NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 16 जल : एक बहुमूल्य संसाधन (Water: A Precious Resource) Question & Answer in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 16 जल : एक बहुमूल्य संसाधन (Water: A Precious Resource)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter16th
Chapter Name जल : एक बहुमूल्य संसाधन (Water: A Precious Resource)
CategoryClass 7th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 16 जल : एक बहुमूल्य संसाधन (Water: A Precious Resource)

Chapter – 16

जल : एक बहुमूल्य संसाधन

प्रश्न – उत्तर

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’
(क) भौमजल विश्वभर की नदियों और झीलों में पाए जाने वाले जल से कहीं अधिक है।
(ख) जल की कमी की समस्या का सामना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी करते हैं।
(ग) नदियों का जल खेतों में सिंचाई का एकमात्र स्रोत है।
(घ) वर्षा जल का चरम स्रोत है।
उत्तर –
(क) सत्य, (ख) असत्य, (ग) असत्य, (घ) सत्य।
प्रश्न 2. समझाइए कि भौमजल की पुनः पूर्ति किस प्रकार होती है?

उत्तर – नदियों, तालाबों आदि जल स्रोतों का जल मृदा में से रिसकर भूमि के नीचे गहराई में रिक्त स्थानों पर भर। जाता है इसे अंतःस्पंदन कहते हैं। इसी प्रक्रम द्वारा भौमजल की पुनः पूर्ति होती है।

प्रश्न 3. किसी गली में पचास घर हैं, जिनके लिए दस नलकूप (ट्यूबवैल) लगाए गए हैं। भौमजल स्तर पर इसका दीर्घावधि प्रभाव क्या होगा? ।

उत्तर –  नलकूप भूमिगत जल को बाहर निकालने का कार्य करते हैं। यदि दस नलकूप अपना कार्य करते हैं तो भूमिगत जल की मात्रा तेजी से घटती है जिसके कारण भौमजल स्तर निरंतर गिरता चला जाता है। लंबे समय तक इस प्रक्रिया के चलने से भूमिगत जल के स्रोतों में जल की भारी कमी हो सकती है और ऐसी भी स्थिति आ सकती है कि ट्यूबवैलों को बाहर निकालने के लिए जल ही न मिले।

प्रश्न 4. मान लीजिए आपको किसी बगीचे का रखरखाव करने की जिम्मेदारी दी जाती है। आप जल का सदुपयोग करने के लिए क्या कदम उठाएँगे?

उत्तर – किसी बगीचे के रखरखाव में जल का अपना महत्त्वपूर्ण योगदान है। जल की कम-से-कम मात्रा उपयोग में लाने हेतु निम्नलिखित उपायों की ओर ध्यान दिया जाना उचित है| (1) बगीचे में ड्रिप सिंचाई प्रणाली को अपनाकर जल की बचत की जा सकती है। (2) जल के अभाव में, बगीचे की सिंचाई फुव्वारा विधि से करना विवेकपूर्ण है। (3) जल के पाइपों की ‘लीकेज’ को रोककर जल की बचत की जा सकती है। (4) वर्षा जल संग्रहण के लिए बगीचे में गड्ढे खोदे जा सकते हैं। (5) बगीचे में ऐसे ही पौधे उगाए जाएँ जिनको कम जल की आवश्यकता पड़े।

प्रश्न 5. भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए।

उत्तर – भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए निम्नलिखित कारक उत्तरदायी हैं- (1) तेजी से बढ़ती जनसंख्या, (2) उद्योगों की बढ़ती संख्या, (3) कृषि क्रियाओं में बढ़ोतरी के साथ जल की अधिक खपत, (4) जल संरक्षण की तरफ ध्यान न देना।

प्रश्न 5. भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए।

उत्तर – भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए निम्नलिखित कारक उत्तरदायी हैं- (1) तेजी से बढ़ती जनसंख्या, (2) उद्योगों की बढ़ती संख्या, (3) कृषि क्रियाओं में बढ़ोतरी के साथ जल की अधिक खपत, (4) जल संरक्षण की तरफ ध्यान न देना।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जल की कमी के लिए उत्तरदायी नहीं है?
(क) औद्योगीकरण में वृद्धि :
(ख) बढ़ती जनसंख्या
(ग) अत्यधिक वर्षा
(घ) जल संसाधनों का कुप्रबंधन
उत्तर –
 (ग) अत्यधिक वर्षा
प्रश्न 8. सही विकल्प का चयन कीजिए
(क) विश्व की सभी झीलों और नदियों में जल की कुल मात्रा नियत (स्थिर) रहती है।
(ख) भूमिगत जल की कुल मात्रा नियत रहती है।
(ग) विश्व के समुद्रों और महासागरों में जल की कुल मात्रा नियत है।
(घ) विश्व में जल की कुल मात्रा नियत है।
उत्तर –
(ग) विश्व के समुद्रों और महासागरों में जल की कुल मात्रा नियत है।
प्रश्न 9. भौंमजल और भौमजल स्तर को दिखाते हुए एक चित्र बनाइए। उसे चिनित कीजिए।

उत्तर –

NCERT Solution Class 7th Science All Chapter – सभी अध्याय Question & Answer 

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here