NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 9 मृदा (Soil) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 9 मृदा (Soil)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter9th
Chapter Nameमृदा (Soil)
CategoryClass 7th Science 
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 9 मृदा (Soil)

Chapter – 9

मृदा

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1 और 2 में सबसे उपयुक्त उत्तर को चिह्नित करें।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 9) Question No.1

प्रश्न 1. शैल कणों के अतिरिक्त, मृदा में होते हैं
(क) वायु और जल
(ख) जल और पादप
(ग) खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल
(घ) जल, वायु और पादप
उत्तर – (ग) खनिज़, जैव पदार्थ, वायु और जल

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 9) Question No.2

प्रश्न 2. जल धारण क्षमता सबसे अधिक होती है.
(क) बलुई मृदा में
(ख) मृण्मय मृदा में
(ग) दुमटी मृदा में
(घ) बालू और दुमट के मिश्रण में ।
उत्तर – (ख) मृण्मय मृदा में

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 9) Question No.3
प्रश्न 3. कॉलम A में दी गई वस्तुओं का कॉलम B में दिए गुणों से मिलान कीजिए
कॉलम Aकॉलम B
(क) जीवों को आवास देने वाली(i) बड़े कण
(ख) मृदा की ऊपरी परत (ii) सभी प्रकार की मृदा
(ग) बलुई मृदा(iii) गहरे रंग की
(घ) मृदा की मध्य परत(iv) सघन छोटे कण
(च) मृण्मय मृदा(v) ह्यूमस की कम मात्रा

उत्तर –

कॉलम Aकॉलम B
(क) जीवों को आवास देने वाली(ii) सभी प्रकार की मृदा
(ख) मृदा की ऊपरी परत (iii) गहरे रंग की
(ग) बलुई मृदा(i) बड़े कण
(घ) मृदा की मध्य परत(v) ह्यूमस की कम मात्रा
(च) मृण्मय मृदा(iv) सघन छोटे कण
NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 9) Question No.4
प्रश्न 4. समझाइए कि मृदा कैसे बनती है?

उत्तर –पवन, जल और जलवायु की क्रिया से शैलों (चट्टानों) के टूटने पर मृदा का निर्माण होता है। यह प्रक्रम अपक्षय कहलाता है।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 9) Question No.5
प्रश्न 5. मृण्मय मृदा किस प्रकार फसलों के लिए उपयोगी है?

उत्तर – मृण्मय मृदा में अधिक पानी धारण करने की क्षमता होती है। इसलिए यह मृदा उन फसलों के लिए उपयोगी होती है जिनको अधिक पानी की आवश्यकता होती है; जैसे गुलाब व चुकंदर।।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 9) Question No.6
प्रश्न 6. मृण्मय मृदा और बलुई मृदा के बीच अंतर बताइए।

उत्तर – मृण्मय मृदा और बलुई मृदा के बीच अंतर निम्नलिखित है

मृण्मय मृदाबलुई मृदा
1. इस मृदा की अंतःस्रवण दर कम होती है।1. इस मृदा की अंतःस्रवण दर अधिक होती है।
2. इस मृदा की जल धारण क्षमता अधिक होती है।2. इस मृदा की जल धारण क्षमता कम होती है।
3. इस मृदा में बारीक कणों का अनुपात अधिक होता है।3. इस मृदा में बड़े कणों का अनुपात अधिक होता है।
NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 9) Question No.7
प्रश्न 7. मृदा की अनुप्रस्थ काट का चित्र बनाइए और विभिन्न परतों को नामांकित कीजिए।

उत्तर –

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 9) Question No.8
प्रश्न 8. रजिया ने खेत में अंतःस्रवण की दर से संबंधित एक प्रयोग किया। उसने देखा कि उसके द्वारा लिए गए मृदा के नमूने में से 200 ML जल को अंतःस्रवण करने में 40 मिनट लगे। अंतःस्रवण दर परिकलित कीजिए। |

उत्तर – यहाँ पर मृदा के नमूने में जल की मात्रा = 200 ML

जल को अंतःस्रवण करने में लगा समय = 40 मिनट

अंतःस्रवण की दर (ML/Min) = पानी की मात्रा (ML)/ लगा समय(Min)
अंतःस्रवण की दर = 200/40

अंतःस्रवण की दर = 5 ML/Min

अतः, अंतःस्रवण दर 5 ML/Min हैं।

NCERT Solution Class 7th Science (Chapter – 9) Question No.9
प्रश्न 9. समझाइए कि मृदा प्रदूषण और मृदा अपरदन को किस प्रकार रोका जा सकता है?

उत्तर – मृदा प्रदूषण और मृदा अपरदन को कम करने के लिए वृक्षों की कटाई और वनोन्मूलन को रोका जाना चाहिए तथा हरित क्षेत्रों को बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिएँ।

अति-लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1 . मृण्मय और दुमटी मृदा में उगाई जा सकने वाली दो फसलों के नाम लिखें।

उत्तर – (1) गेहूँ, (2) चना मृण्मय और दुमटी मृदा में उगाई जा सकने वाली दो फसलें हैं।

प्रश्न 2 . मृत्तिका में उगाई जा सकने वाली एक फसल का नाम लिखें।

उत्तर – मृत्तिका में उगाई जा सकने वाली फसल का नाम धान है।

प्रश्न 3. दालों के लिए कौन-सी मृदा उपयुक्त होती है?

उत्तर – दालों के लिए दुमटी मृदा उपयुक्त होती है।

प्रश्न 4. कहाँ के बने मटके व सुराहियाँ दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं?

उत्तर – सोहागपुर के बने मटके व सुराहियाँ दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 5. मृदा परिच्छेदिका की कौन-सी परत पादपों को पोषण प्रदान करती है?

उत्तर – A-संस्तर-स्थिति।

प्रश्न 6. ह्यूमस किसे कहते हैं?

उत्तर – मृदा में उपस्थित सड़े-गले जैव पदार्थ ह्यूमस कहलाते हैं।

प्रश्न 7. मृदा की विभिन्न परतों से गुजरती हुई ऊध्र्वाकाट क्या कहलाती है?

उत्तर – मृदा की विभिन्न परतों से गुजरती हुई ऊर्ध्वाकाट मृदा परिच्छेदिका कहलाती है।

प्रश्न 8. मृदा की कौन-सी परत दरारों और विदरोंयुक्त शैलों के छोटे ढेलों से बनी होती है?

उत्तर – मृदा की C-संस्तर-स्थिति परत दरारों और विदरोंयुक्त शैलों के छोटे ढेलों से बनी होती है।

प्रश्न 9. मृदा से क्या अभिप्राय है?

उत्तर – शैल कणों और ह्यूमस का मिश्रण मृदा कहलाता है।

प्रश्न 10. मृदा कणों के आधार पर कितने प्रकार की होती है?

उत्तर – मृदा कणों के आधार पर तीन प्रकार की होती है—(1) बलुई, (2) दुमटी, (3) मृण्मय।,

प्रश्न 11. मटका और सुराही बनाने के लिए किस प्रकार की मृदा का उपयोग किया जाता है?

उत्तर – मटका और सुराही बनाने के लिए मृण्मय मृदा का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 12. किस प्रकार की मृदा बर्तन, खिलौने और मूर्तियाँ बनाने के लिए उपयुक्त होती है?

उत्तर – मृत्तिका (चिकनी मिट्टी) बर्तन, खिलौने और मूर्तियाँ बनाने के लिए उपयुक्त होती है।

प्रश्न 13. क्या सभी प्रकार की मृदा समान मात्रा में जल का अवशोषण करती हैं?

उत्तर – नहीं, सभी प्रकार की मृदा समान मात्रा में जल का अवशोषण नहीं करती है।

प्रश्न 14. किस प्रकार की मृदा की अन्तःस्रवण दर सबसे अधिक होती है?

उत्तर – बलुई मृदा की अन्तःस्रवण दर सबसे अधिक होती है।

प्रश्न 15. किस प्रकार की मृदा की अन्तःस्रवण दर सबसे कम होती है?

उत्तर –  मृण्मय मृदा की अन्तःस्रवण दर सबसे कम होती है।

प्रश्न 16. किस प्रकार की मृदा सबसे अधिक मात्रा में जल धारण करती है?

उत्तर – मृण्मय मृदा सबसे अधिक मात्रा में जल धारण करती है।

प्रश्न 17. किस प्रकार की मृदा सबसे कम मात्रा में जल धारण करती है?

उत्तर – बलुई मृदा सबसे कम मात्रा में जल धारण करती है।

प्रश्न 18. किस विधि द्वारा अधिक वर्षा जल अन्तःस्रावित होकर भूमि जल तक पहुँच सकता है?

उत्तर – भूमि में छोटे-छोटे छिद्र बनाकर अधिक वर्षा जल अन्तःस्रावित होकर भूमि जल तक पहुँच सकता है।

प्रश्न 19. कौन-सा प्राकृतिक संसाधन पादपों को जल व पोषक तत्त्व प्रदान करता है?

उत्तर – मृदा पादपों को जल व पोषक तत्त्व प्रदान करती है।

प्रश्न 20. क्या मृदा के अन्दर जीव रहते हैं?

उत्तर – हाँ, मृदा के अन्दर जीव रहते हैं।

प्रश्न 21. क्या विभिन्न स्थानों के मृदा के नमूने एक-जैसे होते है?

उत्तर – नहीं, विभिन्न स्थानों के मृदा के नमूने भिन्न-भिन्न होते हैं।

प्रश्न 22. मृदा को प्रदूषित करने वाले दो पदार्थों के नाम लिखें।

उत्तर – (1) पॉलीथीन की थैलियाँ, (2) प्लास्टिक की वस्तुएँ।

प्रश्न 23. क्या रसायन व पीड़कनाशी भी मृदा को प्रदूषित करते हैं?

उत्तर – हाँ, रसायन वे पीड़कनाशी भी मृदा को प्रदूषित करते हैं।

NCERT Solution Class 7th Science All Chapter – सभी अध्याय Question & Answer