NCERT Solutions Class 7th विज्ञान Chapter – 9 मृदा (Soil) MCQ with Answers In Hindi

NCERT Solutions Class 7th विज्ञान Chapter – 9 मृदा (Soil) MCQ with Answers

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter9th
Chapter Nameमृदा (Soil)
CategoryClass 7th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th विज्ञान Chapter – 9 मृदा (Soil) MCQ with Answers In Hindi मिट्टी कौन सा संसाधन है?, मृदा भूगोल के जनक कौन थे?, मिट्टी कितने प्रकार की पाई जाती है?, भारत में कितनी मिट्टी है?, मिट्टी को कितने भागों में बांटा गया है?, मिट्टी के 6 प्रकार कौन से हैं?, भारत में सबसे ज्यादा कौन सी मिट्टी पाई जाती है?, मिट्टी में कितने तत्व पाए जाते हैं?, मिट्टी का नाम किसने रखा?, प्रथम मृदा वैज्ञानिक कौन थे?, मिट्टी की खोज सबसे पहले कब हुई थी?, मिट्टी के 3 मुख्य प्रकार कौन से हैं?, मिट्टी के 5 प्रकार कौन से हैं?, मिट्टी का नाम क्या है?, जलोढ़ मिट्टी का दूसरा नाम क्या है?, जलोढ़ मिट्टी कहाँ पाई जाती है?, 7 मिट्टी Soil क्या है?, आदि के बारे में पढ़ेंगे।

NCERT Solutions Class 7th विज्ञान Chapter – 9 मृदा (Soil) MCQ with Answers

Chapter – 6

मृदा

MCQ

(1) मृदा किससे प्रदूषित होती है?

A. पॉलीथीन की थैलियों से
B. प्लास्टिक से
C. रसायनिक एवं कीटनाशक दवाईयों से
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
(2) मृदा किस प्रकार हमारी सहायत करती है?

A. यह पादपों की जड़ों को दृढ़ता से थामे रखती है
B. यह जल तथा पोषक तत्वों की आपूर्ति की वृद्धि में सहायक है
C. यह अनेक जीवों का आवास है
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
(3) मृदा की विभिन्न परतों से गुजरती हुई ऊर्ध्वाकाट क्या कहलाती है?

A. पट्टिका
B. मृदा परिच्छेदिका
C. परत
D. संस्तर

उत्तर – (B) मृदा परिच्छेदिका
(4) मृदा में उपस्थित सड़े-गले जैव पदार्थ क्या कहलाते हैं?

A. ह्यूमस
B. शैल
C. चट्टान
D. इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर – (A) ह्यूमस
(5) मृदा अपरदन के क्या कारण है?

A. तेज हवा
B. वनोन्मूलन
C. प्रवाही जल
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
(6) B-संस्तर स्थिति कैसी होती है ?

A. इसमें ह्यूमस कम होती है
B. खनिज अधिक होते हैं
C. अधिक कठोर व घनी होती है
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
(7) मृदा परिच्छेदिका में सबसे नीचे वाली परत क्या कहलाती है ?

A. A-संस्तर-स्थिति
B. B-संस्तर-स्थिति
C. C-संस्तर-स्थिति
D. आधार शैल

उत्तर – (D) आधार शैल
(8) सबसे अधिक जल धारण करने वाली परत कौन-सी है ?

A. A-संस्तर-स्थिति
B. B-संस्तर-स्थिति
C. C-संस्तर-स्थिति
D. आधार शैल

उत्तर – (A) A-संस्तर-स्थिति
(9) मृदा की प्रत्येक परत क्या कहलाती है ?

A. संस्तर-स्थितियाँ
B. मृदा पंक्ति
C. मृदा की मोटाई
D. मृदा की चादर

उत्तर – (A) संस्तर-स्थितियाँ
(10) शीर्षमृदा किन जीवों को आवास प्रदान करती हैं ?

A. कृमियों
B. कृतकों
C. छकुंदरों और भृंगुओं
D. उपरोक्त सभी

उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
(11) किस मृदा में बारीक (सूक्ष्म) कणों का अनुपात अधिक होता है ?

A. बलुई मृदा में
B. मृण्मय मृदा में
C. दुमटी मृदा में
D. लाल मृदा में

उत्तर – (B) मृण्मय मृदा में
(12) कौन-सी मृदा हल्की, सुवातित और शुष्क होती है ?

A. मृत्तिका
B. मृण्मय
C. बलुई
D. दुमटी

उत्तर – (C) बलुई
(13) किस परत को फावड़े से खोदना कठिन होता है ?

A. A संस्तर-स्थिति
B. B संस्तर-स्थिति
C. C संस्तर-स्थिति
D. आधार शैल

उत्तर – (D) आधार शैल
(14) किस मृदा में जल धारण करने की सबसे कम क्षमता होती है ?  

A. बलुई
B. मृतिका
C. मृण्मय
D. दुमटी

उत्तर – (A) बलुई
(15) मृदा की अंतस्रवण दर का सूत्र है।

A. जल की मात्रा (लीटर में)/अन्तस्रवण की अवधि (मिनट में)
B. जल की मात्रा (मिली में)/अन्तस्रवण की अवधि (घंटे में)
C. जल की मात्रा (मिली में)/अन्तस्रवण की अवधि (सेकिंड में)
D. जल की मात्रा (मिली में)/अन्तस्रवण  की अवधि (मिनट में)

उत्तर – (D) जल की मात्रा (मिली में)/ अन्तस्रवण  की अवधि(मिनट में)
(16) दुमटी मिट्टी किसका मिश्रण होती है ?

A. बालू का
B. चिकनी मिट्टी का
C. गाद व हयूमस का
D. उपरोक्त सभी

उत्तर –  (D) उपरोक्त सभी
(17) जल धारण क्षमता कौन – सी मिट्टी की सबसे अधिक होती है ?

A. चिकनी मिट्टी
B. रेतीली मिट्टी
C. बलूई मिट्टी
D. रेतीली और बलूई मिट्टी का मिश्रण

उत्तर –  (A) चिकनी मिट्टी
(18) कौन-सी मृदा भारी, कम सुवातित व अधिक आर्द्र होती है ?

A. मृत्तिका
B. मृण्मय
C. बलुई
D. दुमटी

उत्तर – (A) मृत्तिका

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here