NCERT Solutions Class 7th Maths Chapter – 2 भिन्न और दशमलव (Fractions and Decimals) Examples in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Maths Chapter – 2 भिन्न और दशमलव (Fractions and Decimals)

TextbookNCERT
Class 7th
Subject गणित (Mathematics)
Chapter2nd
Chapter Nameभिन्न और दशमलव (Fractions and Decimals)
CategoryClass 7th Math Examples
Medium Hindi
SourceLast Doubt

NCERT Solutions Class 7th Maths Chapter – 2 भिन्न और दशमलव (Fractions and Decimals) Examples in Hindi जिसमें हम भिन्नों का गुणन, एक भिन्न का पूर्ण संख्या से गुणन, भिन्न का भिन्न से गुणन, गुणनफल का मान, भिन्न से पूर्ण संख्या की भाग, पूर्ण संख्या से भिन्न की भाग, एक भिन्न की दूसरी भिन्न से भाग, दशमलव संख्याओं का गुणन, दशमलव संख्याओं का 10, 100 और 1000 से गुणन, दशमलव संख्याओं की भाग, पूर्ण संख्या से दशमलव संख्या की भाग, एक दशमलव संख्या का दूसरी दशमलव संख्या से भाग आदि इसके बारे में हम विस्तार से पढेंगे।

NCERT Solutions Class 7th Math Chapter – 2 भिन्न और दशमलव (Fractions and Decimals)

Chapter – 2

भिन्न और दशमलव

Examples

उदाहरण 1. 40 विद्यार्थियों की एक कक्षा में कुल विद्यार्थियों की संख्या का 1/5 अंग्रेजी पढ़ना पसंद करते है, कुल संख्या का 2/5 गणित पढ़ना पसंद करते हैं और शेष विद्यार्थी विज्ञान पढ़ना पसंद करते हैं।

(i) कितने विद्यार्थी अंग्रेजी पढ़ना पसंद करते हैं?
(ii) कितने विद्यार्थी गणित पढ़ना पसंद करते हैं?
(iii) कुल विद्यार्थियों की संख्या का कितना भाग (fraction) विज्ञान पढ़ना पसंद करता है?

हल: कक्षा के कुल विद्यार्थियों की संख्या = 40

(i) इनमें से कुल संख्या का 1/5 अंग्रेजी पढ़ना पसंद करते हैं।

अतः अंग्रेज़ी पढ़ना पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 40 का 1/5 = 1/5 x 40 = 8 है।

(ii) इनमें से कुल संख्या का 2/5 गणित पढ़ना पसंद करते हैं।

अतः अंग्रेज़ी पढ़ना पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 40 का 2/5 = 2/5 x 40 = 16 है।

(iii) अंग्रेज़ी एवं गणित पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या = 8 + 16 = 24 है।
अतः विज्ञान पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या = 40 – 24 = 16 है।

अतः वांछित भिन्न 16/40 है।

उदाहरण 2. सुशांत एक घंटे में किसी पुस्तक का 1/3 भाग पढ़ता है। वह 2, 1/5 घंटों में पुस्तक का कितना भाग पढ़ेगा?

हल: सुशांत द्वारा 1 घंटे में पुस्तक का पढ़ा हुआ भाग = 1/3

इसलिए 2, 1/5 घंटे में उसके द्वारा पुस्तक का पढ़ा हुआ भाग = 2, 1/5 x 1/3
= 11/5 x 1/3 = 11/5 x 1/3 = 11/15

आइए अब हम 1/2 x 1/5 ज्ञात करते हैं। हम जानते हैं कि 5/3 = 1/3 x 5

इसलिए, 1/2 x 5/3 = 1/2 x 1/3 x 5 = 1/6 x 5 = 5/6

साथ ही, 5/6 = 1×5/2×3
अतः 1/2 x 5/3 = 1×5/2×3 = 5/6

उदाहरण 3. एक समबाहु त्रिभुज की भुजा 3.5 cm है। इसका परिमाप ज्ञात कीजिए।

हल: समबाहु त्रिभुज की सभी भुजाएँ समान होती हैं।
इसलिए, प्रत्येक भुजा की लंबाई = 3.5 cm
अतः परिमाप = 3 x 3.5 cm = 10.5 cm

उदाहरण 4. एक आयत की लंबाई 7.1 cm और इसकी चौड़ाई 2.5 cm है। आयत का क्षेत्रफल क्या है?

हल: आयत की लंबाई = 7.1 cm
आयत की चौड़ाई = 2.5 cm
इसलिए आयत का क्षेत्रफल = 7.1 cm x 2.5 cm = 17.75 cm2

उदाहरण 5. 4.2, 3.8 और 7.6 का औसत ज्ञात कीजिए।

हल: 4.2, 3.8 और 7.6 का औसत
= 4.2 + 3.8 + 7.6/3
15.6/3 = 5.2 होगा।

उदाहरण 6. एक सम बहुभुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई 2.5 cm है। बहुभुज का परिमाप 12.5 cm है। इस बहुभुज की कितनी भुजाएँ हैं?

हल: समबहुभुज का परिमाप इसकी सभी समान भुजाओं की लंबाई का योग होता है
= 12.5 cm
प्रत्येक भुजा की लंबाई = 2.5 cm
अतः भुजाओं की संख्या = 12.5/2.5 = 125/25 = 5
बहुभुज की 5 भुजाएँ हैं।

उदाहरण 7. एक कार 2.2 घंटे में 89.1 km की दूरी तय करती है। कार द्वारा 1 घंटे में तय की गई औसत दूरी कितनी है?

हल: कार द्वारा तय की गई दूरी = 89.1 km
इस दूरी को तय करने में लिया गया समय = 2.2 घंटे

इसलिए कार द्वारा 1 घंटे में तय की गई दूरी = 89.1/2.2
= 891/22
= 40.5 km

Exercise – 2.1
Exercise – 2.2
Exercise – 2.3
Exercise – 2.4
Exercise – 2.5
NCERT Solution Class 7th Maths All Chapters Question & Answer In Hindi
Chapter – 1 पूर्णांक
Chapter – 2 भिन्न और दशमलव
Chapter – 3 आँकड़ो का प्रबंधन
Chapter – 4 सरल समीकरण
Chapter – 5 रेखाएँ और कोण
Chapter – 6 त्रिभुज और उसके गुण
Chapter – 7 राशियों की तुलना
Chapter – 8 परिमेय संख्याएं
Chapter – 9 परिमाप और क्षेत्रफल
Chapter – 10 बीजीय व्यंजक
Chapter – 11 घातांक और शक्तियाँ
Chapter – 12 सममिति
Chapter – 13 ठोस आँकड़ो का चित्रण

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here