NCERT Solutions Class 8th Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम (Coal and Petroleum) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 8th Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम (Coal and Petroleum)

TextbookNCERT
Class 8th
Subject Science
Chapter3rd
Chapter Nameकोयला और पेट्रोलियम (Coal and Petroleum)
CategoryClass 8th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 8th Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम (Coal and Petroleum) Question & Answer in Hindi कोयला क्या कहलाता है?, कोयला कहाँ पाया जाता है?, कोयला के क्या कार्य है?, कोयला किससे बना होता है?, कोयला का सूत्र क्या होता है?, कोयला का दूसरा नाम क्या है?, कोयले के 5 उपयोग क्या हैं?, कोयले की खोज कब हुई थी?, कोयला कितने प्रकार के होते हैं?, कोयला जलाने से कौन सी गैस निकलती है?, भारत में कोयला कहाँ पाया जाता है?, भारत में पहली कोयला खदान कौन सी है?

NCERT Solutions Class 8th Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम (Coal and Petroleum)

Chapter – 3

कोयला और पेट्रोलियम

प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. CNG और LPG का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं?
उत्तर –
LPG का लाभ CNG एक अच्छा ईंधन मानी जाती है क्योंकि-

(1) इसका कैलोरीमान अधिक है। यह 50 KJ/G है अर्थात् 1g LPG जल कर 50 किलो जूल ऊष्मा ऊर्जा उत्पन्न करती है।
(2) इसकी ज्वाला धुआँ रहित होने के कारण प्रदूषण नहीं फैलाती।
(3) LPG जलने पर कोई विषैली गैसें पैदा नहीं करती।
(4) LPG की संभाल और रख-रखाव आसान है।
(5) इसका पूर्ण दहन होता है।
(6) LPG साफ़ घरेलू ईंधन है। CNG के लाभ–यह वायु प्रदूषण नहीं फैलाता।

प्रश्न 2. पेट्रोलियम को कौन-सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है?
उत्तर –
बिटुमेन

प्रश्न 3. वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है?
उत्तर –
मृत वनस्पति से कोयले की उत्पत्ति-कोयला उन वृक्षों के विघटन से बना है जो आज से करोड़ों वर्ष पहले पृथ्वी के अंदर दब गए थे। ऐसा विचार है कि करोड़ों वर्ष पहले भूकंप तथा ज्वालामुखी इत्यादि के कारण वृक्ष पृथ्वी की सतह के नीचे दब गए और मिट्टी तथा रेत से ढक गए। पृथ्वी के अंदर उच्च दाब तथा उच्च ताप के कारण तथा वायु की अनुपस्थिति में ये दबे हुए वृक्ष धीरे-धीरे कोयले में बदल गए। वृक्षों की लकड़ी से कोयला बनने में करोड़ों वर्ष का समय लगा। कोयले के बनने के प्रक्रम को कार्बनीकरण कहते हैं।

प्रश्न 4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) ………… तथा ……….. जीवाश्म ईंधन हैं।
उत्तर –
कोयला, पेट्रोलियम

(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक् करने का प्रक्रम ……….. कहलाता है।
उत्तर –
परिष्करण

(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन ……… है।
उत्तर –
CNG

प्रश्न 5. निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य/असत्य लिखिए

(क) जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं।
उत्तर –
असत्य

(ख) पेट्रोल की अपेक्षा CNG अधिक प्रदूषक ईंधन है।
उत्तर –
असत्य

(ग) कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है।
उत्तर –
सत्य

(घ) कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है।
उत्तर –
सत्य

(ङ) मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है।
उत्तर –
असत्य

प्रश्न 6. समझाइए, जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों हैं?
उत्तर –
जीवाश्म ईंधन संजीवों के मृत अवशेषों से बनते हैं और इन्हें बनने में करोड़ों वर्ष लग जाते हैं। प्रकृति में जीवाश्म ईंधन के संसाधन सीमित हैं, इसलिए यह समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन हैं।

प्रश्न 7. कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।

उत्तर –
कोक के अभिलक्षण-
(i) यह कठोर है
(ii) यह सरंध्र युक्त है
(iii) इसका रंग काला है
(iv) यह विद्युत् और ऊष्मा का कुचालक है

कोक के उपयोग

(1) कृत्रिम ग्रेफाइट बनाने के काम आता है।
(2) एस्टिीलीन गैस बनाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड के उत्पादन में सहायक है।
(3) जल-गैस और उत्पादन-गैस के उत्पादन में सहायक है।
(क) जल-गैस कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन का समानुपाती मिश्रण है।
(ख) उत्पादन-गैस कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन का 1 : 2 अनुपाती मिश्रण है। इसे वायु को लाल गर्म। कोक से गुजारने पर प्राप्त करते हैं।
(4) ये कॉपर, लोहा, जिंक, लैड, टिन आदि धातुएँ के निष्कर्षण में काम आता है।
(5) यह एक अच्छा घरेलू ईंधन है क्योंकि यह जलने पर धुआँ नहीं छोड़ता।

प्रश्न 8. पेट्रोलियम निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर –
पेट्रोलियम का निर्माण-पेट्रोलियम समुद्र में रहने वाले सूक्ष्म जीवाणुओं की सहायता से बनता है। मृत्यु के पश्चात् ये जीव सागर की तली तक पहुँच जाते हैं और धीरे-धीरे रेत तथा मिट्टी से ढक जाते हैं। करोड़ों वर्षों बाद दाब उत्प्रेरक क्रिया तथा गर्मी के कारण हाइड्रोकार्बन में बदल जाते हैं। ये हाइड्रोकार्बन हल्के होने के कारण छिद्र-युक्त चट्टानों से रिस कर पृथ्वी की सतह की ओर तब तक आते हैं जब तक अपारगम्य चट्टानें उन्हें रोक नहीं लेतीं। इस प्रकार इन अपारगम्य चट्टानों के बीच तेल कूप बन जाते हैं। प्राकृतिक गैस तेल के ऊपर पाई जाती है।

प्रश्न 9. निम्नलिखित तालिका 1993-1999 तक भारत में कुल बिजली की कमी को दर्शाती है। डेटा को ग्राफ़ के रूप में दिखाएँ। Y-अक्ष पर वर्षों और X-अक्ष पर वर्ष के लिए प्लॉट की कमी का प्रतिशत।

क्र.सं.वर्षकमी (%)
1.19937.7
2.19947.5
3.19958.2
4.19967.1
5.19977.7
6.19989.1
7.199911.2

उत्तर –

NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Question Answer in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters MCQ in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश
NCERT Solution Class 8th  Science All Chapters Notes in Hindi
Chapter – 1 फसल उत्पादन एवं प्रबंध
Chapter – 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
Chapter – 3 कोयला और पेट्रोलियम
Chapter – 4 दहन एवं ज्वाला
Chapter – 5 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
Chapter – 6 जंतुओं में जनन
Chapter – 7 किशोरावस्था की ओर
Chapter – 8 बल तथा दाब
Chapter – 9 घर्षण
Chapter – 10 ध्वनि
Chapter – 11 विद्युत धारा के रासानिक प्रभाव
Chapter – 12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
Chapter – 13 प्रकाश

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here