NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 16 जल एक बहुमूल्य संसाधन Notes in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 16 जल एक बहुमूल्य संसाधन

TextbookNCERT
Class 7th
Subject Science
Chapter16th
Chapter Nameजल एक बहुमूल्य संसाधन
CategoryClass 7th Science
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 16 जल एक बहुमूल्य संसाधन Notes in Hindi क्या पानी पृथ्वी को छोड़ता है?,जल एक बहुमूल्य संसाधन है कैसे?, जल एक बहुमूल्य संसाधन है यह कहीं विकास का तो कहीं विनाश का कारण बनता है क्यों?, कक्षा 7 में पानी उपलब्ध नहीं होने पर क्या होता है?, भौम जल स्तर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?, 3 दिन तक पानी नहीं पीने से क्या होता है?, मरते समय आप पानी के बिना कब तक रह सकते हैं?, पृथ्वी पर पानी के बिना क्या होगा?, बिना पानी वाले पौधे का क्या होगा?, मानव शरीर का कितना भाग पानी है?, 2 दिन तक पानी नहीं पीने से क्या होता है?, इंसान को जिंदा रहने के लिए कितना पानी चाहिए?, क्या इंसान पानी बना सकता है?, पृथ्वी पर पानी कहाँ से आया?, क्या दुनिया में पानी खत्म हो जाएगा?, 2030 में पृथ्वी का क्या होगा?, पृथ्वी कब तक पानी से बाहर निकलती है?, पृथ्वी कब तक रहेगी? इस अध्यये में पढ़ेंगे

NCERT Solutions Class 7th Science Chapter – 16 जल एक बहुमूल्य संसाधन

Chapter – 16

जल एक बहुमूल्य संसाधन

Notes

पृथ्वी पर कितना पानी है

धरती की सतह का लगभग 71% हिस्सा पानी से भरा हुआ है। लेकिन उसका बहुत छोटा हिस्सा ही हमारे काम आता है। अधिकांश हिस्सा खारे पानी के रूप में समुद्र और सागर में है जो हमारे इस्तेमाल के लायक नहीं है।

इस चित्र में धरती पर उपलब्ध पानी के विभिन्न भंडारों की तुलना दिखाई गई है। यदि एक बाल्टी भर पानी धरती पर उपलब्ध जल की कुल मात्रा को दिखाता है तो एक मग पानी धरती पर उपलब्ध ताजे पानी या मीठे पानी को दिखाता है। इस एक मग पानी में से एक गिलास पानी भौमजल को दिखाता है। एक चम्मच पानी धरती की सभी नदियों और झीलों में उपलब्ध पानी को दिखाता है।

जल चक्र किसे कहते है

पानी तीनों अवस्थाओं यानि ठोस, द्रव और गैस की अवस्थाओं में पाया जाता है। धरती पर का पानी इन तीनों अवस्थाओं में लगातार बदलता रहता है। धरती पर पानी के इस चक्र को जल चक्र कहते हैं। जल चक्र की मदद से धरती पर पानी की मात्रा हमेशा एक जैसी होती है।

जल चक्र के चरण क्या हैं

वाष्पीकरण धरती की सतह से हमेशा पानी का वाष्पीकरण होता रहता है, जिसके कारण जलवाष्प हवा में पहुँच जाती है। हरे पादपों से होने वाले वाष्पोत्सर्जन से भी जलवाष्प हवा में पहुँचती है।


संघनन- अधिक ऊँचाई पर जाने के बाद जलवाष्प संघनित होकर बादल बन जाती है।

वर्षा – बादलों से पानी वर्षा के रूप में धरती पर गिरता है। अधिक ऊँचाई वाले स्थानों पर संघनन के बाद हिमपात भी होता है।

संचयन- वर्षा का पानी धरती पर गिरने के बाद नजदीक के जल भंडारों में पहुँच जाता है। इसमें से कुछ पानी रिसकर भौमजल के भंडार में पहुँच जाता है। जल के धरती के भीतर रिसने की प्रक्रिया को अंत:स्यदन कहते हैं। बाकी पानी नदियों से होते हुए सागर में पहुँच जाता है।

भौमजल किसे कहते है

भौमजल हमारे लिए जल का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। धरती की सतह के नीचे चट्टानों की परतों के बीच भौमजल जमा होता है। भौमजल के भंडार को जलभर कहते हैं। जलभर के सबसे ऊपरी स्तर को वाटर टेबल कहते हैं। मैदानों की तुलना में पहाड़ों में वाटर टेबल काफी नीचे होता है। इसलिए मैदानी इलाकों में हैंडपंप गाड़ना अधिक आसान होता है। पठारों और पहाड़ों में शक्तिशली ड्रिल मशीन की सहायता से बहुत अधिक गहराई तक पाइप गाड़ने के बाद ही पानी मिल पाता है।

जलभर किसे कहते है
कुछ स्थानों पर भौमजल स्तर के नीचे स्थिर कठोर शेलो की परतों के बीच भोमजल संचित हो जाता है इस प्रकार संचित भौमजल के भंडारों को जलभर कहते हैं
अतं: स्यन्दन किसे कहते है
वर्षा जल और अन्य स्रोतों, जैसे नदियों और तालाबों काजल मृदा से रिसकर भूमि के नीचे गहराई में रिक्त स्थानों और दरारों को भर देता है भूमि में जल का रिसाव अतं: स्यन्दन कहलाता है

प्रश्न 1. जल एक बहुमूल्य संसाधन है कैसे?

जलः एक बहुमूल्य संसाधन मान लीजिए कि बाल्टी का जल पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल को प्रदर्शित करता है । यह पृथ्वी पर उपलब्ध अलवण जल को प्रदर्शित करता है। में पाए जाने वाले जल को दर्शाता है। यह जल मानव उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं है।

प्रश्न 2. जल एक बहुमूल्य संसाधन है यह कहीं विकास का तो कहीं विनाश का कारण बनता है क्यों?

जल एक बहुमूल्य संसाधन है। यह कहीं विकास का तो कहीं विनाश का कारक बनता है। जनसंख्या वृद्धि एवं भावी आवश्यकता को देखते हुए जल के एक-एक बूँद की उपयोगिता बढ़ गयी है।

प्रश्न 3. जल चक्र क्या है

जल चक्र पृथ्वी पर उपलब्ध जल के एक रूप से दूसरे में परिवर्तित होने और एक भण्डार से दूसरे भण्डार या एक स्थान से दूसरे स्थान को गति करने की चक्रीय प्रक्रिया है

प्रश्न 4. जल संसाधन कितने प्रकार है?

जल के संसाधन दो प्रकार के होते हैं, प्राकृतिक और कृत्रिम।

प्रश्न 5. जल कौन सी संसाधन है?

जल एक अक्षय प्राकृतिक संसाधन है। एक अक्षय संसाधन वह संसाधन होता है जिसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से प्रतिस्थापित हो जाता है।

प्रश्न 6. जल चक्र की 4 मुख्य प्रक्रियाएं क्या हैं?

वाष्पीकरण …
संघनन …
वर्षा …
संग्रह

प्रश्न 7. जल चक्र के कुल कितने घटक हैं?

जल चक्र में वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, संघनन, वर्षन, अंतःस्पंदन, अपवाह तथा संग्रहण की प्रक्रिया शामिल है।

प्रश्न 8. जल तंत्र क्या है?

जल में निवास करने वाले जीव जंतु और पर्यावरण से परस्पर निर्भरता और उसके प्रभाव का अध्ययन ही जल का परिस्थिक तंत्र है।

प्रश्न 9. जल चक्र का दूसरा नाम क्या है?

सही उत्तर है हाइड्रोलॉजिकल चक्र। जल चक्र को हाइड्रोलॉजिकल चक्र भी कहा जाता है।

प्रश्न 10. पानी की खोज किसने की थी?

सर्वप्रथम वैज्ञानिक यूरे ने ही भारी जल की खोज (1932) में की थी

प्रश्न 11. 37 जलीय चक्र क्या है?

सागर से वायुमंडल तथा थल पर से होता हुआ वापस सागर तक जाने वाला जल का परिसंचरण चक्र। जल वापस सागर तक थल पर से बहता हुआ अथवा भूमिगत मार्गों से पहुंचता है।

प्रश्न 12. जल चक्र का भाग कौन नहीं है?

(i) जलयोजन जलीय चक्र का भाग नहीं है।

प्रश्न 13. जल चक्र के तीन चरण क्या है?

जल चक्र एक पर्यावरणीय घटना है जिसमें तीन प्रक्रियाएँ, वाष्पीकरण, संघनन और वर्षा होती हैं।

प्रश्न 14.जल चक्र कार्य क्या है?

जल चक्र पृथ्वी पर उपलब्ध जल के एक रूप से दूसरे में परिवर्तित होने और एक भण्डार से दूसरे भण्डार या एक स्थान से दूसरे स्थान को गति करने की चक्रीय प्रक्रिया है जिसमें कुल जल की मात्रा का क्षय नहीं होता बस रूप परिवर्तन और स्थान परिवर्तन होता है।

NCERT Solution Class 7th Science Notes in Hindi

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here