NCERT Solutions Class 8th Civics Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ (Understanding Secularism) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th Civics Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ (Understanding Secularism)

Text BookNCERT
Class 8th
Subject Social Science (Civics)
Chapter 2nd
Chapter Nameधर्मनिरपेक्षता की समझ (Understanding Secularism)
CategoryClass 8th Social Science (Civics)
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th Civics Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ (Understanding Secularism) Question & Answer In Hindi इस अध्याय में हम ये पढ़ने वाले है – धर्मनिरपेक्षता का क्या महत्व है?, धर्मनिरपेक्षता कब शुरू हुई?, भारत में धर्मनिरपेक्षता क्या है?, धर्मनिरपेक्षता की विशेषताएं क्या है?, धर्मनिरपेक्ष कितने देश हैं?, धर्मनिरपेक्षता का मूल मंत्र क्या है?, धर्म से आप क्या समझते हैं?, भारत को धर्मनिरपेक्ष देश क्यों कहा जाता है?, धर्मनिरपेक्ष राज्य की परिभाषा क्या है?, धर्म के 3 प्रकार कौन से हैं?, धर्म के 4 प्रकार कौन से हैं?, धर्म के प्रकार कितने हैं? आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 8th Civics Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ (Understanding Secularism)

Chapter – 2

धर्मनिरपेक्षता की समझ

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1. अपने आस-पड़ोस में प्रचलित धार्मिक क्रियाकलापों की सूची बनाइए। आप विभिन्न प्रकार की प्रार्थनाओं, विभिन्न देवताओं की पूजा, विभिन्न पवित्र स्थानों, विभिन्न प्रकार के धार्मिक संगीत और गायन आदि को देख सकते हैं। क्या इससे धार्मिक क्रियाकलापों की स्वतंत्रता का पता चलता है?
उत्तर –

धर्मधार्मिक क्रियाकलाप
(i) हिन्दूभजन, संगीत, प्रार्थना, पूजा कीर्तन
(ii) मुसलिमनमाज
(iii) सिखप्रभात फेरी, सबद कीर्तन, दरबार, अरदास, नगर कीर्तन
(iv) ईसाईप्रार्थना

हाँ, इससे धार्मिक क्रियाकलापों की स्वतंत्रता का पता चलता है।

प्रश्न 2. अगर किसी धर्म के लोग यह कहते हैं कि उनका धर्म नवजात शिशुओं को मारने की छूट देता है। तो क्या सरकार किसी तरह का दखल देगी या नहीं? अपने उत्तर के समर्थन में कारण बताइए।
उत्तर – हाँ, सरकार इस प्रकार की स्थिति में हस्तक्षेप करेगी, क्योंकि

1. कानूनों के अनुसार किसी भी कारण से की गयी हत्या एक अपराध है।
2. यह धार्मिक छूट मानवधिकारों का हनन है।

प्रश्न 3. इस तालिका को पूरा कीजिए-

उद्देश्ययह महत्त्वपूर्ण क्यों है?इस उद्देश्य के उल्लंघन का एक उदाहरण
एक धार्मिक समुदाय दूसरे समुदाय पर वर्चस्व नहीं रखता
राज्य न तो किसी धर्म को थोपता है और न लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता छीनता है।
एक ही धर्म के कुछ लोग अपने ही धर्म के दूसरे लोगों को न दबाएँ

उत्तर –

यह कार्य महत्त्वपूर्ण क्यों है?इस उद्देश्य के उल्लंघन का एक उदाहरण
(i) सभी समुदाय के समान विकास हेतुजम्मू-कश्मीर में मुसलमान हिंदुओं पर वर्चस्व रखते हैं।
(ii) अल्पसंख्यकों के प्रति अत्याचार, भेदभाव रोकने हेतुश्रीलंका में तमिलों पर सिंहलियों का वर्चस्व है।
(iii) शांति, सहनशील, समन्वय व सौहार्दपूर्ण वातावरण हेतुहिंदुओं में छुआछूत का प्रचलन।

प्रश्न 4. अपने स्कूल की छुट्टियों के वार्षिक कैलेंडर को देखिए। उसमें से कितनी छुट्टियाँ विभिन्न धर्मों से संबंधित हैं। इससे क्या संकेत मिलता है? 
उत्तर –

(i) मुसलमानों से सबंधितईद-उल-जुहा, मुहर्रम, मिलाद उलनबी, ईद उल फितर
(ii) सिखों से संबंधितवैशाखी, गुरु नानक जयंती
(iii) जैन धर्म से संबंधितमहावीर जयंती
(iv) बौद्ध धर्म से संबंधितबुद्ध पूर्णिमा
(v) हिंदू धर्म से संबंधितलोहड़ी, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, रविदास जयंती, महा शिवरात्रि, होली, रामनवमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दशहरा, बाल्मीकी जयंती, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज
(vi) ईसाई धर्म से संबंधितगुड फ्राइडे, क्रिसमस डे

संकेत –

1. भारत में अनेक धर्मों के लोग रहते हैं।
2. भारत में सभी धर्मों के लोगों की भावनाओं का आदर किया जाता है।
3. प्रत्येक नागरिक को अपनी इच्छा का धर्म अपनाने तथा उसका प्रचार-प्रसार करने का अधिकार।

प्रश्न 5. एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोणों के कुछ उदाहरण दें।
उत्तर – एक ही धर्म में अलग-अलग दृष्टिकोण-

धर्मअलग-अलग दृष्टिकोण
(i) हिंदूसनातन धर्म (मूर्ति पूजा), आर्य समाज
(ii) इसलामशिया और सुन्नी
(iii) सिखकेशधारी, नामधारी
(iv) बौद्धमहायान, हीनयान
(v) ईसाईकैथोलिक, प्रोटेस्टेंट
(vi) जैनदिगंबर, श्वेतांबर

प्रश्न 6. भारतीय राज्य धर्म से फ़ासला भी रखता है और उसमें हस्तक्षेप भी करता है। यह उलझाने वाला विचार लग सकता है। इस पर कक्षा में एक बार फिर चर्चा कीजिए। चर्चा के लिए इस अध्याय में दिए गए उदाहरणों के अलावा आप अपनी जानकारी के अन्य उदाहरणों का भी सहारा ले सकते हैं।
उत्तर – भारतीय राज्य का धर्म से फासला

1. भारतीय राज्य किसी एक धर्म को समर्थन नहीं देता है।
2. भारत में कचहरी, थाने, सरकारी, विद्यालय और दफ़्तर जैसे सरकारी संस्थानों में किसी खास धर्म को प्रोत्साहन देने या उसका प्रदर्शन करने की छूट नहीं है।

भारतीय राज्य का धर्म में हस्तक्षेप

1. धर्म के नाम पर अलग-थलग करना और भेदभाव रोकने के लिए भारतीय संविधान ने छुआछूत पर पाबंदी लगाई है।
2. माँ-बाप की संपत्ति में बराबर हिस्से के अधिकार का सम्मान करने के लिए राज्य को समुदायों के धर्म पर आधारित निजी कानूनों में भी हस्तक्षेप कर सकता है।

प्रश्न 7. साथ में दिया गया यह पोस्टर ‘शांति’ के महत्त्व को रेखांकित करता है। इस पोस्टर में कहा गया है ‘‘शांति कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है…यह हमारी आपसी भिन्नताओं और साझा हितों को नजरअंदाज करके नहीं चल सकती।” ये वाक्य क्या बताते हैं? अपने शब्दों में लिखिए। धार्मिक सहिष्णुता से इसका क्या संबंध है?
उत्तर –

1. शांति से हम सब कुछ प्राप्त करते हैं। इससे हमारा अपना तथा देश का विकास होता है तथा हम सब उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं।
2. शांति उसी समय स्थापित की जा सकती है जब सभी धर्मों के बीच सहिष्णुता होती है और सब मिल-जुलकर रहते हैं।

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1. इस अध्याय की भूमिका को एक बार फिर पढ़िए। आपको ऐसा क्यों लगता है कि बदले की भावना इस समस्या से निपटने का सही रास्ता नहीं हो सकती? अगर सारे समूह बदले के रास्ते पर चल पड़े तो क्या होगा?
उत्तर – हिटलर ने जर्मनी में यहूदियों पर अत्याचार किया। अब यहूदी धर्म को मानने वाले इजरायल में मुसलमानों और ईसाई अल्पसंख्यकों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। यह एक प्रकार के बदले की भावना है जो इस समस्या से निपटने का सही तरीका नहीं है। अगर सारे समूह बदले के रास्ते को अपना लें तो पूरे विश्व में अफरातफरी फैल जाएगी। यह अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को प्रभावित करेगा। विभिन्न समूहों के बीच परस्पर सहयोग एवं सामंजस्य की भावना समाप्त हो जाएगी।

प्रश्न 2. कक्षा में चर्चा करें-क्या एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोण हो सकते हैं?
उत्तर – हाँ, एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोण हो सकते हैं।

प्रश्न 3. क्या आप भारत के किसी भी भाग से हाल की कोई ऐसी घटना बता सकते हैं जहाँ संविधान के धर्मनिरपेक्ष आदर्शों का उल्लंघन किया गया हो और लोगों को उनके धर्म की वजह से प्रताड़ित किया गया हो या मारा गया हो?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों द्वारा गैर-मुसलिम समुदायों को प्रताड़ित किया जाता है या मारा जाता है। यह संविधान के धर्मनिरपेक्ष आदर्शों का उल्लंघन है।

NCERT Solution Class 8th Social Science (Civics) Question Answer in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय
NCERT Solution Class 8th Social Science (Civics) MCQ in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय
NCERT Solution Class 8th Social Science (Civics) Notes in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here