NCERT Solutions Class 8th Social Science (Civics) Chapter – 1 भारतीय संविधान (The Indian Constitution) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th Social Science (Civics) Chapter – 1 भारतीय संविधान (The Indian Constitution)

Text BookNCERT
Class  8th
Subject  Social Science (नागरिक शास्र)
Chapter1st
Chapter Nameभारतीय संविधान (The Indian Constitution)
CategoryClass 8th Social Science Civics
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th नागरिक शास्त्र (Civics) Social Science (Civics) Chapter – 1 भारतीय संविधान (The Indian Constitution) Question & Answer in Hindi भारत के संविधान में कितने पेज है?, भारत के संविधान में कितने शब्द हैं?, भारत का संविधान कितने लोगों ने लिखा था?, संविधान को कहाँ रखा गया है?, संविधान किसने लिखा था?, संविधान में किसकी फोटो है?, संविधान के अंतिम पेज पर किसका नाम लिखा है?, संविधान का पहला काम क्या है?, संविधान का पहला पेज कौन सा है?, संविधान पर प्रथम हस्ताक्षर करता कौन थे?, भारत में कुल कितनी धाराएं हैं?, भारत में कितने कानून हैं? और किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है? आदि के बारे में पढ़ेंगे। 

NCERT Solutions Class 8th Social Science (Civics) Chapter – 1 भारतीय संविधान (The Indian Constitution)

Chapter – 1

भारतीय संविधान

प्रश्न – उत्तर

प्रश्न 1. किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?
उत्तर – 
लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत इसलिए पड़ती है क्योकि-

1. यह उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिसके आधार पर नागरिक अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकते हैं।

2. यह ऐसे नियम निश्चित करता है जिसके द्वारा शासकों के हाथों सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सके।

3. संविधान यह भी सुनिश्चित करता है कि कोई ताकतवर समूह किसी दूसरे कम ताकतवर समूह या लोगों के खिलाफ अपनी ताकत का प्रयोग न कर सके।

प्रश्न 2. नीचे दिए गए दो दस्तावेजों के हिस्सों को देखिए। पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है। दूसरा कॉलम नेपाल के ताजा अंतरिम संविधान में से लिया गया है।

1990 का नेपाल का संविधान
भाग – 7: कार्यपालिका
2007 अंतरिम संविधान
भाग – 5: कार्यपालिका
अनुच्छेद 35 कार्यकारी शक्तियाँ नेपाल अधिराज्य की कार्यकारी शक्तियाँ महामहिम नरेश एवं मंत्रिपरिषद् में निहित होंगी।अनुच्छेद 37 कार्यकारी शक्तियाँ नेपाल की कार्यकारी मंत्रिपरिषद् में निहित होंगी।

नेपाल के इन दोनों संविधानों में कार्यकारी शक्ति के उपयोग में क्या फर्क दिखाई देता है? इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि नेपाल को एक नए संविधान की जरूरत है? क्यों?
उत्तर – 
नेपाल को नए संविधान की आवश्यकता

1. 1990 के संविधान में कार्यकारी शक्तियाँ राजा के हाथ में केंद्रित हैं, जबकि 2007 के अंतरिम संविधान में सत्ता की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद् के हाथ में रहेगी।

2. हाँ, नेपाल को नए संविधान की जरूरत है, क्योंकि 1990 के संविधान में वे आदर्श निहित नहीं है। जो नेपाल की जनता चाहती है।

प्रश्न 3. अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो क्या होता?
उत्तर – 
अगर शक्ति पर कोई अंकुश नहीं हो तो-

1. निर्वाचित प्रतिनिधि शक्तियों का दुरुपयोग करते तथा अपनी मनमानी करते।
2. वे किसी को भी डराने-धमकाने और दबाने की कोशिश करते और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा करते।
3. वे अपने निर्णय जनता पर जबरदस्ती थोपते जिस कारण से नागरिक अपने अधिकारों व स्वतंत्रताओं का उपयोग नहीं कर पाते।

प्रश्न 4. निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन हैं? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारों का सम्मान करना क्यों महत्त्वपूर्ण है? इसका एक-एक कारण बताइए।

(क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं।
उत्तर –
महिलाएँ अल्पसंख्यक हैं। महिलाओं के विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे भी पुरुषों के बराबर योग्यता रखती हैं एवं स्कूल में पुरुषों के बराबर ही भूमिका निभाती हैं।

(ख) एक शहर में 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।
उत्तर –
बौद्ध अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत में धर्मनिरपेक्षता का पालन किया गया है। इसलिए प्रत्येक समुदाय को अपनी संस्कृति की रक्षा और विकास करने का अधिकार है।

(ग) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं।
उत्तर –
मांसाहारी अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद चुनने का अधिकार है।

(घ) 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परिवारों से हैं।
उत्तर –
गरीब परिवार के विद्यार्थी अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि सभी विद्यार्थियों को समान अवसर दिए जाने चाहिए। ताकि प्रतिभा का विकास हो सके।

प्रश्न 5. नीचे दिए गए बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई है। दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम के सामने दो वाक्यों में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्त्वपूर्ण है-

मुख्य आयाममहत्त्व
संघवाद
शक्तियों का बँटवारा
मौलिक अधिकार
संसदीय शासन पद्धति

उत्तर –

मुख्य आयाममहत्त्व
संघवादसंघवाद में तीन स्तर की सरकार होती है तथा तीनों स्तर की सरकारों के अधिकार क्षेत्र अलग-अलग होते हैं।
शक्तियों का बँटवारासरकार के तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के बीच शक्तियों का बँटवारा इस प्रकार किया गया है कि कोई अंग अपनी शक्ति का दुरुपयोग न कर सके।
मौलिक अधिकारमौलिक अधिकार देश के सभी नागरिकों को राज्य की सत्ता के मनमाने और निरंकुश इस्तेमाल से बचाने के लिए दिए गए हैं।
संसदीय शासन पद्धतिदेश के सभी वयस्क नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया है।

प्रश्न 6. उन भारतीय राज्यों के नाम लिखिए जिसकी सीमाएँ निम्नलिखित पड़ोसी देशों से लगती हैं।

(क) बांग्लादेश
(ख) भूटान
(ग) नेपाल उत्तर-विद्यार्थी स्वयं करें।

NCERT Solution Class 8th Social Science (Civics) Question Answer in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय
NCERT Solution Class 8th Social Science (Civics) MCQ in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय
NCERT Solution Class 8th Social Science (Civics) Notes in Hindi
Chapter – 1 भारतीय संविधान
Chapter – 2 धर्मनिरपेक्षता की समझ
Chapter – 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
Chapter – 4 न्यायपालिका
Chapter – 5 हाशियाकरण की समझ
Chapter – 6 हाशियाकरण से निपटना
Chapter – 7 जन सुविधाएँ
Chapter – 8 कानून और सामाजिक न्याय

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here