NCERT Solutions Class 8th नागरिक शास्त्र Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण (Parliament and making of laws) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th नागरिक शास्त्र Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण (Parliament and making of laws)

Text BookNCERT
Class  8th
Subject  Social Science (नागरिक शास्र)
Chapter 3rd
Chapter Nameसंसद तथा कानूनों का निर्माण (Parliament and making of laws)
CategoryClass 8th Social Science Civics Question & Answer in Hindi 
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th नागरिक शास्त्र Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण (Parliament and making of laws) प्रश्न – उत्तर संसद के मुख्य कार्य क्या हैं?, संसद कैसे काम करती है?, संसद किससे बनी है?, बच्चों के लिए संसद क्या है?, संसद में कानून कैसे बनता है?, संसद कानून क्या है?, संसद द्वारा कानून कैसे बनता है?, विधायक के दो प्रकार कौन से हैं?, भारत में कानून कौन बनाता है?, संसद में विधेयक कौन पेश करता है?

NCERT Solutions Class 8th नागरिक शास्र Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण (Parliament and making of laws)

Chapter -3

संसद तथा कानूनों का निर्माण

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. राष्ट्रवादी आंदोलन ने इस विचार का समर्थन किया कि सभी वयस्कों को मत देने का अधिकार होना चाहिए?

उत्तर – सभी वयस्कों को मताधिकार दिए जाने के कारण

1. सभी वयस्क नागरिकों को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने के लिए
2. लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और सहमति को महत्त्व दिया जाता है
3. नागरिकों की भागीदारी और सहमति सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से हो सकती थी

प्रश्न 2. बगल में 2004 के संसदीय चुनाव क्षेत्रों का नक्शा दिया गया है। इस नक्शे में अपने राज्य के चुनाव क्षेत्रों को पहचानने का प्रयास करें। आपके चुनाव क्षेत्र के सांसद का क्या नाम है? आपके राज्य से संसद में कितने सांसद जाते हैं? कुछ निर्वाचन क्षेत्र को हरे और कुछ को नीले रंग में क्यों दिखाया गया है?

उत्तर – संसदीय चुनाव क्षेत्रों का मानचित्र

  • विद्यार्थी जिस राज्य, जिस चुनाव क्षेत्र से आते हैं उसी के अनुसार स्वयं उत्तर दें।
  • हरे रंग के निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
  • नीले रंग के निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।

प्रश्न 3. अध्याय 1 में आपने पढ़ा था कि भारत में प्रचलित ‘संसदीय शासन व्यवस्था’ में तीन स्तर होते हैं। इनमें से एक स्तर संसद (केंद्र सरकार) तथा दूसरा स्तर विभिन्न राज्य विधायिकाओं (राज्यों सरकारों) का होता है। अपने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों से संबंधित सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित तालिका को भरें-

 राज्य सरकारकेंद्र सरकार
कौन सा/से राजनीतिक दल अभी सत्ता में है/हैं?  
आपके क्षेत्र से निर्वाचित प्रतिनिधि कौन हैं?  
अभी कौन सा राजनीतिक दल विपक्ष में है?  
पिछले चुनाव कब हुए थे?  
अगले चुनाव कब होंगे?  
आपके राज्य से कितनी महिला प्रतिनिधि हैं?  

उत्तर –

राज्य सरकारकेंद्र सरकार
(i) छात्र अपने राज्य के अनुसार स्वयं करें।
(ii) अपने निर्वाचन क्षेत्र अनुसार छात्र स्वयं करें।
(iii) अपने राज्य के अनुसार छात्र स्वयं करें।
(iv) अपने राज्य के अनुसार छात्र स्वयं करें।
(v) अपने राज्य के अनुसार छात्र स्वयं करें।
(vi) अपने राज्य के अनुसार छात्र स्वयं करें।
यू.पी.ए. सरकार
अपने लोक सभा क्षेत्र के अनुसार छात्र स्वयं करें।
भारतीय जनता पार्टी
2009 में
2014 में
अपने राज्य के अनुसार छात्र स्वयं करें।

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों मिलना चाहिए, इसके पक्ष में एक कारण बताइए।
उत्तर – सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों 

  1. लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और सहमति को महत्त्व दिया जाता है।
  2. इससे सभी वयस्क नागरिक निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
  3. नागरिकों की भागीदारी और सहमति सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से हो सकती है।

प्रश्न 2. क्लास मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा किया जाता है या विद्यार्थियों द्वारा-आपकी राय में इस बात से कोई फर्क पड़ता है या नहीं? चर्चा कीजिए।
उत्तर – क्लास मॉनीटर का चुनाव

  1. क्लॉस मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा न करके विद्यार्थियों द्वारा किया जाना लोकतांत्रिक होगा।
  2. जिस मॉनीटर का चुनाव विद्यार्थी करेंगे। उस मॉनीटर को विद्यार्थी सहयोग भी करेंगे, क्योंकि वह उनका अपना चुना हुआ प्रतिनिधि है।
  3. जिस मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा किया जाएगा। उस मॉनीटर को विद्यार्थी सहयोग नहीं करेंगे, क्योंकि विद्यार्थियों को लगेगा कि वह उनका अपना प्रतिनिधि नहीं है यह चुनाव उनकी पसंद का नहीं है।

प्रश्न 3. विधायक (एम.एल.ए) कौन होता है और उसका चुनाव कैसे किया जाता है-इस बात को समझाने के लिए ‘निर्वाचन क्षेत्र’ और ‘प्रतिनिधित्व’ शब्दों का प्रयोग करें।
उत्तर – विधायक (एम.एल.ए.)

  1. विधान सभा के सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य को बहुत सारे निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा जाता है।
  2. प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से एक प्रतिनिधि निर्वाचित होता है। यह निर्वाचित प्रतिनिधि विधायक (एम.एल.ए.) कहलाता है।
  3. एम.एल.ए. (मेंबर ऑफ लेजिस्टलेटिव असेंबली) का चुनाव जनता द्वारा पाँच वर्षों के लिए किया जाता है।

प्रश्न 4. राज्य विधानसभा संसद (लोकसभा) के बीच क्या फर्क है-इस बारे में अपने शिक्षक के साथ चर्चा कीजिए। 
उत्तर – अंतर

  1. राज्य विधानसभा चुने हुए विधायकों (एम.एल.ए.) के समूह से बनती है, जबकि संसद (लोक सभा) सांसदों (एम. पी.) के समूह से बनती है।
  2. सांसद के (एम.पी.) पूरे देश से चुनकर आते हैं, जबकि राज्य विधानसभा के सदस्य उसी विशेष राज्य से चुनकर आते हैं जिस राज्य की विधानसभा है।

प्रश्न 5. नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन से काम राज्य सरकार के हैं? और कौन से केंद्र सरकार के हैं?

(क) चीन के साथ शांतिपूर्ण संबंध रखा जाएगा।
(ख) मध्य प्रदेश में बोर्ड के तहत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षा 8 को बोर्ड की परीक्षाओं से बाहर रखा जाएगा।
(ग) अजमेर और मैसूर के बीच एक नयी रेलगाड़ी चलाई जाएगी।
(घ) 1000 रुपये का नया नोट जारी किया जाएगा।

उत्तर – (क) केंद्र सरकार
(ख) राज्य सरकार
(ग) केंद्र सरकार
(घ) केंद्र सरकार

प्रश्न 6. निम्नलिखित शब्दों को रिक्त स्थानों में भरें [NCERT पाठ्यपुस्तक पेज-33]

सार्वभौमिक वयस्क मताधिकारः विधायकों, प्रतिनिधियों: प्रत्यक्ष रूप से हमारे समय में लोकतांत्रिक सरकारों को आमतौर पर प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र की संज्ञा दी जाती है। प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र में लोग …………… हिस्सेदारी नहीं करते, बल्कि चुनाव प्रक्रिया के जरिए अपने ………………….. को चुनते हैं। ये ………………पूरी जनता के बारे में मिलकर फैसले लेते हैं। आज के दौर में ऐसी किसी सरकार को लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता। जो अपने लोगों को ………………… न देती हो। इसका मतलब यह है कि देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार होता है।

उत्तर – (i) प्रत्यक्ष रूप से
(ii) प्रतिनिधियों
(iii) विधायक
(iv) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार

प्रश्न 7. आप पढ़ चुके हैं कि पंचायत, राज्य विधायिका या संसद के लिए चुने जाने वाले ज्यादातर निर्वाचित प्रतिनिधियों को 5 साल की अवधि के लिए चुना जाता है। ऐसा क्यों है कि जनप्रतिनिधियों को केवल कुछ सालों के लिए ही चुना जाता है, जीवनभर के लिए नहीं?
उत्तर – निर्वाचित प्रतिनिधियों का चुनाव निश्चित समय के लिए

  1. जीवन भर के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव उन्हें निरकुंश बना सकता है।
  2. निश्चित अवधि के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव लोगों को यह जाँचने, परखने का मौका देता है कि उनका प्रतिनिधि उनके हितों का ध्यान रखता है या नहीं।
  3. निश्चित अवधि के चुनाव से प्रतिनिधियों को इस बात का भय रहता है कि यदि उन्होंने जनता के हितों के लिए काम नहीं किया तो अगली योजना में उन्हें हटाया भी जा सकता है।

प्रश्न 8. आप यह पढ़ चुके हैं कि सरकार की कार्रवाइयों पर अपनी सहमति या असहमति व्यक्त करने के लिए लोग केवल चुनावों का ही इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि वे दूसरे रास्ते भी अख्तियार करते हैं। क्या आप छोटे से नाटक के जरिए इस तरह के तीन तरीके बता सकते हैं?
उत्तर – विद्यार्थी, नाटक स्वयं आयोजित करें। नीचे कुछ संकेत दिए गए हैं

  1. विद्यार्थियों का एक समूह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जुलूस निकालने या नुक्कड़ नाटकों या सार्वजनिक सभाओं के नाटक का मंचन कर सकता है।
  2. विद्यार्थियों का एक समूह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अखबार में लेख लिखने का मंचन कर सकता है।
  3. विद्यार्थियों का एक समूह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नाटक का मंचन कर सकता है।

NCERT Solution Class 8th राजनीति शास्त्र Question Answer in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय
NCERT Solution Class 8th राजनीतिक शास्त्र MCQ in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय
NCERT Solution Class 8th राजनीति शास्त्र Notes in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here