों का क्या महत्व है, संसाधनों का महत्व क्या है, मानव संसाधन कैसे हैं, संसाधन की विशेषता क्या है, जैव और अजैव में क्या अंतर है आदि इसके बारे में हम प्रश्न – उत्तर विस्तार से पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 8th Chapter – 1 संसाधन (Resources)

Chapter – 1

संसाधन

प्रश्न – उतर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?
उत्तर – प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भू-आकृतियों, जलवायु, ऊँचाई, वनस्पति जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान है।

(ii) संसाधन संरक्षण क्या है?
उत्तर –
 संसाधनों का सर्तकता तथा बुद्धिमतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है।

(iii) मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तर – मानव संसाधन इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि मनुष्य की योग्यताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती है।

(iv) सततपोषणीय विकास क्या है?
उत्तर – संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग ताकि न केवल वर्तमान पीढी ही नहीं, अपितु भावी पीढ़ियों की आवश्यकताएँ भी पूरी होती रहें।

प्रश्न 2. सही उत्तर पर निशान लगाइए

(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?

(क) उपयोगिता
(ख) मूल्य
(ग) मात्रा

उत्तर – (ग) मात्रा

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?

(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ
(ख) झरने का जल
(ग) उष्णकटिबंधीय वन

उत्तर – (क) कैंसर उपचार की औषधियाँ

(iii) कथन पूरा कीजिए

जैव संसाधन ………….. होते हैं।

(क) जीव-जंतुओं से व्युत्पन्न
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न

उत्तर – (क) जीव-जंतुओं से व्युत्पन्न

NCERT Solutions Class 8th Social Science (Geography) Question Answer in Hindi
Chapter – 1 संसाधन
Chapter – 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
Chapter – 3 कृषि
Chapter – 4 उद्योग
Chapter – 5 मानव संसाधन
NCERT Solutions Class 8th Social Science (Geography) MCQ in Hindi
Chapter – 1 संसाधन
Chapter – 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
Chapter – 3 कृषि
Chapter – 4 उद्योग
Chapter – 5 मानव संसाधन
NCERT Solutions Class 8th Social Science (Geography) Notes in Hindi
Chapter – 1 संसाधन
Chapter – 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
Chapter – 3 कृषि
Chapter – 4 उद्योग
Chapter – 5 मानव संसाधन

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here