NCERT Solutions Class 7th Math Chapter – 8 राशियों की तुलना (Comparing Quantities) प्रश्नावली – 8.1 in Hindi

NCERT Solutions Class 7th Math Chapter – 8 राशियों की तुलना (Comparing Quantities)

TextbookNCERT
Class  7th
Subject गणित (Mathematics)
Chapter8th
Chapter Nameमात्राओं की तुलना (Comparing Quantities)
CategoryClass 7th गणित
Medium Hindi
SourceLast Doubt
NCERT Solutions Class 7th Math Chapter – 8 राशियों की तुलना (Comparing Quantities) प्रश्नावली – 8.1 in Hindi हम इस अध्याय में तुल्य अनुपात, समानुपात, प्रतिशत, भिन्न संख्या, दशमलब भिन्न, बढ़त या घटत, क्रय मूल्य, विक्रय मूल्य, मूलधन, ब्याज, मिश्रधन, साधारण ब्याज इत्यादि के बारे में पढ़ेंगे और जानेने के साथ-साथ Class 7th Math Chapter – 8 राशियों की तुलना प्रश्नावली 8.1 in hindi के सभी प्रश्न-उत्तर को हल करेंगे।

NCERT Solutions Class 7th Math Chapter – 8 राशियों की तुलना (Comparing Quantities)

Chapter – 8

मात्राओं की तुलना

प्रश्नावली – 8.1

1. अनुपात ज्ञात कीजिए:

(a) ₹5 का 50 पैसे से
हल: हम जानते हैं कि, ₹1 = 100 पैसे
तो, ₹5 = 5 × 100 = 500 पैसे
अनुपात = 500/50
= 10/1
= 10:1

(b) 15kg का 210g से
हल: हम जानते हैं कि, 1kg = 1000g
तो, 15kg = 15 × 1000 = 15000g
अनुपात = 15000/210
= 1500/21
= 500/7
= 500:7

(c) 9m का 27cm से
हल: हम जानते हैं कि, 1m = 100cm
तो, 9m = 9 × 100 = 900cm
अनुपात = 900/27
= 100/3
= 100:3

(d) 30 दिनों का 36 घंटों से
हल: हम जानते हैं कि, 1 दिन = 24 घंटे
फिर, 30 दिन = 30 × 24 = 720 घंटे
अनुपात = 720/36
= 20/1
= 20:1

2. एक कंप्यूटर प्रयोगशाला में 6 विद्यार्थियों के लिए 3 कंप्यूटर होने चाहिए। ज्ञात कीजिए कि 24 विद्यार्थियों के लिए कितने कंप्यूटरों की आवश्यकता होगी?

हल: दिया गया है, 6 विद्यार्थियों के लिए 3 कंप्यूटरों होना चाहिए।
1 विद्यार्थि के लिए कंप्यूटर अनुपात = 3/6
24 विद्यार्थि के लिए कंप्यूटरों = 24 × 3/6 = 12 कंप्यूटर।
अतः 24 विद्यार्थियों के लिए 12 कंप्यूटरों की आवश्यक होगी।

3. राजस्थान की जनसंख्या 570 लाख और उत्तर प्रदेश की जनसंख्या = 1660 लाख राजस्थान का क्षेत्रफल = 3 लाख km2 और उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल = 2 लाख km2, ज्ञात कीजिए

(i) इन दोनों राज्यों में प्रति km2 कितने व्यक्ति हैं?
हल: राजस्थान की जनसंख्या = 570 लाख
राजस्थान का क्षेत्रफल = 3 लाख km2
जिससे, 1 km2 क्षेत्रफल में राजस्थान की जनसंख्या = 570 लाख/3 लाख km2 = 190 प्रति km2
यूपी की जनसंख्या = 1660 लाख
यूपी का क्षेत्रफल = 2 लाख km2
जिससे, 1 लाख km2 क्षेत्र में यूपी की जनसंख्या = 1660 लाख/2 लाख km2 = 830 प्रति km2

(ii) किस राज्य की जनसंख्या कम घनी है ?
हल: राजस्थान कम जनसंख्या वाला राज्य है।

NCERT Solutions Class 7th Maths All Chapter – सभी अध्याय
अध्याय – 1 पूर्णांक
अध्याय – 2 भिन्न और दशमलव
अध्याय – 3 आँकड़ो का प्रबंधन
अध्याय – 4 सरल समीकरण
अध्याय – 5 रेखाएँ और कोण
अध्याय – 6 त्रिभुज और उसके गुण
अध्याय – 7 त्रिभुजों की सर्वांगसमता
अध्याय – 8 राशियों की तुलना
अध्याय – 9 परिमेय संख्याएं
अध्याय – 10 व्यावहारिक ज्यामिति
अध्याय – 11 परिमाप और क्षेत्रफल
अध्याय – 12 बीजीय व्यंजक
अध्याय – 13 घातांक और शक्तियाँ
अध्याय – 14 समरूपता
अध्याय – 15 ठोस आँकड़ो का चित्रण

You Can Join Our Social Account

YoutubeClick here
FacebookClick here
InstagramClick here
TwitterClick here
LinkedinClick here
TelegramClick here
WebsiteClick here